Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर में शिफ्ट हुई मशहूर पाकीज़ा मुरादाबादी बिरयानी 😍 नई लोकेशन | ₹160/kg Chicken Biryani | Call: 7302837825 रामपुर की मशहूर पाकीज़ा मुरादाबादी बिरयानी अब नई लोकेशन पर शिफ्ट हो चुकी है। अब आप इसे नगर पालिका से आगे और शाहबाद गेट से पहले, सना मेडिकल स्मार्ट बाजार के सामने आसानी से पा सकते हैं। 👉 मटर पुलाव – ₹80/kg 👉 चिकन बिरयानी – ₹160/kg खास बात यह है कि बढ़ती कीमतों के बावजूद यहां आज भी वही पुराना स्वाद और वही किफायती रेट मिल रहा है। अदनान भाई के हाथों से तैयार की गई बिरयानी पूरे रामपुर में मशहूर है। 📍 नई लोकेशन: नगर पालिका से आगे, शाहबाद गेट से पहले, सना मेडिकल स्मार्ट बाजार के सामने 📞 संपर्क नंबर: 7302837825
Khan ubaid
रामपुर में शिफ्ट हुई मशहूर पाकीज़ा मुरादाबादी बिरयानी 😍 नई लोकेशन | ₹160/kg Chicken Biryani | Call: 7302837825 रामपुर की मशहूर पाकीज़ा मुरादाबादी बिरयानी अब नई लोकेशन पर शिफ्ट हो चुकी है। अब आप इसे नगर पालिका से आगे और शाहबाद गेट से पहले, सना मेडिकल स्मार्ट बाजार के सामने आसानी से पा सकते हैं। 👉 मटर पुलाव – ₹80/kg 👉 चिकन बिरयानी – ₹160/kg खास बात यह है कि बढ़ती कीमतों के बावजूद यहां आज भी वही पुराना स्वाद और वही किफायती रेट मिल रहा है। अदनान भाई के हाथों से तैयार की गई बिरयानी पूरे रामपुर में मशहूर है। 📍 नई लोकेशन: नगर पालिका से आगे, शाहबाद गेट से पहले, सना मेडिकल स्मार्ट बाजार के सामने 📞 संपर्क नंबर: 7302837825
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मुरादाबाद जनपद के थाना मुंढ़ापांडे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव दलपतपुर में बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ घर की छत की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दलपतपुर निवासी इदरीश (पुत्र अहमद जान) और उनकी पत्नी फातमा अपने घर में मौजूद थे। रात के समय अचानक आए तेज आंधी और तूफान के कारण मकान की ऊपरी मंजिल की दीवार भरभराकर नीचे गिर गई। प्रभाव: दीवार का मलबा सीधे दंपत्ति के ऊपर गिरा।परिणाम: चोटें इतनी गंभीर थीं कि इदरीश और फातमा दोनों की मौके पर ही सांसें थम गईं। गाँव में शोक की लहर चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और मलबे को हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक साथ पति-पत्नी की मौत से पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालो ने किसी भी प्रकार की करवाई करने से इनकार किया है फाइल फोटो: पति पत्नी रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए नूर मोहम्मद मुरादाबाद मुंढ़ापांडे से4
- मुरादाबाद: मुंढ़ापांडे क्षेत्र के दलपतपुर में आंधी का कहर, दीवार गिरने से मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत1
- रामपुर जनपद में गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात नवीन मंडी बिलासपुर में स्थापित विभिन्न गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बारदाना की उपलब्धता, तौल व्यवस्था, खरीद प्रक्रिया तथा कृषकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मण्डी में आ रहे गेहॅू की गुणवत्ता को परखा तथा मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों की व्यवस्था सही पाई गई।जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्री प्रिंस चौधरी को निर्देशित किया कि जिन कृषकों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनकी फार्मर आईडी क्रय केन्द्र पर ही तत्काल बनवाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें अपनी फसल साफ-सुथरी अवस्था में मंडी में लाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केन्द्रों पर कृषकों के लिए शुद्ध पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस दौरान जिलाधिकारी ने नवीन मंडी परिसर में संचालित गेहूं क्रय केन्द्रों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि नवीन मंडी परिसर बिलासपुर में 11 गेहूं क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर वर्तमान में 114 गेहूं क्रय केन्द्र संचालित हैं तथा 15 नए क्रय केन्द्र और स्थापित किए जा रहे हैं। सभी क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूं खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने दी जाए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं।3
- मुरादाबाद की तहसील कांठ में राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी का दौरा बुनकरों को बड़ी राहत का भरोसा मुरादाबाद की तहसील कांठ नगर पंचायत स्थित मदरसा नासिर उलूम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं हज मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके कार्यक्रम में पहुंचते ही फूल-मालाओं और जोरदार तालियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने बुनकर समाज से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बुनकरों ने बिजली बिल के फ्लैट रेट कम करने की मांग रखी। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर उनकी बातचीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हो चुकी है और जल्द ही सरकार फ्लैट रेट में कमी लाने की दिशा में कदम उठाएगी। मंत्री ने अपने संबोधन में ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों और पसमांदा समाज के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है, जिससे बच्चे मुख्यधारा में शामिल हो सकें। साथ ही अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों का निर्माण कराया जा रहा है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों पर भी जोर दिया जा रहा है, जिससे पिछड़े वर्ग के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। स्मार्ट मीटर से बढ़े हुए बिजली बिलों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार जनता से लगातार संवाद कर रही है और जो भी निर्णय होगा, वह आम जनता के हित में लिया जाएगा। अंत में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार बुनकरों, पसमांदा समाज और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।4
- Post by Khurshid saifi1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र से नासिर खान नाम के व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार नासिर खान 13 अप्रैल 2026 को घर से निकले थे और तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 👉 अगर किसी को भी नासिर खान के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें: 📞 परिजन: 9528986490 📞 पुलिस: 94544041641
- DTN LIVE & 24X7 NEWS मुरादाबाद: टैक्स कलेक्टर की फर्जी नियुक्ति की शिकायत डीएम और पीएम से जांच कराने की मांग1
- बिलासपुर में जिलाधिकारी (डीएम)अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को स्थानीय तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 32 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।इस दिवस में विद्युत,राजस्व,पेंशन,पूर्ति विभाग,पुलिस,विकास विभाग,आधार कार्ड आदि से संबंधित शिकायतें एवं मांग पत्र प्रस्तुत किए गए।वही जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को अवगत भी कराया जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली न बरती जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम फजलपुर में खाद के गड्ढे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी,एसएचओ बिलासपुर एवं राजस्व टीम को संयुक्त रूप से स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इस दौरान ग्राम खजुरिया निवासी एक दिव्यांग द्वारा ट्राइसाइकिल की मांग किए जाने पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया गया।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इस मौकें पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ)डॉ दीपा सिंह, डीएफओ प्रणब जैन,उप जिलाधिकारी अरूण कुमार, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,नायब तहसीलदार अंकुर अंतल,ईओ डॉ नितिन कुमार गंगवार,ईओ केमरी,राजेंद्र प्रसाद,एक्सीईएन करमवीर सिंह, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नंदलाल आर्या,भोट थानाध्यक्ष अर्जुन त्यागी,सीडीपीओ मुदिता तिवारी,प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह,खजुरिया थानाध्यक्ष पंकज पंत आदि मौजूद रहे।3