logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार गाजियाबाद :- लोनी बॉर्डर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान में, एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सौरभ पुत्र शीशपाल मिश्रा, निवासी राधेराम कॉलोनी, बेहटा रेलवे स्टेशन के पास, थाना लोनी बॉर्डर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को लोनी बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और लोगों को डराने-धमकाने के लिए हथियार अपने पास रखता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

1 hr ago
user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

गाजियाबाद ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार गाजियाबाद :- लोनी बॉर्डर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान में, एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सौरभ पुत्र शीशपाल मिश्रा, निवासी राधेराम कॉलोनी, बेहटा रेलवे स्टेशन के पास, थाना लोनी बॉर्डर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को लोनी बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और लोगों को डराने-धमकाने के लिए हथियार अपने पास रखता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में स्थित गनौली अपहरण कांड को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय कार्रवाई कर रही है। यह मामला 30 मई 2026 को सामने आया था, जब खडखड़ी अंडरपास के पास ग्राम गनौली निवासी ओमकार के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और अपहृत की तलाश के लिए ग्रामीण एवं मुख्यालय स्वाट टीम सहित कुल 10 टीमों का गठन किया गया। अपहृत ओमकार की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहनता से जाँच कर रही है। इसके साथ ही, आसपास की नदियों, नालों और नहरों में भी व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खोज अभियान की गति को और तेज करने के उद्देश्य से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की सहायता भी ली गई है। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन, सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि इस मामले में अपहरणकर्ताओं को शरण देने और पूरे षड्यंत्र में शामिल पाँच आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अपहृत ओमकार की सकुशल बरामदगी के लिए अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखे हुए है।
    1
    गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में स्थित गनौली अपहरण कांड को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय कार्रवाई कर रही है। यह मामला 30 मई 2026 को सामने आया था, जब खडखड़ी अंडरपास के पास ग्राम गनौली निवासी ओमकार के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और अपहृत की तलाश के लिए ग्रामीण एवं मुख्यालय स्वाट टीम सहित कुल 10 टीमों का गठन किया गया।

अपहृत ओमकार की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहनता से जाँच कर रही है। इसके साथ ही, आसपास की नदियों, नालों और नहरों में भी व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खोज अभियान की गति को और तेज करने के उद्देश्य से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की सहायता भी ली गई है।

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन, सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि इस मामले में अपहरणकर्ताओं को शरण देने और पूरे षड्यंत्र में शामिल पाँच आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अपहृत ओमकार की सकुशल बरामदगी के लिए अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखे हुए है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र में हापुड़ रोड पुलिस चौकी के पास एक अज्ञात शव मिला है। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई है और जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।
    1
    जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र में हापुड़ रोड पुलिस चौकी के पास एक अज्ञात शव मिला है। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई है और जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।
    user_समीर चौधरी
    समीर चौधरी
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्र में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के नाम पर बुलाकर एक फोटोग्राफर से कैमरा तथा अन्य संबंधित उपकरण छीनने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) गोपाल कृष्ण चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं, और आश्वासन दिया कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
    1
    लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्र में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के नाम पर बुलाकर एक फोटोग्राफर से कैमरा तथा अन्य संबंधित उपकरण छीनने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) गोपाल कृष्ण चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं, और आश्वासन दिया कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
    user_हिंदुस्तान समाचार
    हिंदुस्तान समाचार
    Media company Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में हुए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के तहत, मुरादनगर और निवाड़ी पुलिस स्टेशनों के थानाध्यक्षों को बदला गया है। इस पुनर्गठन के अंतर्गत, मुरादनगर थाने के थानाध्यक्ष दारोगा अंकित कुमार को अब निवाड़ी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में, निवाड़ी थाने के थानाध्यक्ष रहे दारोगा कृष्ण कुमार मौर्य को मुरादनगर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
    1
    गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में हुए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के तहत, मुरादनगर और निवाड़ी पुलिस स्टेशनों के थानाध्यक्षों को बदला गया है। इस पुनर्गठन के अंतर्गत, मुरादनगर थाने के थानाध्यक्ष दारोगा अंकित कुमार को अब निवाड़ी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में, निवाड़ी थाने के थानाध्यक्ष रहे दारोगा कृष्ण कुमार मौर्य को मुरादनगर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आज वार्ड 73 में शालीमार गार्डन एक्ट 2, बी ब्लॉक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के चावला बेकरी सड़क पर एक नई हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया गया। यह लाइट नामित पार्षद श्री श्याम शर्मा जी के फंड से स्थापित की गई है, और इसका उद्घाटन उन्होंने स्वयं किया। यह सड़क पहले अंधेरे में डूबी रहती थी, और क्षेत्रवासी लंबे समय से यहाँ रोशनी की मांग कर रहे थे। सम्मानित रेजिडेंट्स और चावला बेकरी के व्यवसायी राजेश ओबेरॉय जी के विशेष निवेदन पर, पार्षद श्री श्याम शर्मा जी ने बहुत कम समय में शालीमार गार्डन के बी ब्लॉक को रोशन कर दिया है। इस पुनीत कार्य के लिए समस्त जनता-जनार्दन ने पार्षद श्याम शर्मा जी को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया है। उद्घाटन कार्यक्रम में नामित पार्षद श्याम शर्मा जी के साथ आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर जी, राजेश ओबेरॉय जी, शैलेंद्र सक्सेना जी, केशव सक्सेना जी, मनोज मिश्रा जी, राजेंद्र कोकरिया जी, प्रदीप माथुर जी, नितिन बंसल जी, रॉबिन शर्मा जी और सनी शर्मा जी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय व्यापार संगठन शालीमार गार्डन के शैलेंद्र सक्सेना जी ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
    4
    आज वार्ड 73 में शालीमार गार्डन एक्ट 2, बी ब्लॉक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के चावला बेकरी सड़क पर एक नई हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया गया। यह लाइट नामित पार्षद श्री श्याम शर्मा जी के फंड से स्थापित की गई है, और इसका उद्घाटन उन्होंने स्वयं किया।

यह सड़क पहले अंधेरे में डूबी रहती थी, और क्षेत्रवासी लंबे समय से यहाँ रोशनी की मांग कर रहे थे। सम्मानित रेजिडेंट्स और चावला बेकरी के व्यवसायी राजेश ओबेरॉय जी के विशेष निवेदन पर, पार्षद श्री श्याम शर्मा जी ने बहुत कम समय में शालीमार गार्डन के बी ब्लॉक को रोशन कर दिया है।

इस पुनीत कार्य के लिए समस्त जनता-जनार्दन ने पार्षद श्याम शर्मा जी को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया है। उद्घाटन कार्यक्रम में नामित पार्षद श्याम शर्मा जी के साथ आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर जी, राजेश ओबेरॉय जी, शैलेंद्र सक्सेना जी, केशव सक्सेना जी, मनोज मिश्रा जी, राजेंद्र कोकरिया जी, प्रदीप माथुर जी, नितिन बंसल जी, रॉबिन शर्मा जी और सनी शर्मा जी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय व्यापार संगठन शालीमार गार्डन के शैलेंद्र सक्सेना जी ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गाजियाबाद और हापुड़ जिले के पच्चीस युवा आज मुजफ्फरनगर के खतौली के लिए रवाना हुए। ये युवा राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित 'शौर्य प्रशिक्षण वर्ग' में भाग लेंगे, जिसे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की युवा शाखा संचालित कर रही है। यह प्रशिक्षण वर्ग 2 जून से 8 जून तक चलेगा, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीस जिलों के शिक्षार्थी हिस्सा लेंगे। रवानगी के अवसर पर, प्रदेश महामंत्री गौरव राघव ने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है, और देश को महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, भगत सिंह तथा चंद्रशेखर आजाद जैसे साहसी एवं राष्ट्रभक्त विचारों वाले युवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में युवाओं को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षार्थियों को रस्सी चढ़ना, जूडो-कराटे, बाधा दौड़ और निशानेबाजी सहित विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष पवन तोमर ने जोर देकर कहा कि मजबूत और प्रशिक्षित युवा ही राष्ट्र को सशक्त बना सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान, तहसील अध्यक्ष देवेंद्र ने सभी युवाओं का तिलक लगाकर उन्हें मातृभूमि की रक्षा का संकल्प दिलाया। रवानगी के अवसर पर शिवम चौहान, अभय तोमर, तुषार शुक्ला, आर्यन तोमर, हिमांशु शर्मा, देव तोमर, प्रत्युष तोमर, उदित शर्मा, कुलदीप तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    गाजियाबाद और हापुड़ जिले के पच्चीस युवा आज मुजफ्फरनगर के खतौली के लिए रवाना हुए। ये युवा राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित 'शौर्य प्रशिक्षण वर्ग' में भाग लेंगे, जिसे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की युवा शाखा संचालित कर रही है। यह प्रशिक्षण वर्ग 2 जून से 8 जून तक चलेगा, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीस जिलों के शिक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

रवानगी के अवसर पर, प्रदेश महामंत्री गौरव राघव ने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है, और देश को महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, भगत सिंह तथा चंद्रशेखर आजाद जैसे साहसी एवं राष्ट्रभक्त विचारों वाले युवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में युवाओं को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षार्थियों को रस्सी चढ़ना, जूडो-कराटे, बाधा दौड़ और निशानेबाजी सहित विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष पवन तोमर ने जोर देकर कहा कि मजबूत और प्रशिक्षित युवा ही राष्ट्र को सशक्त बना सकते हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान, तहसील अध्यक्ष देवेंद्र ने सभी युवाओं का तिलक लगाकर उन्हें मातृभूमि की रक्षा का संकल्प दिलाया। रवानगी के अवसर पर शिवम चौहान, अभय तोमर, तुषार शुक्ला, आर्यन तोमर, हिमांशु शर्मा, देव तोमर, प्रत्युष तोमर, उदित शर्मा, कुलदीप तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात लुटेरे इनाम को पकड़ लिया गया। इस एनकाउंटर में लुटेरे को गोली लगी। गिरफ्तारी के बाद, उसे अस्पताल ले जाने से पहले, इनाम ने अपनी गंभीर पीड़ा के बावजूद पुलिस अधिकारियों से बार-बार सिगरेट पिलाने की गुजारिश की। जब एक पुलिस अफसर ने सिगरेट के ब्रांड का नाम लिया, तो घायल लुटेरे ने खास तौर पर "गोल्ड फ्लैक" सिगरेट की मांग की। इस वाकये को लेकर यह टिप्पणी की गई कि "जान जाए तो जाए, मगर नवाबी न घटती!"
    1
    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात लुटेरे इनाम को पकड़ लिया गया। इस एनकाउंटर में लुटेरे को गोली लगी। गिरफ्तारी के बाद, उसे अस्पताल ले जाने से पहले, इनाम ने अपनी गंभीर पीड़ा के बावजूद पुलिस अधिकारियों से बार-बार सिगरेट पिलाने की गुजारिश की। जब एक पुलिस अफसर ने सिगरेट के ब्रांड का नाम लिया, तो घायल लुटेरे ने खास तौर पर "गोल्ड फ्लैक" सिगरेट की मांग की। इस वाकये को लेकर यह टिप्पणी की गई कि "जान जाए तो जाए, मगर नवाबी न घटती!"
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.