logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैतूल जिले के थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम मालेगांव निवासी 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी और सास रेखा यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयानों, गवाहों के कथनों और साक्ष्यों के परीक्षण में सामने आया कि चारों आरोपी मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जांच में पाया गया कि 27 मार्च 2026 की रात घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव में था। इसके अलावा मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी अपनी मौत के लिए इन चारों आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया गया था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी बातचीत और कानूनी तरीकों से करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है और घरेलू हिंसा या दबाव की स्थिति में तत्काल निकटतम थाने या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके। इस पूरी कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।

3 hrs ago
user_Sandeep waiker
Sandeep waiker
Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

बैतूल जिले के थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम मालेगांव निवासी 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी और सास रेखा यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। मर्ग

क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयानों, गवाहों के कथनों और साक्ष्यों के परीक्षण में सामने आया कि चारों आरोपी मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जांच में पाया गया कि 27 मार्च 2026 की रात घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव में था। इसके अलावा मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी अपनी मौत के लिए इन चारों आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया गया था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष

प्रस्तुत कर दिया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी बातचीत और कानूनी तरीकों से करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है और घरेलू हिंसा या दबाव की स्थिति में तत्काल निकटतम थाने या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके। इस पूरी कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बैतूल जिले के थाना बोरदेही अंतर्गत ग्राम मालेगांव में 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, ससुर, साला और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार थाना बोरदेही में मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक रघुनाथ यादव को उनकी पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    1
    बैतूल जिले के थाना बोरदेही अंतर्गत ग्राम मालेगांव में 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, ससुर, साला और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार थाना बोरदेही में मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक रघुनाथ यादव को उनकी पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ कथित अत्याचार और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में बैतूल के आमला में युवक कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नितिन गाडरे के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "लोकतंत्र बचाओ", "अत्याचार बंद करो", "युवा शक्ति जिंदाबाद" और "युवक कांग्रेस जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। युवक कांग्रेस नेता नितिन गाडरे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र की भावना के विपरीत है और सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा। पुतला दहन के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
    4
    जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ कथित अत्याचार और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में बैतूल के आमला में युवक कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नितिन गाडरे के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "लोकतंत्र बचाओ", "अत्याचार बंद करो", "युवा शक्ति जिंदाबाद" और "युवक कांग्रेस जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। युवक कांग्रेस नेता नितिन गाडरे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र की भावना के विपरीत है और सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा।

पुतला दहन के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बैतूल जिले की जनपद पंचायत भैंसदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत थपौड़ा में पंचायत से जुड़ी शिकायतों को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम निवासी सुनील बारस्कर ने थाना प्रभारी भैंसदेही को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव राहुल भटकरे के भाई योगेश भटकरे शिकायतकर्ताओं और उनके परिवार पर मानसिक दबाव बना रहे हैं तथा झूठी शिकायतों और प्रकरणों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। यह विवाद शासकीय स्कूल परिसर, शिव मंदिर के सामने कथित अतिक्रमण और अधूरे विकास कार्यों की शिकायत कलेक्टर एवं जिला पंचायत बैतूल में दर्ज कराने के बाद से शुरू हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि भोपाल में अध्ययनरत उनके पुत्र को फोन कर उसकी लोकेशन और रहने की जानकारी मांगी जा रही है, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि यदि शिकायतकर्ता या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राहुल भटकरे, योगेश भटकरे एवं उनके परिवार की होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 39402665 में भी ग्राम पंचायत थपौड़ा के सरपंच एवं सचिव पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, सीसी रोड निर्माण का आश्वासन देकर शिकायतकर्ता के घर के सामने बने शौचालय, बाथरूम और दीवार को हटवा दिया गया, लेकिन बाद में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इसमें आर्थिक नुकसान पहुंचाने और अन्य कथित अतिक्रमणों पर कार्रवाई न करने का भी आरोप है। यह शिकायत वर्तमान में WIP (कार्य प्रगति पर) दर्ज है, और शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
    4
    बैतूल जिले की जनपद पंचायत भैंसदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत थपौड़ा में पंचायत से जुड़ी शिकायतों को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम निवासी सुनील बारस्कर ने थाना प्रभारी भैंसदेही को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव राहुल भटकरे के भाई योगेश भटकरे शिकायतकर्ताओं और उनके परिवार पर मानसिक दबाव बना रहे हैं तथा झूठी शिकायतों और प्रकरणों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। यह विवाद शासकीय स्कूल परिसर, शिव मंदिर के सामने कथित अतिक्रमण और अधूरे विकास कार्यों की शिकायत कलेक्टर एवं जिला पंचायत बैतूल में दर्ज कराने के बाद से शुरू हुआ है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि भोपाल में अध्ययनरत उनके पुत्र को फोन कर उसकी लोकेशन और रहने की जानकारी मांगी जा रही है, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि यदि शिकायतकर्ता या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राहुल भटकरे, योगेश भटकरे एवं उनके परिवार की होगी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 39402665 में भी ग्राम पंचायत थपौड़ा के सरपंच एवं सचिव पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, सीसी रोड निर्माण का आश्वासन देकर शिकायतकर्ता के घर के सामने बने शौचालय, बाथरूम और दीवार को हटवा दिया गया, लेकिन बाद में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इसमें आर्थिक नुकसान पहुंचाने और अन्य कथित अतिक्रमणों पर कार्रवाई न करने का भी आरोप है। यह शिकायत वर्तमान में WIP (कार्य प्रगति पर) दर्ज है, और शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल में रेलवे स्टेशन के पास स्थित सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के बैतूल में रेलवे स्टेशन के पास स्थित सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।
    user_Rajesh Choursiya
    Rajesh Choursiya
    बैतूल, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • बैतूल के कोठी बाजार बस स्टैंड के समीप स्थित ग्रंथालय का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और पाठकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर नवनीत पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रंथालय की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्रंथालय में अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें शांत और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिल सके।
    1
    बैतूल के कोठी बाजार बस स्टैंड के समीप स्थित ग्रंथालय का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और पाठकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर नवनीत पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रंथालय की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्रंथालय में अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें शांत और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिल सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    2 hrs ago
  • आगामी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत गुणवंत बाबा के दरबार में लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए बैतूल से संत गुणवंत बाबा की पालकी पदयात्रा रवाना हुई है। रिमझिम बरसात के बीच श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा करते हुए संत गुणवंत बाबा की तपोस्थली लाखववाडी स्थित गुणवंत धाम के लिए आगे बढ़ रहा है। इस यात्रा दल के खेडिसावलीगढ़ पहुंचने पर संत गजानन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हेमू माथनकर, बंडू, अभिषेक राठौर, रूपेश अग्रवाल और बारीक कावरे सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भी वितरण किया गया।
    1
    आगामी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत गुणवंत बाबा के दरबार में लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए बैतूल से संत गुणवंत बाबा की पालकी पदयात्रा रवाना हुई है। रिमझिम बरसात के बीच श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा करते हुए संत गुणवंत बाबा की तपोस्थली लाखववाडी स्थित गुणवंत धाम के लिए आगे बढ़ रहा है।

इस यात्रा दल के खेडिसावलीगढ़ पहुंचने पर संत गजानन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हेमू माथनकर, बंडू, अभिषेक राठौर, रूपेश अग्रवाल और बारीक कावरे सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भी वितरण किया गया।
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बैतूल जिले के थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम मालेगांव निवासी 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी और सास रेखा यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयानों, गवाहों के कथनों और साक्ष्यों के परीक्षण में सामने आया कि चारों आरोपी मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जांच में पाया गया कि 27 मार्च 2026 की रात घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव में था। इसके अलावा मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी अपनी मौत के लिए इन चारों आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया गया था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी बातचीत और कानूनी तरीकों से करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है और घरेलू हिंसा या दबाव की स्थिति में तत्काल निकटतम थाने या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके। इस पूरी कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    3
    बैतूल जिले के थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम मालेगांव निवासी 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी और सास रेखा यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयानों, गवाहों के कथनों और साक्ष्यों के परीक्षण में सामने आया कि चारों आरोपी मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जांच में पाया गया कि 27 मार्च 2026 की रात घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव में था। इसके अलावा मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी अपनी मौत के लिए इन चारों आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया गया था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी बातचीत और कानूनी तरीकों से करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है और घरेलू हिंसा या दबाव की स्थिति में तत्काल निकटतम थाने या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके। इस पूरी कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ताश खेलते हुए 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 90,500 रुपये नकद जब्त किए हैं। यह पूरी कार्रवाई ग्राम जाड़ेगांव में स्थित बंटी करोचे के खेत में बने मकान में की गई, जहाँ से पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
    1
    कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ताश खेलते हुए 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 90,500 रुपये नकद जब्त किए हैं। यह पूरी कार्रवाई ग्राम जाड़ेगांव में स्थित बंटी करोचे के खेत में बने मकान में की गई, जहाँ से पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.