आज वार्ड 73 में शालीमार गार्डन एक्ट 2, बी ब्लॉक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के चावला बेकरी सड़क पर एक नई हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया गया। यह लाइट नामित पार्षद श्री श्याम शर्मा जी के फंड से स्थापित की गई है, और इसका उद्घाटन उन्होंने स्वयं किया। यह सड़क पहले अंधेरे में डूबी रहती थी, और क्षेत्रवासी लंबे समय से यहाँ रोशनी की मांग कर रहे थे। सम्मानित रेजिडेंट्स और चावला बेकरी के व्यवसायी राजेश ओबेरॉय जी के विशेष निवेदन पर, पार्षद श्री श्याम शर्मा जी ने बहुत कम समय में शालीमार गार्डन के बी ब्लॉक को रोशन कर दिया है। इस पुनीत कार्य के लिए समस्त जनता-जनार्दन ने पार्षद श्याम शर्मा जी को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया है। उद्घाटन कार्यक्रम में नामित पार्षद श्याम शर्मा जी के साथ आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर जी, राजेश ओबेरॉय जी, शैलेंद्र सक्सेना जी, केशव सक्सेना जी, मनोज मिश्रा जी, राजेंद्र कोकरिया जी, प्रदीप माथुर जी, नितिन बंसल जी, रॉबिन शर्मा जी और सनी शर्मा जी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय व्यापार संगठन शालीमार गार्डन के शैलेंद्र सक्सेना जी ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
आज वार्ड 73 में शालीमार गार्डन एक्ट 2, बी ब्लॉक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के चावला बेकरी सड़क पर एक नई हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया गया। यह लाइट नामित पार्षद श्री श्याम शर्मा जी के फंड से स्थापित की गई है, और इसका उद्घाटन
उन्होंने स्वयं किया। यह सड़क पहले अंधेरे में डूबी रहती थी, और क्षेत्रवासी लंबे समय से यहाँ रोशनी की मांग कर रहे थे। सम्मानित रेजिडेंट्स और चावला बेकरी के व्यवसायी राजेश ओबेरॉय जी के विशेष निवेदन पर, पार्षद श्री श्याम शर्मा जी ने बहुत कम समय में शालीमार
गार्डन के बी ब्लॉक को रोशन कर दिया है। इस पुनीत कार्य के लिए समस्त जनता-जनार्दन ने पार्षद श्याम शर्मा जी को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया है। उद्घाटन कार्यक्रम में नामित पार्षद श्याम शर्मा जी के साथ आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर जी, राजेश ओबेरॉय जी, शैलेंद्र
सक्सेना जी, केशव सक्सेना जी, मनोज मिश्रा जी, राजेंद्र कोकरिया जी, प्रदीप माथुर जी, नितिन बंसल जी, रॉबिन शर्मा जी और सनी शर्मा जी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय व्यापार संगठन शालीमार गार्डन के शैलेंद्र सक्सेना जी ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
- गाजियाबाद ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार गाजियाबाद :- लोनी बॉर्डर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान में, एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सौरभ पुत्र शीशपाल मिश्रा, निवासी राधेराम कॉलोनी, बेहटा रेलवे स्टेशन के पास, थाना लोनी बॉर्डर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को लोनी बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और लोगों को डराने-धमकाने के लिए हथियार अपने पास रखता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।1
- जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र में हापुड़ रोड पुलिस चौकी के पास एक अज्ञात शव मिला है। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई है और जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।1
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक होटल से बाहर निकलते देख लिया। इसके बाद, होटल के ठीक बाहर पति, पत्नी और दूसरी महिला के बीच तीखी बहस, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्र में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के नाम पर बुलाकर एक फोटोग्राफर से कैमरा तथा अन्य संबंधित उपकरण छीनने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) गोपाल कृष्ण चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं, और आश्वासन दिया कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।1
- गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में हुए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के तहत, मुरादनगर और निवाड़ी पुलिस स्टेशनों के थानाध्यक्षों को बदला गया है। इस पुनर्गठन के अंतर्गत, मुरादनगर थाने के थानाध्यक्ष दारोगा अंकित कुमार को अब निवाड़ी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में, निवाड़ी थाने के थानाध्यक्ष रहे दारोगा कृष्ण कुमार मौर्य को मुरादनगर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।1
- आज वार्ड 73 में शालीमार गार्डन एक्ट 2, बी ब्लॉक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के चावला बेकरी सड़क पर एक नई हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया गया। यह लाइट नामित पार्षद श्री श्याम शर्मा जी के फंड से स्थापित की गई है, और इसका उद्घाटन उन्होंने स्वयं किया। यह सड़क पहले अंधेरे में डूबी रहती थी, और क्षेत्रवासी लंबे समय से यहाँ रोशनी की मांग कर रहे थे। सम्मानित रेजिडेंट्स और चावला बेकरी के व्यवसायी राजेश ओबेरॉय जी के विशेष निवेदन पर, पार्षद श्री श्याम शर्मा जी ने बहुत कम समय में शालीमार गार्डन के बी ब्लॉक को रोशन कर दिया है। इस पुनीत कार्य के लिए समस्त जनता-जनार्दन ने पार्षद श्याम शर्मा जी को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया है। उद्घाटन कार्यक्रम में नामित पार्षद श्याम शर्मा जी के साथ आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर जी, राजेश ओबेरॉय जी, शैलेंद्र सक्सेना जी, केशव सक्सेना जी, मनोज मिश्रा जी, राजेंद्र कोकरिया जी, प्रदीप माथुर जी, नितिन बंसल जी, रॉबिन शर्मा जी और सनी शर्मा जी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय व्यापार संगठन शालीमार गार्डन के शैलेंद्र सक्सेना जी ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।4
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात लुटेरे इनाम को पकड़ लिया गया। इस एनकाउंटर में लुटेरे को गोली लगी। गिरफ्तारी के बाद, उसे अस्पताल ले जाने से पहले, इनाम ने अपनी गंभीर पीड़ा के बावजूद पुलिस अधिकारियों से बार-बार सिगरेट पिलाने की गुजारिश की। जब एक पुलिस अफसर ने सिगरेट के ब्रांड का नाम लिया, तो घायल लुटेरे ने खास तौर पर "गोल्ड फ्लैक" सिगरेट की मांग की। इस वाकये को लेकर यह टिप्पणी की गई कि "जान जाए तो जाए, मगर नवाबी न घटती!"1