Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुर्गूकोंदल के ग्राम खुटगांव में अवैध अतिक्रमण पर चल ग्राम पंचायत का बुलडोजर दुर्गूकोंदल के ग्राम खुटगांव में अवैध अतिक्रमण पर चल ग्राम पंचायत का बुलडोजर। कई बार नोटिस देने पर भी निर्माण कार्य नहीं रोकने पर की गई कार्यवाही।
DEVWRAT TANDIYA
दुर्गूकोंदल के ग्राम खुटगांव में अवैध अतिक्रमण पर चल ग्राम पंचायत का बुलडोजर दुर्गूकोंदल के ग्राम खुटगांव में अवैध अतिक्रमण पर चल ग्राम पंचायत का बुलडोजर। कई बार नोटिस देने पर भी निर्माण कार्य नहीं रोकने पर की गई कार्यवाही।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोण्डागांव में जिला प्रशासन द्वारा पहली बार जिला स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट-2026 का आयोजन स्थानीय ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी शामिल हुईं।1
- गुरुग्राम सेक्टर 86 की एक ansal hights सोसाइटी के फ्लैट में तीन फर्जी पुलिस वाले एक महिला सहित अंदर घुसे और फ्लैट के सभी लोगों को बंधक बनाकर पहले मारपीट की और उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी एक व्यक्ति की सूझबुझ से असली पुलिस आ गई और सारा भांडा फोड़ हो गया पुलिस ने फर्जी बने 3 पुलिसकर्मी सहित एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया सावधान रहे सुरक्षित रहे ,,,, गुरुग्राम सेक्टर 86 की एक ansal hights सोसाइटी के फ्लैट में तीन फर्जी पुलिस वाले एक महिला सहित अंदर घुसे और फ्लैट के सभी लोगों को बंधक बनाकर पहले मारपीट की और उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी एक व्यक्ति की सूझबुझ से असली पुलिस आ गई और सारा भांडा फोड़ हो गया पुलिस ने फर्जी बने 3 पुलिसकर्मी सहित एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया सावधान रहे सुरक्षित रहे इस वीडियो को जायदा से जायदा शेयर करे फॉलो करे...1
- डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण यात्री गणेश निषाद से की फोन पर बात, जज्बे को किया नमन डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण यात्री गणेश निषाद से की फोन पर बात, जज्बे को किया नमन गरियाबंद, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले गरियाबंद जिले के ग्राम बोरसी निवासी गणेश निषाद से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने गणेश के अद्भुत संकल्प और जज्बे की खुले दिल से सराहना की। गणेश निषाद हिमालय से यात्रा शुरू कर अयोध्या होते हुए अब पूरे भारत भ्रमण पर निकले हैं। हजारों किलोमीटर की यह यात्रा वे स्वस्थ जीवन और जनजागरूकता का संदेश देने के लिए कर रहे हैं।डॉ. रमन सिंह ने फोन पर गणेश की यात्रा के अनुभव जाने और उनके साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह का संकल्प युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। साथ ही उन्होंने गणेश को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे गणेश निषाद को फॉलो करें और उनकी यात्रा के साक्षी बनकर सहयोग करें। फोन पर सम्मान मिलने से अभिभूत गणेश निषाद ने भी डॉ. रमन सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया और आशीर्वाद लिया।1
- संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के शिविर में 90 यूनिट रक्त संग्रहित, 75 भाइयों और 15 बहनों ने किया रक्तदान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के शिविर में 90 यूनिट रक्त संग्रहित, 75 भाइयों और 15 बहनों ने किया रक्तदान नवापारा-राजिम। मानव सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रविवार को नवापारा-राजिम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक गांधी सचदेव के मार्गदर्शन में आयोजित यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 90 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें 75 भाइयों एवं 15 बहनों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं में समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना दिखाई दी। चिकित्सकीय टीम एवं स्वयंसेवकों ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर संयोजक गांधी सचदेव ने कहा कि रक्तदान सबसे श्रेष्ठ मानव सेवा है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन की रक्षा कर सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय दल एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है, ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने वाला रहा।2
- हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद ▪️ *हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी के प्रकरण में त्वरित विवेचना कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गई संपत्ति बरामद की गई।* ▪️ *घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई।* ▪️ *सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर चोरी के पूरे घटनाक्रम का सफल खुलासा किया गया।* ▪️ *सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।* ▪️ संक्षिप्त विवरण : दुर्ग पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उतई पुलिस को चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का सफल खुलासा कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा चोरी गया मशरूका बरामद किया। दिनांक 01.08.2026 को प्रार्थी नितीश कुमार सिन्हा, निवासी ग्राम गुरेदा, थाना गुण्डरदेही द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। कंपनी का अस्थायी स्टोर रमेश कॉम्प्लेक्स के पास डुमरडीह से डुण्डेरा रोड स्थित ग्राम डुण्डेरा में संचालित है, जहाँ हाईटेंशन टावर निर्माण कार्य हेतु सामग्री रखी गई थी। दिनांक 29.07.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्टोर से हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री) चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹35,000 थी। रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 409/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा चोरी की गई सामग्री कबाड़ी को बेचना बताया। आरोपियों के बताए अनुसार चोरी गई संपत्ति बरामद की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। ▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपियों ने रात्रि के समय कंपनी के अस्थायी स्टोर को निशाना बनाकर हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी किए तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन के माध्यम से चोरी की गई सामग्री परिवहन कर कबाड़ी को बेच दी। ▪️ घटना स्थल : अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्रा. लि. का अस्थायी स्टोर, रमेश कॉम्प्लेक्स के पास, डुमरडीह-डुण्डेरा रोड, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग। ▪️ आरोपी का नाम : 1. विक्रम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 201, शर्मा आश्रम रोड, वार्ड 46, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 2. बिट्टू यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 77, शिवाजी नगर, सेक्टर-11, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 3. नेग सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 4. नरेन्द्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 132, वार्ड 51, शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 5. मनोज उर्फ मन्नु गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, थाना छावनी, जिला दुर्ग। ▪️ जप्त सामग्री : 1. हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री), अनुमानित कीमत ₹35,000। 2. घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224। ▪️ सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना उतई के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, अखिलेश मिश्रा, अजय देवांगन एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। —0000—1