logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील भाटापारा | जन संवाद न्यूज़ | हिमांशु शुक्ला भाटापारा के सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने समाज के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वर्तमान जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बैठक में दुर्ग स्थित शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर पिछले 20 दिनों से अधिक समय से चल रहे शिक्षाकर्मियों के आंदोलन पर चिंता व्यक्त की गई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन के कारण विद्युत नगर क्षेत्र सहित आसपास की लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लगातार नारेबाजी, अस्वच्छता और गंदगी जैसी समस्याओं से स्थानीय रहवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सर्व यादव समाज ने स्पष्ट किया कि वह आंदोलनकारियों की जायज़ मांगों के समर्थन में है, लेकिन आम जनता को होने वाली अव्यवस्था का समर्थन नहीं करता। समाज का कहना है कि यदि आंदोलन करना आवश्यक है तो उसके लिए रायपुर अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित उपयुक्त स्थान का चयन किया जाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। बैठक में मुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्रिपरिषद से हाथ जोड़कर आग्रह किया गया कि शिक्षाकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आंदोलन का समाधान निकाला जाए, जिससे आंदोलनकारियों को न्याय मिले और आम जनता भी राहत महसूस कर सके। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश महासंगठन मंत्री सुरेश यदु, तहसील अध्यक्ष भाटापारा भीखम यदु, जिला पदाधिकारी इंद्रजीत यादव, शहर अध्यक्ष तरुण यादव सहित पवन यादव, सुरेश यादव, धन्नू यादव एवं समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_Rajesh mishra
Rajesh mishra
Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
16 hrs ago

शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील भाटापारा | जन संवाद न्यूज़ | हिमांशु शुक्ला भाटापारा के सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने समाज के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वर्तमान जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बैठक में दुर्ग स्थित शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर पिछले 20 दिनों से अधिक समय से चल रहे शिक्षाकर्मियों के आंदोलन पर चिंता व्यक्त की गई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन के कारण विद्युत नगर क्षेत्र सहित आसपास की लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही लगातार नारेबाजी, अस्वच्छता और गंदगी जैसी समस्याओं से स्थानीय रहवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सर्व यादव समाज ने स्पष्ट किया कि वह आंदोलनकारियों की जायज़ मांगों के समर्थन में है, लेकिन आम जनता को होने वाली अव्यवस्था का समर्थन नहीं करता। समाज का कहना है कि यदि आंदोलन करना आवश्यक है तो उसके लिए रायपुर अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित उपयुक्त स्थान का चयन किया जाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। बैठक में मुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्रिपरिषद से हाथ जोड़कर आग्रह किया गया कि शिक्षाकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आंदोलन का समाधान निकाला जाए, जिससे आंदोलनकारियों को न्याय मिले और आम जनता भी राहत महसूस कर सके। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश महासंगठन मंत्री सुरेश यदु, तहसील अध्यक्ष भाटापारा भीखम यदु, जिला पदाधिकारी इंद्रजीत यादव, शहर अध्यक्ष तरुण यादव सहित पवन यादव, सुरेश यादव, धन्नू यादव एवं समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सकरी बिलासपुर: देखिए बिलासपुर का 'विकास मॉडल'... विकास के दावे और ज़मीनी सच्चाई आमने-सामने! Ground Reporting देखिए बिलासपुर का 'विकास मॉडल'... विकास के दावे और ज़मीनी सच्चाई आमने-सामने! Ground Reporting POWER NEWS 24 BHARAT हर खबर पर नजर 👁️
    1
    सकरी बिलासपुर: देखिए बिलासपुर का 'विकास मॉडल'... विकास के दावे और ज़मीनी सच्चाई आमने-सामने! Ground Reporting

देखिए बिलासपुर का 'विकास मॉडल'... विकास के दावे और ज़मीनी सच्चाई आमने-सामने! Ground Reporting
POWER NEWS 24 BHARAT 
हर खबर पर नजर 👁️
    user_POWER NEWS 24 BHARAT
    POWER NEWS 24 BHARAT
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के शिविर में 90 यूनिट रक्त संग्रहित, 75 भाइयों और 15 बहनों ने किया रक्तदान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के शिविर में 90 यूनिट रक्त संग्रहित, 75 भाइयों और 15 बहनों ने किया रक्तदान नवापारा-राजिम। मानव सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रविवार को नवापारा-राजिम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक गांधी सचदेव के मार्गदर्शन में आयोजित यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 90 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें 75 भाइयों एवं 15 बहनों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं में समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना दिखाई दी। चिकित्सकीय टीम एवं स्वयंसेवकों ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर संयोजक गांधी सचदेव ने कहा कि रक्तदान सबसे श्रेष्ठ मानव सेवा है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन की रक्षा कर सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय दल एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है, ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने वाला रहा।
    2
    संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के शिविर में 90 यूनिट रक्त संग्रहित, 75 भाइयों और 15 बहनों ने किया रक्तदान

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के शिविर में 90 यूनिट रक्त संग्रहित, 75 भाइयों और 15 बहनों ने किया रक्तदान
नवापारा-राजिम। मानव सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रविवार को नवापारा-राजिम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक गांधी सचदेव के मार्गदर्शन में आयोजित यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 90 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें 75 भाइयों एवं 15 बहनों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्तदान करने वाले सभी दाताओं में समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना दिखाई दी। चिकित्सकीय टीम एवं स्वयंसेवकों ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर संयोजक गांधी सचदेव ने कहा कि रक्तदान सबसे श्रेष्ठ मानव सेवा है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन की रक्षा कर सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय दल एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है, ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने वाला रहा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • चकरभाठा मे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री की सरिया काटते वक्त करेंट की चपेट मे आन चकरभाठा मे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री की सरिया काटते वक्त करेंट की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत आज रविवार की सुबह 11:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 35 वर्षीय मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा वार्ड क्रमांक 14 में आशुतोष कटकवार के निर्माणाधीन मकान में हुआ। मृतक की पहचान संतोष केवट पिता गंगाराम केवट, निवासी चकरभाठा बस्ती वार्ड क्रमांक 12 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष अन्य मजदूरों के साथ लोहे की सरिया काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान दोपहर मे सरिया काटने वाली मशीन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। मशीन के संपर्क में आते ही संतोष को जोरदार बिजली का झटका लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथियों ने तत्काल मशीन बंद कर उसे बचाने का प्रयास किया और 108 एंबुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया है मिली जानकारी के अनुसार मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है अचानक हुई इस घटना से परिजनों एवं गांव में शोक की लहर है एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आपको बता दे कि कुछ दिन पहले चकरभाठा थाना क्षेत्र के मगरुछला में भी एक कुम्हार की चाक मशीन चालू करते वक्त करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी इसलिए बरसात के दिनों में इलेक्ट्रानिक मशीनों में काम करते वक्त विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है
    1
    चकरभाठा मे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री की सरिया काटते वक्त करेंट की चपेट मे आन
चकरभाठा मे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री की सरिया काटते वक्त करेंट की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत 
आज रविवार की सुबह 11:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार
चकरभाठा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 35 वर्षीय मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा वार्ड क्रमांक 14 में आशुतोष कटकवार के निर्माणाधीन मकान में हुआ। मृतक की पहचान संतोष केवट पिता गंगाराम केवट, निवासी चकरभाठा बस्ती वार्ड क्रमांक 12 के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि संतोष अन्य मजदूरों के साथ लोहे की सरिया काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान दोपहर मे सरिया काटने वाली मशीन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। मशीन के संपर्क में आते ही संतोष को जोरदार बिजली का झटका लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथियों ने तत्काल मशीन बंद कर उसे बचाने का प्रयास किया और 108 एंबुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया है 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है 
अचानक हुई इस घटना से परिजनों एवं गांव में शोक की लहर है एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले चकरभाठा थाना क्षेत्र के मगरुछला में भी एक कुम्हार की चाक मशीन चालू करते वक्त करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी इसलिए बरसात के दिनों में इलेक्ट्रानिक मशीनों में काम करते वक्त विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    18 hrs ago
  • बिजली के बढ़े बिलों पर सियासी महायुद्ध... स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आर-पार का ऐलान बिलासपुर:छत्तीसगढ़ में बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए बिजली दरों में कटौती, स्मार्ट मीटर वापस लेने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को दोबारा लागू करने की मांग उठाई है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन सड़क से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचेगा। प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक 1 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता कर बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ जनमत तैयार किया जाएगा। इसके बाद 2 अगस्त से कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन भरवाएंगे और आम जनता से हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। यह अभियान लगातार दो महीने तक जारी रहेगा। दो माह बाद पूरे प्रदेश से जुटाए गए हजारों आवेदन लेकर कांग्रेस बिजली विभाग के जिला कार्यालयों का घेराव करेगी। इसके बाद सभी जिलों से प्राप्त पावती के साथ राजधानी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी की गई है, जिससे घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। पार्टी का दावा है कि हाल के महीनों में कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं और लोग भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर लगाए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक रीडिंग और बढ़े हुए बिजली बिल की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने मांग की कि जब स्मार्ट मीटर वैकल्पिक व्यवस्था है, तो उसे आम जनता पर जबरन क्यों थोपा जा रहा है। कांग्रेस ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं— बिजली दरों में तत्काल कमी, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना की पुनः शुरुआत और स्मार्ट मीटर की व्यवस्था वापस लेना। प्रदेश कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इन मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में और उग्र रूप लेगा तथा सरकार को जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। NATIONAL CRIME NEWS👈 रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी
    1
    बिजली के बढ़े बिलों पर सियासी महायुद्ध... स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आर-पार का ऐलान
बिलासपुर:छत्तीसगढ़ में बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए बिजली दरों में कटौती, स्मार्ट मीटर वापस लेने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को दोबारा लागू करने की मांग उठाई है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन सड़क से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचेगा।
प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक 1 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता कर बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ जनमत तैयार किया जाएगा। इसके बाद 2 अगस्त से कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन भरवाएंगे और आम जनता से हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। यह अभियान लगातार दो महीने तक जारी रहेगा।
दो माह बाद पूरे प्रदेश से जुटाए गए हजारों आवेदन लेकर कांग्रेस बिजली विभाग के जिला कार्यालयों का घेराव करेगी। इसके बाद सभी जिलों से प्राप्त पावती के साथ राजधानी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी की गई है, जिससे घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। पार्टी का दावा है कि हाल के महीनों में कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं और लोग भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर लगाए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक रीडिंग और बढ़े हुए बिजली बिल की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने मांग की कि जब स्मार्ट मीटर वैकल्पिक व्यवस्था है, तो उसे आम जनता पर जबरन क्यों थोपा जा रहा है।
कांग्रेस ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं— बिजली दरों में तत्काल कमी, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना की पुनः शुरुआत और स्मार्ट मीटर की व्यवस्था वापस लेना।
प्रदेश कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इन मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में और उग्र रूप लेगा तथा सरकार को जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा।
NATIONAL CRIME NEWS👈
रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • रेलवे स्टेशन चकरभाठा में ऑटो चालक से ऑटो चालक ने की मारपीट दोनों पक्ष में थाना च रेलवे स्टेशन चकरभाठा में ऑटो चालक से ऑटो चालक ने की मारपीट दोनों पक्ष में थाना चकरभाठा में दर्ज कराई रिपोर्ट आज रविवार की सुबह 11:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी सागर सिंह सिंगरौले पिता उमाशंकर सिंगरौले उम्र 19 साल पता वार्ड क्र. 11 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर में शनिवार की रात 11:30 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की में वार्ड क्र 11 चकरभाठा में रहता हूँ आटो रिक्सा चलाने का काम करता हूँ कि मोहल्ले का सोमनाथ ध्रुव हमेशा मुझसे शराब पिने के पैसा मांगता था जो में नहीं देता था कि आज दिनाक 01.08.2026 के रात्रि 10.00 बजे स्टेशन में लोकल ट्रेन आया जिस पर में सवारी लेने जा रहा था कि उसी समय सोमनाथ ध्रुव दौडकर जाने लगा तो में बोला कि आराम से चल इतने पर तू बोलने वाला कौन होता है कहकर मा बहन की अस्लील गालीमार कर हाथ मुक्का तथा हाथ में पहने चुडा से मारपीट किया जो मेरे नाक दाहिना कथा में लगा इतन पर अभिषेक ध्रुव शत्रुहन ध्रुव भी आकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है तथा जान से मारने की धमकी दिये और मारने के लिये सोमनाथ ध्रुव आटो में रखे सब्बल निकाल लिया था जिसे गवाह आशीष सिंगरौल, जागेन्द्र कुमार वना तथा चाचा अशोक सिंगरौल झगडा को छुडाये और सब्बल को छिने तब अभीषेक हमारा है हकहर अपने पास सब्बल को रख लिया जिसका रिपोर्ट लिखाने अपने चाचा अशोक सिंगरौल के साथ थाना आया हूँ रिपोर्ट करता हु कार्यवाही की जाये प्रॉर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296, 115(2) 351 (3) 3,5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है एवं इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी प्रार्थी पक्ष पर रात में थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने दोनों पक्ष का रिपोर्ट दर्ज कराने के पश्चात कार्यवाही चालू कर दी है
    1
    रेलवे स्टेशन चकरभाठा में ऑटो चालक से ऑटो चालक ने की मारपीट दोनों पक्ष में थाना च
रेलवे स्टेशन चकरभाठा में ऑटो चालक से ऑटो चालक ने की मारपीट दोनों पक्ष में थाना चकरभाठा में दर्ज कराई रिपोर्ट 
आज रविवार की सुबह 11:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 
प्रार्थी सागर सिंह सिंगरौले पिता उमाशंकर सिंगरौले उम्र 19 साल पता वार्ड क्र. 11 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर में शनिवार की रात 11:30 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 
में वार्ड क्र 11 चकरभाठा में रहता हूँ आटो रिक्सा चलाने का काम करता हूँ कि मोहल्ले का सोमनाथ ध्रुव हमेशा मुझसे शराब पिने के पैसा मांगता था जो में नहीं देता था कि आज दिनाक 01.08.2026 के रात्रि 10.00 बजे स्टेशन में लोकल ट्रेन आया जिस पर में सवारी लेने जा रहा था कि उसी समय सोमनाथ ध्रुव दौडकर जाने लगा तो में बोला कि आराम से चल इतने पर तू बोलने वाला कौन होता है कहकर मा बहन की अस्लील गालीमार कर हाथ मुक्का तथा हाथ में पहने चुडा से मारपीट किया जो मेरे नाक दाहिना कथा में लगा इतन पर अभिषेक ध्रुव शत्रुहन ध्रुव भी आकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है तथा जान से मारने की धमकी दिये और मारने के लिये सोमनाथ ध्रुव आटो में रखे सब्बल निकाल लिया था जिसे गवाह आशीष सिंगरौल, जागेन्द्र कुमार वना तथा चाचा अशोक सिंगरौल झगडा को छुडाये और सब्बल को छिने तब अभीषेक हमारा है हकहर अपने पास सब्बल को रख लिया जिसका रिपोर्ट लिखाने अपने चाचा अशोक सिंगरौल के साथ थाना आया हूँ रिपोर्ट करता हु कार्यवाही की जाये प्रॉर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296, 115(2) 351 (3) 3,5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है एवं इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी प्रार्थी पक्ष पर रात में थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने दोनों पक्ष का रिपोर्ट दर्ज कराने के पश्चात कार्यवाही चालू कर दी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.