logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीलीभीत जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक तेंदुए की मौत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक तेंदुए की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। #LatestNews #पीलीभीत #brekingnews #पूरनपुर #तेंदुआ

2 hrs ago
user_Naresh Mallick
Naresh Mallick
Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पीलीभीत जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक तेंदुए की मौत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक तेंदुए की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। #LatestNews #पीलीभीत #brekingnews #पूरनपुर #तेंदुआ

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पीलीभीत में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी ईको कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे का घटनाक्रम प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ईको कार बरेली से करीब 12 सवारियों को लेकर पीलीभीत की ओर आ रही थी। रास्ते में नवाबगंज के पास 2 सवारियां उतर गई थीं। शेष 10 यात्रियों को लेकर जब कार जहानाबाद क्षेत्र में पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहत एवं बचाव कार्य चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जहानाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। हताहतों का विवरण: जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में से एक की पहचान रजत (निवासी: मोहल्ला बाग गुलशेर खां, सुनगढ़ी) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों की स्थिति: हादसे में दो यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य 6 यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस की कार्रवाई हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। एएसपी विक्रम दहिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया: "पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
    3
    पीलीभीत में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी ईको कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे का घटनाक्रम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ईको कार बरेली से करीब 12 सवारियों को लेकर पीलीभीत की ओर आ रही थी। रास्ते में नवाबगंज के पास 2 सवारियां उतर गई थीं। शेष 10 यात्रियों को लेकर जब कार जहानाबाद क्षेत्र में पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
राहत एवं बचाव कार्य
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जहानाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा।
हताहतों का विवरण: जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में से एक की पहचान रजत (निवासी: मोहल्ला बाग गुलशेर खां, सुनगढ़ी) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
घायलों की स्थिति: हादसे में दो यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य 6 यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
एएसपी विक्रम दहिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया:
"पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • पीलीभीत।पूरनपुर (हजारा) क्षेत्र के नेहरू नगर में सड़क दुर्घटना में तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई जिस पर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंची तथा तेंदुए के शव को पीएम के लिए भेजा।लेकिन लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे ऐसे हादसे चिंता का विषय हैं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
    1
    पीलीभीत।पूरनपुर (हजारा) क्षेत्र के नेहरू नगर में सड़क दुर्घटना में तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई जिस पर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर
वन विभाग मौके पर पहुंची तथा तेंदुए के शव को पीएम के लिए भेजा।लेकिन लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे ऐसे हादसे चिंता का विषय हैं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Asif khan
    1
    Post by Asif khan
    user_Asif khan
    Asif khan
    नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व: प्रकृति का अद्भुत दृश्य, खनिज की तलाश में मिट्टी चाटता दिखा हॉग डियर पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) प्रकृति अपनी संतानों का ख्याल रखना बखूबी जानती है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) से हाल ही में सामने आई एक तस्वीर ने इस बात को एक बार फिर सच साबित कर दिया है। रिजर्व के घास के मैदानों में एक दुर्लभ नर हॉग डियर (पाढ़ा) को अपनी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राकृतिक रूप से 'सॉल्ट लिक' (नमक वाली मिट्टी) चाटते हुए देखा गया। क्या है यह प्राकृतिक प्रक्रिया? वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, शाकाहारी जीवों को केवल घास और पत्तियों से सभी आवश्यक खनिज नहीं मिल पाते। विशेष रूप से नर हिरणों को अपने सींगों (Antlers) के विकास और शारीरिक मजबूती के लिए सोडियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों की भारी मात्रा में आवश्यकता होती है। इसे 'जियोफैगी' (Geophagy) कहा जाता है, जहाँ जानवर मिट्टी के उन खास हिस्सों को चुनते हैं जहाँ लवणों की सांद्रता अधिक होती है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की जैव विविधता का प्रमाण तराई क्षेत्र में स्थित पीलीभीत टाइगर रिजर्व हॉग डियर जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल बन गया है। प्राकृतिक संसाधन: रिजर्व के भीतर मौजूद ये प्राकृतिक 'साल्ट लिक्स' इस बात का संकेत हैं कि यहाँ का पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) स्वस्थ है। हॉग डियर की विशेषता: यह प्रजाति ऊँची घासों में रहना पसंद करती है और स्वभाव से काफी शर्मीली होती है, जिसके कारण इनका दिखना दुर्लभ माना जाता है। विशेषज्ञ की राय "प्रकृति माँ के पास हर जीव की जरूरत को पूरा करने के संसाधन मौजूद हैं। जब हम जंगली जानवरों को मिट्टी चाटते देखते हैं, तो यह दर्शाता है कि वे अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खुद को वातावरण के अनुसार ढाल चुके हैं। हमारा काम बस इन संसाधनों और उनके आवास को सुरक्षित रखना है।" — स्थानीय वन्यजीव संरक्षक मुख्य बिंदु: स्थान: पीलीभीत टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश। प्रजाति: हॉग डियर (Axis porcinus)। कारण: खनिज और लवण (Minerals) की पूर्ति। यह दृश्य न केवल पर्यटकों के लिए रोमांचक है, बल्कि पर्यावरणविदों के लिए भी एक सुखद संकेत है कि पीलीभीत के जंगलों में खाद्य श्रृंखला और पोषण चक्र प्राकृतिक रूप से सुचारू रूप से चल रहा है।
    1
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व: प्रकृति का अद्भुत दृश्य, खनिज की तलाश में मिट्टी चाटता दिखा हॉग डियर
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) प्रकृति अपनी संतानों का ख्याल रखना बखूबी जानती है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) से हाल ही में सामने आई एक तस्वीर ने इस बात को एक बार फिर सच साबित कर दिया है। रिजर्व के घास के मैदानों में एक दुर्लभ नर हॉग डियर (पाढ़ा) को अपनी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राकृतिक रूप से 'सॉल्ट लिक' (नमक वाली मिट्टी) चाटते हुए देखा गया।
क्या है यह प्राकृतिक प्रक्रिया?
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, शाकाहारी जीवों को केवल घास और पत्तियों से सभी आवश्यक खनिज नहीं मिल पाते। विशेष रूप से नर हिरणों को अपने सींगों (Antlers) के विकास और शारीरिक मजबूती के लिए सोडियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों की भारी मात्रा में आवश्यकता होती है।
इसे 'जियोफैगी' (Geophagy) कहा जाता है, जहाँ जानवर मिट्टी के उन खास हिस्सों को चुनते हैं जहाँ लवणों की सांद्रता अधिक होती है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की जैव विविधता का प्रमाण
तराई क्षेत्र में स्थित पीलीभीत टाइगर रिजर्व हॉग डियर जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल बन गया है।
प्राकृतिक संसाधन: रिजर्व के भीतर मौजूद ये प्राकृतिक 'साल्ट लिक्स' इस बात का संकेत हैं कि यहाँ का पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) स्वस्थ है।
हॉग डियर की विशेषता: यह प्रजाति ऊँची घासों में रहना पसंद करती है और स्वभाव से काफी शर्मीली होती है, जिसके कारण इनका दिखना दुर्लभ माना जाता है।
विशेषज्ञ की राय
"प्रकृति माँ के पास हर जीव की जरूरत को पूरा करने के संसाधन मौजूद हैं। जब हम जंगली जानवरों को मिट्टी चाटते देखते हैं, तो यह दर्शाता है कि वे अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खुद को वातावरण के अनुसार ढाल चुके हैं। हमारा काम बस इन संसाधनों और उनके आवास को सुरक्षित रखना है।"
— स्थानीय वन्यजीव संरक्षक
मुख्य बिंदु:
स्थान: पीलीभीत टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश।
प्रजाति: हॉग डियर (Axis porcinus)।
कारण: खनिज और लवण (Minerals) की पूर्ति।
यह दृश्य न केवल पर्यटकों के लिए रोमांचक है, बल्कि पर्यावरणविदों के लिए भी एक सुखद संकेत है कि पीलीभीत के जंगलों में खाद्य श्रृंखला और पोषण चक्र प्राकृतिक रूप से सुचारू रूप से चल रहा है।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    Local News Reporter Kalinagar, Pilibhit•
    7 hrs ago
  • पीलीभीत के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा बरेली हाईवे पर ट्रक और ईको कार की जोरदार टक्कर। हादसे के समय मची चीख पुकार। एको में सवार 10 लोग हुए घायल ।पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जिनमें 3 को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया एक की हालत गंभीर जिसका उपचार चल रहा है। 6 घायलों को उपचार के बाद उनके परिजन उनको अपने साथ ले गए। हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कर यातायात कराया सुचारू। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही की।ट्रक चालक और परिचालक ट्रक सहित मौके से हुए फरार ।जिनकी सीसीटीवी फुटेज की सहायता से सघन तलाश की जा रही है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के बरेली हाईवे पर जतीपुर के पास का मामला
    2
    पीलीभीत के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा
बरेली हाईवे पर ट्रक और ईको कार की जोरदार टक्कर।
हादसे के समय मची चीख पुकार।
एको में सवार 10 लोग हुए घायल ।पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जिनमें 3 को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया 
एक की हालत गंभीर जिसका उपचार चल रहा है।
6 घायलों को उपचार के बाद उनके परिजन उनको अपने साथ ले गए।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल
पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कर यातायात कराया सुचारू।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही की।ट्रक चालक और परिचालक ट्रक सहित मौके से हुए फरार ।जिनकी सीसीटीवी फुटेज की सहायता से सघन तलाश की जा रही है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के बरेली हाईवे पर जतीपुर के पास का मामला
    user_न्यूज21न्यूज चैनल पीलीभीत
    न्यूज21न्यूज चैनल पीलीभीत
    प्रेमशंकर.पत्रकार पीलीभीत बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरूकता रैली पैद यात्रा रैली निकालकर महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन का दिया संदेश पीलीभीत सूचना विभाग 18 अप्रैल 2026/उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जनपद पीलीभीत में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जन-मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आशा वर्कर, बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं की पद यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टनकपुर रोड होते हुए गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में पहुंची। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा रानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुंजन पांडेय आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अनीता राज व अन्य शिक्षिकाओं ने नारी शक्ति वंदन से संबंधित विषय पर अपने विचार रखे एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्ताव पारित न होने पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर व ज्ञापन देकर अधिनियम को सशक्त बनाने एवं लागू करने हेतु आह्वान किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन से संबंधित विषय पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास ने भी अपने विचारों में नारी शक्ति को आर्थिक श्रेत्र में बढ़ावा देकर उन्हें मजबूत महिला के रूप में उभरकर कार्य करने हेतु जागरूक किया। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव ने भी अपने विचारों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं राजनीति में भागीदारी पर बल दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार ने भी अपने विचारों में आशा वर्कर महिलाओं को समाज के प्रति उत्तरदाई होने की जिम्मेदारी का निर्वाह करने हेतु जागरूक किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने भी अपने संबोधन में महिला शिक्षिकाओं को अपनी जिम्मेदारी एवं समाज में एक नई दिशा देकर कार्य करने पर बल देते हुए समाज में पिछड़ीं महिलाओं को जागरूक कर नारी शक्ति को मजबूत महिला बनाने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन वंदना सिंह उपायुक्त स्वतः रोजगार ने किया। कार्यक्रम में आशा वर्कर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं की सहभागिता रही इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला नोडल माध्यमिक इंतजार खान व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    4
    नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरूकता रैली 
पैद यात्रा रैली निकालकर महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन का दिया संदेश
पीलीभीत सूचना विभाग 18 अप्रैल 2026/उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जनपद पीलीभीत में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जन-मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आशा वर्कर, बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं की पद यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टनकपुर रोड होते हुए गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में पहुंची। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा रानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुंजन पांडेय आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अनीता राज व अन्य शिक्षिकाओं ने नारी शक्ति वंदन से संबंधित विषय पर अपने विचार रखे एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्ताव पारित न होने पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर व ज्ञापन देकर अधिनियम को सशक्त बनाने एवं लागू करने हेतु आह्वान किया। 
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन से संबंधित विषय पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास ने भी अपने विचारों में नारी शक्ति को आर्थिक श्रेत्र में बढ़ावा देकर उन्हें मजबूत महिला के रूप में उभरकर कार्य करने हेतु जागरूक किया। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव ने भी अपने विचारों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं राजनीति में भागीदारी पर बल दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार ने भी अपने विचारों में आशा वर्कर महिलाओं को समाज के प्रति उत्तरदाई होने की जिम्मेदारी का निर्वाह करने हेतु जागरूक किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने भी अपने संबोधन में महिला शिक्षिकाओं को अपनी जिम्मेदारी एवं समाज में एक नई दिशा देकर कार्य करने पर बल देते हुए समाज में पिछड़ीं महिलाओं को जागरूक कर नारी शक्ति को मजबूत महिला बनाने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन वंदना सिंह उपायुक्त स्वतः रोजगार ने किया।
कार्यक्रम में आशा वर्कर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं की सहभागिता रही इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला नोडल माध्यमिक इंतजार खान व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग शक्तिफार्म। उधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत बेल राइज कंपनी के श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लंबे समय से वेतन में वृद्धि न होने और कार्य परिस्थितियों को लेकर नाराज़ श्रमिक अब आंदोलन के रास्ते पर उतर आए हैं। श्रमिकों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके वेतन में कोई सुधार नहीं किया गया, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। धरने के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर पहुंची सीडकूल पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों को हटाने की कोशिश की। श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया। कई श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन उठाकर हटाया गया और कुछ के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। अब इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है और श्रमिकों व प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।
    1
    ब्रेकिंग 
शक्तिफार्म।
उधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत 
बेल राइज कंपनी के श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लंबे समय से वेतन में वृद्धि न होने और कार्य परिस्थितियों को लेकर नाराज़ श्रमिक अब आंदोलन के रास्ते पर उतर आए हैं। श्रमिकों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके वेतन में कोई सुधार नहीं किया गया, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
धरने के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर पहुंची सीडकूल पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों को हटाने की कोशिश की। श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया। कई श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन उठाकर हटाया गया और कुछ के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। अब इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है और श्रमिकों व प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।
    user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.