कौशाम्बी तेज रफ्तार का कहर… 16 साल के किशोर की दर्दनाक मौत कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नेवादा स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रिशु (16), पुत्र सोहनलाल प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिशु अपने दोस्त को छोड़ने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। बाइक उसका साथी मस्ताना चला रहा था। अचानक हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। घटना से इलाके में आक्रोश है और स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
कौशाम्बी तेज रफ्तार का कहर… 16 साल के किशोर की दर्दनाक मौत कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नेवादा स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रिशु (16), पुत्र सोहनलाल प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिशु अपने दोस्त को छोड़ने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। बाइक उसका
साथी मस्ताना चला रहा था। अचानक हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। घटना से इलाके में आक्रोश है और स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- 1जब तक Ugc का काला कानून लोकसभा से वापस नहीं होगा तब तक विरोध जारी रहेगा.......... #rajput #rajputana #ugcrollback #narendramodi #rajasthan1
- लखनऊ अखिलेश यादव के बयान पर बोले मंत्री अनिल राजभर ''अखिलेश यूपी की प्रशंसा नहीं कर सकते। अखिलेश प्रदेश को नेपाल बनाना चाहते हैं''1
- रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के अकोदिया गांव में जल मिशन योजना की जमीनी हकीकत आई सामने अप्रैल माह में गर्मी अपने चरम पर है, वहीं सरकार की प्रमुख योजना हर घर जल हर घर नल योजना की हकीकत आई सामने पाइप लाइन तो बिछाकर कहीं कहीं नल की टोंटी लगा दी गई ,लेकिन अभी तक पानी की बूंद भी नहीं आई है, पूरे गांव में जहां पानी सप्लाई दी ही नहीं गई है, जहां पर लगाई भी है,अभी तक पानी की एक बूंद भी नहीं आई तो जल मिशन योजना कागजों में दफन हो जाएगी। की ज़िम्मेदारों की मनमानी जारी रहेगी। इस भीषण गर्मी के मौसम के बाद पानी की सप्लाई संचालित की जाएगी । की लाखों करोड़ों की योजना भी केवल और केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगी । जल जीवन मिशन योजना 15 अगस्त 2019 को हुई शुरुआत वहीं स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि इस गांव में सरकार की योजना तो आती है, लेकिन अधिकारियों और जिम्मेदारो की मिली भगत से कागजों तक ही सीमित रह जाती है। इससे पहले भी राजीव गांधी जल मिशन योजना से हर गांव में पानी टंकी लगवाई गई थी लेकिन इस गांव में पानी की टंकी कुछ दिन तक तो पड़ी थी धीरे धीरे गायब हो गई ठीहा तो बनवाया गया लेकिन आज तक टंकी लगवाई नहीं गई, सरकारी रुपए की बरबादी की गवाह बनी वह योजना धीरे-धीरे गायब हो गई, वहीं स्थानीय निवासी ने बताया कि इस योजना में भी महेज खाना पूर्ति की गई है। वहीं स्थानीय निवासी रंजीत, किशुन व अन्य ने भी यही बात कही है।1
- रीवा, मध्य प्रदेश के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान से गुरु-शिष्य की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में एक शिक्षक द्वारा छात्रा को आधी रात को आपत्तिजनक मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आधी रात को अनैतिक मांग मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने छात्रा को देर रात मैसेज कर लिखा, "तुम अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।" जब छात्रा ने इस अनुचित मांग को ठुकरा दिया, तो शिक्षक अपनी मर्यादा भूल गया और धमकी भरी भाषा पर उतर आया। उसने छात्रा को डराते हुए मैसेज किया, "मैं नहीं चाहता तुम्हें कोई परेशानी हो... सोच लो तुम।" छात्रों ने सिखाया सबक शिक्षक की इस हरकत से डरी छात्रा ने जब यह बात अपने सहपाठियों को बताई, तो छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र एकजुट होकर प्रोफेसर के पास पहुँचे और उसे उसके ही भेजे गए मैसेज दिखाए। सबूत सामने आते ही "धमकी" देने वाले शिक्षक की बोलती बंद हो गई और वह सफाई देने की स्थिति में भी नहीं रहा। गंभीर सवाल यह घटना शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वर्तमान में कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर छात्रों ने मांग की है कि ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और शिक्षक पद की गरिमा का दुरुपयोग न कर सके।1
- जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के कूड गाँव के पास शनिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं के खेत में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेने लगी। आग का गुबार उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग बाल्टी, ड्रम व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और सामूहिक प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गाँव के बृजेश मिश्रा और उदयराज चौहान की लगभग 5 बीघे गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। घटना से पीड़ित किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है और बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली लाइनों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- मिशन शक्ति अभियान...जनपद कौशाम्बी में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित, देखें खास रिपोर्ट ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक जनपद कौशाम्बी में आज दिनांक 11.04.2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण के कुशल निर्देशन में विभिन्न थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान बालिकाओं/महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों, साक्षरता, नए आपराधिक कानूनों एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया। मिशन शक्ति के तहत जनपद के विभिन्न थानों द्वारा किए गए कार्यक्रम थाना चरवा – ग्राम काजू में मिशन शक्ति टीम एवं एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, साक्षरता, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, ऑपरेशन खोज एवं विधिक सहायता की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया। थाना सैनी – ग्राम कमंगलपुर में महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह व टीम द्वारा बालिकाओं को साइबर अपराध, नए आपराधिक कानूनों एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। थाना महेवाघाट – ग्राम ढेरहा में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को आत्म सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बाल विवाह रोकथाम व विधिक सहायता के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना पिपरी – ग्राम लालपुर व घूरी डीहा में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। थाना कोखराज – ग्राम फकीर बक्श का पुरवा में महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध एवं नए कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया। थाना करारी – कस्बा करारी व ग्राम चकहिंगुई में महिलाओं/बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा एवं एंटीरोमियो टीम के कार्यों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना कड़ाधाम – ग्राम भागुपुरवा मजरा ताजमल्लाहन में महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। थाना संदीपनघाट – ग्राम उमरपुर में महिलाओं व बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध एवं नए कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। थाना सराय अकिल – कस्बा सराय अकिल के प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराध, महिला अधिकारों व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याएं सुनकर काउंसिलिंग की गई। थाना पश्चिम शरीरा – कस्बा पश्चिम शरीरा में बालक/बालिकाओं व महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्म सुरक्षा, साइबर अपराध एवं मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना कौशाम्बी– ग्राम आमाकुआं में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। ➡️ अभियान के दौरान सभी स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को निम्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई— 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) ➡️ साथ ही मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करते हुए महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम व सीयूजी नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।1