logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद ▪️ *हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी के प्रकरण में त्वरित विवेचना कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गई संपत्ति बरामद की गई।* ▪️ *घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई।* ▪️ *सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर चोरी के पूरे घटनाक्रम का सफल खुलासा किया गया।* ▪️ *सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।* ▪️ संक्षिप्त विवरण : दुर्ग पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उतई पुलिस को चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का सफल खुलासा कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा चोरी गया मशरूका बरामद किया। दिनांक 01.08.2026 को प्रार्थी नितीश कुमार सिन्हा, निवासी ग्राम गुरेदा, थाना गुण्डरदेही द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। कंपनी का अस्थायी स्टोर रमेश कॉम्प्लेक्स के पास डुमरडीह से डुण्डेरा रोड स्थित ग्राम डुण्डेरा में संचालित है, जहाँ हाईटेंशन टावर निर्माण कार्य हेतु सामग्री रखी गई थी। दिनांक 29.07.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्टोर से हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री) चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹35,000 थी। रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 409/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा चोरी की गई सामग्री कबाड़ी को बेचना बताया। आरोपियों के बताए अनुसार चोरी गई संपत्ति बरामद की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। ▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपियों ने रात्रि के समय कंपनी के अस्थायी स्टोर को निशाना बनाकर हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी किए तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन के माध्यम से चोरी की गई सामग्री परिवहन कर कबाड़ी को बेच दी। ▪️ घटना स्थल : अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्रा. लि. का अस्थायी स्टोर, रमेश कॉम्प्लेक्स के पास, डुमरडीह-डुण्डेरा रोड, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग। ▪️ आरोपी का नाम : 1. विक्रम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 201, शर्मा आश्रम रोड, वार्ड 46, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 2. बिट्टू यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 77, शिवाजी नगर, सेक्टर-11, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 3. नेग सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 4. नरेन्द्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 132, वार्ड 51, शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 5. मनोज उर्फ मन्नु गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, थाना छावनी, जिला दुर्ग। ▪️ जप्त सामग्री : 1. हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री), अनुमानित कीमत ₹35,000। 2. घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224। ▪️ सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना उतई के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, अखिलेश मिश्रा, अजय देवांगन एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। —0000—

18 hrs ago
user_हेमंत उमरे
हेमंत उमरे
पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
18 hrs ago

हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद ▪️ *हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी के प्रकरण में त्वरित विवेचना कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गई संपत्ति बरामद की गई।* ▪️ *घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई।* ▪️ *सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर चोरी के पूरे घटनाक्रम का सफल खुलासा किया गया।* ▪️ *सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।* ▪️ संक्षिप्त विवरण : दुर्ग पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उतई पुलिस को चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का सफल खुलासा कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा चोरी गया मशरूका बरामद किया। दिनांक 01.08.2026 को प्रार्थी नितीश कुमार सिन्हा, निवासी ग्राम गुरेदा, थाना गुण्डरदेही द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। कंपनी का अस्थायी स्टोर रमेश कॉम्प्लेक्स के पास डुमरडीह से डुण्डेरा रोड स्थित ग्राम डुण्डेरा में संचालित है, जहाँ हाईटेंशन टावर निर्माण कार्य हेतु सामग्री रखी गई थी। दिनांक 29.07.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्टोर से हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री) चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹35,000 थी। रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 409/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा चोरी की गई सामग्री कबाड़ी को बेचना बताया। आरोपियों के बताए अनुसार चोरी गई संपत्ति बरामद की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। ▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपियों ने रात्रि के समय कंपनी के अस्थायी स्टोर को निशाना बनाकर हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी किए तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन के माध्यम से चोरी की गई सामग्री परिवहन कर कबाड़ी को बेच दी। ▪️ घटना स्थल : अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्रा. लि. का अस्थायी स्टोर, रमेश कॉम्प्लेक्स के पास, डुमरडीह-डुण्डेरा रोड, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग। ▪️ आरोपी का नाम : 1. विक्रम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 201, शर्मा आश्रम रोड, वार्ड 46, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 2. बिट्टू यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 77, शिवाजी नगर, सेक्टर-11, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 3. नेग सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 4. नरेन्द्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 132, वार्ड 51, शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 5. मनोज उर्फ मन्नु गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, थाना छावनी, जिला दुर्ग। ▪️ जप्त सामग्री : 1. हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री), अनुमानित कीमत ₹35,000। 2. घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224। ▪️ सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना उतई के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, अखिलेश मिश्रा, अजय देवांगन एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। —0000—

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गर्म जोशी के साथ स्वागत* गोबरा नयापारा ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का नगर आगमन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय चौक में गर्मजोशी से स्वागत किया स्वागत करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धनराज मध्यानी जिला महामंत्री सौरभ शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग चतुर जगत अशोक गोलक्षा पार्षद अजय साहू अर्जुन साहू रामरतन निषाद तरुण कंसारी टिकेश्वर गिलहरे फागू देवांगन हेमंत साहनी दीपाली राजपूत चंद्रहास साहू सुरेंद्र साहू सचिन बंगानी निर्माण यादव अनूप खरे रेखा तिवारी गुड्डू मिश्रा महेश साहू राजा चावला अनुभव जैन अशफाक लखनी रुक्मणि साहू शंकर साहू निगम पटेलअहमद रिजवी विवेक साहू भूवेश साहू साहिल टंडन मानसिंग ध्रुव प्रतीक साहू अजय गाडा बबलू खान बल्लू साहू मितेश शाह शेखर साहू शाहिद रजा गौतम निषाद यादवेन्द्र ठाकुर विजय तारक बल्लू देवांगन राकेश सोनकर बीरबल राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    *पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गर्म जोशी के साथ स्वागत*

गोबरा नयापारा ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का नगर आगमन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय चौक में गर्मजोशी से स्वागत किया स्वागत करने वालों में  जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धनराज मध्यानी जिला महामंत्री सौरभ शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग चतुर जगत अशोक गोलक्षा पार्षद अजय साहू अर्जुन साहू रामरतन निषाद तरुण कंसारी टिकेश्वर गिलहरे फागू देवांगन हेमंत साहनी दीपाली राजपूत चंद्रहास साहू सुरेंद्र साहू सचिन बंगानी निर्माण यादव अनूप खरे रेखा तिवारी गुड्डू मिश्रा महेश साहू  राजा चावला अनुभव जैन अशफाक लखनी रुक्मणि साहू शंकर साहू निगम पटेलअहमद रिजवी विवेक साहू भूवेश साहू साहिल टंडन मानसिंग ध्रुव प्रतीक साहू अजय गाडा बबलू खान बल्लू  साहू मितेश शाह शेखर साहू शाहिद रजा गौतम निषाद यादवेन्द्र ठाकुर विजय तारक बल्लू देवांगन राकेश सोनकर  बीरबल राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • 80 लाख रूपयों की बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का गौरी गणेश प्रा. कंपनी के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी का शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला 80 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी तिल्दा-नेवरा। पिछले ढाई वर्षों से एक निजी कंपनी में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू ने अपने बकाया भुगतान को लेकर न्याय की मांग उठाई है। ठेकेदार का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद कंपनी द्वारा पिछले तीन माह का लगभग 80 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई महीनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से मदद की गुहार लगाई। राधेश्याम साहू के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी सामने आए। संगठन के प्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन से कई दौर की चर्चा और बैठकें कीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। कंपनी अधिकारी पर गुमराह करने का आरोप क्रांति सेना, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने गौरी गणेश कंपनी के अधिकारी मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी लगातार पीड़ित पक्ष को गुमराह करते रहे। आरोप है कि वे फोन रिसीव नहीं करते, संदेशों का जवाब नहीं देते और मुलाकात होने पर यह कहकर टाल देते हैं कि उन्हें कोई फोन या संदेश प्राप्त नहीं हुआ। संगठन का यह भी आरोप है कि पीड़ितों के साथ बार-बार आश्वासन देकर समय बिताया जाता है और स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता। पदाधिकारियों ने दावा किया कि यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई लोगों को इसी तरह परेशान किया गया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। श्रम विभाग, प्रशासन और पुलिस को दी आंदोलन की सूचना मामले का समाधान नहीं होने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अनुविभागीय अधिकारी, श्रम विभाग, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी। इसके बाद संगठन के बैनर तले ठेकेदार, मजदूरों और ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया गया। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी, श्रम विभाग के अधिकारियों तथा तहसीलदार ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। प्रशासन की मौजूदगी में हुई चर्चा के दौरान कंपनी प्रबंधन ने बिलों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। सोमवार तक बिल मिलान और भुगतान का आश्वासन बैठक में यह सहमति बनी कि कंपनी आगामी सोमवार तक ठेकेदार को बिलों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएगी। इसके बाद दोनों पक्ष बिलों का मिलान करेंगे और देय भुगतान की राशि तय कर उसका भुगतान किया जाएगा। समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सोमवार तक ठेकेदार को संतोषजनक भुगतान नहीं किया गया या फिर कंपनी की ओर से दोबारा टालमटोल की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह ठेकेदार, मजदूरों और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव लोकतांत्रिक संघर्ष करेगा। फिलहाल सभी की निगाहें सोमवार को होने वाले बिल मिलान और भुगतान प्रक्रिया पर टिकी हैं। यदि कंपनी अपने आश्वासन पर अमल करती है तो लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है, अन्यथा आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जा सकती है।
    4
    80 लाख रूपयों की बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का गौरी गणेश प्रा. कंपनी के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला 
क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी का शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला
80 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
तिल्दा-नेवरा। पिछले ढाई वर्षों से एक निजी कंपनी में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू ने अपने बकाया भुगतान को लेकर न्याय की मांग उठाई है। ठेकेदार का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद कंपनी द्वारा पिछले तीन माह का लगभग 80 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई महीनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से मदद की गुहार लगाई।
राधेश्याम साहू के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी सामने आए। संगठन के प्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन से कई दौर की चर्चा और बैठकें कीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।
कंपनी अधिकारी पर गुमराह करने का आरोप
क्रांति सेना, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने गौरी गणेश कंपनी के अधिकारी मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी लगातार पीड़ित पक्ष को गुमराह करते रहे। आरोप है कि वे फोन रिसीव नहीं करते, संदेशों का जवाब नहीं देते और मुलाकात होने पर यह कहकर टाल देते हैं कि उन्हें कोई फोन या संदेश प्राप्त नहीं हुआ। संगठन का यह भी आरोप है कि पीड़ितों के साथ बार-बार आश्वासन देकर समय बिताया जाता है और स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता।
पदाधिकारियों ने दावा किया कि यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई लोगों को इसी तरह परेशान किया गया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।
श्रम विभाग, प्रशासन और पुलिस को दी आंदोलन की सूचना
मामले का समाधान नहीं होने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अनुविभागीय अधिकारी, श्रम विभाग, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी। इसके बाद संगठन के बैनर तले ठेकेदार, मजदूरों और ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया गया।
आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी, श्रम विभाग के अधिकारियों तथा तहसीलदार ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। प्रशासन की मौजूदगी में हुई चर्चा के दौरान कंपनी प्रबंधन ने बिलों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया।
सोमवार तक बिल मिलान और भुगतान का आश्वासन
बैठक में यह सहमति बनी कि कंपनी आगामी सोमवार तक ठेकेदार को बिलों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएगी। इसके बाद दोनों पक्ष बिलों का मिलान करेंगे और देय भुगतान की राशि तय कर उसका भुगतान किया जाएगा।
समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सोमवार तक ठेकेदार को संतोषजनक भुगतान नहीं किया गया या फिर कंपनी की ओर से दोबारा टालमटोल की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह ठेकेदार, मजदूरों और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव लोकतांत्रिक संघर्ष करेगा।
फिलहाल सभी की निगाहें सोमवार को होने वाले बिल मिलान और भुगतान प्रक्रिया पर टिकी हैं। यदि कंपनी अपने आश्वासन पर अमल करती है तो लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है, अन्यथा आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जा सकती है।
    user_Anil Bhatt
    Anil Bhatt
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण यात्री गणेश निषाद से की फोन पर बात, जज्बे को किया नमन डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण यात्री गणेश निषाद से की फोन पर बात, जज्बे को किया नमन गरियाबंद, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले गरियाबंद जिले के ग्राम बोरसी निवासी गणेश निषाद से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने गणेश के अद्भुत संकल्प और जज्बे की खुले दिल से सराहना की। गणेश निषाद हिमालय से यात्रा शुरू कर अयोध्या होते हुए अब पूरे भारत भ्रमण पर निकले हैं। हजारों किलोमीटर की यह यात्रा वे स्वस्थ जीवन और जनजागरूकता का संदेश देने के लिए कर रहे हैं।डॉ. रमन सिंह ने फोन पर गणेश की यात्रा के अनुभव जाने और उनके साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह का संकल्प युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। साथ ही उन्होंने गणेश को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे गणेश निषाद को फॉलो करें और उनकी यात्रा के साक्षी बनकर सहयोग करें। फोन पर सम्मान मिलने से अभिभूत गणेश निषाद ने भी डॉ. रमन सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया और आशीर्वाद लिया।
    1
    डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण यात्री गणेश निषाद से की फोन पर बात, जज्बे को किया नमन
डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण यात्री गणेश निषाद से की फोन पर बात, जज्बे को किया नमन
गरियाबंद, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले गरियाबंद जिले के ग्राम बोरसी निवासी गणेश निषाद से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने गणेश के अद्भुत संकल्प और जज्बे की खुले दिल से सराहना की। गणेश निषाद हिमालय से यात्रा शुरू कर अयोध्या होते हुए अब पूरे भारत भ्रमण पर निकले हैं। हजारों किलोमीटर की यह यात्रा वे स्वस्थ जीवन और जनजागरूकता का संदेश देने के लिए कर रहे हैं।डॉ. रमन सिंह ने फोन पर गणेश की यात्रा के अनुभव जाने और उनके साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह का संकल्प युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। साथ ही उन्होंने गणेश को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे गणेश निषाद को फॉलो करें और उनकी यात्रा के साक्षी बनकर सहयोग करें। फोन पर सम्मान मिलने से अभिभूत गणेश निषाद ने भी डॉ. रमन सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया और आशीर्वाद लिया।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • केराबाहरा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों और वन विभाग ने ली राहत की सांस केराबाहरा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों और वन विभाग ने ली राहत की सांस राजिम/गरियाबंद। वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केराबाहरा में पिछले कई महीनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। शुक्रवार शाम तेंदुआ के पिंजरे में फंसते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बड़ी अनहोनी टलने पर संतोष जताया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ लंबे समय से गांव में घुसकर कुत्तों और मुर्गियों का शिकार कर रहा था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी थी।ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद विभाग ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से मामले में संज्ञान लिया गया, जिसके बाद वन विभाग हरकत में आया और तीन दिन पहले गांव में पिंजरा लगाया गया। शुक्रवार शाम तेंदुआ शिकार की तलाश में पिंजरे के भीतर पहुंचा और उसमें कैद हो गया। तेंदुए के पकड़ में आते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते तेंदुआ पकड़ लिया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि की आशंका टल गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर नियमानुसार उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं कोई जोखिम न उठाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
    2
    केराबाहरा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों और वन विभाग ने ली राहत की सांस
केराबाहरा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों और वन विभाग ने ली राहत की सांस
राजिम/गरियाबंद। वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केराबाहरा में पिछले कई महीनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। शुक्रवार शाम तेंदुआ के पिंजरे में फंसते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बड़ी अनहोनी टलने पर संतोष जताया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ लंबे समय से गांव
में घुसकर कुत्तों और मुर्गियों का शिकार कर रहा था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी  थी।ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद विभाग ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से मामले में संज्ञान लिया गया, जिसके बाद वन विभाग हरकत में आया और तीन दिन पहले गांव में पिंजरा लगाया गया। शुक्रवार शाम तेंदुआ शिकार की तलाश में पिंजरे के भीतर पहुंचा और उसमें कैद हो गया। तेंदुए के पकड़ में आते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते तेंदुआ पकड़ लिया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि की आशंका टल गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर नियमानुसार उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं कोई जोखिम न उठाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • ग्राम गिर्रा के शासकीय विद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प पलारी बलौदाबाजार-भाटापारा, 1 अगस्त। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड स्थित ग्राम गिर्रा के शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने पौधारोपण के साथ जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में फलदार, छायादार तथा औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने केवल पौधारोपण तक ही अपनी भागीदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि प्रत्येक पौधे की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई। बच्चों ने स्वयं गड्ढे तैयार किए, पौधे रोपे तथा उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर संरक्षण का संदेश दिया। मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक डीकेश चंद्राकर एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक रविशंकर चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "पौधे लगाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की शुरुआत है, लेकिन उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना ही सच्ची पर्यावरण सेवा है।" विद्यालय की इको क्लब छात्र समिति ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। छात्र योगेन्द्र, करण, पवन एवं चंद्रशेखर तथा छात्राएँ रागिनी, नंदिता एवं गरिमा ने पौधारोपण अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रत्येक पौधे की देखभाल का संकल्प लिया। शिक्षिका रोशनी साहू, सुनील वर्मा, सुमित्रा साहू, रूपाली साहू तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, स्वच्छता, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने "जल बचाओ, जीवन बचाओ", "वृक्ष लगाओ, धरा सजाओ" तथा "हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य" के उद्घोष के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। विद्यालय की यह पहल दर्शाती है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे स्तर पर किए गए निरंतर एवं सामूहिक प्रयास भी समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
    3
    ग्राम गिर्रा के शासकीय विद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

पलारी बलौदाबाजार-भाटापारा, 1 अगस्त। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड स्थित ग्राम गिर्रा के शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने पौधारोपण के साथ जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में फलदार, छायादार तथा औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने केवल पौधारोपण तक ही अपनी भागीदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि प्रत्येक पौधे की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई। बच्चों ने स्वयं गड्ढे तैयार किए, पौधे रोपे तथा उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर संरक्षण का संदेश दिया।
मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक डीकेश चंद्राकर एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक रविशंकर चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "पौधे लगाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की शुरुआत है, लेकिन उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना ही सच्ची पर्यावरण सेवा है।"
विद्यालय की इको क्लब छात्र समिति ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। छात्र योगेन्द्र, करण, पवन एवं चंद्रशेखर तथा छात्राएँ रागिनी, नंदिता एवं गरिमा ने पौधारोपण अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रत्येक पौधे की देखभाल का संकल्प लिया। शिक्षिका रोशनी साहू, सुनील वर्मा, सुमित्रा साहू, रूपाली साहू तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, स्वच्छता, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने "जल बचाओ, जीवन बचाओ", "वृक्ष लगाओ, धरा सजाओ" तथा "हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य" के उद्घोष के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
विद्यालय की यह पहल दर्शाती है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे स्तर पर किए गए निरंतर एवं सामूहिक प्रयास भी समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • सुनिए क्या बोले गणेश तिवारी, अवैध प्लाटिंग के आरोपों पर दिया जवाब। अवैध प्लाटिंग आरोप मामले में नया मोड़, गणेश तिवारी का बयान चर्चा में। सुनिए क्या बोले गणेश तिवारी, अवैध प्लाटिंग के आरोपों पर दिया जवाब। #GaneshTiwari #IllegalPlotting #PlottingCase #Kawardha #Kabirdham Chhattisgarh BreakingNews LocalNews NewsUpdate HindiNews Exclusive BigStatement PublicStatement ViralNews LatestNews LandDispute PressStatement NewsAlert CGNews TrendingNews
    1
    सुनिए क्या बोले गणेश तिवारी, अवैध प्लाटिंग के आरोपों पर दिया जवाब। अवैध प्लाटिंग आरोप मामले में नया मोड़, गणेश तिवारी का बयान चर्चा में।


सुनिए क्या बोले गणेश तिवारी, अवैध प्लाटिंग के आरोपों पर दिया जवाब।
#GaneshTiwari #IllegalPlotting #PlottingCase #Kawardha #Kabirdham Chhattisgarh BreakingNews LocalNews NewsUpdate HindiNews Exclusive BigStatement PublicStatement ViralNews LatestNews LandDispute PressStatement NewsAlert CGNews TrendingNews
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    12 hrs ago
  • घानीखुटा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, घानीखुटा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, 2 अगस्त को दोपहर 12 बजे जानकारी मिली की केसीजी जिले की छुईखदान पुलिस ने नाबालिग लड़की से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी भुवन जोशी (50 वर्ष) निवासी ग्राम घानीखुटा, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 279/2026 के तहत धारा 64(1), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर 1 अगस्त को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना छुईखदान के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    घानीखुटा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, 
घानीखुटा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, 
2 अगस्त को दोपहर 12 बजे जानकारी मिली की केसीजी जिले की छुईखदान पुलिस ने नाबालिग लड़की से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी भुवन जोशी (50 वर्ष) निवासी ग्राम घानीखुटा, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 279/2026 के तहत धारा 64(1), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर 1 अगस्त को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना छुईखदान के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.