Shuru
Apke Nagar Ki App…
Radhe Shayam
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Radhe Shayam1
- आधी रात का काला खेल! गदरपुर हाइवे पर मौत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक, भूसी, बकास और लकड़ी से लदे बेकाबू वाहन — नियम बेअसर, जिम्मेदार खामोश1
- ब्रेकिंग शक्तिफार्म। उधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत बेल राइज कंपनी के श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लंबे समय से वेतन में वृद्धि न होने और कार्य परिस्थितियों को लेकर नाराज़ श्रमिक अब आंदोलन के रास्ते पर उतर आए हैं। श्रमिकों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके वेतन में कोई सुधार नहीं किया गया, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। धरने के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर पहुंची सीडकूल पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों को हटाने की कोशिश की। श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया। कई श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन उठाकर हटाया गया और कुछ के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। अब इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है और श्रमिकों व प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।1
- ए मेरे महादेव जब तकदीर लिखी होगी तुमने जब तुम्हारे भी हाथ कापे होंगे1
- रामपुर जनपद में गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात नवीन मंडी बिलासपुर में स्थापित विभिन्न गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बारदाना की उपलब्धता, तौल व्यवस्था, खरीद प्रक्रिया तथा कृषकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मण्डी में आ रहे गेहॅू की गुणवत्ता को परखा तथा मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों की व्यवस्था सही पाई गई।जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्री प्रिंस चौधरी को निर्देशित किया कि जिन कृषकों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनकी फार्मर आईडी क्रय केन्द्र पर ही तत्काल बनवाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें अपनी फसल साफ-सुथरी अवस्था में मंडी में लाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केन्द्रों पर कृषकों के लिए शुद्ध पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस दौरान जिलाधिकारी ने नवीन मंडी परिसर में संचालित गेहूं क्रय केन्द्रों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि नवीन मंडी परिसर बिलासपुर में 11 गेहूं क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर वर्तमान में 114 गेहूं क्रय केन्द्र संचालित हैं तथा 15 नए क्रय केन्द्र और स्थापित किए जा रहे हैं। सभी क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूं खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने दी जाए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं।3
- Post by Khurshid saifi1
- रजिस्ट्री के दौरान किसान के बेटे का अपहरण, 80 लाख ठगी का आरोप। पूरनपुर,, कलीनगर चितरपुर निवासी किसान बाबूराम ने रोहतक के दीपक और उसके साथियों पर रजिस्ट्री के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बाबूराम के मुताबिक, रजिस्ट्री के समय आरोपी उनके बेटे धर्मेंद्र को बकाया रकम देने के बहाने बाहर ले गए और कार में डालकर अगवा कर लिया। सोनालिका एजेंसी के सामने शोर मचाने पर लोगों ने कार घेरी, जिसके बाद धर्मेंद्र कार से कूदकर भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैपीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है, क्राइम इस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया लेन देन का मामला है जांच की जा रही है2
- Post by Radhe Shayam1