बिलासपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई, त्वरित निस्तारण पर जोर, DM ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत,लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अवैध कब्जे के मामले में जांच के निर्देश बिलासपुर में जिलाधिकारी (डीएम)अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को स्थानीय तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 32 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।इस दिवस में विद्युत,राजस्व,पेंशन,पूर्ति विभाग,पुलिस,विकास विभाग,आधार कार्ड आदि से संबंधित शिकायतें एवं मांग पत्र प्रस्तुत किए गए।वही जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को अवगत भी कराया जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली न बरती जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम फजलपुर में खाद के गड्ढे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी,एसएचओ बिलासपुर एवं राजस्व टीम को संयुक्त रूप से स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इस दौरान ग्राम खजुरिया निवासी एक दिव्यांग द्वारा ट्राइसाइकिल की मांग किए जाने पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया गया।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इस मौकें पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ)डॉ दीपा सिंह, डीएफओ प्रणब जैन,उप जिलाधिकारी अरूण कुमार, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,नायब तहसीलदार अंकुर अंतल,ईओ डॉ नितिन कुमार गंगवार,ईओ केमरी,राजेंद्र प्रसाद,एक्सीईएन करमवीर सिंह, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नंदलाल आर्या,भोट थानाध्यक्ष अर्जुन त्यागी,सीडीपीओ मुदिता तिवारी,प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह,खजुरिया थानाध्यक्ष पंकज पंत आदि मौजूद रहे।
बिलासपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई, त्वरित निस्तारण पर जोर, DM ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत,लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अवैध कब्जे के मामले में जांच के निर्देश बिलासपुर में जिलाधिकारी (डीएम)अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को स्थानीय तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 32 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।इस दिवस में विद्युत,राजस्व,पेंशन,पूर्ति विभाग,पुलिस,विकास विभाग,आधार कार्ड आदि से संबंधित शिकायतें एवं मांग पत्र प्रस्तुत किए गए।वही जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों
का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को अवगत भी कराया जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली न बरती जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम फजलपुर में खाद के गड्ढे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी,एसएचओ बिलासपुर एवं राजस्व टीम को संयुक्त रूप से स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इस दौरान ग्राम खजुरिया निवासी एक दिव्यांग द्वारा ट्राइसाइकिल की मांग किए जाने पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा
पूर्व में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया गया।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इस मौकें पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ)डॉ दीपा सिंह, डीएफओ प्रणब जैन,उप जिलाधिकारी अरूण कुमार, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,नायब तहसीलदार अंकुर अंतल,ईओ डॉ नितिन कुमार गंगवार,ईओ केमरी,राजेंद्र प्रसाद,एक्सीईएन करमवीर सिंह, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नंदलाल आर्या,भोट थानाध्यक्ष अर्जुन त्यागी,सीडीपीओ मुदिता तिवारी,प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह,खजुरिया थानाध्यक्ष पंकज पंत आदि मौजूद रहे।
- बिलासपुर में डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी सोमेन्द्र मीना की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नगर पालिका सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में पहुंचें नागरिकों ने आधार कार्ड संशोधन केन्द्र न होने की वजह से परेशानियां गिनाई इसके अलावा रामपुर रोड पर धार्मिक स्थल और आबादी के बीच संचालित की गई शराब की दुकान को स्थांतरित कराने की मांग और स्मार्ट मीटरों में आ रहे अत्यधिक बिल आदि समस्याओं के समाधान की मांग की।इस मौकें पर अमीर अहमद,फाजिल मियां,इसरार मियां,इमरान आदि मौजूद रहे।जबकि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष मोहम्मद अनस खां के नेतृत्व में तहसील पहुंचें भारी संख्या में नागरिक ने स्मार्ट मीटरों द्वारा हो रही डिजीटल लूट और बढ़ रहा आक्रोश का हवाला दिया। नगराध्यक्ष ने कहा उपभोक्ताओं के घरों पर लगाए गए स्मार्ट मीटरों के कार्यप्रणाली पूरी तरह से संदेहास्पद हो चुकी है। उपभोक्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त खपत के दोगुने से तिगुना बिल भेजे जा रहे हैं।जिससे जनता में भारी रोष व्याप्त है।उनकी मांग है कि विसंगति वाले सभी मीटरों को तुरंत बदला जाए।मीटर तेज चलने की शिकायतों पर 48 घंटे के भीतर तकनीकी जांच की जाए।जबतक तकनीक में सुधार न हो,तब तक इन मीटरों को हटवाकर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। अन्यथा व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा।इस मौकें पर मोहम्मद याकूब खां,लतीफ,मुराद खां, साहिल खां,शबीना,मुरशद खां,शुऐब सलमानी आदि मौजूद रहे।1
- Post by Khurshid saifi1
- रामपुर की मशहूर पाकीज़ा मुरादाबादी बिरयानी अब नई लोकेशन पर शिफ्ट हो चुकी है। अब आप इसे नगर पालिका से आगे और शाहबाद गेट से पहले, सना मेडिकल स्मार्ट बाजार के सामने आसानी से पा सकते हैं। 👉 मटर पुलाव – ₹80/kg 👉 चिकन बिरयानी – ₹160/kg खास बात यह है कि बढ़ती कीमतों के बावजूद यहां आज भी वही पुराना स्वाद और वही किफायती रेट मिल रहा है। अदनान भाई के हाथों से तैयार की गई बिरयानी पूरे रामपुर में मशहूर है। 📍 नई लोकेशन: नगर पालिका से आगे, शाहबाद गेट से पहले, सना मेडिकल स्मार्ट बाजार के सामने 📞 संपर्क नंबर: 73028378251
- समस्त ग्राम वीडियो में बड़ा आक्रोश है यह बिजली विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही मानी जा रही है 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं कोई भी अन्य रात को दुर्घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदार बिजली विभाग होगा1
- ए मेरे महादेव जब तकदीर लिखी होगी तुमने जब तुम्हारे भी हाथ कापे होंगे1
- Post by Radhe Shayam1
- Post by Junaid Junaid1
- रामपुर जनपद में गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात नवीन मंडी बिलासपुर में स्थापित विभिन्न गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बारदाना की उपलब्धता, तौल व्यवस्था, खरीद प्रक्रिया तथा कृषकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मण्डी में आ रहे गेहॅू की गुणवत्ता को परखा तथा मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों की व्यवस्था सही पाई गई।जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्री प्रिंस चौधरी को निर्देशित किया कि जिन कृषकों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनकी फार्मर आईडी क्रय केन्द्र पर ही तत्काल बनवाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें अपनी फसल साफ-सुथरी अवस्था में मंडी में लाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केन्द्रों पर कृषकों के लिए शुद्ध पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस दौरान जिलाधिकारी ने नवीन मंडी परिसर में संचालित गेहूं क्रय केन्द्रों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि नवीन मंडी परिसर बिलासपुर में 11 गेहूं क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर वर्तमान में 114 गेहूं क्रय केन्द्र संचालित हैं तथा 15 नए क्रय केन्द्र और स्थापित किए जा रहे हैं। सभी क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूं खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने दी जाए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं।3