logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले में यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज; नो-पार्किंग से लेकर तेज रफ्तार और मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई देवरिया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 143 वाहनों का चालान किया, जबकि दो वाहनों को सीज किया। यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने वाले वाहनों के खिलाफ नो-पार्किंग के तहत कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वालों में हड़कंप रहा। इसी क्रम में सिविल लाइन रोड पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन का चालान करने के साथ ही उसमें लगा मोडिफाइड साइलेंसर भी निकलवा दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ सड़क पर अन्य लोगों को भी परेशानी होती है। राघव नगर रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ भी नो-पार्किंग के तहत चालान किए गए। वहीं, देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और सड़क पर नो-पार्किंग अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा न करें। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन वाहन चालक के साथ ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

1 hr ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जिले में यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज; नो-पार्किंग से लेकर तेज रफ्तार और मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई देवरिया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 143 वाहनों का चालान किया, जबकि दो वाहनों को सीज किया। यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने वाले वाहनों के खिलाफ नो-पार्किंग के तहत कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वालों में हड़कंप रहा। इसी क्रम में सिविल लाइन रोड पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन का चालान करने के साथ ही उसमें लगा मोडिफाइड साइलेंसर भी निकलवा दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ सड़क पर अन्य लोगों को भी परेशानी होती है। राघव नगर रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ भी नो-पार्किंग के तहत चालान किए गए। वहीं, देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और सड़क पर नो-पार्किंग अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा न करें। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन वाहन चालक के साथ ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 5-डे बैंकिंग लागू कराने की मांग, बैंक यूनियनों की हड़ताल पूरे देश में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का रुख अख्तियार किया है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा है। पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राधा रमण झा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों का वेतन समझौता पांच वर्षों के लिए होता है। पिछले वर्ष हुए द्विपक्षीय समझौते और संयुक्त नोट में 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग को शामिल करते हुए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से यह प्रस्ताव लंबित है और सरकार की ओर से इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
    1
    5-डे बैंकिंग लागू कराने की मांग, बैंक यूनियनों की हड़ताल
पूरे देश में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का रुख अख्तियार किया है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा है।
पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राधा रमण झा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों का वेतन समझौता पांच वर्षों के लिए होता है। पिछले वर्ष हुए द्विपक्षीय समझौते और संयुक्त नोट में 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग को शामिल करते हुए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से यह प्रस्ताव लंबित है और सरकार की ओर से इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भाटपार रानी, सड़को को जंगल झाड़ ने किया कब्जा दुर्घटना की आशंका भाटपार रानी,चनुकी से सोहगरा बिहार को जाने वाला मुख्य मार्ग जो प्राचीन मंदिर बाबा हंसनाथ सोहगरा धाम को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग में पीच सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर मुज के झाड़ियों लटका हुआ है आने जाने वाले राहगीरों को हो रहा है बहुत परेशानी रोज कोई न कोई आपस में लड़ कर हो रहा एक्सीडेंट होने से हो रहा घायल उसके बाद भी आज कल के नये लड़को को नही समझ आरहा है। कि गाड़ी को थोड़ा स्पीड कम नही हो रहा है झाड़ियों से ढका सड़क पर रोज एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है इस इस सड़क पर किसी अधिकारी कर्मचारी का ध्यान नही है इस सड़क पर रोज चलने वाले सोहगरा, महुजा, कुशुमा,अमरीचक,क्षात्र और क्षात्राओं को एवं टीचरों और आम जनमानस को हो रहा है बहुत परेशानी बहुत लोगों ने सड़क के दोनों तरफ के पटरियों के झाड़ियों फोटो खींच कर फेसबुक पर डाले है आज सुबह 9 बजे दिन में जब दैनिक भास्कर के द्वारा वहा वीडियो और फोटो खींचा जारहा था तब राहगीरों ने रुक कर अनेकों लोनों सराहना करने लगें की बहुत अच्छा है इसका खबर कोई नही बना रहा है यह आम जनमानस के लिए बहुत जरुरी है अनेकों लोगों ब्यान दिया है मनोज सिंह सोहगरा, डॉ.बृजबिहारी पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्याय जनकल्याण मंच,आलोक पाण्डेय,कृष्णामोहन पाण्डेय, जयप्रकाश बिन्द,भीम राज यादव बीडीसी सोहगरा,पूर्व ग्राम प्रधान साहब यादव ग्राम कठघरा,ओमकार साहनी, रामवेलाश गोड़,रामएकबाल गोड़,अमिट गोड़,जब ग्राम प्रधान आनंद शर्मा से बात किया गया तो तत्काल ग्राम पंचायत सचिव रामेश्वर प्रताप सिंह से कह कर तत्काल झाड़ियों सफाई चालु कराने को कहा गया सचिव द्वारा कार्य कराने क्षेत्र के सफाई कर्मियों लगया गया कार्य हो रहा है सफाई कर्मचारी टीम लीडर जयशंकर प्रसाद,शास्त्राजीत कुशवाहा,दुलार,मुन्नीलाल प्रसाद, सूरज प्रसाद,करना, प्रेमप्रकाश आदि अनोको लोग मौजूद रहें।
    1
    भाटपार रानी, सड़को को जंगल झाड़ ने किया कब्जा दुर्घटना की आशंका 
भाटपार रानी,चनुकी से सोहगरा बिहार को जाने वाला मुख्य मार्ग जो प्राचीन मंदिर बाबा हंसनाथ सोहगरा धाम को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग में पीच सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर मुज के झाड़ियों लटका हुआ है आने जाने वाले राहगीरों को हो रहा है बहुत परेशानी रोज कोई न कोई आपस में लड़ कर हो रहा एक्सीडेंट होने से हो रहा घायल उसके बाद भी आज कल के नये लड़को को नही समझ आरहा है। कि गाड़ी को थोड़ा स्पीड कम नही हो रहा है झाड़ियों से ढका सड़क पर रोज एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है इस इस सड़क पर किसी अधिकारी कर्मचारी का ध्यान नही है इस सड़क पर रोज चलने वाले सोहगरा, महुजा, कुशुमा,अमरीचक,क्षात्र और क्षात्राओं को एवं टीचरों और आम जनमानस को हो रहा है बहुत परेशानी बहुत लोगों ने सड़क के दोनों तरफ के पटरियों के झाड़ियों फोटो खींच कर फेसबुक पर डाले है आज सुबह 9 बजे दिन में जब दैनिक भास्कर के द्वारा वहा वीडियो और फोटो खींचा जारहा था तब राहगीरों ने रुक कर अनेकों लोनों सराहना करने लगें की बहुत अच्छा है इसका खबर कोई नही बना रहा है यह आम जनमानस के लिए बहुत जरुरी है अनेकों लोगों ब्यान दिया है मनोज सिंह सोहगरा, डॉ.बृजबिहारी पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्याय जनकल्याण मंच,आलोक पाण्डेय,कृष्णामोहन पाण्डेय, जयप्रकाश बिन्द,भीम राज यादव बीडीसी सोहगरा,पूर्व ग्राम प्रधान साहब यादव ग्राम कठघरा,ओमकार साहनी, रामवेलाश गोड़,रामएकबाल गोड़,अमिट गोड़,जब ग्राम प्रधान आनंद शर्मा से बात किया गया तो तत्काल ग्राम पंचायत सचिव रामेश्वर प्रताप सिंह से कह कर तत्काल झाड़ियों सफाई चालु कराने को कहा गया सचिव द्वारा कार्य कराने क्षेत्र के सफाई कर्मियों लगया गया कार्य हो रहा है सफाई कर्मचारी टीम लीडर जयशंकर प्रसाद,शास्त्राजीत कुशवाहा,दुलार,मुन्नीलाल प्रसाद, सूरज प्रसाद,करना, प्रेमप्रकाश आदि अनोको लोग मौजूद रहें।
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....! “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....!
    1
    “कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....!
“कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी” के नारो से गूंजा गोरखपुर ,निकली भव्य शोभायात्रा....!
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर जोन के 11 जिलों में रखी जाएंगी 1608 गणेश प्रतिमाएं, सुरक्षा चौक चौबंद गोरखपुर जोन के 11 जिलों में गणेश चतुर्थी पर्व पर 1608 गणेश की प्रतिमाएं रखी की जाएंगी। जिसमें केवल गोरखपुर जनपद में 309 प्रतिमाएं स्थापित होगी। ADG गोरखपुर जोन रामकुमार ने सभी SP को गणेश की प्रतिमाओं को लेकर सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिये है और कहा है कि अवांछित तत्वों पर अपनी नजर बनाए रखें। ADG ने बताया कि गोरखपुर रेंज के गोरखपुर जनपद में 309, देवरिया जनपद में 23, कुशीनगर में 50 एवं महाराजगंज में 103 लक्षमी गणेश की प्रतिमाएं रखी जाएगी। इसी तरह बस्ती रेंज के जनपद बस्ती में 282, संतकबीरनगर में 105 तथा सिद्धार्थनगर जनपद में 50 मूर्तियां रखी जाएंगी। वहीं देवीपाटन रेंज के गोंडा जनपद में 182, बहराइच जनपद में 185 बलरामपुर जनपद में 270 तथा श्रावस्ती जनपद में 49 गणेश की रखी जाएंगी। ADG ने बताया कि नई मूर्तियों को रखने के लिए कोई भी आदेश नहीं दिया गया है सभी मूर्तियां पुराने ही स्थानों पर ही रखी आएगी कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। । गोरखपुर जोन के ADG रामकुमार ने कहा कि त्योहारों पर पुलिस को पैनी मजर रखने की हिदायत दी गई है ताकि कोई भी घटना ना होने पाए इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है यह भी निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालेगा या भड़काऊ बात करेगा जिससे समाज में अशांति का माहौल उत्पन हो सकता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। मूर्तियों का विसर्जन के लिए 14 सितंबर से लेकर 27 सितंबर यानी 13 दिनों तक का समय निर्धारित किया गया है।
    1
    गोरखपुर जोन के 11 जिलों में रखी जाएंगी 1608 गणेश प्रतिमाएं, सुरक्षा चौक चौबंद
गोरखपुर जोन के 11 जिलों में गणेश चतुर्थी पर्व पर 1608 गणेश की प्रतिमाएं रखी की जाएंगी। जिसमें केवल गोरखपुर जनपद में 309 प्रतिमाएं स्थापित होगी। 
ADG गोरखपुर जोन रामकुमार ने सभी SP को गणेश की प्रतिमाओं को लेकर सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिये है और कहा है कि अवांछित तत्वों पर अपनी नजर बनाए रखें। 
ADG  ने बताया कि गोरखपुर रेंज के गोरखपुर जनपद में 309, देवरिया जनपद में 23, कुशीनगर में 50 एवं महाराजगंज में 103 लक्षमी गणेश की प्रतिमाएं रखी जाएगी। इसी तरह बस्ती रेंज के जनपद बस्ती में 282, संतकबीरनगर में 105 तथा सिद्धार्थनगर जनपद में 50 मूर्तियां रखी जाएंगी। 
वहीं देवीपाटन रेंज के गोंडा जनपद में 182, बहराइच जनपद में 185 बलरामपुर जनपद में 270 तथा श्रावस्ती जनपद में 49 गणेश की रखी जाएंगी।  ADG ने बताया कि नई मूर्तियों को रखने के लिए कोई भी आदेश नहीं दिया गया है सभी मूर्तियां पुराने ही स्थानों पर ही रखी आएगी कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। । 
गोरखपुर जोन के ADG रामकुमार ने कहा कि त्योहारों पर पुलिस को पैनी मजर रखने की हिदायत दी गई है ताकि कोई भी घटना ना होने पाए इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है यह भी निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालेगा या भड़काऊ बात करेगा जिससे समाज में अशांति का माहौल उत्पन हो सकता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। मूर्तियों का विसर्जन  के लिए 14 सितंबर से लेकर 27 सितंबर यानी 13 दिनों तक का समय निर्धारित किया गया है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी, बुजुर्गों से संवाद ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान में मॉर्निंग वॉकर्स से बातचीत, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग; बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया। आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के लिए शुक्रवार सुबह जिलेभर में पुलिस ने ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चले अभियान के दौरान पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों और शिवालयों के आसपास पुलिस की विशेष निगरानी रही। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों और स्टेडियमों में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से सीधा संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने महिला और पुरुष नागरिकों की समस्याएं तथा सुझाव सुने और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिस बल की स्थिति का भी जायजा लिया गया। बुजुर्गों से आत्मीय संवाद पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्हें हरसंभव सहायता, सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालय और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से संवाद कर उन्हें महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस के मुताबिक, ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान का उद्देश्य सिर्फ चेकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाना तथा महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना भी है। पुलिस की सुबह के समय सक्रिय मौजूदगी से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जन-जागरूकता, जनसंवाद, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी, बुजुर्गों से संवाद
‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान में मॉर्निंग वॉकर्स से बातचीत, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग; बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
देवरिया। आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के लिए शुक्रवार सुबह जिलेभर में पुलिस ने ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चले अभियान के दौरान पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों और शिवालयों के आसपास पुलिस की विशेष निगरानी रही।
अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों और स्टेडियमों में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से सीधा संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने महिला और पुरुष नागरिकों की समस्याएं तथा सुझाव सुने और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिस बल की स्थिति का भी जायजा लिया गया।
बुजुर्गों से आत्मीय संवाद
पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्हें हरसंभव सहायता, सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।
बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालय और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से संवाद कर उन्हें महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस के मुताबिक, ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान का उद्देश्य सिर्फ चेकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाना तथा महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना भी है। पुलिस की सुबह के समय सक्रिय मौजूदगी से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जन-जागरूकता, जनसंवाद, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • भाटपार रानी, अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने अधिकारियो से किया अनुरोध
    1
    भाटपार रानी, अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने अधिकारियो से किया अनुरोध
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, आरोपी गिरफ्तार देवरिया। तरकुलवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कंचनपुर निवासी खुशरुद्दीन पुत्र स्व. इद्रीश अंसारी (25) के खिलाफ एक महिला की लिखित तहरीर पर 10 सितंबर को तरकुलवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 69, 115(2), 352, 351(3), 127(2), 319(2) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 5(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरसिया गोठा मोड़ स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी खुशरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।
    2
    शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
देवरिया। तरकुलवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कंचनपुर निवासी खुशरुद्दीन पुत्र स्व. इद्रीश अंसारी (25) के खिलाफ एक महिला की लिखित तहरीर पर 10 सितंबर को तरकुलवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 69, 115(2), 352, 351(3), 127(2), 319(2) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 5(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरसिया गोठा मोड़ स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी खुशरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सड़क पर पिकअप वाहन में अचानक आग लगी, कोई हताहत नहीं हुआ रामकोला ।कसया थाना क्षेत्र के भैसहा सदर टोला के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को चलते पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा। पिकअप में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिकअप नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही पिकअप में अफरा-तफरी मच गई। वाहन को रोककर उसमें सवार लोग तत्काल बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने पूरे पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर वाहन को जलता देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    1
    सड़क पर पिकअप वाहन में अचानक आग लगी, कोई हताहत नहीं हुआ
रामकोला ।कसया थाना क्षेत्र के भैसहा सदर टोला के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को चलते पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा। पिकअप में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि पिकअप नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही पिकअप में अफरा-तफरी मच गई। वाहन को रोककर उसमें सवार लोग तत्काल बाहर निकल गए।
देखते ही देखते आग ने पूरे पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर वाहन को जलता देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    user_मोहन राव
    मोहन राव
    कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुशीनगर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव कुशीनगर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव - चार साल की बच्ची ने जब खोला दरवाजा तो मां का शव लटका देख मचाया शोर - घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची हाटा पुलिस - फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य - शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी - मृतका के पति धर्मेंद्र तीन-चार महीने से रह रहे औरंगाबाद - महिला की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं - पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी - हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली का मामला।
    1
    कुशीनगर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव
कुशीनगर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव
- चार साल की बच्ची ने जब खोला दरवाजा तो मां का शव लटका देख मचाया शोर
- घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची हाटा पुलिस
- फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी
- मृतका के पति धर्मेंद्र तीन-चार महीने से रह रहे औरंगाबाद
- महिला की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं
- पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
- हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली का मामला।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.