logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिरौली पुलिस ने हत्या का दूसरा आरोपी किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय। मामला आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी गीता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। गीता ने आरोप लगाया था कि गांव के ही राशिद, शमीम और जीशान ने उसके बेटे विनोद को गुरुग्राम ले जाकर छत से धक्का दे दिया था। गंभीर रूप से घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

3 hrs ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सिरौली पुलिस ने हत्या का दूसरा आरोपी किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय। मामला आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी गीता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। गीता ने आरोप लगाया था कि गांव के ही राशिद, शमीम और जीशान ने उसके बेटे विनोद को गुरुग्राम ले जाकर छत से धक्का दे दिया था। गंभीर रूप से घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं में पत्नी से परेशान होकर पति ने सुसाइड की कोशिश की। शरीर पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति ने बताया-पत्नी उसके साथ मारपीट करती, जूते से पिटाई करती। आए दिन वह उसे मारकर नीले ड्रम में भरवाने की धमकी दे रही थी। उसकी शिकायत को फर्जी मानकर पुलिस भी उसी के साथ अभद्रता करती। इसके चलते उसने जान देने की कोशिश की। घटना जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर वजीरगंज क्षेत्र की है। युवक ने 6 साल पहले लव मैरिज की थी। पड़ोसियों के अनुसार, पहले दो साल तक तो सबकुछ ठीकठाक था लेकिन फिर विवाद शुरू हो गया। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था।
    1
    बदायूं में पत्नी से परेशान होकर पति ने सुसाइड की कोशिश की। शरीर पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति ने बताया-पत्नी उसके साथ मारपीट करती, जूते से पिटाई करती।
आए दिन वह उसे मारकर नीले ड्रम में भरवाने की धमकी दे रही थी। उसकी शिकायत को फर्जी मानकर पुलिस भी उसी के साथ अभद्रता करती। इसके चलते उसने जान देने की कोशिश की।
घटना जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर वजीरगंज क्षेत्र की है। युवक ने 6 साल पहले लव मैरिज की थी। पड़ोसियों के अनुसार, पहले दो साल तक तो सबकुछ ठीकठाक था लेकिन फिर विवाद शुरू हो गया। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Firoz Idrisi
    1
    Post by Firoz Idrisi
    user_Firoz Idrisi
    Firoz Idrisi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली पुलिस ने एक बार फिर जनता का भरोसा जीत लिया है बरेली पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं जिसके बाद लोगों ने मोबाइल पाकर बरेली पुलिस की दिल से सरहाना की बरेली पुलिस ने एक बार फिर बरेली के लोगों का दिल जीता है
    1
    बरेली पुलिस ने एक बार फिर जनता का भरोसा जीत लिया है बरेली पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं जिसके बाद लोगों ने मोबाइल पाकर बरेली पुलिस की दिल से सरहाना की बरेली पुलिस ने एक बार फिर बरेली के लोगों का दिल जीता है
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    पत्रकार बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कला में बुधवार तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे स्थित व्यापारी शुभम माहेश्वरी उर्फ बॉबी के मकान और दुकानों में अचानक आग भड़क उठी। सुबह करीब 5:30 बजे दुकानों से धुआं उठता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलती गईं और मकान की पहली मंजिल पर शुभम का पूरा परिवार फंस गया। बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा था। ऐसे में ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पड़ोसी के मकान से सीढ़ी लगाकर अपनी जान जोखिम में डालकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते बचाव न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मकान के नीचे बनी मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर और खाद-बीज की दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखा दवाइयों का स्टॉक, किराना सामान, बीज-खाद और घरेलू सामग्री सब राख में बदल गया। पीड़ित व्यापारी के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब सूचना देने के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, वह भी एक गाड़ी बिना पानी के। हालात को देखते हुए ग्राम प्रधान अतुल गुप्ता ने सबमर्सिबल पंप चलवाकर तालाब, नालों और आसपास के घरों से पानी मंगवाया। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आंवला से गांव की दूरी मात्र 12 किलोमीटर है, जहां से दमकल विभाग 15–20 मिनट में पहुंच सकता था। घटना ने ग्रामीण इलाकों में आपात सेवाओं की लापरवाही और सिस्टम की कमजोरियों को एक बार फिर उजागर कर दिया।
    1
    बरेली। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कला में बुधवार तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे स्थित व्यापारी शुभम माहेश्वरी उर्फ बॉबी के मकान और दुकानों में अचानक आग भड़क उठी। सुबह करीब 5:30 बजे दुकानों से धुआं उठता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग की लपटें तेजी से फैलती गईं और मकान की पहली मंजिल पर शुभम का पूरा परिवार फंस गया। बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा था। ऐसे में ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पड़ोसी के मकान से सीढ़ी लगाकर अपनी जान जोखिम में डालकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते बचाव न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
मकान के नीचे बनी मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर और खाद-बीज की दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखा दवाइयों का स्टॉक, किराना सामान, बीज-खाद और घरेलू सामग्री सब राख में बदल गया। पीड़ित व्यापारी के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब सूचना देने के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, वह भी एक गाड़ी बिना पानी के। हालात को देखते हुए ग्राम प्रधान अतुल गुप्ता ने सबमर्सिबल पंप चलवाकर तालाब, नालों और आसपास के घरों से पानी मंगवाया। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आंवला से गांव की दूरी मात्र 12 किलोमीटर है, जहां से दमकल विभाग 15–20 मिनट में पहुंच सकता था। घटना ने ग्रामीण इलाकों में आपात सेवाओं की लापरवाही और सिस्टम की कमजोरियों को एक बार फिर उजागर कर दिया।
    user_S.haider usman
    S.haider usman
    पत्रकार बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by राजेश कुमार वर्मा
    1
    Post by राजेश कुमार वर्मा
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • माघ मेला पुलिस—सुरक्षा भी, संवेदना भी। भीड़ में पति से बिछड़ी महिला श्रद्धालु को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मदद कर सकुशल मिलवाया। चिंता की जगह राहत लौटी—क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ़ कर्तव्य का प्रतीक नहीं, भरोसे और अपनत्व का भी नाम है।
    1
    माघ मेला पुलिस—सुरक्षा भी, संवेदना भी।
भीड़ में पति से बिछड़ी महिला श्रद्धालु को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मदद कर सकुशल मिलवाया।
चिंता की जगह राहत लौटी—क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ़ कर्तव्य का प्रतीक नहीं, भरोसे और अपनत्व का भी नाम है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली के मझगवा ब्लॉक के राजपुर कला बाजार में बुधवार की सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज है कि शुभम माहेश्वरी के घर और मेडिकल स्टोर में रखा पूरा सामान जल कर खाक हो गया। इस घटना से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
    1
    बरेली के मझगवा ब्लॉक के राजपुर कला बाजार में बुधवार की सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज है कि शुभम माहेश्वरी के घर और मेडिकल स्टोर में रखा पूरा सामान जल कर खाक हो गया। इस घटना से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ये सिर्फ़ एक परिवार की नहीं, हर सफ़र करने वाली लड़की की सुरक्षा पर सवाल है। ट्रेन में बदतमीज़ी, विरोध करने पर भाई की पिटाई, और फिर आरोपी का GRP कस्टडी से गायब हो जाना—ये सीधे सिस्टम की नाकामी दिखाता है। जो भाई बहन की इज़्ज़त के लिए खड़ा हुआ, उसे धमकाया जा रहा है… तो फिर आम इंसान भरोसा किस पर करे? यह मामला दबना नहीं चाहिए। 👉 आरोपी की जवाबदेही तय हो 👉 GRP की भूमिका की जांच हो 👉 पीड़िता और उसके भाई को सुरक्षा मिले चुप रहना भी अपराध को बढ़ावा देना है। आज अगर आवाज़ नहीं उठी, तो कल किसी और की बहन
    1
    ये सिर्फ़ एक परिवार की नहीं, हर सफ़र करने वाली लड़की की सुरक्षा पर सवाल है।
ट्रेन में बदतमीज़ी, विरोध करने पर भाई की पिटाई,
और फिर आरोपी का GRP कस्टडी से गायब हो जाना—ये सीधे सिस्टम की नाकामी दिखाता है।
जो भाई बहन की इज़्ज़त के लिए खड़ा हुआ,
उसे धमकाया जा रहा है…
तो फिर आम इंसान भरोसा किस पर करे?
यह मामला दबना नहीं चाहिए।
👉 आरोपी की जवाबदेही तय हो
👉 GRP की भूमिका की जांच हो
👉 पीड़िता और उसके भाई को सुरक्षा मिले
चुप रहना भी अपराध को बढ़ावा देना है।
आज अगर आवाज़ नहीं उठी, तो कल किसी और की बहन
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय की अध्यक्षता में आगामी 10 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) के सफल आयोजन हेतु#
    1
    *आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय की अध्यक्षता में आगामी 10 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) के सफल आयोजन हेतु#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.