logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौतम नगर दायी माता मन्दिर जाने वाला जर्जर रास्ता बना मुसीबत, आरसीसी रोड निर्माण की मांग श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी, आए दिन लोग हो रहे चोटिल-हेमा किन्नर इकौना, श्रावस्ती। विकासखंड इकौना अंतर्गत कस्बा इकौना के मोहल्ला गौतम नगर में दायी माता मन्दिर जाने वाला रास्ता लंबे समय से स्थानीय लोगों में परेशानी का सबब बना हुआ है। रास्ते की खराब हालत के चलते मोहल्ले के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर हेमा किन्नर ने जिला प्रशासन से रास्ते को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।हेमा किन्नर ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि गौतम नगर दायी माता मंदिर को जाने वाला रास्ता काफी समय से क्षतिग्रस्त है। रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है तथा गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ते की स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त रास्ते के कारण कई बार राहगीर और स्थानीय लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हो चुके हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को रास्ते से निकलने में विशेष परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।हेमा किन्नर ने जिला प्रशासन से मांग की है नवरात्रि का प्रवाह रहा है तमाम श्रद्धालु दायी माता के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाएंगे जनहित को ध्यान में रखते हुए गौतम नगर के जर्जर रास्ते का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि मोहल्ले के लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।उन्होंने प्रशासन से उम्मीद जताई कि जनहित से जुड़ी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे और मोहल्ले के लोगों को जल्द ही बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

5 hrs ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

गौतम नगर दायी माता मन्दिर जाने वाला जर्जर रास्ता बना मुसीबत, आरसीसी रोड निर्माण की मांग श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी, आए दिन लोग हो रहे चोटिल-हेमा किन्नर इकौना, श्रावस्ती। विकासखंड इकौना अंतर्गत कस्बा इकौना के मोहल्ला गौतम नगर में दायी माता मन्दिर जाने वाला रास्ता लंबे समय से स्थानीय लोगों में परेशानी का सबब बना हुआ है। रास्ते की खराब हालत के चलते मोहल्ले के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर हेमा किन्नर ने जिला प्रशासन से रास्ते को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।हेमा किन्नर ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि गौतम नगर दायी माता मंदिर को जाने वाला रास्ता काफी समय से क्षतिग्रस्त है। रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है तथा गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ते की स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त रास्ते के कारण कई बार राहगीर और स्थानीय लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हो चुके हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को रास्ते से निकलने में विशेष परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।हेमा किन्नर ने जिला प्रशासन से मांग की है नवरात्रि का प्रवाह रहा है तमाम श्रद्धालु दायी माता के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाएंगे जनहित को ध्यान में रखते हुए गौतम नगर के जर्जर रास्ते का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि मोहल्ले के लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।उन्होंने प्रशासन से उम्मीद जताई कि जनहित से जुड़ी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे और मोहल्ले के लोगों को जल्द ही बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीएम ने ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ कार्यक्रम के तहत सुनीं महिलाओं की समस्याएं महिलाओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही हमारी प्राथमिकता-डीएम श्रावस्ती । आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा की गई पहल के माध्यम से मण्डल के जनपदों में माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। जिसके तहत आज जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कई महिलाओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिला फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद एवं सरकार की अन्य योजनाओं से सम्बन्धित लाभ दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को गम्भीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में अपनी बात रखने का अवसर देना तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों की महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी।इसके अलावा जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान करें, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा उसी समस्या के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
    1
    डीएम ने ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ कार्यक्रम के तहत सुनीं महिलाओं की समस्याएं
महिलाओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही हमारी प्राथमिकता-डीएम 
श्रावस्ती । आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा की गई पहल के माध्यम से मण्डल के जनपदों में माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। जिसके तहत आज जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कई महिलाओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिला फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद एवं सरकार की अन्य योजनाओं से सम्बन्धित लाभ दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को गम्भीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में अपनी बात रखने का अवसर देना तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों की महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी।इसके अलावा जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान करें, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा उसी समस्या के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ट्रक और वैगनआर में आमने-सामने भिड़ंत, बाल-बाल बचे कार सवार श्रावस्ती। जिले के तिलकपुर से लछमन नगर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रक और वैगनआर कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। दुर्घटना में वैगनआर सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत है। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    ट्रक और वैगनआर में आमने-सामने भिड़ंत, बाल-बाल बचे कार सवार
श्रावस्ती। जिले के तिलकपुर से लछमन नगर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रक और वैगनआर कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। दुर्घटना में वैगनआर सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत है। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Gilaula Shravasti News
    Gilaula Shravasti News
    इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जैसे कि आप लोग देख सकते हैं हमारे गांव में आज फिर भी बारिश हुई हमारे गांव के लड़के जबरदस्त डांस कर रहे हैं जैसे कि आप लोग देख सकते हैं हमारे गांव में आज फिर भी बारिश हुई हमारे गांव के लड़के जबरदस्त डांस कर रहे हैं
    1
    जैसे कि आप लोग देख सकते हैं हमारे गांव में आज फिर भी बारिश हुई हमारे गांव के लड़के जबरदस्त डांस कर रहे हैं
जैसे कि आप लोग देख सकते हैं हमारे गांव में आज फिर भी बारिश हुई हमारे गांव के लड़के जबरदस्त डांस कर रहे हैं
    user_Vijaykumar
    Vijaykumar
    Photographer भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • SK DJ bhinga Aakash bhaiya ka DJ bahut hi Jana Mana aur aur inhone competition mein do about bhi deta hai SK DJ bhinga Aakash bhaiya ka DJ bahut hi Jana Mana aur aur inhone competition mein do about bhi deta hai
    1
    SK DJ bhinga Aakash bhaiya ka DJ bahut hi Jana Mana aur aur inhone competition mein do about bhi deta hai
SK DJ bhinga Aakash bhaiya ka DJ bahut hi Jana Mana aur aur inhone competition mein do about bhi deta hai
    user_Prabhu Chauhan
    Prabhu Chauhan
    भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी पर बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में हुआ गणेश पूजन, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
    1
    गणेश चतुर्थी पर बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में हुआ गणेश पूजन, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • फेसबुक पोस्ट पर बवाल! मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो, फेसबुक पोस्ट पर बवाल! मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो,
    1
    फेसबुक पोस्ट पर बवाल! मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो, 
फेसबुक पोस्ट पर बवाल! मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो,
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ देखने को मिला इंसानियत का मिसाल हाथी का बच्चा रेलवे पटरी पर फंसने पर सुरक्षा कर्मियों ने बचाई जान
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़
देखने को मिला इंसानियत का मिसाल हाथी का बच्चा रेलवे पटरी पर  फंसने पर सुरक्षा कर्मियों ने बचाई जान
    user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दिशा की बैठक में सांसद ने दिए निर्देश, पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ श्रावस्ती। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समिति अध्यक्ष एवं सांसद राम शिरोमणि वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए,जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं का समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों का सत्यापन कर लाभ देने तथा नगर निकायों में नियमित सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।सांसद ने सिरसिया व जमुनहा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था बेहतर करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा चिकित्सकीय स्टाफ की कमी दूर करने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।बैठक में बताया गया कि मनरेगा के तहत जुलाई-अगस्त 2026 में करीब 1.50 लाख मानव दिवस सृजित कर 10,113 परिवारों को रोजगार दिया गया। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 167 हाईमास्ट लाइटों में से 123 तथा 602 सोलर स्ट्रीट लाइटों में से 543 को स्वीकृति दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 66,601 परिवारों का सर्वे कराया जा चुका है।आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में चिन्हित 1,22,458 परिवारों में से 1,12,608 परिवारों को कम से कम एक आयुष्मान कार्ड जारी किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 2,29,179 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पीएम स्वनिधि, उज्ज्वला, जनधन एवं अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और पूर्ण कार्यों का जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक भिनगा इन्द्राणी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    दिशा की बैठक में सांसद ने दिए निर्देश, पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
श्रावस्ती। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समिति अध्यक्ष एवं सांसद राम शिरोमणि वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए,जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं का समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों का सत्यापन कर लाभ देने तथा नगर निकायों में नियमित सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।सांसद ने सिरसिया व जमुनहा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था बेहतर करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा चिकित्सकीय स्टाफ की कमी दूर करने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।बैठक में बताया गया कि मनरेगा के तहत जुलाई-अगस्त 2026 में करीब 1.50 लाख मानव दिवस सृजित कर 10,113 परिवारों को रोजगार दिया गया। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 167 हाईमास्ट लाइटों में से 123 तथा 602 सोलर स्ट्रीट लाइटों में से 543 को स्वीकृति दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 66,601 परिवारों का सर्वे कराया जा चुका है।आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में चिन्हित 1,22,458 परिवारों में से 1,12,608 परिवारों को कम से कम एक आयुष्मान कार्ड जारी किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 2,29,179 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पीएम स्वनिधि, उज्ज्वला, जनधन एवं अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और पूर्ण कार्यों का जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक भिनगा इन्द्राणी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.