logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

80 लाख रूपयों की बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का गौरी गणेश प्रा. कंपनी के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी का शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला 80 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी तिल्दा-नेवरा। पिछले ढाई वर्षों से एक निजी कंपनी में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू ने अपने बकाया भुगतान को लेकर न्याय की मांग उठाई है। ठेकेदार का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद कंपनी द्वारा पिछले तीन माह का लगभग 80 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई महीनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से मदद की गुहार लगाई। राधेश्याम साहू के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी सामने आए। संगठन के प्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन से कई दौर की चर्चा और बैठकें कीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। कंपनी अधिकारी पर गुमराह करने का आरोप क्रांति सेना, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने गौरी गणेश कंपनी के अधिकारी मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी लगातार पीड़ित पक्ष को गुमराह करते रहे। आरोप है कि वे फोन रिसीव नहीं करते, संदेशों का जवाब नहीं देते और मुलाकात होने पर यह कहकर टाल देते हैं कि उन्हें कोई फोन या संदेश प्राप्त नहीं हुआ। संगठन का यह भी आरोप है कि पीड़ितों के साथ बार-बार आश्वासन देकर समय बिताया जाता है और स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता। पदाधिकारियों ने दावा किया कि यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई लोगों को इसी तरह परेशान किया गया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। श्रम विभाग, प्रशासन और पुलिस को दी आंदोलन की सूचना मामले का समाधान नहीं होने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अनुविभागीय अधिकारी, श्रम विभाग, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी। इसके बाद संगठन के बैनर तले ठेकेदार, मजदूरों और ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया गया। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी, श्रम विभाग के अधिकारियों तथा तहसीलदार ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। प्रशासन की मौजूदगी में हुई चर्चा के दौरान कंपनी प्रबंधन ने बिलों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। सोमवार तक बिल मिलान और भुगतान का आश्वासन बैठक में यह सहमति बनी कि कंपनी आगामी सोमवार तक ठेकेदार को बिलों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएगी। इसके बाद दोनों पक्ष बिलों का मिलान करेंगे और देय भुगतान की राशि तय कर उसका भुगतान किया जाएगा। समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सोमवार तक ठेकेदार को संतोषजनक भुगतान नहीं किया गया या फिर कंपनी की ओर से दोबारा टालमटोल की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह ठेकेदार, मजदूरों और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव लोकतांत्रिक संघर्ष करेगा। फिलहाल सभी की निगाहें सोमवार को होने वाले बिल मिलान और भुगतान प्रक्रिया पर टिकी हैं। यदि कंपनी अपने आश्वासन पर अमल करती है तो लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है, अन्यथा आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जा सकती है।

9 hrs ago
user_Anil Bhatt
Anil Bhatt
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago

80 लाख रूपयों की बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का गौरी गणेश प्रा. कंपनी के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी का शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला 80 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी तिल्दा-नेवरा। पिछले ढाई वर्षों से एक निजी कंपनी में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू ने अपने बकाया भुगतान को लेकर न्याय की मांग उठाई है। ठेकेदार का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद कंपनी द्वारा पिछले तीन माह का लगभग 80 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई महीनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना

से मदद की गुहार लगाई। राधेश्याम साहू के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी सामने आए। संगठन के प्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन से कई दौर की चर्चा और बैठकें कीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। कंपनी अधिकारी पर गुमराह करने का आरोप क्रांति सेना, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने गौरी गणेश कंपनी के अधिकारी मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी लगातार पीड़ित पक्ष को गुमराह करते रहे। आरोप है कि वे फोन रिसीव नहीं करते, संदेशों का जवाब नहीं देते और मुलाकात होने पर यह कहकर टाल देते हैं कि उन्हें कोई फोन या संदेश प्राप्त नहीं हुआ। संगठन का यह भी आरोप है कि पीड़ितों के साथ बार-बार आश्वासन देकर समय बिताया जाता है और स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता। पदाधिकारियों ने दावा किया कि यह पहला मामला नहीं

है, बल्कि इससे पहले भी कई लोगों को इसी तरह परेशान किया गया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। श्रम विभाग, प्रशासन और पुलिस को दी आंदोलन की सूचना मामले का समाधान नहीं होने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अनुविभागीय अधिकारी, श्रम विभाग, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी। इसके बाद संगठन के बैनर तले ठेकेदार, मजदूरों और ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया गया। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी, श्रम विभाग के अधिकारियों तथा तहसीलदार ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। प्रशासन की मौजूदगी में हुई चर्चा के दौरान कंपनी प्रबंधन ने बिलों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। सोमवार तक बिल मिलान और भुगतान का आश्वासन बैठक में यह सहमति बनी कि कंपनी आगामी सोमवार

तक ठेकेदार को बिलों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएगी। इसके बाद दोनों पक्ष बिलों का मिलान करेंगे और देय भुगतान की राशि तय कर उसका भुगतान किया जाएगा। समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सोमवार तक ठेकेदार को संतोषजनक भुगतान नहीं किया गया या फिर कंपनी की ओर से दोबारा टालमटोल की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह ठेकेदार, मजदूरों और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव लोकतांत्रिक संघर्ष करेगा। फिलहाल सभी की निगाहें सोमवार को होने वाले बिल मिलान और भुगतान प्रक्रिया पर टिकी हैं। यदि कंपनी अपने आश्वासन पर अमल करती है तो लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है, अन्यथा आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जा सकती है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील भाटापारा | जन संवाद न्यूज़ | हिमांशु शुक्ला भाटापारा के सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने समाज के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वर्तमान जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बैठक में दुर्ग स्थित शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर पिछले 20 दिनों से अधिक समय से चल रहे शिक्षाकर्मियों के आंदोलन पर चिंता व्यक्त की गई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन के कारण विद्युत नगर क्षेत्र सहित आसपास की लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लगातार नारेबाजी, अस्वच्छता और गंदगी जैसी समस्याओं से स्थानीय रहवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सर्व यादव समाज ने स्पष्ट किया कि वह आंदोलनकारियों की जायज़ मांगों के समर्थन में है, लेकिन आम जनता को होने वाली अव्यवस्था का समर्थन नहीं करता। समाज का कहना है कि यदि आंदोलन करना आवश्यक है तो उसके लिए रायपुर अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित उपयुक्त स्थान का चयन किया जाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। बैठक में मुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्रिपरिषद से हाथ जोड़कर आग्रह किया गया कि शिक्षाकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आंदोलन का समाधान निकाला जाए, जिससे आंदोलनकारियों को न्याय मिले और आम जनता भी राहत महसूस कर सके। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश महासंगठन मंत्री सुरेश यदु, तहसील अध्यक्ष भाटापारा भीखम यदु, जिला पदाधिकारी इंद्रजीत यादव, शहर अध्यक्ष तरुण यादव सहित पवन यादव, सुरेश यादव, धन्नू यादव एवं समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    2
    शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील
शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील
भाटापारा | जन संवाद न्यूज़ | हिमांशु शुक्ला
भाटापारा के सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने समाज के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वर्तमान जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
बैठक में दुर्ग स्थित शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर पिछले 20 दिनों से अधिक समय से चल रहे शिक्षाकर्मियों के आंदोलन पर चिंता व्यक्त की गई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन के कारण विद्युत नगर क्षेत्र सहित आसपास की लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लगातार नारेबाजी, अस्वच्छता और गंदगी जैसी समस्याओं से स्थानीय रहवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
सर्व यादव समाज ने स्पष्ट किया कि वह आंदोलनकारियों की जायज़ मांगों के समर्थन में है, लेकिन आम जनता को होने वाली अव्यवस्था का समर्थन नहीं करता। समाज का कहना है कि यदि आंदोलन करना आवश्यक है तो उसके लिए रायपुर अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित उपयुक्त स्थान का चयन किया जाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो।
बैठक में मुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्रिपरिषद से हाथ जोड़कर आग्रह किया गया कि शिक्षाकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आंदोलन का समाधान निकाला जाए, जिससे आंदोलनकारियों को न्याय मिले और आम जनता भी राहत महसूस कर सके।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश महासंगठन मंत्री सुरेश यदु, तहसील अध्यक्ष भाटापारा भीखम यदु, जिला पदाधिकारी इंद्रजीत यादव, शहर अध्यक्ष तरुण यादव सहित पवन यादव, सुरेश यादव, धन्नू यादव एवं समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • डिजिटल भारत निधि के तहत 2,305 नए मोबाइल टावरों का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। *केंद्रीय संचार मंत्री माननीय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मुलाकात हुई। डिजिटल भारत निधि के तहत 2,305 नए मोबाइल टावरों का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। उसकी शीघ्र स्वीकृति के लिए श्री सिंधिया जी से आग्रह किया है। उन्होंने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।* *इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों की स्वीकृति दिए जाने पर हमने प्रदेश की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।* *-श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़*
    1
    डिजिटल भारत निधि के तहत 2,305 नए मोबाइल टावरों का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है।
*केंद्रीय संचार मंत्री माननीय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मुलाकात हुई। डिजिटल भारत निधि के तहत 2,305 नए मोबाइल टावरों का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। उसकी शीघ्र स्वीकृति के लिए श्री सिंधिया जी से आग्रह किया है। उन्होंने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।*
*इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों की स्वीकृति दिए जाने पर हमने प्रदेश की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।*
*-श्री विष्णु देव साय*
*मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़*
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    21 hrs ago
  • जम्मू कश्मीर मे आंतकी हमले मे छत्तीसगढ़ के दो लोगों की मौत #kasmir #chhattisgarh जम्मू कश्मीर मे आंतकी हमले मे छत्तीसगढ़ के दो लोगों की मौत #kasmir #chhattisgarh
    1
    जम्मू कश्मीर मे आंतकी हमले मे छत्तीसगढ़
 के दो लोगों की मौत #kasmir #chhattisgarh
जम्मू कश्मीर मे आंतकी हमले मे छत्तीसगढ़
के दो लोगों की मौत #kasmir #chhattisgarh
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    15 hrs ago
  • गुरुग्राम सेक्टर 86 की एक ansal hights सोसाइटी के फ्लैट में तीन फर्जी पुलिस वाले एक महिला सहित अंदर घुसे और फ्लैट के सभी लोगों को बंधक बनाकर पहले मारपीट की और उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी एक व्यक्ति की सूझबुझ से असली पुलिस आ गई और सारा भांडा फोड़ हो गया पुलिस ने फर्जी बने 3 पुलिसकर्मी सहित एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया सावधान रहे सुरक्षित रहे ,,,, गुरुग्राम सेक्टर 86 की एक ansal hights सोसाइटी के फ्लैट में तीन फर्जी पुलिस वाले एक महिला सहित अंदर घुसे और फ्लैट के सभी लोगों को बंधक बनाकर पहले मारपीट की और उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी एक व्यक्ति की सूझबुझ से असली पुलिस आ गई और सारा भांडा फोड़ हो गया पुलिस ने फर्जी बने 3 पुलिसकर्मी सहित एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया सावधान रहे सुरक्षित रहे इस वीडियो को जायदा से जायदा शेयर करे फॉलो करे...
    1
    गुरुग्राम सेक्टर 86 की एक ansal hights सोसाइटी के फ्लैट में तीन फर्जी पुलिस वाले एक महिला सहित अंदर घुसे और फ्लैट के सभी लोगों को बंधक बनाकर पहले मारपीट की और उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी  एक व्यक्ति की सूझबुझ से असली पुलिस आ गई और सारा भांडा फोड़ हो गया पुलिस ने फर्जी बने 3 पुलिसकर्मी सहित एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया सावधान रहे सुरक्षित रहे ,,,,
गुरुग्राम सेक्टर 86 की एक ansal hights सोसाइटी के फ्लैट में तीन फर्जी पुलिस वाले एक महिला सहित अंदर घुसे और फ्लैट के सभी लोगों को बंधक बनाकर पहले मारपीट की और उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी  एक व्यक्ति की सूझबुझ से असली पुलिस आ गई और सारा भांडा फोड़ हो गया पुलिस ने फर्जी बने 3 पुलिसकर्मी सहित एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया सावधान रहे सुरक्षित रहे इस वीडियो को जायदा से जायदा शेयर करे फॉलो करे...
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    26 min ago
  • केराबाहरा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों और वन विभाग ने ली राहत की सांस केराबाहरा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों और वन विभाग ने ली राहत की सांस राजिम/गरियाबंद। वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केराबाहरा में पिछले कई महीनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। शुक्रवार शाम तेंदुआ के पिंजरे में फंसते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बड़ी अनहोनी टलने पर संतोष जताया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ लंबे समय से गांव में घुसकर कुत्तों और मुर्गियों का शिकार कर रहा था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी थी।ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद विभाग ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से मामले में संज्ञान लिया गया, जिसके बाद वन विभाग हरकत में आया और तीन दिन पहले गांव में पिंजरा लगाया गया। शुक्रवार शाम तेंदुआ शिकार की तलाश में पिंजरे के भीतर पहुंचा और उसमें कैद हो गया। तेंदुए के पकड़ में आते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते तेंदुआ पकड़ लिया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि की आशंका टल गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर नियमानुसार उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं कोई जोखिम न उठाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
    2
    केराबाहरा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों और वन विभाग ने ली राहत की सांस
केराबाहरा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों और वन विभाग ने ली राहत की सांस
राजिम/गरियाबंद। वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केराबाहरा में पिछले कई महीनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। शुक्रवार शाम तेंदुआ के पिंजरे में फंसते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बड़ी अनहोनी टलने पर संतोष जताया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ लंबे समय से गांव
में घुसकर कुत्तों और मुर्गियों का शिकार कर रहा था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी  थी।ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद विभाग ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से मामले में संज्ञान लिया गया, जिसके बाद वन विभाग हरकत में आया और तीन दिन पहले गांव में पिंजरा लगाया गया। शुक्रवार शाम तेंदुआ शिकार की तलाश में पिंजरे के भीतर पहुंचा और उसमें कैद हो गया। तेंदुए के पकड़ में आते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते तेंदुआ पकड़ लिया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि की आशंका टल गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर नियमानुसार उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं कोई जोखिम न उठाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा *कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा : डिप्टी सीएम अरुण साव* *हिंदू चिन्हित कर छत्तीसगढ़ के बेगुनाहों को मारने वाले कायर आतंकियों को कड़ा जवाब देगी सरकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*
    1
    कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा
*कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा : डिप्टी सीएम अरुण साव*
*हिंदू चिन्हित कर छत्तीसगढ़ के बेगुनाहों को मारने वाले कायर आतंकियों को कड़ा जवाब देगी सरकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    21 hrs ago
  • ग्राम बिटकुली में सुने मकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित सामान ले गए चोर बिल्हा थाना ग्राम बिटकुली में सुने मकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित सामान ले गए चोर बिल्हा थाना मे मामला दर्ज रिपोर्ट रविवार की रात 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - गंगा सूर्यवंशी पति स्व. लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 35 साल साकिन बिटकुली जिला बिलासपुर छ.ग. ने रविवार की दोपहर 14/35 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट कराई की विववरण – मै ग्राम बिटकुली मे रहती हूं, रोजी मजदुरी का काम करती हूं, मै एवं मेरा भाई प्रमोद सूर्यवंशी घर में एक साथ रहती हूं दिनांक 28.07.2026 के सुबह 11.00 बजे मै अपने घर में ताला लगाकर अपने भाई के साथ बिलासपुर तालापारा बडे दीदी के घर चली गई थी दिनांक 01/08/2026 को शाम करीबन 06.30 बजे मेरा पडोसी रिषि कपुर बंजारे फोन कर बताया कि आपके घर में चोरी हो गया है तो मै वापस आई और देखी तो घर के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था घर के अन्दर जाकर देखी तो 01 एक नग एम्प्ली , 02 एक नग स्टेप्लाईजर, 03. एक नग साऊड मिक्सर मशीन, 04. एक नग गैस सिलेण्डर, 05. 6 नग माईक एव आलमारी पुरानी इस्तेमाली अंदर रखा नगदी करीबन 10 हजार रूपये जिसमे 500 रूपये का 20 नग नोट चोरी जुमला कीमती करीबन 25 हजार रूपये एवं कपडा कापी पुस्तक को घर के अन्दर एवं बाहर फेक दिया था घर के सामान को कोई अज्ञात ब्यक्ति घर अंदर घुस कर पुरानी इस्तेमाली सामान एवं आलमारी लाकर में रखा नगदी रकम 10 हजार रूपयें जिसमें 20 नग नोट कुल जुमला 25 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही किया जावे प्रर्थीया की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा 303 (3) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    ग्राम बिटकुली में सुने मकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित सामान ले गए चोर बिल्हा थाना
ग्राम बिटकुली में सुने मकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित सामान ले गए चोर बिल्हा थाना मे मामला दर्ज रिपोर्ट रविवार की रात 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 
प्रार्थी  -  गंगा सूर्यवंशी पति स्व. लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 35 साल साकिन बिटकुली जिला बिलासपुर छ.ग. ने रविवार की दोपहर 14/35 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट कराई की 
विववरण  –  मै ग्राम बिटकुली मे रहती हूं, रोजी मजदुरी का काम करती हूं, मै एवं मेरा भाई प्रमोद सूर्यवंशी घर में एक साथ रहती हूं दिनांक 28.07.2026 के सुबह 11.00 बजे मै अपने घर में ताला लगाकर अपने भाई के साथ बिलासपुर तालापारा बडे दीदी के घर चली गई थी दिनांक 01/08/2026 को शाम करीबन 06.30 बजे मेरा पडोसी रिषि कपुर बंजारे फोन कर बताया कि आपके घर में चोरी हो गया है तो मै वापस आई और देखी तो घर के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था घर के अन्दर जाकर देखी तो 01 एक नग एम्प्ली , 02 एक नग स्टेप्लाईजर, 03. एक नग साऊड मिक्सर मशीन, 04. एक नग गैस सिलेण्डर, 05. 6 नग माईक एव आलमारी पुरानी इस्तेमाली अंदर रखा नगदी करीबन 10 हजार रूपये जिसमे 500 रूपये का 20 नग नोट चोरी जुमला कीमती करीबन 25 हजार रूपये एवं कपडा कापी पुस्तक को घर के अन्दर एवं बाहर फेक दिया था घर के सामान को कोई अज्ञात ब्यक्ति घर अंदर घुस कर पुरानी इस्तेमाली सामान एवं आलमारी लाकर में रखा नगदी रकम 10 हजार रूपयें जिसमें 20 नग नोट कुल जुमला 25 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही किया जावे प्रर्थीया की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा 303 (3) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.