logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2_करोड़_की_लागत से बनी सड़कों का : विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने किया लोकार्पण,, बयाना,रूपवास विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को विकास कार्यों की सौगात का। विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने करीब 2 करोड़ की लागत से बनी 5 ग्रामीण सड़कों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सहयोग से तैयार हुई इन सड़कों के लोकार्पण पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से विधायक का स्वागत कर आभार जताया। लोकार्पित सड़कें: 👉रूपवास से सिंघावली 64 लाख, 👉देविया नगला बाया करील 38 लाख, 👉 रूपवास नया गांव से समेसुरा 28 लाख, 👉 नया गांव सड़क से जसवंत नगर 37 लाख, 👉नया गांव सड़क से खेरिया लोधा 16 लाख । विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने कहा कि इन सड़कों से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और राज्य सरकार ग्रामीण अधोसंरचना को लगातार मजबूत कर रही है।

20 hrs ago
user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
मेरा प्रयास सच दिखाने का
रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
20 hrs ago

2_करोड़_की_लागत से बनी सड़कों का : विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने किया लोकार्पण,, बयाना,रूपवास विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को विकास कार्यों की सौगात का। विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने करीब 2 करोड़ की लागत से बनी 5 ग्रामीण सड़कों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सहयोग से तैयार हुई इन सड़कों के लोकार्पण पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से विधायक का स्वागत कर आभार जताया। लोकार्पित सड़कें: 👉रूपवास से सिंघावली 64 लाख, 👉देविया नगला बाया करील 38 लाख, 👉 रूपवास नया गांव से समेसुरा 28 लाख, 👉 नया गांव सड़क से जसवंत नगर 37 लाख, 👉नया गांव सड़क से खेरिया लोधा 16 लाख । विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने कहा कि इन सड़कों से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और राज्य सरकार ग्रामीण अधोसंरचना को लगातार मजबूत कर रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी पानी से निकलवाई, स्कूली बच्चों की परेशानी पर जताया विरोध अछनेरा जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी पानी से निकलवाई, स्कूली बच्चों की परेशानी पर जताया विरोध अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा के गांव कचौरा में मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का मंगलवार शाम गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक और तहसीलदार दीपांकर सिंह की गाड़ी को जलभराव वाली सड़क से होकर निकलवाया, ताकि अधिकारियों को रोजाना ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को होने वाली परेशानी का एहसास हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण तो कराया गया, लेकिन सड़क किनारे नाले का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। करीब एक फीट तक पानी जमा रहने से सड़क तालाब जैसी दिखाई देती है। कई बार समाधान दिवस में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यही सड़क गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ती है और सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। बच्चों को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है और कई बार फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। मौके पर मुनि कचौरा, सत्तों, जयवीर, गौरव, प्रकाश, प्रवीण, हाकिम सिंह, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र, योगेश, सत्यवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मौके का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि सड़क निर्माण के समय नाले का निर्माण नहीं कराया गया था, जिसके कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई कर समाधान कराया जाएगा।
    2
    जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी पानी से निकलवाई, स्कूली बच्चों की परेशानी पर जताया विरोध
अछनेरा
जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी पानी से निकलवाई, स्कूली बच्चों की परेशानी पर जताया विरोध
अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा के गांव कचौरा में मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का मंगलवार शाम गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक और तहसीलदार दीपांकर सिंह की गाड़ी को जलभराव वाली सड़क से होकर निकलवाया, ताकि अधिकारियों को रोजाना ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को होने वाली परेशानी का एहसास हो सके।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण तो कराया गया, लेकिन सड़क किनारे नाले का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। करीब एक फीट तक पानी जमा रहने से सड़क तालाब जैसी दिखाई देती है। कई बार समाधान दिवस में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि यही सड़क गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ती है और सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। बच्चों को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है और कई बार फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
मौके पर मुनि कचौरा, सत्तों, जयवीर, गौरव, प्रकाश, प्रवीण, हाकिम सिंह, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र, योगेश, सत्यवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मौके का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि सड़क निर्माण के समय नाले का निर्माण नहीं कराया गया था, जिसके कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई कर समाधान कराया जाएगा।
    user_गोविन्द शर्मा
    गोविन्द शर्मा
    Salesperson Agra, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग!!! बंद घर में महिला का शव मिलने से सनसनी पति पर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ताला तोड़कर शव बाहर निकाला गया फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ताजगंज थाना क्षेत्र के नगला पैमा का मामला बताया गया है. आगरा ब्रेकिंग!!! बंद घर में महिला का शव मिलने से सनसनी पति पर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ताला तोड़कर शव बाहर निकाला गया फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ताजगंज थाना क्षेत्र के नगला पैमा का मामला बताया गया है.
    1
    आगरा ब्रेकिंग!!!

बंद घर में महिला का शव मिलने से सनसनी
पति पर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
ताला तोड़कर शव बाहर निकाला गया
फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
ताजगंज थाना क्षेत्र के नगला पैमा का मामला बताया गया है.
आगरा ब्रेकिंग!!!
बंद घर में महिला का शव मिलने से सनसनी
पति पर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
ताला तोड़कर शव बाहर निकाला गया
फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
ताजगंज थाना क्षेत्र के नगला पैमा का मामला बताया गया है.
    user_पत्रकार प्रमोद सिंह परमार भारत टीवी 24 आगरा
    पत्रकार प्रमोद सिंह परमार भारत टीवी 24 आगरा
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा* द्वारा दी गई बाईट गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा* द्वारा दी गई बाईट
    1
    गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश
अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा* द्वारा दी गई बाईट
गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश
अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा* द्वारा दी गई बाईट
    user_Rekha Patrakaar Govardhan
    Rekha Patrakaar Govardhan
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आज धौलपुर जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए ₹176.95 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और आमजन का जीवन अधिक सुगम बनेगा। धौलपुर सहित सम्पूर्ण राजस्थान के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है
    1
    आज धौलपुर जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए ₹176.95 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं से क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और आमजन का जीवन अधिक सुगम बनेगा। धौलपुर सहित सम्पूर्ण राजस्थान के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • आगरा: बंद मकान में महिला का शव मिलने से सनसनी, पति पर हत्या की आशंका Agra Breaking News: आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में मेडिकल दुकानों में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹14,450 नकद, 5 मोबाइल फोन, दो चेक और चोरी का अन्य सामान बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    आगरा: बंद मकान में महिला का शव मिलने से सनसनी, पति पर हत्या की आशंका
Agra Breaking News: आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में मेडिकल दुकानों में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹14,450 नकद, 5 मोबाइल फोन, दो चेक और चोरी का अन्य सामान बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    user_Tv92 News
    Tv92 News
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.