Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि शिक्षा से जुड़े मामलों में सरकार की नीतियों के कारण छात्र और युवा वर्ग लगातार प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भैंसदेही संवाददाता
मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि शिक्षा से जुड़े मामलों में सरकार की नीतियों के कारण छात्र और युवा वर्ग लगातार प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि शिक्षा से जुड़े मामलों में सरकार की नीतियों के कारण छात्र और युवा वर्ग लगातार प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बैतूल तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेलगांव के हल्का पटवारी क्षेत्र में स्थित किसान धर्मेंद्र संजू कुंभारे की लगभग तीन एकड़ खेत में लगी मक्का की फसल को वन्य प्राणी नीलगायों के झुंड ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। खेड़ी सावलीगढ़ के रहने वाले पीड़ित किसान फसल के इस तरह नष्ट हो जाने से बेहद परेशान हैं। संजू कुंभारे ने बताया कि दिन के समय तो खेत की रखवाली हो जाती है, लेकिन नीलगाय रात में आकर खड़ी फसल को नष्ट कर देती हैं। ऐसी स्थिति में परेशान कृषकों ने वन विभाग और राजस्व विभाग से खेतों में जाकर जांच करने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।1
- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में बैतूल जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। कार्यक्रमों के दौरान मानव श्रृंखला, रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ सभाओं और संवाद के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। इसमें विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त बैतूल के निर्माण का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज की शांति एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। बैतूल पुलिस ने संदेश दिया है कि नशे से दूरी ही सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध समाज की सबसे बड़ी कुंजी है।1
- मध्यप्रदेश के इतिहास में 21 जुलाई का दिन एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विधानसभा ने 'मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026' (UCC) विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया। विधानसभा से पारित होने के बाद अब यह विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति से स्वीकृति मिलने के बाद यह पूरे प्रदेश में कानून के रूप में लागू होगा। इस कानून के लागू होने से राज्य में सभी धर्मों के नागरिकों पर एक समान कानून लागू होगा और तीन तलाक, हलाला, लिव-इन रिलेशनशिप के दुरुपयोग तथा संपत्ति पर अवैध कब्जे जैसे मामलों पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही मध्यप्रदेश उस श्रेणी में शामिल हो जाएगा जहां एक से अधिक विवाह करना अपराध होगा, जिससे महिलाओं को उत्पीड़न से मुक्ति मिलेगी। इस कानून के तहत महिलाओं को पुरुषों के समान ही उत्तराधिकार और संपत्ति के अधिकार मिलेंगे। साथ ही, लिव-इन रिलेशनशिप के मामलों में यदि 18 और 21 वर्ष की निर्धारित आयु सीमा का उल्लंघन किया जाता है या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए इसका दुरुपयोग होता है, तो दोषी को 5 साल की जेल की सजा होगी। इसके अतिरिक्त दत्तक पुत्र और अन्य सभी नागरिक अधिकार भी सभी पर समान रूप से लागू होंगे। यूसीसी पास होने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह कानून नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समानता की नई मिसाल बनेगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया कि वह हमेशा हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव क्यों करना चाहती है। उन्होंने कहा कि शरिया कानून के बजाय एक समान कानून होना चाहिए और मध्यप्रदेश की कैबिनेट ने जगदीशपुर (जिसे इस्लामपुर बनाया गया था) की धरती पर ही समान कानून लागू करने का निर्णय लिया था।1
- रिमझिम बरसात के बीच श्री दादाजी धूनीवाले के पद यात्रियों का जत्था खंडवा जिले के करीब राजूर आशापुर तक पहुंचने लगा है। दादाजी के भजनों की गूंज और बड़े हर्षोल्लास के साथ पद यात्रियों का आवागमन जारी है। वहीं खंडवा जिले के दादा भक्त यात्रियों का सेवा भाव से स्वागत करने के लिए जगह-जगह पंडाल लगाने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में दादा भक्त शिवदिन नरवरे ने बताया कि श्री त्रिवेणी भारती नागा दादाजी समिति भैंसदेही चिचोलीढाना लगातार कई वर्षों से निशान पदयात्रा निकाल रही है। इस बार उनकी पदयात्रा का 11वां वर्ष है, जहाँ श्रद्धालु पूरी शुद्धता के साथ निशान लेकर खंडवा पहुंच रहे हैं और ग्यारस के दिन निशान पेश करेंगे।3
- सीनियर सिटीजन संगठन, खेडी के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र गिरि ने गाँव में प्रारंभ किए गए निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की माँग की है। उन्होंने इस निर्माण को जन सुविधाओं के खिलाफ और एक अदूरदर्शी निर्णय करार देते हुए विरोध जताया है। अपनी आपत्ति के कारणों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि खेडी की वर्तमान आबादी 8 लाख है और गढा डैम के विस्थापितों की पहली पसंद खेडी होने के कारण अगले 1-2 वर्षों में यहाँ की आबादी दोगुनी-चौगुनी हो जाएगी। यह मार्ग पहले से ही बेहद व्यस्त रहता है और गाँव की आधी आबादी के लिए बाजार तथा बस स्टैंड आने-जाने का प्रमुख रास्ता है, जिसे बाधित करने से हजारों लोगों की परेशानी बढ़ेगी। डॉ. महेन्द्र गिरि ने सरपंच पति के उस बयान को भी दुर्भाग्यपूर्ण और जनभावना की अवहेलना बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि "इंजीनियर ने लेआउट दे दिया है, वैसा ही बनेगा"। उन्होंने माँग की है कि इस कार्य को तुरंत रोककर जनहित में नए सिरे से योजना बनाकर ही काम किया जाए।1
- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम झाड़ेगांव में एक जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए कुल 15 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ताश की 01 गड्डी और ₹90,500 नगद राशि जप्त की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम झाड़ेगांव में आरोपी बंटी करोचे के खेत में बने कमरे में ताश के पत्तों से जुआ चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम का गठन कर 22 जुलाई 2026 को मौके पर दबिश दी गई। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ खंडेलवाल (36), बंटी करोचे (41), अजयसिंह ठाकुर (38), शरद सोनी (44), निलेश अग्रवाल (47), पुष्पराज रघुवंशी (38), यश सावरकर (23), अखिलेश पंडाग्रे (35), अजीत सोनी (38), अंकित सहाने (25), कमलेश दौडके (40), कपिल वर्मा (43), नितिन वर्मा (45), सुदेश छिपक (50) और अशोक पाल (36) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत अहके, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक अरुण यादव सहित प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।2