Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतगुरु रविदास जी की जयंती में समाज को एकत्रित करने का प्रयास UGC Act के बारे में कुछ जानकारी #bhimarmy #newsupdate #news #ᴛʀᴇᴅɪɴɢ #indianfashion
News7india
सतगुरु रविदास जी की जयंती में समाज को एकत्रित करने का प्रयास UGC Act के बारे में कुछ जानकारी #bhimarmy #newsupdate #news #ᴛʀᴇᴅɪɴɢ #indianfashion
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भजिया में 14 वर्षीय किशोर कृष्णा कोल पिता दुर्गा कोल 2 दिन से लापता है उसकी तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ( NDRF ) की टीम जुटी हुई है । जलाशय के किनारे किशोर की चप्पल मिलने के बाद डूबने की आशंका जताई जा रही है.......1
- सतगुरु रविदास जी की जयंती में समाज को एकत्रित करने का प्रयास UGC Act के बारे में कुछ जानकारी #bhimarmy #newsupdate #news #ᴛʀᴇᴅɪɴɢ #indianfashion1
- *प्रेस नोट* *बिलहरी कुठला पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले को किया गया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक श्री मान अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चिसीया,थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय व बिलहरी स्टाफ द्वारा धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है । घटना का विवरण: आवेदक राजेंद्र विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय श्री रामपाल विश्वकर्मा उम्र 56 साल निवासी रोशन नगर के द्वारा दी गई लिखित आवेदन में बताया कि आर्यवत शिक्षा समिति रोशन नगर कटनी को पैसे की आवश्यकता होती है जीशान पिता कुश्तर उर्फ रहमान निवासी नजीराबाद जिला सतना द्वारा उक्त संस्था को डोनेशन दिलाने के नाम पर संस्था की एक्सिस बैंक का खाता प्राप्त कर संस्था के खाते में लेनदेन कर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थी की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को पी. आर. में लेकर आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है *सराहनीय भूमिका*: थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडे ,सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव,प्रधान आरक्षक 33 धर्मेंद्र यादव ,प्रधान आरक्षक 654 भरत विश्वकर्मा,, आरक्षक 568 लव उपाध्याय, 708 संदीप भलावी डीबी भारती समाचार रिपोर्टर- लवलेश बर्मन कटनी2
- Post by Balkishan Namdev1
- *भाई चेतन हिंदूजा परिवारिक विवाह उत्सव में बालक मंडली ने धूम मचा दी*1
- Post by Saurabh Singh1
- मैहर प्राचीन खेरमाता की प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, कचलोहा मोहल्ला में तनाव की स्थिति खबर/मैहर, मध्य प्रदेश धर्मनगरी मैहर के वार्ड क्रमांक 19, कचलोहा मोहल्ला में एक प्राचीन धार्मिक स्थल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहाँ स्थित खेरमाता की प्राचीन प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन हटाने और फेंकने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है *क्या है पूरा मामला* प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नन्द किशोर गिरी (पिता स्व. जमुना प्रसाद गिरी) की निजी स्वामित्व वाली आराजी (भूमि) पर वर्षों से प्राचीन खेरमाता की प्रतिमा विराजमान है। इस स्थान पर नन्द किशोर गिरी और मोहल्ले के अन्य लोग लंबे समय से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं प्रार्थी का आरोप है कि पड़ोस के ही जीतू सिंह और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आए दिन प्रतिमा को वहां से फेंकने की कोशिश की जाती है *विवाद की मुख्य बातें* गाली-गलौज और धमकी प्रार्थी के अनुसार, आज जब उन्होंने प्रतिमा को हटाने से मना किया और अपनी निजी भूमि का हवाला दिया, तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विवाद पर उतारू हो गए धार्मिक भावनाओं को ठेस प्रतिमा को अपमानजनक तरीके से फेंकने की धमकी से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं सुरक्षा का खतरा: मौके पर विवाद और मारपीट की पूर्ण संभावना बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में शांति भंग हो सकती है माता की प्रतिमा मेरी निजी जमीन पर है और हम वर्षों से इसकी सेवा कर रहे हैं बिना किसी कारण के मूर्ति को फेंकने की धमकी देना और विवाद करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि हमारी आस्था पर भी प्रहार है।" — नन्द किशोर गिरी *कानूनी मांग* प्रार्थी ने प्रशासन और मैहर थाना पुलिस से निवेदन किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाए और प्राचीन प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे1
- कम ऑक्सीजन में भी लंबी दूरी तय करने की अद्भुत क्षमता दुनिया के सबसे ऊंची उड़ान भरने वाले पक्षियों में शामिल वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कैमरे में कैद की तस्वीर दक्षिण पन्ना वनमण्डल इन दिनों प्रवासी पक्षियों के लिए एक अनुकूल क्षेत्र बना हुआ है, जहां हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर प्रवासी पक्षी यहां के जलाशयों,तालाबों बांधों के पास आर्द्र एवं शुष्क स्थान पर देखे जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश पटेल के द्वारा दुर्लभ प्रजाति के आठ प्रवासी पक्षियों की तस्वीर को एक ही फ्रेम में कैद किया था। एक बार फिर पवई रेंज के सुनेही बीट में वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश पटेल द्वारा बार-हेडेड गूज (Bar-headed Goose) का अवलोकन एवं फोटोग्राफी की गई। इस पक्षी की उपस्थिति क्षेत्र की आर्द्रभूमियों की पारिस्थितिक महत्ता को दर्शाती है और यह संकेत देती है कि यहां का प्राकृतिक आवास प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा इस तरह के दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण एवं निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बार-हेडेड गूज विश्व के सबसे ऊंची उड़ान भरने वाले पक्षियों में गिनी जाती है, जो मध्य एशिया और तिब्बत क्षेत्र से हजारों किलोमीटर की यात्रा कर भारत की आर्द्रभूमियों तक पहुंचती है। यह पक्षी हिमालय के ऊपर अत्यधिक ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन वाले वातावरण में भी उड़ान भरने की अद्भुत क्षमता रखता है। इसकी मौजूदगी न केवल जैवविविधता की समृद्धि को दर्शाती है, बल्कि जलाशयों की स्वच्छता और सुरक्षित आवास की स्थिति का भी सकारात्मक संकेत मानी जाती है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पक्षी मुख्यतः अक्टूबर से फरवरी माह के बीच अत्यधिक संख्या में प्रवास पर आते हैं यह समय उनके प्रवास के लिए उपयुक्त माना गया है।2