उन्नाव। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती समाज विरोधी गतिविधियों, अवैध कब्जों, जबरन धर्मांतरण तथा महिलाओं के शोषण जैसे मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मामलों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि देश में सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने वाली गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे, महिलाओं का शोषण, जबरन धर्मांतरण तथा सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से लव जिहाद, हिंदू परिवारों के उत्पीड़न, सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे, अपवित्र खान-पान की घटनाएं तथा जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं के शोषण जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया। बजरंग दल ने मांग की कि राष्ट्रविरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि से अवैध कब्जों को तत्काल हटाने, जबरन धर्मांतरण रोकने हेतु कठोर कानून लागू करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रशासन से अपेक्षा की कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर शांति और सौहार्द बनाए रखा जाए।

- उन्नाव। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती समाज विरोधी गतिविधियों, अवैध कब्जों, जबरन धर्मांतरण तथा महिलाओं के शोषण जैसे मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मामलों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि देश में सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने वाली गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे, महिलाओं का शोषण, जबरन धर्मांतरण तथा सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से लव जिहाद, हिंदू परिवारों के उत्पीड़न, सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे, अपवित्र खान-पान की घटनाएं तथा जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं के शोषण जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया। बजरंग दल ने मांग की कि राष्ट्रविरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि से अवैध कब्जों को तत्काल हटाने, जबरन धर्मांतरण रोकने हेतु कठोर कानून लागू करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रशासन से अपेक्षा की कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर शांति और सौहार्द बनाए रखा जाए।1
- यूपी,मुजफ्फरनगर में नशे में धुत स्कूटी सवार 2 युवकों ने घर के बाहर खड़ी मां–बेटी से छेड़छाड़ की, उन्हें अपशब्द कहे। पुलिस ने BJP के पूर्व मंत्री पुत्र आर्यमान और दूसरे आरोपी शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार किया। आर्यमान के पिता सुधीर बालियान BJP सरकार में विधायक/कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। Update मुजफ्फरनगर, यूपी में लड़की से छेड़छाड़ में गिरफ्तार हुए BJP के पूर्व मंत्री पुत्र आर्यमान और उसके दोस्त शौर्य गुप्ता को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिली। 12 बजे हिरासत में लिए गए 2 बजे कोर्ट ले जाया गया 3.30 बजे जमानत मिल गई वाह उत्तर प्रदेश पुलिस👏👏2
- थाना चकेरी पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना चकेरी पर पंजीकृत अभियोग में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम यादव उर्फ कुणाल सिंह निवासी पिपरही जनपद गोरखपुर द्वारा सेना में खेल कोटे से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी खेल प्रमाण पत्र तैयार कर लोगों को कूटरचित दस्तावेज उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी की जा रही थी। बरामदगी का विवरण: एटीएम कार्ड – 06 अदद, एसबीआई पासबुक – 01 अदद पैन कार्ड – 01 अदद विभिन्न आईडी कार्ड – 05 अदद कैंटीन कार्ड, डिपेंडेंट कार्ड मोहर – 04 अदद इंक पैड – 01 अदद पीली धातु के सीएओएस कमांड बैज व अन्य मेडल – 02 अदद फोटो कॉपी प्रपत्र – 03 सेट पासपोर्ट साइज फोटो – 44 अदद वर्दीधारी फोटो – 20 अदद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- mathmatics for beginners : write and learn multiplication table of 21
- आईरा संस्थापक स्व. पुनीत निगम की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि,राहगीरों को पिलाया शरबत कानपुर, 17 अप्रैल। भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकार और पत्रकार एकता का संदेश देते हुए ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) द्वारा अपने संस्थापक स्वर्गीय पुनीत निगम की पांचवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहर के व्यस्ततम घंटाघर चौराहे पर विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत आईरा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा स्व. पुनीत निगम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसल हयात, जिला अध्यक्ष एस.पी. विनायक, जिला महामंत्री सूरज कश्यप तथा मंडल उपाध्यक्ष बाल कृष्ण साहू सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में स्व. निगम के पत्रकारिता के प्रति समर्पण, संघर्ष और पत्रकारों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. पुनीत निगम ने अपना संपूर्ण जीवन पत्रकारों की एकता और उनके हितों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनका योगदान आज भी पत्रकार समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान शरबत और मिष्ठान वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जो मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक रहा। इसके बाद आईरा प्रेस क्लब के सभी सदस्यों एवं शहर के अन्य पत्रकारों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरे आयोजन में सेवा भाव और एकजुटता का संदेश साफ नजर आया। राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों और स्थानीय लोगों की भागीदारी रही।1
- *बहराइच में आरती की उसी के देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी* आरती के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गयी उसका इन्श्योरेंस का पैसा उसके बैंक खाते में आया था देवर वह पैसा भाभी से छीनना चाहता था आरती ने विरोध किया तो देवर ने हाथ-पांव बांधकर उसकी हत्या कर दी।1
- Post by Media Prabhari1
- उन्नाव। जनपद उन्नाव में निषाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से लगातार शोषण और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विशेष समुदाय के भूमाफिया उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर रहे हैं, जबकि खनन माफिया मछुआरों की भूमि सहित सरकारी भूमि से अवैध रूप से मिट्टी खोद रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन मौन बना हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, कई स्थानों पर भूमाफियाओं द्वारा निषाद समाज के लोगों की जमीनों पर दबंगई के बल पर कब्जा किया जा रहा है। वहीं, खनन माफिया सरकारी भूमि और मछुआरों की भूमि से लगातार मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक लेखपाल ग्राम समाज की भूमि से मिट्टी खोदकर सरकारी सड़क बनाए जाने की बात कहते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में लेखपाल यह भी कहता नजर आ रहा है कि ग्राम समाज की भूमि से मिट्टी खोदने की अनुमति भी मिल जाएगी। साथ ही वह मछुआरों को धमकाता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निषाद पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा की सहयोगी पार्टी होने के बावजूद उनके पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का खुलेआम उत्पीड़न हो रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। इस मामले को लेकर निषाद पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार सुबह 10 बजे जिला अधिकारी उन्नाव से मुलाकात करेगा और न्याय की मांग करेगा। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़े पैमाने पर जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस मुद्दे को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच व त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।2