चौबेपुर । सिंगुलपुर अंडरपास पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवती की मौत; पिता घायल जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी के चौबेपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंगुलपुर अंडरपास पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, चुप्पेपुर, थाना शिवपुर, वाराणसी निवासी जोया खां (21), पुत्री आलम खां, अपने पिता के साथ बाइक से गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान चौबेपुर की ओर से भगतुवा चौराहे की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने सिंगुलपुर अंडरपास के पास बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल नरपतपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जोया खां को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पिता का प्राथमिक उपचार किया गया। घायल पिता की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उन्होंने प्रशासन से हादसे की जांच कराने और डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अंडरपास पर स्पीड ब्रेकर नहीं, हादसों का खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंगुलपुर अंडरपास पर वाहनों की तेज रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर तक नहीं है। इसके अलावा सड़क सुरक्षा से जुड़े पर्याप्त संकेतक और अन्य जरूरी इंतजाम भी नहीं होने के कारण यहां आए दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों का आरोप है कि अंडरपास से गुजरने वाले वाहन तेज गति से निकलते हैं, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अंडरपास पर स्पीड ब्रेकर लगाने, पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में भी बड़े हादसे हो सकते हैं। डंपर कब्जे में, चालक फरार हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीम चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिंगुलपुर अंडरपास पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

- वाराणसी: BHU सिंह द्वार पर जलभराव, BHU-लंका मार्ग पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी में हुई हल्की बारिश के बाद ही BHU सिंह द्वार के पास जलभराव की स्थिति बन गई,जिसके कारण BHU-लंका मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लंका से BHU सिंह द्वार की तरफ जाने वाली पूरी सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा,बाइक और कारों की लंबी कतार लगी हुई है।जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है।छात्रों और स्थानीय दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंह द्वार पर पानी लगने की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया और देखते ही देखते पूरा लंका बाजार जाम में तब्दील हो गया।कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और BHU प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।1
- टांडाकला में खूंखार सांड का हमला, 70 वर्षीय महिला गंभीर घायल1
- *पिंडरा - वाराणसी* तहसील परिसर में डूबा पानी फरियादियों और अधिवक्ताओं को आने जाने में दिक्कत। एक दिन के बारिश ने तहसील प्रशासन के पानी निकासी के तमाम दावों की खोली पोल प्रदेश की नम्बर वन तहसील की व्यवस्था हवा हवाई *पिंडरा - वाराणसी* तहसील परिसर में डूबा पानी फरियादियों और अधिवक्ताओं को आने जाने में दिक्कत। एक दिन के बारिश ने तहसील प्रशासन के पानी निकासी के तमाम दावों की खोली पोल प्रदेश की नम्बर वन तहसील की व्यवस्था हवा हवाई1
- चौबेपुर ब्याजपुर के बीच में बनारस के रहने वाले हैं यह लोग भाई लोग भाई लोग हर चीज का रेट बढ़ गया है सब्जी चीनी का आलू प्याज का कैसे गरीब लोग का खर्चा चलेगा गरीब लोग1
- वाराणसी सिगरा थाना अंतर्गत में जुए के सट्टे बाजी पर उठे सवाल वाराणसी सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हो रहे अवैध कार्य जैसे जुए के सट्टे बाजी कुबेर कंपलेक्स गली के सामने वाले बिल्डिंग में चल रहे हैं लगातार खबर और टिवीट् चलने के बाद भी सिगरा थाना के थाना अध्यक्ष अभी तक मौन और अपराधियों के खिलाफ खबर चलाने वाले पत्रकारों को जान से मारने की धमकी चल रही है फिर भी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से कतरा रहे हैं आखिर क्यों क्या इन अपराधियों के द्वारा थाना अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों को आती है मोटी रकम1
- सांड के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, ग्रामीणों में दहशत जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला (चंदौली)। स्थानीय ग्राम सभा में खूंखार सांड के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग कमला पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घायल कमला पाण्डेय का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि कमला पाण्डेय रोज की तरह हाथ में डंडा लेकर खेत की ओर टहलने जा रहे थे। इसी दौरान सोनबरसा में रामबचन यादव के घर के पास अचानक सांड ने उन पर हमला कर दिया और उठाकर पटकने लगा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने पर सांड वहां से भाग गया, जिससे उनकी जान बच सकी। परिजनों के अनुसार, सांड के हमले में कमला पाण्डेय के पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जबकि हाथ की हड्डियां भी टूट गई हैं। सीने में गंभीर घाव होने के कारण बेल्ट लगाया गया है। उन्हें तत्काल वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सांड बेहद खतरनाक हो चुका है और इस वर्ष अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन पहले भी इसी सांड ने प्रमोद यादव पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। लगातार हो रहे हमलों से आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि खतरनाक आवारा सांड को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान या गौशाला भेजा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।1
- वाराणसी में भारी बारिश का कहर सारनाथ में गिरे दो विशाल पेड़ आवागमन बाधित न्यूज टू इंडिया से संवाददाता एबुल टोन की खास रिपोर्ट सारनाथ क्षेत्र वाराणसी मंगलवार को भारी बारिश होने के कारण सारनाथ क्षेत्र के आशापुर में स्टेट बैंक के पास रोड पर लगा हुआ दो भारी पेड़ गिर गया जिससे आवागमन काफी बाधित हो गया राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत पेड़ गिरने से चलते हुए राहगीरों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा वहीं गाड़ी वालों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई। साथ ही रोड पर जलजमाव होने के कारण राहगीरों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।1
- कलम की धार तेज धार से जमीन के पुराने विवाद में खूनी खेल, कंदैला में युवक को सिर में मारी गोली, जिला अस्पताल में मौत अयोध्या। थाना पूराकलंदर के कंदैला गांव में जमीन के पुराने विवाद ने आज खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय राम लगन मौर्य पुत्र स्व. संतराम मौर्य को सिर में गोली मार दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी मां 60 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी स्व. संतराम मौर्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज Darshan Nagar रेफर किया गया है। सुबह कहासुनी, शाम को फायरिंग बताया गया कि आज शाम लगभग 6 बजे राम लगन मौर्य के घर के सामने दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई। आरोप है कि गांव के ही राज सिंह पुत्र स्व. सूर्यभान सिंह, विजय भान सिंह, इंद्रभान सिंह पुत्रगण स्व. जैसराज सिंह और सरदार सिंह पुत्र कृष्ण कांत सिंह ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद असलहे से फायरिंग कर दी। गोली सीधे राम लगन के सिर में लगी। सूचना पर पूराकलंदर पुलिस और पीआरवी 112 मौके पर पहुंची। परिजनों व एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राम लगन को मृत घोषित कर दिया। पहले भी हो चुकी है मारपीट और आगजनी ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पहले भी इस विवाद में मारपीट और आगजनी तक की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस में कई बार शिकायत भी हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। आज इसी पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस जांच में जुटी, गांव में फोर्स तैनात घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एसएसपी के निर्देश पर थाने की फोर्स के साथ अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कलम की तीखी टिप्पणी अयोध्या में जमीन के विवाद सुलह से नहीं, लहूलुहान होकर खत्म हो रहे हैं। कंदैला में पहले आगजनी, फिर फायरिंग, अब हत्या - क्या राजस्व और पुलिस विभाग पहले जाग जाता तो आज एक मां का बेटा जिंदा होता? प्रशासन को ऐसे चिन्हित पुराने विवादों में समय रहते सख्त कार्रवाई करनी होगी, वरना हर विवाद का अंत गोली से ही होगा।5