Shuru
Apke Nagar Ki App…
बैतूल के कोठी बाजार बस स्टैंड के समीप स्थित ग्रंथालय का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और पाठकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर नवनीत पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रंथालय की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्रंथालय में अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें शांत और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिल सके।
M. Afsar khan
बैतूल के कोठी बाजार बस स्टैंड के समीप स्थित ग्रंथालय का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और पाठकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर नवनीत पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रंथालय की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्रंथालय में अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें शांत और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिल सके।
More news from Betul and nearby areas
- बैतूल के कोठी बाजार बस स्टैंड के समीप स्थित ग्रंथालय का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और पाठकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर नवनीत पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रंथालय की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्रंथालय में अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें शांत और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिल सके।1
- बैतूल जिले के थाना बोरदेही अंतर्गत ग्राम मालेगांव में 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, ससुर, साला और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार थाना बोरदेही में मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक रघुनाथ यादव को उनकी पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।1
- जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ कथित अत्याचार और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में बैतूल के आमला में युवक कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नितिन गाडरे के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "लोकतंत्र बचाओ", "अत्याचार बंद करो", "युवा शक्ति जिंदाबाद" और "युवक कांग्रेस जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। युवक कांग्रेस नेता नितिन गाडरे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र की भावना के विपरीत है और सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा। पुतला दहन के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।4
- बैतूल में पेपर लीक के मामले को लेकर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस लीक की घटना से नाराज युवा लगातार अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।1
- पांढुर्णा के सौंसर में कथित NEET परीक्षा घोटाले के विरोध में एनएसयूआई (NSUI) की सौंसर इकाई द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। संगठन ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही NSUI ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का हवाला देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और कहा कि सरकार को छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समाचार लिखे जाने तक इस प्रदर्शन या कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों या केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।2
- बैतूल जिले की जनपद पंचायत भैंसदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत थपौड़ा में पंचायत से जुड़ी शिकायतों को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम निवासी सुनील बारस्कर ने थाना प्रभारी भैंसदेही को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव राहुल भटकरे के भाई योगेश भटकरे शिकायतकर्ताओं और उनके परिवार पर मानसिक दबाव बना रहे हैं तथा झूठी शिकायतों और प्रकरणों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। यह विवाद शासकीय स्कूल परिसर, शिव मंदिर के सामने कथित अतिक्रमण और अधूरे विकास कार्यों की शिकायत कलेक्टर एवं जिला पंचायत बैतूल में दर्ज कराने के बाद से शुरू हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि भोपाल में अध्ययनरत उनके पुत्र को फोन कर उसकी लोकेशन और रहने की जानकारी मांगी जा रही है, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि यदि शिकायतकर्ता या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राहुल भटकरे, योगेश भटकरे एवं उनके परिवार की होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 39402665 में भी ग्राम पंचायत थपौड़ा के सरपंच एवं सचिव पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, सीसी रोड निर्माण का आश्वासन देकर शिकायतकर्ता के घर के सामने बने शौचालय, बाथरूम और दीवार को हटवा दिया गया, लेकिन बाद में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इसमें आर्थिक नुकसान पहुंचाने और अन्य कथित अतिक्रमणों पर कार्रवाई न करने का भी आरोप है। यह शिकायत वर्तमान में WIP (कार्य प्रगति पर) दर्ज है, और शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।4
- मध्य प्रदेश के बैतूल में रेलवे स्टेशन के पास स्थित सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।1
- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में दोस्ती का फायदा उठाकर एक ढाबा संचालक द्वारा अपने दोस्त की चार पहिया गाड़ी हड़पने और वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। ताप्ती वार्ड निवासी पीड़ित सुरेश (उम्र 48 वर्ष), पिता कर्नल तेवर ने मुलताई थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी मालिकाना हक वाली महिंद्रा जायलो कार (पंजीयन क्रमांक: MP-04-YP-7234) सकुशल वापस दिलाने और अनावेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुरेश तेवर के अनुसार, आलोकी पेट्रोल पंप के पास गुरुशरण ढाबा (नगर कोट, मुलताई) चलाने वाले ऋषि शर्मा के साथ उनके मित्रवत संबंध थे। इसी मित्रता के आधार पर 12 जून 2026 को ऋषि शर्मा ने 1-2 दिन की अत्यंत आवश्यकता बताकर गाड़ी ली थी। तय समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, तो ऋषि ने फोन उठाना बंद कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद 27 जून 2026 को उसने फोन कर आश्वासन दिया कि गाड़ी सुरक्षित है और वह 9 जुलाई 2026 तक वापस लौटा देगा, लेकिन 9 जुलाई के बाद उसने फिर से मोबाइल बंद कर लिया। मामले में जब पीड़ित ने ऋषि के भाई भिक्कू शर्मा से संपर्क किया, तो उसने भी शुरुआत में बात कराने का आश्वासन दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार कोशिशों के बाद भी गाड़ी वापस न मिलने पर पीड़ित सुरेश तेवर ने मुलताई थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी वापस कराने की गुहार लगाई है।2