Shuru
Apke Nagar Ki App…
माघ मेला पुलिस—सुरक्षा भी, संवेदना भी। भीड़ में पति से बिछड़ी महिला श्रद्धालु को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मदद कर सकुशल मिलवाया। चिंता की जगह राहत लौटी—क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ़ कर्तव्य का प्रतीक नहीं, भरोसे और अपनत्व का भी नाम है।
Bhoodev Parsad
माघ मेला पुलिस—सुरक्षा भी, संवेदना भी। भीड़ में पति से बिछड़ी महिला श्रद्धालु को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मदद कर सकुशल मिलवाया। चिंता की जगह राहत लौटी—क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ़ कर्तव्य का प्रतीक नहीं, भरोसे और अपनत्व का भी नाम है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- माघ मेला पुलिस—सुरक्षा भी, संवेदना भी। भीड़ में पति से बिछड़ी महिला श्रद्धालु को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मदद कर सकुशल मिलवाया। चिंता की जगह राहत लौटी—क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ़ कर्तव्य का प्रतीक नहीं, भरोसे और अपनत्व का भी नाम है।1
- बदायूं में दिल्ली हाइवे पर सड़क में गड्ढे और गांव का गंदा पानी भरने से फंस रहे है वाहन बदायूं। जिले के उपनगर उझानी क्षेत्र में दिल्ली हाइवे की सड़क में गहरे गड्ढ़े होने और गंदे पानी का भराव होने से भारी वाहन फंस रहे है जिससे कोई बडा हादसा होने की संभावना बढ गई है। दुपहिया वाहन सवार अक्सर इन गड्ढो में गिर कर चुटैल हो जाते है। दिल्ली हाइवे स्थित उझानी के समीपवर्ती गांव कुड़ानरसिहपुर के समीप प्रशासनिक स्तर पर हो रही लाहपरवाही के चलते हाइवे की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है और जिम्मेदार हाइवे की सड़क को दुरस्त कराने के बजाय किसी बडे हादसे के इंतजार में बैठे हुए है।1
- बरेली पुलिस ने आम जनमानस के गुम और खोए हुए 516 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर टीम और सर्विलांस सेल के संयुक्त प्रयास से यह सफलता मिली। मोबाइल फोन रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में नागरिकों को सौंपे गए। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना कैण्ट, शाही, अलीगंज, फतेहगंज पूर्वी और क्योलड़िया की साइबर टीम को ₹2000-₹2000 नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई। 👉 जनवरी 2025 से अब तक बरेली पुलिस द्वारा 3648 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपये, बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।1
- किसान, महिला और युवाओं तीनों के भविष्य को सुरक्षित करता बजट :- गुलाब देवी विकसित भारत के लक्ष्य को आर्थिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने वाला बजट है :- गुलाब देवी केंद्रीय बजट से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार :- गुलाब देवी शिक्षा, कृषि और उद्योग के लिए ऐतिहासिक बजट :- गुलाब देवी विकसित भारत की ओर बढ़ते भारत की आर्थिक तस्वीर बजट में साफ दिखाई देती है :- गुलाब देवी बदायूँ l भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने संबोधित किया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी, संतुलित और सुधारोन्मुख बजट है। यह बजट केवल घोषणाओं का नहीं, बल्कि ठोस निर्णयों, स्पष्ट कार्ययोजना और जनकल्याण को केंद्र में रखने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में देश की उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, आम नागरिक को विकास का भागीदार बनाने तथा सबका साथ-सबका विकास के माध्यम से हर वर्ग और हर क्षेत्र तक अवसर पहुँचाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि बजट में राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को गति दी गई है। वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.3 प्रतिशत रखा गया है। 12.2 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय से सड़क, रेल, परिवहन, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी ढांचों का विस्तार होगा, जिससे आर्थिक मजबूती के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। *किसान, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था* उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कृषि क्षेत्र में भारत-विस्तार कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंच के माध्यम से किसानों को फसल, मौसम और बाजार से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी। फसल विविधीकरण, मत्स्य पालन, ग्रामीण उद्यमिता और कृषि से जुड़े नए अवसर किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगे। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सस्ती और सुलभ ऋण सुविधा को और मजबूत किया गया है, जिससे किसानों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सकेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। महिला सशक्तिकरण उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की धुरी के रूप में देखा गया है। स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़ने, प्रत्येक जनपद में बालिका छात्रावास की व्यवस्था तथा शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े प्रावधान महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे। युवा, शिक्षा और कौशल विकास उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए देशभर में पंद्रह हजार विद्यालयों और पाँच सौ महाविद्यालयों में एनीमेशन, गेमिंग और वीएफएक्स जैसी आधुनिक तकनीक आधारित प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इससे युवा भविष्य की तकनीकी नौकरियों के लिए तैयार होंगे और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उद्योग, एमएसएमई और रोजगार उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का एमएसएमई विकास कोष बनाया गया है, जिससे कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा, चमड़ा और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही देशभर में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण से परंपरागत उद्योगों को नई तकनीक और वैश्विक बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य और जीवनरक्षक दवाएं उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। कैंसर और गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली 36 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट से आम जनता के इलाज का खर्च कम होगा। इसके साथ ही बायोफार्मा शक्ति योजना से फार्मा और मेडिकल डिवाइस निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन और रोजगार उन्होंने कहा धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10,000 टूर गाइड को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे पर्यटन स्थलों पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। *उत्तर प्रदेश के लिए विशेष रूप से लाभकारी बजट* उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, रेलवे आधुनिकीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर से प्रदेश को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। गंगा नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग के अंतर्गत वाराणसी में इनलैंड वॉटरवे शिप रिपेयर इकोसिस्टम की स्थापना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पूर्वांचल और बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में यह बजट निर्णायक भूमिका निभाएगा। साथ ही शहरों को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने से उत्तर प्रदेश निवेश और स्टार्टअप का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त और ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, अनुभव उपाध्याय उपस्थित रहे।1
- बंदरों का एक वीडियो वायरल है। यहां ARTO ने पकड़कर मटर की बोरियों से भरा ट्रक थाने के गेट पर लगवाया था, तभी यहां बंदरों का झुंड ट्रक पर चढ़कर मटर खाने के लिए टूट पड़ा। ट्रक में लदी मटर की बोरियां को चीर-फाड़ कर भारी मात्रा में बंदरों के झुंड ने जमकर खाई मटर, एम.एफ.हाईवे किनारे जिले की कोतवाली बिसौली का मामला।1
- यूपी के बदायूं जिले में आज भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने संबोधित करते हुए क्या कुछ कहा आप भी सुनिए1
- सबसे पहले आप तक जनपद न्यूज 24 यूपी से संवाददाता नवीन गोस्वामी की रिपोर्ट — उत्तर प्रदेश सरकार की स्वतंत्र प्रभार मंत्री गुलाबो देवी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की।1