logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

न्यूज़:-🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴 देखिये शुरु एप्प के लाइव न्यूज़ मे कैसे पुलिस श्रमिकों को खदेड़ रही है। वेतन बढ़ोतरी की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस पर बर्बरता का आरोप ब्रेकिंग शक्तिफार्म। उधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत बेल राइज कंपनी के श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लंबे समय से वेतन में वृद्धि न होने और कार्य परिस्थितियों को लेकर नाराज़ श्रमिक अब आंदोलन के रास्ते पर उतर आए हैं। श्रमिकों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके वेतन में कोई सुधार नहीं किया गया, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। धरने के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर पहुंची सीडकूल पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों को हटाने की कोशिश की। श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया। कई श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन उठाकर हटाया गया और कुछ के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। अब इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है और श्रमिकों व प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

3 hrs ago
user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
3 hrs ago

न्यूज़:-🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴 देखिये शुरु एप्प के लाइव न्यूज़ मे कैसे पुलिस श्रमिकों को खदेड़ रही है। वेतन बढ़ोतरी की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस पर बर्बरता का आरोप ब्रेकिंग शक्तिफार्म। उधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत बेल राइज कंपनी के श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लंबे समय से वेतन में वृद्धि न होने और कार्य परिस्थितियों को लेकर नाराज़ श्रमिक अब आंदोलन के रास्ते पर उतर आए हैं। श्रमिकों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके वेतन में कोई सुधार नहीं किया गया, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। धरने के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर पहुंची सीडकूल पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों को हटाने की कोशिश की। श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया। कई श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन उठाकर हटाया गया और कुछ के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। अब इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है और श्रमिकों व प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत में गैस सिलेंडर को लेकर जमकर मारपीट गैस सिलेंडर वितरण के दौरान जमकर हंगामा पीलीभीत की तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम विषनपुर फरदिया के मजरे में गैस वितरण कार्य के दौरान दबंगों ने गैस वितरक से गाली-गलौज व मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए अमरिया पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मो. रफीक पुत्र बाबू बक्श उम्र 58 वर्ष, सलीम उम्र 22 वर्ष, रईस अहमद उम्र 40 वर्ष, हनीफ उम्र 26 वर्ष व नन्हे बाबू उम्र 25 वर्ष निवासी फरदिया रसूला थाना अमरिया जनपद पीलीभीत को गिरफ़्तार किया है।
    1
    पीलीभीत में गैस सिलेंडर को लेकर जमकर मारपीट
गैस सिलेंडर वितरण के दौरान जमकर हंगामा
पीलीभीत की तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम विषनपुर फरदिया के मजरे में गैस वितरण कार्य के दौरान दबंगों ने गैस वितरक से गाली-गलौज व मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए अमरिया पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर  मो. रफीक पुत्र बाबू बक्श उम्र 58 वर्ष, सलीम उम्र 22 वर्ष, रईस अहमद उम्र 40 वर्ष, हनीफ उम्र 26 वर्ष व नन्हे बाबू उम्र 25 वर्ष निवासी फरदिया रसूला थाना अमरिया जनपद पीलीभीत को गिरफ़्तार किया है।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • रजिस्ट्री के दौरान किसान के बेटे का अपहरण, 80 लाख ठगी का आरोप। पूरनपुर,, कलीनगर चितरपुर निवासी किसान बाबूराम ने रोहतक के दीपक और उसके साथियों पर रजिस्ट्री के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बाबूराम के मुताबिक, रजिस्ट्री के समय आरोपी उनके बेटे धर्मेंद्र को बकाया रकम देने के बहाने बाहर ले गए और कार में डालकर अगवा कर लिया। सोनालिका एजेंसी के सामने शोर मचाने पर लोगों ने कार घेरी, जिसके बाद धर्मेंद्र कार से कूदकर भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैपीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है, क्राइम इस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया लेन देन का मामला है जांच की जा रही है
    2
    रजिस्ट्री के दौरान किसान के बेटे का अपहरण, 80 लाख ठगी का आरोप।
पूरनपुर,, कलीनगर चितरपुर निवासी किसान बाबूराम ने रोहतक के दीपक और उसके साथियों पर रजिस्ट्री के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बाबूराम के मुताबिक, रजिस्ट्री के समय आरोपी उनके बेटे धर्मेंद्र को बकाया रकम देने के बहाने बाहर ले गए और कार में डालकर अगवा कर लिया। सोनालिका एजेंसी के सामने शोर मचाने पर लोगों ने कार घेरी, जिसके बाद धर्मेंद्र कार से कूदकर भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैपीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही  है, क्राइम इस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया लेन देन का मामला है जांच की जा रही है
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक तेंदुए की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। #LatestNews #पीलीभीत #brekingnews #पूरनपुर #तेंदुआ
    1
    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक तेंदुए की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। #LatestNews #पीलीभीत #brekingnews #पूरनपुर #तेंदुआ
    user_Naresh Mallick
    Naresh Mallick
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ​पीलीभीत क्षेत्र के अंतर्गत पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार की रात नेहरू नगर से भुरजनिया जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक मादा तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई। ​घटना का विवरण ​शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे तेंदुए का लहूलुहान शव देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृत मादा तेंदुए के शरीर से काफी खून बह चुका था। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो महीनों से इस क्षेत्र के गांवों में तेंदुए और बाघों की सक्रियता काफी बढ़ गई थी, जिससे लोग पहले से ही डरे हुए थे। ​वन विभाग की कार्रवाई ​घटना की जानकारी मिलते ही संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में ले लिया। ​मृत तेंदुए की आयु: लगभग 4 से 5 वर्ष। ​मौत का कारण: प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार वाहन की टक्कर। ​अगला कदम: शनिवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि मृत्यु के सटीक कारणों और चोटों की गंभीरता का पता चल सके। ​मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाएं ​ट्रांस शारदा क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि महज दो दिन पहले ही चंदनगर गांव में एक तेंदुए ने ग्रामीण विजय के घर में घुसकर बकरी का शिकार किया था। इस ताजा घटना ने क्षेत्र में वन विभाग की गश्त और वन्यजीवों के संरक्षण पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। ​ग्रामीणों में चिंता और विभाग की चेतावनी ​जहाँ एक ओर वन्यजीव की मौत से प्रकृति प्रेमियों में दुख है, वहीं ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भारी चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि क्षेत्र में अन्य हिंसक वन्यजीव मौजूद हैं, तो इस तरह की घटनाओं से वे और अधिक आक्रामक हो सकते हैं। ​वन विभाग की सलाह: रेंजर ललित कुमार ने स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने, समूह में चलने और विशेषकर रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है।
    1
    ​पीलीभीत क्षेत्र के अंतर्गत पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार की रात नेहरू नगर से भुरजनिया जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक मादा तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई।
​घटना का विवरण
​शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे तेंदुए का लहूलुहान शव देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृत मादा तेंदुए के शरीर से काफी खून बह चुका था। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो महीनों से इस क्षेत्र के गांवों में तेंदुए और बाघों की सक्रियता काफी बढ़ गई थी, जिससे लोग पहले से ही डरे हुए थे।
​वन विभाग की कार्रवाई
​घटना की जानकारी मिलते ही संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में ले लिया।
​मृत तेंदुए की आयु: लगभग 4 से 5 वर्ष।
​मौत का कारण: प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार वाहन की टक्कर।
​अगला कदम: शनिवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि मृत्यु के सटीक कारणों और चोटों की गंभीरता का पता चल सके।
​मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाएं
​ट्रांस शारदा क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि महज दो दिन पहले ही चंदनगर गांव में एक तेंदुए ने ग्रामीण विजय के घर में घुसकर बकरी का शिकार किया था। इस ताजा घटना ने क्षेत्र में वन विभाग की गश्त और वन्यजीवों के संरक्षण पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
​ग्रामीणों में चिंता और विभाग की चेतावनी
​जहाँ एक ओर वन्यजीव की मौत से प्रकृति प्रेमियों में दुख है, वहीं ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भारी चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि क्षेत्र में अन्य हिंसक वन्यजीव मौजूद हैं, तो इस तरह की घटनाओं से वे और अधिक आक्रामक हो सकते हैं।
​वन विभाग की सलाह: रेंजर ललित कुमार ने स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने, समूह में चलने और विशेषकर रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है।
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Pankaj gupta
    1
    Post by Pankaj gupta
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बरेली हाईवे पर ईको और ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में ईको सवार 10 व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया, जहां घायलों में से दो व्यक्तियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों को हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया। #brekingnews #पीलीभीत #UttarPradesh #LatestNews #marouri
    1
    पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बरेली हाईवे पर ईको और ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में ईको सवार 10 व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया, जहां घायलों में से दो व्यक्तियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों को हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया। #brekingnews #पीलीभीत #UttarPradesh #LatestNews #marouri
    user_Naresh Mallick
    Naresh Mallick
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पीलीभीत में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी ईको कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे का घटनाक्रम प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ईको कार बरेली से करीब 12 सवारियों को लेकर पीलीभीत की ओर आ रही थी। रास्ते में नवाबगंज के पास 2 सवारियां उतर गई थीं। शेष 10 यात्रियों को लेकर जब कार जहानाबाद क्षेत्र में पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहत एवं बचाव कार्य चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जहानाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। हताहतों का विवरण: जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में से एक की पहचान रजत (निवासी: मोहल्ला बाग गुलशेर खां, सुनगढ़ी) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों की स्थिति: हादसे में दो यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य 6 यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस की कार्रवाई हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। एएसपी विक्रम दहिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया: "पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
    3
    पीलीभीत में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी ईको कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे का घटनाक्रम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ईको कार बरेली से करीब 12 सवारियों को लेकर पीलीभीत की ओर आ रही थी। रास्ते में नवाबगंज के पास 2 सवारियां उतर गई थीं। शेष 10 यात्रियों को लेकर जब कार जहानाबाद क्षेत्र में पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
राहत एवं बचाव कार्य
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जहानाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा।
हताहतों का विवरण: जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में से एक की पहचान रजत (निवासी: मोहल्ला बाग गुलशेर खां, सुनगढ़ी) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
घायलों की स्थिति: हादसे में दो यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य 6 यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
एएसपी विक्रम दहिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया:
"पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • पीलीभीत।पूरनपुर (हजारा) क्षेत्र के नेहरू नगर में सड़क दुर्घटना में तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई जिस पर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंची तथा तेंदुए के शव को पीएम के लिए भेजा।लेकिन लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे ऐसे हादसे चिंता का विषय हैं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
    1
    पीलीभीत।पूरनपुर (हजारा) क्षेत्र के नेहरू नगर में सड़क दुर्घटना में तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई जिस पर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर
वन विभाग मौके पर पहुंची तथा तेंदुए के शव को पीएम के लिए भेजा।लेकिन लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे ऐसे हादसे चिंता का विषय हैं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.