पीडीए जनचौपाल में राजभर समाज को साधने के लिए आये पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान - रमाशंकर राजभर मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत भगवानपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए राजभर समाज को साधने के प्रयास किया गया। जिसके लिए पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर मुख्य अतिथि के रूप में आये थे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए पार्टी भी प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के भगवानपुर ग्राम में पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रमाशंकर राजभर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व मंत्री का स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि ने राजभर समाज को जागरूक करते हुए कहा कि पिछड़े समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही तो भाजपा जैसी पार्टियां समाज मे हिन्दू मुस्लिम की बात करके केवल राजनीति करेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में विजय बहादुर यादव ने कहा कि पिछड़े समाज के लिए केवल समाजवादी पार्टी ही बात करती है। तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, फूलचंद यादव, इशहाक अंसारी, प्रिया पाठक, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, श्यामजी यादव आदि ने भी अपनी बातों को रखा। इस दौरान रियाज अहमद, विनोद यादव, राधेश्याम हलीम मंसूरी, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पीडीए जनचौपाल में राजभर समाज को साधने के लिए आये पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान - रमाशंकर राजभर मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत भगवानपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए राजभर समाज को साधने के प्रयास किया गया। जिसके लिए पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर मुख्य अतिथि के रूप में आये थे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर
दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए पार्टी भी प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के भगवानपुर ग्राम में पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रमाशंकर राजभर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व मंत्री का स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि ने राजभर समाज को जागरूक करते हुए कहा कि पिछड़े समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही तो भाजपा जैसी पार्टियां समाज मे हिन्दू मुस्लिम की बात करके केवल राजनीति करेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में विजय बहादुर यादव ने कहा कि पिछड़े समाज के लिए केवल समाजवादी पार्टी ही बात करती है। तो शिक्षा को
अपने समाज में लाना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, फूलचंद यादव, इशहाक अंसारी, प्रिया पाठक, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, श्यामजी यादव आदि ने भी अपनी बातों को रखा। इस दौरान रियाज अहमद, विनोद यादव, राधेश्याम हलीम मंसूरी, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- संतकबीरनगर - पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट: 1100 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त । खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1100 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को NH-27 काला गेट के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से गांजा लेकर कहीं बेचने जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 870/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी -1100 ग्राम अवैध गांजा 01 अदद मोटरसाइकिल गिरफ्तारी करने वाली टीम- उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 अरमान खान, का0 संतोष यादव की रही सराहनीय भूमिका।1
- *थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 अदद अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 17.09.2026 को अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास एक अभियुक्त अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 871/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । बरामदगी 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* उ0नि0 विनोद कुमार यादव, का0 अनिल यादव, का0 कृष्ण नारायण गौंड़, का0 संतोष यादव ।2
- सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने एचआईवी-टीबी से बचाव और उपचार के प्रति 553 बंदियों को किया जागरूक सिद्धार्थनगर जिले के जिला कारागार सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी एवं टीबी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कारागार में निरुद्ध 553 बंदियों की एचआईवी एवं टीबी की स्क्रीनिंग व जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने बंदियों एवं कारागार कर्मचारियों को एचआईवी और टीबी के लक्षण, बचाव, जांच तथा उपचार के संबंध में जानकारी दी। डॉ एम एम त्रिपाठी जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि टीबी उपचार योग्य बीमारी है। लगातार दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना, कमजोरी और भूख में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बीमारी को छिपाने के बजाय तत्काल जांच कराकर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार शुरू करना चाहिए। उन्होंने उपचार के दौरान नियमित रूप से दवा लेने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने एचआईवी के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपाय, जांच एवं परामर्श सेवाओं की भी जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम ने एचआईवी और टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव न करने के लिए जागरूक किया। साथ ही किसी भी संदिग्ध लक्षण पर स्वयं उपचार करने के बजाय स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कारागार में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और समय से जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदियों के सवालों का समाधान करते हुए एचआईवी एवं टीबी से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एचआईवी-टीबी कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी, काउंसलर, लैब टेक्नीशियन तथा कारागार प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, बांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, बांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई बांसी,सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांसी कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरिक्षक महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी के निर्देश पर उपनिरीक्षक चतुर्भुज पाठक अपनी टीम के साथ रानीगंज तिराहा क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 19 वर्षीय अभियुक्त मिथिलेश यादव (पुत्र विजय उर्फ झिनकू यादव, निवासी ग्राम सुपाराजा, थाना जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर) को धर दबोचा।जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अवैध लोहे का चाकू बरामद हुआ। पकड़ा गया अभियुक्त थाना कोतवाली बांसी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 117/2026 धारा 109 बीएनएस (जानलेवा हमला) के तहत नामजद व वांछित चल रहा था।चाकू बरामदगी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला पंजीकृत कर लिया है। कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए धारा 105 बीएनएसएस के तहत वीडियोग्राफी भी कराई गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चतुर्भुज पाठक, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी घनश्याम यादव, आरक्षी मुकेश शर्मा और आरक्षी दिलीप निषाद कोबरा मोबाइल शामिल रहे।2
- निर्माण, सृजन और शिल्पकला के अधिष्ठाता देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति का संचार हो।1
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 16 सितंबर को जंगल नकहा नंबर-2 स्थित नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। करीब 3.08 करोड़ रुपये की लागत से बने इस दो मंजिला मंडपम का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री की विधायक निधि से कराया है। करीब 2,461 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस कल्याण मंडपम में लगभग 300 लोगों के आयोजन की क्षमता है। यहां बड़ा हॉल, किचन, स्टोर, कार्यालय, चेंज रूम, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। परिसर में लॉन और फव्वारा भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने मंडपम का निरीक्षण करने के बाद परिसर में मौलश्री का पौधारोपण भी किया। यह सुविधा खासतौर पर अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए रियायती दर पर स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित की गई है। जंगल नकहा का यह मंडपम गोरखपुर में मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित आठवां कल्याण मंडपम बताया गया है। इसके अलावा दो अन्य कल्याण मंडपम का निर्माण भी चल रहा है। रिपोर्ट: आलोक कुमार पांडेय आजकल न्यूज़ 241
- संतकबीरनगर- पुलिस लाइन में लौटी असली मुस्कान: SP संदीप कुमार मीना ने 131 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल, चेहरे पर खुशी देख बोले लोग - धन्यवाद संतकबीरनगर पुलिस। पुलिस लाइन खलीलाबाद में आज खुशी का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महीनों से गुम हुए मोबाइल की आस छोड़े बैठे लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने खुद अपने हाथों से उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए। पुलिस के इस मानवीय और सराहनीय कार्य से पुलिस लाइन परिसर "मुस्कान वापस" के क्षणों का गवाह बना। अपने-अपने मोबाइल पाकर बुजुर्ग, युवा और महिलाओं की आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर बड़ी मुस्कान साफ देखी गई। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सर्विलांस टीम द्वारा CEIR पोर्टल की मदद से कुल 131 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है, को बरामद किया गया था। लखनऊ, बेंगलुरु, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया था। मोबाइल पाने के बाद लोगों ने संतकबीर नगर पुलिस और प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। एक लाभार्थी ने कहा, "हमें उम्मीद ही नहीं थी कि मोबाइल वापस मिलेगा, आज पुलिस ने हमारा भरोसा जीत लिया है।" इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सर्विलांस श्री अमित कुमार, प्रभारी सर्विलांस श्री रजनीश राय सहित पुलिस टीम मौजूद रही।1
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बांसी स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में सेवा संकल्प अभियान में 21 यूनिट रक्तदान, मरीजों में बांटा फलाहार सिद्धार्थनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बांसी स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर एवं मरीजों के बीच फलाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रताप सिंह के साथ जोगी बाबा, अनुपमा सिंह दुबे, सुशील राजाराम केवट, अमय पांडे ने पहुंचकर फलाहार वितरण कार्यक्रम के साथ रक्तदाताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया । शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कुल 21 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक सिद्धार्थनगर से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त संग्रह किया। टीम में डॉ. अरशद खान, शंभूनाथ त्रिपाठी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, अनीता, पंकज मिश्रा, सुरजीत कुमार, सुभाष शामिल रहे। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलाहार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शेषभान गौतम, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. मनोज कुमार चौधरी, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. अफरोज नैयर, डॉ. ध्रुव चंद्र चौधरी, डॉ. चारू बाला शर्मा, डॉ. निधि पांडेय और डॉ. लक्ष्मी शंकर सिंह , चीफ फार्मासिस्ट रत्न शंकर चौधरी, राजेंद्र चौधरी,भानु प्रताप राजेश कुमार सहित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा, अधिराज प्रताप सिंह उर्फ बड़े राजा, रमेश मौर्य, जमील अहमद, अजहर, उद्धव प्रताप सिंह, निखिल प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, युधिष्ठिर यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव और गिरीश दुबे सहित अन्य लोग शामिल रहे। रक्तदाताओं में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान में भागीदारी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने रक्तदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।1
- बांसी में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा नेता कमाल अहमद खान ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांसी में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा नेता कमाल अहमद खान ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांसी (सिद्धार्थनगर): बांसी विधानसभा क्षेत्र और तहसील अंतर्गत लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य कमाल अहमद खान ने विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया गया है कि बांसी विधानसभा व तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सब-स्टेशनों—बांसी, खेसरहा, खेरटिया, पथरा, बांसी ग्रामीण, महुआढिया, महरवाजोत आदि केंद्रों और उपकेंद्रों से अधिकांशतः रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। सपा नेता ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और नगर क्षेत्रों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का स्पष्ट आदेश दिया गया है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर इन आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से जनहित की समस्याओं को देखते हुए शासन के आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराने, रात में हो रही अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने और सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। इस दौरान रियाज खांन, अजिजुल्लाह, नसीम, तुफैल, मजहर अली, अयान, मुस्ताक, मोहम्मद मोजीब, सिद्धार्थ प्रजापति, सम्भू यादव, राजू विश्वकर्मा, गफ्फार, सौरभ मिश्र, गोपाल पाठक, इंसाफ अली, अक्तर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।1