logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चकरभाठा मे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री की सरिया काटते वक्त करेंट की चपेट मे आन चकरभाठा मे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री की सरिया काटते वक्त करेंट की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत आज रविवार की सुबह 11:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 35 वर्षीय मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा वार्ड क्रमांक 14 में आशुतोष कटकवार के निर्माणाधीन मकान में हुआ। मृतक की पहचान संतोष केवट पिता गंगाराम केवट, निवासी चकरभाठा बस्ती वार्ड क्रमांक 12 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष अन्य मजदूरों के साथ लोहे की सरिया काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान दोपहर मे सरिया काटने वाली मशीन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। मशीन के संपर्क में आते ही संतोष को जोरदार बिजली का झटका लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथियों ने तत्काल मशीन बंद कर उसे बचाने का प्रयास किया और 108 एंबुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया है मिली जानकारी के अनुसार मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है अचानक हुई इस घटना से परिजनों एवं गांव में शोक की लहर है एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आपको बता दे कि कुछ दिन पहले चकरभाठा थाना क्षेत्र के मगरुछला में भी एक कुम्हार की चाक मशीन चालू करते वक्त करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी इसलिए बरसात के दिनों में इलेक्ट्रानिक मशीनों में काम करते वक्त विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है

20 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
20 hrs ago

चकरभाठा मे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री की सरिया काटते वक्त करेंट की चपेट मे आन चकरभाठा मे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री की सरिया काटते वक्त करेंट की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत आज रविवार की सुबह 11:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 35 वर्षीय मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा वार्ड क्रमांक 14 में आशुतोष कटकवार के निर्माणाधीन मकान में हुआ। मृतक की पहचान संतोष केवट पिता गंगाराम केवट, निवासी चकरभाठा बस्ती वार्ड क्रमांक 12 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष अन्य मजदूरों के साथ लोहे की सरिया काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान दोपहर मे सरिया काटने वाली मशीन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। मशीन के संपर्क में आते ही संतोष को जोरदार बिजली का झटका लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथियों ने तत्काल मशीन बंद कर उसे बचाने का प्रयास किया और 108 एंबुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया है मिली जानकारी के अनुसार मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है अचानक हुई इस घटना से परिजनों एवं गांव में शोक की लहर है एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आपको बता दे कि कुछ दिन पहले चकरभाठा थाना क्षेत्र के मगरुछला में भी एक कुम्हार की चाक मशीन चालू करते वक्त करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी इसलिए बरसात के दिनों में इलेक्ट्रानिक मशीनों में काम करते वक्त विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील भाटापारा | जन संवाद न्यूज़ | हिमांशु शुक्ला भाटापारा के सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने समाज के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वर्तमान जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बैठक में दुर्ग स्थित शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर पिछले 20 दिनों से अधिक समय से चल रहे शिक्षाकर्मियों के आंदोलन पर चिंता व्यक्त की गई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन के कारण विद्युत नगर क्षेत्र सहित आसपास की लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लगातार नारेबाजी, अस्वच्छता और गंदगी जैसी समस्याओं से स्थानीय रहवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सर्व यादव समाज ने स्पष्ट किया कि वह आंदोलनकारियों की जायज़ मांगों के समर्थन में है, लेकिन आम जनता को होने वाली अव्यवस्था का समर्थन नहीं करता। समाज का कहना है कि यदि आंदोलन करना आवश्यक है तो उसके लिए रायपुर अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित उपयुक्त स्थान का चयन किया जाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। बैठक में मुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्रिपरिषद से हाथ जोड़कर आग्रह किया गया कि शिक्षाकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आंदोलन का समाधान निकाला जाए, जिससे आंदोलनकारियों को न्याय मिले और आम जनता भी राहत महसूस कर सके। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश महासंगठन मंत्री सुरेश यदु, तहसील अध्यक्ष भाटापारा भीखम यदु, जिला पदाधिकारी इंद्रजीत यादव, शहर अध्यक्ष तरुण यादव सहित पवन यादव, सुरेश यादव, धन्नू यादव एवं समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    2
    शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील
शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील
भाटापारा | जन संवाद न्यूज़ | हिमांशु शुक्ला
भाटापारा के सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने समाज के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वर्तमान जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
बैठक में दुर्ग स्थित शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर पिछले 20 दिनों से अधिक समय से चल रहे शिक्षाकर्मियों के आंदोलन पर चिंता व्यक्त की गई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन के कारण विद्युत नगर क्षेत्र सहित आसपास की लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लगातार नारेबाजी, अस्वच्छता और गंदगी जैसी समस्याओं से स्थानीय रहवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
सर्व यादव समाज ने स्पष्ट किया कि वह आंदोलनकारियों की जायज़ मांगों के समर्थन में है, लेकिन आम जनता को होने वाली अव्यवस्था का समर्थन नहीं करता। समाज का कहना है कि यदि आंदोलन करना आवश्यक है तो उसके लिए रायपुर अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित उपयुक्त स्थान का चयन किया जाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो।
बैठक में मुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्रिपरिषद से हाथ जोड़कर आग्रह किया गया कि शिक्षाकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आंदोलन का समाधान निकाला जाए, जिससे आंदोलनकारियों को न्याय मिले और आम जनता भी राहत महसूस कर सके।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश महासंगठन मंत्री सुरेश यदु, तहसील अध्यक्ष भाटापारा भीखम यदु, जिला पदाधिकारी इंद्रजीत यादव, शहर अध्यक्ष तरुण यादव सहित पवन यादव, सुरेश यादव, धन्नू यादव एवं समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • ग्राम गिर्रा के शासकीय विद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प पलारी बलौदाबाजार-भाटापारा, 1 अगस्त। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड स्थित ग्राम गिर्रा के शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने पौधारोपण के साथ जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में फलदार, छायादार तथा औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने केवल पौधारोपण तक ही अपनी भागीदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि प्रत्येक पौधे की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई। बच्चों ने स्वयं गड्ढे तैयार किए, पौधे रोपे तथा उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर संरक्षण का संदेश दिया। मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक डीकेश चंद्राकर एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक रविशंकर चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "पौधे लगाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की शुरुआत है, लेकिन उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना ही सच्ची पर्यावरण सेवा है।" विद्यालय की इको क्लब छात्र समिति ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। छात्र योगेन्द्र, करण, पवन एवं चंद्रशेखर तथा छात्राएँ रागिनी, नंदिता एवं गरिमा ने पौधारोपण अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रत्येक पौधे की देखभाल का संकल्प लिया। शिक्षिका रोशनी साहू, सुनील वर्मा, सुमित्रा साहू, रूपाली साहू तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, स्वच्छता, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने "जल बचाओ, जीवन बचाओ", "वृक्ष लगाओ, धरा सजाओ" तथा "हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य" के उद्घोष के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। विद्यालय की यह पहल दर्शाती है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे स्तर पर किए गए निरंतर एवं सामूहिक प्रयास भी समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
    3
    ग्राम गिर्रा के शासकीय विद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

पलारी बलौदाबाजार-भाटापारा, 1 अगस्त। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड स्थित ग्राम गिर्रा के शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने पौधारोपण के साथ जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में फलदार, छायादार तथा औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने केवल पौधारोपण तक ही अपनी भागीदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि प्रत्येक पौधे की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई। बच्चों ने स्वयं गड्ढे तैयार किए, पौधे रोपे तथा उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर संरक्षण का संदेश दिया।
मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक डीकेश चंद्राकर एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक रविशंकर चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "पौधे लगाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की शुरुआत है, लेकिन उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना ही सच्ची पर्यावरण सेवा है।"
विद्यालय की इको क्लब छात्र समिति ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। छात्र योगेन्द्र, करण, पवन एवं चंद्रशेखर तथा छात्राएँ रागिनी, नंदिता एवं गरिमा ने पौधारोपण अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रत्येक पौधे की देखभाल का संकल्प लिया। शिक्षिका रोशनी साहू, सुनील वर्मा, सुमित्रा साहू, रूपाली साहू तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, स्वच्छता, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने "जल बचाओ, जीवन बचाओ", "वृक्ष लगाओ, धरा सजाओ" तथा "हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य" के उद्घोष के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
विद्यालय की यह पहल दर्शाती है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे स्तर पर किए गए निरंतर एवं सामूहिक प्रयास भी समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • 80 लाख रूपयों की बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का गौरी गणेश प्रा. कंपनी के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी का शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला 80 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी तिल्दा-नेवरा। पिछले ढाई वर्षों से एक निजी कंपनी में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू ने अपने बकाया भुगतान को लेकर न्याय की मांग उठाई है। ठेकेदार का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद कंपनी द्वारा पिछले तीन माह का लगभग 80 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई महीनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से मदद की गुहार लगाई। राधेश्याम साहू के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी सामने आए। संगठन के प्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन से कई दौर की चर्चा और बैठकें कीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। कंपनी अधिकारी पर गुमराह करने का आरोप क्रांति सेना, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने गौरी गणेश कंपनी के अधिकारी मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी लगातार पीड़ित पक्ष को गुमराह करते रहे। आरोप है कि वे फोन रिसीव नहीं करते, संदेशों का जवाब नहीं देते और मुलाकात होने पर यह कहकर टाल देते हैं कि उन्हें कोई फोन या संदेश प्राप्त नहीं हुआ। संगठन का यह भी आरोप है कि पीड़ितों के साथ बार-बार आश्वासन देकर समय बिताया जाता है और स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता। पदाधिकारियों ने दावा किया कि यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई लोगों को इसी तरह परेशान किया गया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। श्रम विभाग, प्रशासन और पुलिस को दी आंदोलन की सूचना मामले का समाधान नहीं होने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अनुविभागीय अधिकारी, श्रम विभाग, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी। इसके बाद संगठन के बैनर तले ठेकेदार, मजदूरों और ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया गया। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी, श्रम विभाग के अधिकारियों तथा तहसीलदार ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। प्रशासन की मौजूदगी में हुई चर्चा के दौरान कंपनी प्रबंधन ने बिलों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। सोमवार तक बिल मिलान और भुगतान का आश्वासन बैठक में यह सहमति बनी कि कंपनी आगामी सोमवार तक ठेकेदार को बिलों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएगी। इसके बाद दोनों पक्ष बिलों का मिलान करेंगे और देय भुगतान की राशि तय कर उसका भुगतान किया जाएगा। समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सोमवार तक ठेकेदार को संतोषजनक भुगतान नहीं किया गया या फिर कंपनी की ओर से दोबारा टालमटोल की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह ठेकेदार, मजदूरों और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव लोकतांत्रिक संघर्ष करेगा। फिलहाल सभी की निगाहें सोमवार को होने वाले बिल मिलान और भुगतान प्रक्रिया पर टिकी हैं। यदि कंपनी अपने आश्वासन पर अमल करती है तो लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है, अन्यथा आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जा सकती है।
    4
    80 लाख रूपयों की बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का गौरी गणेश प्रा. कंपनी के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला 
क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी का शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला
80 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
तिल्दा-नेवरा। पिछले ढाई वर्षों से एक निजी कंपनी में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू ने अपने बकाया भुगतान को लेकर न्याय की मांग उठाई है। ठेकेदार का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद कंपनी द्वारा पिछले तीन माह का लगभग 80 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई महीनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से मदद की गुहार लगाई।
राधेश्याम साहू के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी सामने आए। संगठन के प्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन से कई दौर की चर्चा और बैठकें कीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।
कंपनी अधिकारी पर गुमराह करने का आरोप
क्रांति सेना, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने गौरी गणेश कंपनी के अधिकारी मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी लगातार पीड़ित पक्ष को गुमराह करते रहे। आरोप है कि वे फोन रिसीव नहीं करते, संदेशों का जवाब नहीं देते और मुलाकात होने पर यह कहकर टाल देते हैं कि उन्हें कोई फोन या संदेश प्राप्त नहीं हुआ। संगठन का यह भी आरोप है कि पीड़ितों के साथ बार-बार आश्वासन देकर समय बिताया जाता है और स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता।
पदाधिकारियों ने दावा किया कि यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई लोगों को इसी तरह परेशान किया गया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।
श्रम विभाग, प्रशासन और पुलिस को दी आंदोलन की सूचना
मामले का समाधान नहीं होने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अनुविभागीय अधिकारी, श्रम विभाग, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी। इसके बाद संगठन के बैनर तले ठेकेदार, मजदूरों और ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया गया।
आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी, श्रम विभाग के अधिकारियों तथा तहसीलदार ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। प्रशासन की मौजूदगी में हुई चर्चा के दौरान कंपनी प्रबंधन ने बिलों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया।
सोमवार तक बिल मिलान और भुगतान का आश्वासन
बैठक में यह सहमति बनी कि कंपनी आगामी सोमवार तक ठेकेदार को बिलों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएगी। इसके बाद दोनों पक्ष बिलों का मिलान करेंगे और देय भुगतान की राशि तय कर उसका भुगतान किया जाएगा।
समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सोमवार तक ठेकेदार को संतोषजनक भुगतान नहीं किया गया या फिर कंपनी की ओर से दोबारा टालमटोल की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह ठेकेदार, मजदूरों और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव लोकतांत्रिक संघर्ष करेगा।
फिलहाल सभी की निगाहें सोमवार को होने वाले बिल मिलान और भुगतान प्रक्रिया पर टिकी हैं। यदि कंपनी अपने आश्वासन पर अमल करती है तो लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है, अन्यथा आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जा सकती है।
    user_Anil Bhatt
    Anil Bhatt
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • भाजपा वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी कटघोरा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन के बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों से गंभीरता से हस्तक्षेप करने की मांग की।
    1
    भाजपा वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी 
कटघोरा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन के बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों से गंभीरता से हस्तक्षेप करने की मांग की।
    user_Vishnu Kumar Yadav
    Vishnu Kumar Yadav
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    20 min ago
  • चकरभाठा मे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री की सरिया काटते वक्त करेंट की चपेट मे आन चकरभाठा मे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री की सरिया काटते वक्त करेंट की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत आज रविवार की सुबह 11:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 35 वर्षीय मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा वार्ड क्रमांक 14 में आशुतोष कटकवार के निर्माणाधीन मकान में हुआ। मृतक की पहचान संतोष केवट पिता गंगाराम केवट, निवासी चकरभाठा बस्ती वार्ड क्रमांक 12 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष अन्य मजदूरों के साथ लोहे की सरिया काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान दोपहर मे सरिया काटने वाली मशीन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। मशीन के संपर्क में आते ही संतोष को जोरदार बिजली का झटका लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथियों ने तत्काल मशीन बंद कर उसे बचाने का प्रयास किया और 108 एंबुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया है मिली जानकारी के अनुसार मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है अचानक हुई इस घटना से परिजनों एवं गांव में शोक की लहर है एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आपको बता दे कि कुछ दिन पहले चकरभाठा थाना क्षेत्र के मगरुछला में भी एक कुम्हार की चाक मशीन चालू करते वक्त करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी इसलिए बरसात के दिनों में इलेक्ट्रानिक मशीनों में काम करते वक्त विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है
    1
    चकरभाठा मे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री की सरिया काटते वक्त करेंट की चपेट मे आन
चकरभाठा मे निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री की सरिया काटते वक्त करेंट की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत 
आज रविवार की सुबह 11:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार
चकरभाठा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 35 वर्षीय मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा वार्ड क्रमांक 14 में आशुतोष कटकवार के निर्माणाधीन मकान में हुआ। मृतक की पहचान संतोष केवट पिता गंगाराम केवट, निवासी चकरभाठा बस्ती वार्ड क्रमांक 12 के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि संतोष अन्य मजदूरों के साथ लोहे की सरिया काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान दोपहर मे सरिया काटने वाली मशीन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। मशीन के संपर्क में आते ही संतोष को जोरदार बिजली का झटका लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथियों ने तत्काल मशीन बंद कर उसे बचाने का प्रयास किया और 108 एंबुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया है 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है 
अचानक हुई इस घटना से परिजनों एवं गांव में शोक की लहर है एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले चकरभाठा थाना क्षेत्र के मगरुछला में भी एक कुम्हार की चाक मशीन चालू करते वक्त करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी इसलिए बरसात के दिनों में इलेक्ट्रानिक मशीनों में काम करते वक्त विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    20 hrs ago
  • बिजली के बढ़े बिलों पर सियासी महायुद्ध... स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आर-पार का ऐलान बिलासपुर:छत्तीसगढ़ में बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए बिजली दरों में कटौती, स्मार्ट मीटर वापस लेने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को दोबारा लागू करने की मांग उठाई है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन सड़क से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचेगा। प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक 1 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता कर बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ जनमत तैयार किया जाएगा। इसके बाद 2 अगस्त से कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन भरवाएंगे और आम जनता से हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। यह अभियान लगातार दो महीने तक जारी रहेगा। दो माह बाद पूरे प्रदेश से जुटाए गए हजारों आवेदन लेकर कांग्रेस बिजली विभाग के जिला कार्यालयों का घेराव करेगी। इसके बाद सभी जिलों से प्राप्त पावती के साथ राजधानी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी की गई है, जिससे घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। पार्टी का दावा है कि हाल के महीनों में कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं और लोग भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर लगाए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक रीडिंग और बढ़े हुए बिजली बिल की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने मांग की कि जब स्मार्ट मीटर वैकल्पिक व्यवस्था है, तो उसे आम जनता पर जबरन क्यों थोपा जा रहा है। कांग्रेस ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं— बिजली दरों में तत्काल कमी, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना की पुनः शुरुआत और स्मार्ट मीटर की व्यवस्था वापस लेना। प्रदेश कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इन मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में और उग्र रूप लेगा तथा सरकार को जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। NATIONAL CRIME NEWS👈 रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी
    1
    बिजली के बढ़े बिलों पर सियासी महायुद्ध... स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आर-पार का ऐलान
बिलासपुर:छत्तीसगढ़ में बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए बिजली दरों में कटौती, स्मार्ट मीटर वापस लेने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को दोबारा लागू करने की मांग उठाई है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन सड़क से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचेगा।
प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक 1 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता कर बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ जनमत तैयार किया जाएगा। इसके बाद 2 अगस्त से कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन भरवाएंगे और आम जनता से हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। यह अभियान लगातार दो महीने तक जारी रहेगा।
दो माह बाद पूरे प्रदेश से जुटाए गए हजारों आवेदन लेकर कांग्रेस बिजली विभाग के जिला कार्यालयों का घेराव करेगी। इसके बाद सभी जिलों से प्राप्त पावती के साथ राजधानी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी की गई है, जिससे घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। पार्टी का दावा है कि हाल के महीनों में कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं और लोग भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर लगाए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक रीडिंग और बढ़े हुए बिजली बिल की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने मांग की कि जब स्मार्ट मीटर वैकल्पिक व्यवस्था है, तो उसे आम जनता पर जबरन क्यों थोपा जा रहा है।
कांग्रेस ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं— बिजली दरों में तत्काल कमी, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना की पुनः शुरुआत और स्मार्ट मीटर की व्यवस्था वापस लेना।
प्रदेश कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इन मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में और उग्र रूप लेगा तथा सरकार को जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा।
NATIONAL CRIME NEWS👈
रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और वर्तमान मंत्री लखन लाल देवांगन दोनों के बयान आया सामने शराब दुकान खोलने पर लगी रोक महिलाओं कि मांग हुई पुरी #BreakingNews #NewsAlert #newsfeed #NewsUpdate #korba #pablic #viralpost #reelsviral #short #trendingreels #vlog #trend #reelsfbシ
    1
    पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और वर्तमान मंत्री लखन लाल देवांगन दोनों के बयान आया सामने 
शराब दुकान खोलने पर लगी रोक महिलाओं कि मांग हुई पुरी 
#BreakingNews #NewsAlert #newsfeed #NewsUpdate #korba #pablic #viralpost #reelsviral #short #trendingreels #vlog #trend #reelsfbシ
    user_Vishnu Kumar Yadav
    Vishnu Kumar Yadav
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    23 min ago
  • पोती को बनाया डर का हथियार... दादा से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग, धमकी और भय का माहौल बनाकर एक परिवार से 14 लाख 50 हजार रुपये नकद एवं लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, सोने जैसी पीली धातु की दो अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन तथा अपराध की रकम से खरीदी गई एक एक्टिवा जब्त की है। मामले में दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सरकंडा थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 1122/2026 के अनुसार राजीव विहार निवासी प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उन्होंने बैंक संबंधी कार्य और लॉकर की चाबी अपनी नातिन को सौंप रखी थी। इसी का फायदा उठाते हुए जनवरी 2025 से आरोपी आयुष यादव और उसके साथियों ने नातिन को परिवार के अन्य सदस्यों और छोटे बच्चों की हत्या तथा सड़क दुर्घटना में मरवा देने की धमकी देकर लगातार भयभीत किया। आरोपियों ने डर और ब्लैकमेल के जरिए प्रार्थी तथा उनके परिजनों के एसबीआई और सहकारी बैंक खातों से एटीएम एवं फोन-पे के माध्यम से किश्तों में कुल 14.50 लाख रुपये निकलवा लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता को आर.आर. रिसॉर्ट के पास बुलाकर घर के लॉकर में रखे करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें हार, चेन, अंगूठियां, झुमके और टीका शामिल थे, भी अपने कब्जे में ले लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, सोने जैसी पीली धातु की दो अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन और अपराध की रकम से खरीदी गई एक्टिवा बरामद कर जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी: आयुष यादव (22), विवेकानंद नगर, मोपका आदर्श शर्मा (19), दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई प्रिंस साहू (18), दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई आदित्य पांडे (19), आर.के. नगर, सरकंडा वहीं मामले के दो फरार आरोपी प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। — सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
    1
    पोती को बनाया डर का हथियार... दादा से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग, धमकी और भय का माहौल बनाकर एक परिवार से 14 लाख 50 हजार रुपये नकद एवं लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, सोने जैसी पीली धातु की दो अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन तथा अपराध की रकम से खरीदी गई एक एक्टिवा जब्त की है। मामले में दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
सरकंडा थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 1122/2026 के अनुसार राजीव विहार निवासी प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उन्होंने बैंक संबंधी कार्य और लॉकर की चाबी अपनी नातिन को सौंप रखी थी। इसी का फायदा उठाते हुए जनवरी 2025 से आरोपी आयुष यादव और उसके साथियों ने नातिन को परिवार के अन्य सदस्यों और छोटे बच्चों की हत्या तथा सड़क दुर्घटना में मरवा देने की धमकी देकर लगातार भयभीत किया।
आरोपियों ने डर और ब्लैकमेल के जरिए प्रार्थी तथा उनके परिजनों के एसबीआई और सहकारी बैंक खातों से एटीएम एवं फोन-पे के माध्यम से किश्तों में कुल 14.50 लाख रुपये निकलवा लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता को आर.आर. रिसॉर्ट के पास बुलाकर घर के लॉकर में रखे करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें हार, चेन, अंगूठियां, झुमके और टीका शामिल थे, भी अपने कब्जे में ले लिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, सोने जैसी पीली धातु की दो अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन और अपराध की रकम से खरीदी गई एक्टिवा बरामद कर जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
आयुष यादव (22), विवेकानंद नगर, मोपका
आदर्श शर्मा (19), दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई
प्रिंस साहू (18), दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई
आदित्य पांडे (19), आर.के. नगर, सरकंडा
वहीं मामले के दो फरार आरोपी प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
— सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.