logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम झाड़ेगांव में एक जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए कुल 15 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ताश की 01 गड्डी और ₹90,500 नगद राशि जप्त की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम झाड़ेगांव में आरोपी बंटी करोचे के खेत में बने कमरे में ताश के पत्तों से जुआ चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम का गठन कर 22 जुलाई 2026 को मौके पर दबिश दी गई। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ खंडेलवाल (36), बंटी करोचे (41), अजयसिंह ठाकुर (38), शरद सोनी (44), निलेश अग्रवाल (47), पुष्पराज रघुवंशी (38), यश सावरकर (23), अखिलेश पंडाग्रे (35), अजीत सोनी (38), अंकित सहाने (25), कमलेश दौडके (40), कपिल वर्मा (43), नितिन वर्मा (45), सुदेश छिपक (50) और अशोक पाल (36) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत अहके, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक अरुण यादव सहित प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

3 hrs ago
user_Namdev gujre Khabar bhart news
Namdev gujre Khabar bhart news
घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम झाड़ेगांव में एक जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए कुल 15 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ताश की 01 गड्डी और ₹90,500 नगद राशि जप्त की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम झाड़ेगांव में आरोपी बंटी करोचे के खेत में बने कमरे में ताश के पत्तों से जुआ चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा

20bc3fea-d25b-4a5e-9f08-6be0501685f7

सिरसाम के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम का गठन कर 22 जुलाई 2026 को मौके पर दबिश दी गई। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ खंडेलवाल (36), बंटी करोचे (41), अजयसिंह ठाकुर (38), शरद सोनी (44), निलेश अग्रवाल (47), पुष्पराज रघुवंशी (38), यश सावरकर (23), अखिलेश पंडाग्रे (35), अजीत सोनी (38), अंकित सहाने (25), कमलेश दौडके (40), कपिल वर्मा (43), नितिन वर्मा (45), सुदेश छिपक (50) और अशोक पाल (36) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत अहके, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक अरुण यादव सहित प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आगामी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत गुणवंत बाबा के दरबार में लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए बैतूल से संत गुणवंत बाबा की पालकी पदयात्रा रवाना हुई है। रिमझिम बरसात के बीच श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा करते हुए संत गुणवंत बाबा की तपोस्थली लाखववाडी स्थित गुणवंत धाम के लिए आगे बढ़ रहा है। इस यात्रा दल के खेडिसावलीगढ़ पहुंचने पर संत गजानन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हेमू माथनकर, बंडू, अभिषेक राठौर, रूपेश अग्रवाल और बारीक कावरे सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भी वितरण किया गया।
    1
    आगामी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत गुणवंत बाबा के दरबार में लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए बैतूल से संत गुणवंत बाबा की पालकी पदयात्रा रवाना हुई है। रिमझिम बरसात के बीच श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा करते हुए संत गुणवंत बाबा की तपोस्थली लाखववाडी स्थित गुणवंत धाम के लिए आगे बढ़ रहा है।

इस यात्रा दल के खेडिसावलीगढ़ पहुंचने पर संत गजानन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हेमू माथनकर, बंडू, अभिषेक राठौर, रूपेश अग्रवाल और बारीक कावरे सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भी वितरण किया गया।
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • बैतूल जिले के थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम मालेगांव निवासी 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी और सास रेखा यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयानों, गवाहों के कथनों और साक्ष्यों के परीक्षण में सामने आया कि चारों आरोपी मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जांच में पाया गया कि 27 मार्च 2026 की रात घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव में था। इसके अलावा मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी अपनी मौत के लिए इन चारों आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया गया था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी बातचीत और कानूनी तरीकों से करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है और घरेलू हिंसा या दबाव की स्थिति में तत्काल निकटतम थाने या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके। इस पूरी कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    3
    बैतूल जिले के थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम मालेगांव निवासी 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी और सास रेखा यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयानों, गवाहों के कथनों और साक्ष्यों के परीक्षण में सामने आया कि चारों आरोपी मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जांच में पाया गया कि 27 मार्च 2026 की रात घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव में था। इसके अलावा मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी अपनी मौत के लिए इन चारों आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया गया था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी बातचीत और कानूनी तरीकों से करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है और घरेलू हिंसा या दबाव की स्थिति में तत्काल निकटतम थाने या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके। इस पूरी कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ कथित अत्याचार और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में बैतूल के आमला में युवक कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नितिन गाडरे के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "लोकतंत्र बचाओ", "अत्याचार बंद करो", "युवा शक्ति जिंदाबाद" और "युवक कांग्रेस जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। युवक कांग्रेस नेता नितिन गाडरे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र की भावना के विपरीत है और सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा। पुतला दहन के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
    4
    जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ कथित अत्याचार और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में बैतूल के आमला में युवक कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नितिन गाडरे के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "लोकतंत्र बचाओ", "अत्याचार बंद करो", "युवा शक्ति जिंदाबाद" और "युवक कांग्रेस जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। युवक कांग्रेस नेता नितिन गाडरे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र की भावना के विपरीत है और सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा।

पुतला दहन के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में बैतूल जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। कार्यक्रमों के दौरान मानव श्रृंखला, रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ सभाओं और संवाद के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। इसमें विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त बैतूल के निर्माण का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज की शांति एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। बैतूल पुलिस ने संदेश दिया है कि नशे से दूरी ही सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध समाज की सबसे बड़ी कुंजी है।
    1
    मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में बैतूल जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।

कार्यक्रमों के दौरान मानव श्रृंखला, रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ सभाओं और संवाद के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। इसमें विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त बैतूल के निर्माण का संकल्प लिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज की शांति एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। बैतूल पुलिस ने संदेश दिया है कि नशे से दूरी ही सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध समाज की सबसे बड़ी कुंजी है।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में दोस्ती का फायदा उठाकर एक ढाबा संचालक द्वारा अपने दोस्त की चार पहिया गाड़ी हड़पने और वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। ताप्ती वार्ड निवासी पीड़ित सुरेश (उम्र 48 वर्ष), पिता कर्नल तेवर ने मुलताई थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी मालिकाना हक वाली महिंद्रा जायलो कार (पंजीयन क्रमांक: MP-04-YP-7234) सकुशल वापस दिलाने और अनावेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुरेश तेवर के अनुसार, आलोकी पेट्रोल पंप के पास गुरुशरण ढाबा (नगर कोट, मुलताई) चलाने वाले ऋषि शर्मा के साथ उनके मित्रवत संबंध थे। इसी मित्रता के आधार पर 12 जून 2026 को ऋषि शर्मा ने 1-2 दिन की अत्यंत आवश्यकता बताकर गाड़ी ली थी। तय समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, तो ऋषि ने फोन उठाना बंद कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद 27 जून 2026 को उसने फोन कर आश्वासन दिया कि गाड़ी सुरक्षित है और वह 9 जुलाई 2026 तक वापस लौटा देगा, लेकिन 9 जुलाई के बाद उसने फिर से मोबाइल बंद कर लिया। मामले में जब पीड़ित ने ऋषि के भाई भिक्कू शर्मा से संपर्क किया, तो उसने भी शुरुआत में बात कराने का आश्वासन दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार कोशिशों के बाद भी गाड़ी वापस न मिलने पर पीड़ित सुरेश तेवर ने मुलताई थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी वापस कराने की गुहार लगाई है।
    2
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में दोस्ती का फायदा उठाकर एक ढाबा संचालक द्वारा अपने दोस्त की चार पहिया गाड़ी हड़पने और वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। ताप्ती वार्ड निवासी पीड़ित सुरेश (उम्र 48 वर्ष), पिता कर्नल तेवर ने मुलताई थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी मालिकाना हक वाली महिंद्रा जायलो कार (पंजीयन क्रमांक: MP-04-YP-7234) सकुशल वापस दिलाने और अनावेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सुरेश तेवर के अनुसार, आलोकी पेट्रोल पंप के पास गुरुशरण ढाबा (नगर कोट, मुलताई) चलाने वाले ऋषि शर्मा के साथ उनके मित्रवत संबंध थे। इसी मित्रता के आधार पर 12 जून 2026 को ऋषि शर्मा ने 1-2 दिन की अत्यंत आवश्यकता बताकर गाड़ी ली थी। तय समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, तो ऋषि ने फोन उठाना बंद कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद 27 जून 2026 को उसने फोन कर आश्वासन दिया कि गाड़ी सुरक्षित है और वह 9 जुलाई 2026 तक वापस लौटा देगा, लेकिन 9 जुलाई के बाद उसने फिर से मोबाइल बंद कर लिया।

मामले में जब पीड़ित ने ऋषि के भाई भिक्कू शर्मा से संपर्क किया, तो उसने भी शुरुआत में बात कराने का आश्वासन दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार कोशिशों के बाद भी गाड़ी वापस न मिलने पर पीड़ित सुरेश तेवर ने मुलताई थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी वापस कराने की गुहार लगाई है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम झाड़ेगांव में एक जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए कुल 15 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ताश की 01 गड्डी और ₹90,500 नगद राशि जप्त की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम झाड़ेगांव में आरोपी बंटी करोचे के खेत में बने कमरे में ताश के पत्तों से जुआ चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम का गठन कर 22 जुलाई 2026 को मौके पर दबिश दी गई। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ खंडेलवाल (36), बंटी करोचे (41), अजयसिंह ठाकुर (38), शरद सोनी (44), निलेश अग्रवाल (47), पुष्पराज रघुवंशी (38), यश सावरकर (23), अखिलेश पंडाग्रे (35), अजीत सोनी (38), अंकित सहाने (25), कमलेश दौडके (40), कपिल वर्मा (43), नितिन वर्मा (45), सुदेश छिपक (50) और अशोक पाल (36) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत अहके, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक अरुण यादव सहित प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।
    2
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम झाड़ेगांव में एक जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए कुल 15 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ताश की 01 गड्डी और ₹90,500 नगद राशि जप्त की है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम झाड़ेगांव में आरोपी बंटी करोचे के खेत में बने कमरे में ताश के पत्तों से जुआ चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम का गठन कर 22 जुलाई 2026 को मौके पर दबिश दी गई। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ खंडेलवाल (36), बंटी करोचे (41), अजयसिंह ठाकुर (38), शरद सोनी (44), निलेश अग्रवाल (47), पुष्पराज रघुवंशी (38), यश सावरकर (23), अखिलेश पंडाग्रे (35), अजीत सोनी (38), अंकित सहाने (25), कमलेश दौडके (40), कपिल वर्मा (43), नितिन वर्मा (45), सुदेश छिपक (50) और अशोक पाल (36) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत अहके, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक अरुण यादव सहित प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.