दिशा की बैठक में सांसद ने दिए निर्देश, पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ श्रावस्ती। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समिति अध्यक्ष एवं सांसद राम शिरोमणि वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए,जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं का समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों का सत्यापन कर लाभ देने तथा नगर निकायों में नियमित सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।सांसद ने सिरसिया व जमुनहा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था बेहतर करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा चिकित्सकीय स्टाफ की कमी दूर करने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।बैठक में बताया गया कि मनरेगा के तहत जुलाई-अगस्त 2026 में करीब 1.50 लाख मानव दिवस सृजित कर 10,113 परिवारों को रोजगार दिया गया। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 167 हाईमास्ट लाइटों में से 123 तथा 602 सोलर स्ट्रीट लाइटों में से 543 को स्वीकृति दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 66,601 परिवारों का सर्वे कराया जा चुका है।आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में चिन्हित 1,22,458 परिवारों में से 1,12,608 परिवारों को कम से कम एक आयुष्मान कार्ड जारी किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 2,29,179 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पीएम स्वनिधि, उज्ज्वला, जनधन एवं अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और पूर्ण कार्यों का जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक भिनगा इन्द्राणी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- डीएम ने ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ कार्यक्रम के तहत सुनीं महिलाओं की समस्याएं महिलाओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही हमारी प्राथमिकता-डीएम श्रावस्ती । आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा की गई पहल के माध्यम से मण्डल के जनपदों में माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। जिसके तहत आज जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कई महिलाओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिला फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद एवं सरकार की अन्य योजनाओं से सम्बन्धित लाभ दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को गम्भीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में अपनी बात रखने का अवसर देना तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों की महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी।इसके अलावा जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान करें, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा उसी समस्या के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।1
- ट्रक और वैगनआर में आमने-सामने भिड़ंत, बाल-बाल बचे कार सवार श्रावस्ती। जिले के तिलकपुर से लछमन नगर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रक और वैगनआर कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। दुर्घटना में वैगनआर सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत है। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- जैसे कि आप लोग देख सकते हैं हमारे गांव में आज फिर भी बारिश हुई हमारे गांव के लड़के जबरदस्त डांस कर रहे हैं जैसे कि आप लोग देख सकते हैं हमारे गांव में आज फिर भी बारिश हुई हमारे गांव के लड़के जबरदस्त डांस कर रहे हैं1
- SK DJ bhinga Aakash bhaiya ka DJ bahut hi Jana Mana aur aur inhone competition mein do about bhi deta hai SK DJ bhinga Aakash bhaiya ka DJ bahut hi Jana Mana aur aur inhone competition mein do about bhi deta hai1
- गणेश चतुर्थी पर बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में हुआ गणेश पूजन, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद1
- फेसबुक पोस्ट पर बवाल! मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो, फेसबुक पोस्ट पर बवाल! मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो,1
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ देखने को मिला इंसानियत का मिसाल हाथी का बच्चा रेलवे पटरी पर फंसने पर सुरक्षा कर्मियों ने बचाई जान1
- दिशा की बैठक में सांसद ने दिए निर्देश, पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ श्रावस्ती। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समिति अध्यक्ष एवं सांसद राम शिरोमणि वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए,जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं का समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों का सत्यापन कर लाभ देने तथा नगर निकायों में नियमित सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।सांसद ने सिरसिया व जमुनहा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था बेहतर करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा चिकित्सकीय स्टाफ की कमी दूर करने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।बैठक में बताया गया कि मनरेगा के तहत जुलाई-अगस्त 2026 में करीब 1.50 लाख मानव दिवस सृजित कर 10,113 परिवारों को रोजगार दिया गया। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 167 हाईमास्ट लाइटों में से 123 तथा 602 सोलर स्ट्रीट लाइटों में से 543 को स्वीकृति दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 66,601 परिवारों का सर्वे कराया जा चुका है।आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में चिन्हित 1,22,458 परिवारों में से 1,12,608 परिवारों को कम से कम एक आयुष्मान कार्ड जारी किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 2,29,179 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पीएम स्वनिधि, उज्ज्वला, जनधन एवं अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और पूर्ण कार्यों का जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक भिनगा इन्द्राणी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1