logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैतूल के आठनेर में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसदेही-मुल्ताई रोड पर बुलडोजर चलाया गया है। सड़क पर डिवाइडर निर्माण और सौंदर्यीकरण के काम को पूरा करने के लिए रोड के दोनों किनारों पर दुकानदारों द्वारा लगाए गए टिन शेड को हटा दिया गया है और रास्ते को चौड़ा किया गया है। नगर परिषद की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के सामने जगह खत्म हो जाने के कारण अब उन्हें अपना व्यापार चलाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

1 day ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
1 day ago

बैतूल के आठनेर में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसदेही-मुल्ताई रोड पर बुलडोजर चलाया गया है। सड़क पर डिवाइडर निर्माण और सौंदर्यीकरण के काम को पूरा करने के लिए रोड के दोनों किनारों पर दुकानदारों द्वारा लगाए गए टिन शेड को हटा दिया गया है और रास्ते को चौड़ा किया गया है। नगर परिषद की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के सामने जगह खत्म हो जाने के कारण अब उन्हें अपना व्यापार चलाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि शिक्षा से जुड़े मामलों में सरकार की नीतियों के कारण छात्र और युवा वर्ग लगातार प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि शिक्षा से जुड़े मामलों में सरकार की नीतियों के कारण छात्र और युवा वर्ग लगातार प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बैतूल तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेलगांव के हल्का पटवारी क्षेत्र में स्थित किसान धर्मेंद्र संजू कुंभारे की लगभग तीन एकड़ खेत में लगी मक्का की फसल को वन्य प्राणी नीलगायों के झुंड ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। खेड़ी सावलीगढ़ के रहने वाले पीड़ित किसान फसल के इस तरह नष्ट हो जाने से बेहद परेशान हैं। संजू कुंभारे ने बताया कि दिन के समय तो खेत की रखवाली हो जाती है, लेकिन नीलगाय रात में आकर खड़ी फसल को नष्ट कर देती हैं। ऐसी स्थिति में परेशान कृषकों ने वन विभाग और राजस्व विभाग से खेतों में जाकर जांच करने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    बैतूल तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेलगांव के हल्का पटवारी क्षेत्र में स्थित किसान धर्मेंद्र संजू कुंभारे की लगभग तीन एकड़ खेत में लगी मक्का की फसल को वन्य प्राणी नीलगायों के झुंड ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। खेड़ी सावलीगढ़ के रहने वाले पीड़ित किसान फसल के इस तरह नष्ट हो जाने से बेहद परेशान हैं।

संजू कुंभारे ने बताया कि दिन के समय तो खेत की रखवाली हो जाती है, लेकिन नीलगाय रात में आकर खड़ी फसल को नष्ट कर देती हैं। ऐसी स्थिति में परेशान कृषकों ने वन विभाग और राजस्व विभाग से खेतों में जाकर जांच करने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 min ago
  • मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में बैतूल जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। कार्यक्रमों के दौरान मानव श्रृंखला, रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ सभाओं और संवाद के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। इसमें विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त बैतूल के निर्माण का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज की शांति एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। बैतूल पुलिस ने संदेश दिया है कि नशे से दूरी ही सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध समाज की सबसे बड़ी कुंजी है।
    1
    मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में बैतूल जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।

कार्यक्रमों के दौरान मानव श्रृंखला, रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ सभाओं और संवाद के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। इसमें विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त बैतूल के निर्माण का संकल्प लिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज की शांति एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। बैतूल पुलिस ने संदेश दिया है कि नशे से दूरी ही सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध समाज की सबसे बड़ी कुंजी है।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के इतिहास में 21 जुलाई का दिन एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विधानसभा ने 'मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026' (UCC) विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया। विधानसभा से पारित होने के बाद अब यह विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति से स्वीकृति मिलने के बाद यह पूरे प्रदेश में कानून के रूप में लागू होगा। इस कानून के लागू होने से राज्य में सभी धर्मों के नागरिकों पर एक समान कानून लागू होगा और तीन तलाक, हलाला, लिव-इन रिलेशनशिप के दुरुपयोग तथा संपत्ति पर अवैध कब्जे जैसे मामलों पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही मध्यप्रदेश उस श्रेणी में शामिल हो जाएगा जहां एक से अधिक विवाह करना अपराध होगा, जिससे महिलाओं को उत्पीड़न से मुक्ति मिलेगी। इस कानून के तहत महिलाओं को पुरुषों के समान ही उत्तराधिकार और संपत्ति के अधिकार मिलेंगे। साथ ही, लिव-इन रिलेशनशिप के मामलों में यदि 18 और 21 वर्ष की निर्धारित आयु सीमा का उल्लंघन किया जाता है या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए इसका दुरुपयोग होता है, तो दोषी को 5 साल की जेल की सजा होगी। इसके अतिरिक्त दत्तक पुत्र और अन्य सभी नागरिक अधिकार भी सभी पर समान रूप से लागू होंगे। यूसीसी पास होने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह कानून नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समानता की नई मिसाल बनेगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया कि वह हमेशा हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव क्यों करना चाहती है। उन्होंने कहा कि शरिया कानून के बजाय एक समान कानून होना चाहिए और मध्यप्रदेश की कैबिनेट ने जगदीशपुर (जिसे इस्लामपुर बनाया गया था) की धरती पर ही समान कानून लागू करने का निर्णय लिया था।
    1
    मध्यप्रदेश के इतिहास में 21 जुलाई का दिन एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विधानसभा ने 'मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026' (UCC) विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया। विधानसभा से पारित होने के बाद अब यह विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति से स्वीकृति मिलने के बाद यह पूरे प्रदेश में कानून के रूप में लागू होगा। इस कानून के लागू होने से राज्य में सभी धर्मों के नागरिकों पर एक समान कानून लागू होगा और तीन तलाक, हलाला, लिव-इन रिलेशनशिप के दुरुपयोग तथा संपत्ति पर अवैध कब्जे जैसे मामलों पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही मध्यप्रदेश उस श्रेणी में शामिल हो जाएगा जहां एक से अधिक विवाह करना अपराध होगा, जिससे महिलाओं को उत्पीड़न से मुक्ति मिलेगी। इस कानून के तहत महिलाओं को पुरुषों के समान ही उत्तराधिकार और संपत्ति के अधिकार मिलेंगे। साथ ही, लिव-इन रिलेशनशिप के मामलों में यदि 18 और 21 वर्ष की निर्धारित आयु सीमा का उल्लंघन किया जाता है या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए इसका दुरुपयोग होता है, तो दोषी को 5 साल की जेल की सजा होगी। इसके अतिरिक्त दत्तक पुत्र और अन्य सभी नागरिक अधिकार भी सभी पर समान रूप से लागू होंगे।

यूसीसी पास होने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह कानून नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समानता की नई मिसाल बनेगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया कि वह हमेशा हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव क्यों करना चाहती है। उन्होंने कहा कि शरिया कानून के बजाय एक समान कानून होना चाहिए और मध्यप्रदेश की कैबिनेट ने जगदीशपुर (जिसे इस्लामपुर बनाया गया था) की धरती पर ही समान कानून लागू करने का निर्णय लिया था।
    user_दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रिमझिम बरसात के बीच श्री दादाजी धूनीवाले के पद यात्रियों का जत्था खंडवा जिले के करीब राजूर आशापुर तक पहुंचने लगा है। दादाजी के भजनों की गूंज और बड़े हर्षोल्लास के साथ पद यात्रियों का आवागमन जारी है। वहीं खंडवा जिले के दादा भक्त यात्रियों का सेवा भाव से स्वागत करने के लिए जगह-जगह पंडाल लगाने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में दादा भक्त शिवदिन नरवरे ने बताया कि श्री त्रिवेणी भारती नागा दादाजी समिति भैंसदेही चिचोलीढाना लगातार कई वर्षों से निशान पदयात्रा निकाल रही है। इस बार उनकी पदयात्रा का 11वां वर्ष है, जहाँ श्रद्धालु पूरी शुद्धता के साथ निशान लेकर खंडवा पहुंच रहे हैं और ग्यारस के दिन निशान पेश करेंगे।
    3
    रिमझिम बरसात के बीच श्री दादाजी धूनीवाले के पद यात्रियों का जत्था खंडवा जिले के करीब राजूर आशापुर तक पहुंचने लगा है। दादाजी के भजनों की गूंज और बड़े हर्षोल्लास के साथ पद यात्रियों का आवागमन जारी है। वहीं खंडवा जिले के दादा भक्त यात्रियों का सेवा भाव से स्वागत करने के लिए जगह-जगह पंडाल लगाने में जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में दादा भक्त शिवदिन नरवरे ने बताया कि श्री त्रिवेणी भारती नागा दादाजी समिति भैंसदेही चिचोलीढाना लगातार कई वर्षों से निशान पदयात्रा निकाल रही है। इस बार उनकी पदयात्रा का 11वां वर्ष है, जहाँ श्रद्धालु पूरी शुद्धता के साथ निशान लेकर खंडवा पहुंच रहे हैं और ग्यारस के दिन निशान पेश करेंगे।
    user_श्याम आर्य
    श्याम आर्य
    अनाज थोक विक्रेता Bhimpur, Betul•
    22 hrs ago
  • बैतूल जिले के थाना बोरदेही में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, ससुर, साला और सास को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम मालेगांव निवासी 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन और एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच, परिजनों के कथनों और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण में यह बात सामने आई कि चारों आरोपी मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 27 मार्च 2026 की रात्रि को घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह अत्यधिक मानसिक तनाव में था। मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी स्पष्ट रूप से उल्लेख था कि वह पत्नी, ससुर, साला और सास की लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है तथा अपनी मृत्यु के लिए इन्हें जिम्मेदार ठहरा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर बोरदेही थाने में अपराध क्रमांक 170/2026 अंतर्गत धारा 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर 23 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले के बाद पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी संवाद और कानूनी माध्यमों से करें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है। यदि किसी के साथ घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न या किसी प्रकार का दबाव बनाया जा रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या डायल 112 पर दें, ताकि समय पर सूचना देकर किसी की जान बचाई जा सके।
    1
    बैतूल जिले के थाना बोरदेही में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, ससुर, साला और सास को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम मालेगांव निवासी 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन और एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच, परिजनों के कथनों और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण में यह बात सामने आई कि चारों आरोपी मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 27 मार्च 2026 की रात्रि को घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह अत्यधिक मानसिक तनाव में था। मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी स्पष्ट रूप से उल्लेख था कि वह पत्नी, ससुर, साला और सास की लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है तथा अपनी मृत्यु के लिए इन्हें जिम्मेदार ठहरा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर बोरदेही थाने में अपराध क्रमांक 170/2026 अंतर्गत धारा 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर 23 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मामले के बाद पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी संवाद और कानूनी माध्यमों से करें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है। यदि किसी के साथ घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न या किसी प्रकार का दबाव बनाया जा रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या डायल 112 पर दें, ताकि समय पर सूचना देकर किसी की जान बचाई जा सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने खेड़ी स्थित शिव शक्ति पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है, जिसके बाद अब तक कुल तीन गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे और एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में की गई है। घटना 19 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 9:00 बजे की है, जब ग्राम अखतवाड़ा खेड़ी स्थित शिव शक्ति सेल्स पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी राजेश शेषकर के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अनुराग उर्फ अरुण मालवीय और उसके 9-10 साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने फरियादी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, पेट्रोल पंप कार्यालय के कांच क्षतिग्रस्त किए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 601/2026 के अंतर्गत बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 191(2), 331(6), 324(2) एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने दबिश देकर भग्गूढाना निवासी 25 वर्षीय आकाश विश्वकर्मा और 23 वर्षीय अमन शाह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा अपराध में शामिल होना स्वीकार करने पर उन्हें 23 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, बसंत कुमार अहके सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, साथ ही आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की मारपीट या जातिगत भेदभाव की सूचना तत्काल पुलिस थाने या डायल-112 पर दें।
    1
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने खेड़ी स्थित शिव शक्ति पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है, जिसके बाद अब तक कुल तीन गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे और एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में की गई है।

घटना 19 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 9:00 बजे की है, जब ग्राम अखतवाड़ा खेड़ी स्थित शिव शक्ति सेल्स पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी राजेश शेषकर के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अनुराग उर्फ अरुण मालवीय और उसके 9-10 साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने फरियादी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, पेट्रोल पंप कार्यालय के कांच क्षतिग्रस्त किए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 601/2026 के अंतर्गत बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 191(2), 331(6), 324(2) एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने दबिश देकर भग्गूढाना निवासी 25 वर्षीय आकाश विश्वकर्मा और 23 वर्षीय अमन शाह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा अपराध में शामिल होना स्वीकार करने पर उन्हें 23 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, बसंत कुमार अहके सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, साथ ही आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की मारपीट या जातिगत भेदभाव की सूचना तत्काल पुलिस थाने या डायल-112 पर दें।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.