logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खालवा;कोठा ग्राम में बहुजन एकता महा आंदोलन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई, खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र के ग्राम कोठा में "बहुजन एकता महाआंदोलन" की तैयारी के लिए बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 22 मार्च 2026 को हरदा (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने वाले बहुजन एकता महाआंदोलन में व्यापक उपस्थिति सुनिश्चित करना है। बैठक में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी, ग्रामीण प्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। चर्चा का केंद्र बिंदु बहुजन समाज (एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक) की एकजुटता है। वक्ताओं ने जोर दिया कि जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटे गए समाज को एक मंच पर लाकर संविधान की रक्षा करनी होगी। आरक्षण पर बढ़ते हमलों को रोकना, सामाजिक-आर्थिक न्याय सुनिश्चित करना, जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन की गारंटी जैसे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सभी ने संकल्प लिया कि 22 मार्च को हरदा की धरती पर लाखों बहुजन एक साथ अपनी ताकत दिखाएंगे। यह महाआंदोलन नीली-पीली क्रांति का प्रतीक बनेगा, जहां आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ का नारा बुलंद होगा। बैठक में प्रचार-प्रसार, यात्रा व्यवस्था और जागरूकता अभियान की रणनीति भी तय की गई। यह प्रयास बहुजन समाज की जागृति और एकता का मजबूत संदेश देता है। खालवा के इस सक्रिय सहयोग से हरदा महाआंदोलन ऐतिहासिक सिद्ध होगा। 22 मार्च 2026 को देश के तमाम राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।

20 hrs ago
user_Ramchandra Kasde
Ramchandra Kasde
Newspaper distribution खलवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

खालवा;कोठा ग्राम में बहुजन एकता महा आंदोलन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई, खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र के ग्राम कोठा में "बहुजन एकता महाआंदोलन" की तैयारी के लिए बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 22 मार्च 2026 को हरदा (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने वाले बहुजन एकता महाआंदोलन में व्यापक उपस्थिति सुनिश्चित करना है। बैठक में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी, ग्रामीण प्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। चर्चा का केंद्र बिंदु बहुजन समाज (एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक) की एकजुटता है। वक्ताओं ने जोर दिया कि जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटे गए समाज को एक मंच पर लाकर संविधान की रक्षा करनी होगी। आरक्षण पर बढ़ते हमलों को रोकना, सामाजिक-आर्थिक न्याय सुनिश्चित करना, जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन की गारंटी जैसे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सभी ने संकल्प लिया कि 22 मार्च को हरदा की धरती पर लाखों बहुजन एक साथ अपनी ताकत दिखाएंगे। यह महाआंदोलन नीली-पीली क्रांति का प्रतीक बनेगा, जहां आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ का नारा बुलंद होगा। बैठक में प्रचार-प्रसार, यात्रा व्यवस्था और जागरूकता अभियान की रणनीति भी तय की गई। यह प्रयास बहुजन समाज की जागृति और एकता का मजबूत संदेश देता है। खालवा के इस सक्रिय सहयोग से हरदा महाआंदोलन ऐतिहासिक सिद्ध होगा। 22 मार्च 2026 को देश के तमाम राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Danish Raza Khan
    1
    Post by Danish Raza Khan
    user_Danish Raza Khan
    Danish Raza Khan
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 3 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन हवालात’ में बिजवाड चौकी पुलिस की कार्रवाई, कन्नौद जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत देवास पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना कांटाफोड़ की चौकी बिजवाड़ पुलिस ने चेक बाउंस मामले में करीब 3 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में 1 नवंबर 2024 से जिले में “ऑपरेशन हवालात” चलाया जा रहा है, जिसके तहत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों और गंभीर मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी बिजवाड़ थाना कांटाफोड़ पुलिस ने प्रकरण क्रमांक SCNIA/98/2023 धारा 138 एनआईए (चेक बाउंस) के मामले में फरार स्थाई वारंटी जयसिंह पिता नारायण परिहार निवासी बिजवाड़ को गिरफ्तार किया। आरोपी करीब तीन वर्षों से पुलिस गिरफ्त से दूर था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन और एसडीओपी बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ निरीक्षक के.एस. परस्ते व चौकी प्रभारी बिजवाड़ उप निरीक्षक विजेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार शा 6 बजे बताया कि 14 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी जिले में देखा गया है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवंबर 2024 से अब तक देवास जिले में 873 फरार, स्थाई व गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों पर कुल 1 लाख 76 हजार 500 रुपए का इनाम घोषित था।
    1
    3 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन हवालात’ में बिजवाड चौकी पुलिस की कार्रवाई,
कन्नौद जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत देवास पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना कांटाफोड़ की चौकी बिजवाड़ पुलिस ने चेक बाउंस मामले में करीब 3 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में 1 नवंबर 2024 से जिले में “ऑपरेशन हवालात” चलाया जा रहा है, जिसके तहत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों और गंभीर मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इसी क्रम में चौकी बिजवाड़ थाना कांटाफोड़ पुलिस ने प्रकरण क्रमांक SCNIA/98/2023 धारा 138 एनआईए (चेक बाउंस) के मामले में फरार स्थाई वारंटी जयसिंह पिता नारायण परिहार निवासी बिजवाड़ को गिरफ्तार किया। आरोपी करीब तीन वर्षों से पुलिस गिरफ्त से दूर था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन और एसडीओपी बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ निरीक्षक के.एस. परस्ते व चौकी प्रभारी बिजवाड़ उप निरीक्षक विजेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही थी।
शनिवार शा 6 बजे बताया कि 
14 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी जिले में देखा गया है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवंबर 2024 से अब तक देवास जिले में 873 फरार, स्थाई व गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों पर कुल 1 लाख 76 हजार 500 रुपए का इनाम घोषित था।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ₹20 के लिए रिश्तों पर वार: पत्नी और बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा,अस्पताल में भर्ती ग्राम उड़दन का मामला बैतूल जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां महज ₹20 रुपये को लेकर पत्नी और बेटे ने मिलकर बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उड़दन की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कुंजी पिता मिलाप सिंह धुर्वे ने खर्च के लिए अपनी पत्नी से सिर्फ ₹20 रुपये मांगे थे। लेकिन इसी छोटी सी बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि घर में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी ने पहले बुजुर्ग से बहस की और फिर अपने बेटे को उकसा दिया। इसके बाद बेटे ने अपने ही पिता पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग की कमर और पसलियों में गंभीर चोटें आ गईं। घायल अवस्था में पीड़ित बुजुर्ग ने तुरंत डायल 112 पुलिस को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव में भी काफी चर्चा का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सवाल यह है कि आखिर ₹20 रुपये के लिए कोई अपने ही पिता पर इतना बड़ा अत्याचार कैसे कर सकता है। यह घटना एक बार फिर समाज में टूटते पारिवारिक रिश्तों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
    1
    ₹20 के लिए रिश्तों पर वार: पत्नी और बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा,अस्पताल में भर्ती ग्राम उड़दन का मामला 
बैतूल जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां महज ₹20 रुपये को लेकर पत्नी और बेटे ने मिलकर बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी।
घटना बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उड़दन की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कुंजी पिता मिलाप सिंह धुर्वे ने  खर्च के लिए अपनी पत्नी से सिर्फ ₹20 रुपये मांगे थे। लेकिन इसी छोटी सी बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि घर में विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि पत्नी ने पहले बुजुर्ग से बहस की और फिर अपने बेटे को उकसा दिया। इसके बाद बेटे ने अपने ही पिता पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग की कमर और पसलियों में गंभीर चोटें आ गईं।
घायल अवस्था में पीड़ित बुजुर्ग ने तुरंत डायल 112 पुलिस को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव में भी काफी चर्चा का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
सवाल यह है कि आखिर ₹20 रुपये के लिए कोई अपने ही पिता पर इतना बड़ा अत्याचार कैसे कर सकता है। यह घटना एक बार फिर समाज में टूटते पारिवारिक रिश्तों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    9 min ago
  • *सतना होटल शिवलोक के नजदीक लगा ट्रांसफार्मर में उड़ा, लगी आग, पूरा ट्रांसफार्मर जलकर खाक।*
    2
    *सतना होटल शिवलोक के नजदीक लगा ट्रांसफार्मर में उड़ा, लगी आग, पूरा ट्रांसफार्मर जलकर खाक।*
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Betul Nagar, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • कर्णावत हीरापुर
    2
    कर्णावत हीरापुर
    user_Sukrma Karma
    Sukrma Karma
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *10 एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल चलकर खाक* रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। सनावद। ग्राम कॉलबरड दो किसानों के खेत में आग लग गई ग्रामीणों ने बताया कि पहले महेश तारे के खेत में आग लगी थी हवा हवा तेज चलने के कारण आग की लपटो दूसरे खेत को भी अपनी चपेट में ले लियाजिनके खेत में आग लगी किसानो के नाम महेश तारे लोकेश पटेल के पांच-पांच एकड़ में गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई किसानों ने कहा कि गेहूं काटने की तैयारी थी लेकिन से पहले घटना हो गई बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में फाल्ट होने से यह आग लगी खबर मिलते हैं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने दलबल भेजा खेत में पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन फसल को नहीं बचाया जा सका अगर समय पर रहते काबू पाने से आसपास गेहूं के खेत की फसल बच गई साथी किसने ने सरकार से गुजारिश की थी किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए
    2
    *10 एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल चलकर खाक*       रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान।     सनावद।     ग्राम कॉलबरड दो किसानों के खेत में आग लग गई ग्रामीणों ने बताया कि पहले महेश तारे के खेत में आग लगी थी हवा हवा तेज चलने के कारण आग की लपटो दूसरे खेत को भी अपनी चपेट में ले लियाजिनके खेत में आग लगी किसानो के नाम महेश तारे लोकेश पटेल के पांच-पांच एकड़  में गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई   किसानों ने कहा कि गेहूं काटने की तैयारी थी लेकिन से पहले घटना हो गई बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में फाल्ट होने से यह आग लगी खबर मिलते हैं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड  व सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने दलबल भेजा खेत में पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन  फसल को नहीं बचाया जा सका अगर समय पर रहते काबू पाने से आसपास गेहूं के खेत की फसल बच गई साथी किसने ने सरकार से गुजारिश की थी किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Danish Raza Khan
    1
    Post by Danish Raza Khan
    user_Danish Raza Khan
    Danish Raza Khan
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अनुभाग कन्नौद व पुलिस थाना विजयागंज मंडी रहा अव्वल कन्नौद,पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला पुलिस कंट्रोल रूम देवास में फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। रैंकिंग में विजयागंज मण्डी ने मारी बाजी फरवरी माह में 25 अलग-अलग पैमानों (पैरामीटर्स) के आधार पर जिले के थानों और अनुभागों की रैंकिंग जारी की गई। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए थाना विजयागंज मण्डी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित पटेल को सम्मानित किया गया। वहीं, अनुभाग स्तर पर कन्नौद अनुभाग प्रथम स्थान पर रहा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि कन्नौद एसडीओपी कार्यालय को हाल ही में ISO प्रमाणित भी किया गया है। इन्हें मिला 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' का सम्मान शहर में हुई चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश करने वाले दो जांबाज अधिकारियों को 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' पुरस्कार से नवाजा गया: उपनिरीक्षक गोपाल चौधरी उपनिरीक्षक राहुल परमार इन अधिकारियों ने ओडिशा और गुजरात जैसे दूरस्थ राज्यों से अंतरराष्ट्रीय गिरोह के आरोपियों को दबोचा और शत-प्रतिशत लूटी गई संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की। थाना स्तरीय टॉप-10 रैंकिंग (फरवरी माह): | रैंक | थाना | रैंक | थाना | | 01 | विजयागंज मण्डी | 06 | सिविल लाईन | | 02 | हरणगांव | 07 | बागली | | 03 | बरोठा | 08 | खातेगांव | | 04 | कन्नौद | 09 | औद्योगिक क्षेत्र | | 05 | सतवास | 10 | सोनकच्छ | एसपी के कड़े निर्देश: जीरो टॉलरेंस और प्रभावी गश्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी और पीड़ित उन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए: जनता का फीडबैक: थानों पर लगे QR CODE का उपयोग बढ़ाएं ताकि पुलिस की कार्यशैली पर जनता की सीधी राय मिल सके। अपराध नियंत्रण: चोरी रोकने के लिए प्रभावी रात्रि गश्त और नाकाबंदी सुनिश्चित करें। जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। तकनीकी का उपयोग: FIR से लेकर ट्रायल तक तकनीकी का अधिकतम उपयोग करें ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिले। विशेष अभियान: 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने, 'ऑपरेशन सायबर' (डायल-1930) का प्रचार करने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर 'ऑपरेशन पवित्र' के तहत गुंडा तत्वों पर बाउंडओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में एसपी ने अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी गुणवत्ता के साथ सेवा करने हेतु प्रेरित किया।
    2
    अनुभाग कन्नौद व पुलिस थाना विजयागंज मंडी रहा अव्वल 
कन्नौद,पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला पुलिस कंट्रोल रूम देवास  में फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न हुई। 
बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। 
रैंकिंग में विजयागंज मण्डी ने मारी बाजी फरवरी माह में 25 अलग-अलग पैमानों (पैरामीटर्स) के आधार पर जिले के थानों और अनुभागों की रैंकिंग जारी की गई। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए थाना विजयागंज मण्डी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित पटेल को सम्मानित किया गया।
वहीं, अनुभाग स्तर पर कन्नौद अनुभाग प्रथम स्थान पर रहा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी को पुरस्कृत किया गया। 
उल्लेखनीय है कि कन्नौद एसडीओपी कार्यालय को हाल ही में ISO प्रमाणित भी किया गया है।
इन्हें मिला 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' का सम्मान
शहर में हुई चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश करने वाले दो जांबाज अधिकारियों को 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' पुरस्कार से नवाजा गया:
उपनिरीक्षक गोपाल चौधरी
उपनिरीक्षक राहुल परमार
इन अधिकारियों ने ओडिशा और गुजरात जैसे दूरस्थ राज्यों से अंतरराष्ट्रीय गिरोह के आरोपियों को दबोचा और शत-प्रतिशत लूटी गई संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की।
थाना स्तरीय टॉप-10 रैंकिंग (फरवरी माह):
| रैंक | थाना | रैंक | थाना |
| 01 | विजयागंज मण्डी | 06 | सिविल लाईन |
| 02 | हरणगांव | 07 | बागली |
| 03 | बरोठा | 08 | खातेगांव |
| 04 | कन्नौद | 09 | औद्योगिक क्षेत्र |
| 05 | सतवास | 10 | सोनकच्छ |
एसपी के कड़े निर्देश: जीरो टॉलरेंस और प्रभावी गश्त
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक  गेहलोद ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी और पीड़ित उन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए: जनता का फीडबैक: थानों पर लगे QR CODE का उपयोग बढ़ाएं ताकि पुलिस की कार्यशैली पर जनता की सीधी राय मिल सके। अपराध नियंत्रण: चोरी रोकने के लिए प्रभावी रात्रि गश्त और नाकाबंदी सुनिश्चित करें। जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। तकनीकी का उपयोग: FIR से लेकर ट्रायल तक तकनीकी का अधिकतम उपयोग करें ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिले। विशेष अभियान: 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने, 'ऑपरेशन सायबर' (डायल-1930) का प्रचार करने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर 'ऑपरेशन पवित्र' के तहत गुंडा तत्वों पर बाउंडओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में एसपी ने अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी गुणवत्ता के साथ सेवा करने हेतु प्रेरित किया।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नशे में सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया सदर की घटना
    1
    नशे में सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया सदर की घटना
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.