logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में दोस्ती का फायदा उठाकर एक ढाबा संचालक द्वारा अपने दोस्त की चार पहिया गाड़ी हड़पने और वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। ताप्ती वार्ड निवासी पीड़ित सुरेश (उम्र 48 वर्ष), पिता कर्नल तेवर ने मुलताई थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी मालिकाना हक वाली महिंद्रा जायलो कार (पंजीयन क्रमांक: MP-04-YP-7234) सकुशल वापस दिलाने और अनावेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुरेश तेवर के अनुसार, आलोकी पेट्रोल पंप के पास गुरुशरण ढाबा (नगर कोट, मुलताई) चलाने वाले ऋषि शर्मा के साथ उनके मित्रवत संबंध थे। इसी मित्रता के आधार पर 12 जून 2026 को ऋषि शर्मा ने 1-2 दिन की अत्यंत आवश्यकता बताकर गाड़ी ली थी। तय समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, तो ऋषि ने फोन उठाना बंद कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद 27 जून 2026 को उसने फोन कर आश्वासन दिया कि गाड़ी सुरक्षित है और वह 9 जुलाई 2026 तक वापस लौटा देगा, लेकिन 9 जुलाई के बाद उसने फिर से मोबाइल बंद कर लिया। मामले में जब पीड़ित ने ऋषि के भाई भिक्कू शर्मा से संपर्क किया, तो उसने भी शुरुआत में बात कराने का आश्वासन दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार कोशिशों के बाद भी गाड़ी वापस न मिलने पर पीड़ित सुरेश तेवर ने मुलताई थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी वापस कराने की गुहार लगाई है।

5 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
5 hrs ago

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में दोस्ती का फायदा उठाकर एक ढाबा संचालक द्वारा अपने दोस्त की चार पहिया गाड़ी हड़पने और वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। ताप्ती वार्ड निवासी पीड़ित सुरेश (उम्र 48 वर्ष), पिता कर्नल तेवर ने मुलताई थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी मालिकाना हक वाली महिंद्रा जायलो कार (पंजीयन क्रमांक: MP-04-YP-7234) सकुशल वापस दिलाने और अनावेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुरेश तेवर के अनुसार, आलोकी पेट्रोल पंप के पास गुरुशरण ढाबा (नगर कोट, मुलताई) चलाने वाले ऋषि शर्मा के साथ उनके मित्रवत संबंध थे। इसी मित्रता के आधार पर 12 जून 2026 को ऋषि शर्मा ने 1-2 दिन की अत्यंत आवश्यकता बताकर गाड़ी ली थी। तय समय बीतने के बाद जब

पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, तो ऋषि ने फोन उठाना बंद कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद 27 जून 2026 को उसने फोन कर आश्वासन दिया कि गाड़ी सुरक्षित है और वह 9 जुलाई 2026 तक वापस लौटा देगा, लेकिन 9 जुलाई के बाद उसने फिर से मोबाइल बंद कर लिया। मामले में जब पीड़ित ने ऋषि के भाई भिक्कू शर्मा से संपर्क किया, तो उसने भी शुरुआत में बात कराने का आश्वासन दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार कोशिशों के बाद भी गाड़ी वापस न मिलने पर पीड़ित सुरेश तेवर ने मुलताई थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी वापस कराने की गुहार लगाई है।

More news from Betul and nearby areas
  • बैतूल के कोठी बाजार बस स्टैंड के समीप स्थित ग्रंथालय का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और पाठकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर नवनीत पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रंथालय की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्रंथालय में अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें शांत और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिल सके।
    1
    बैतूल के कोठी बाजार बस स्टैंड के समीप स्थित ग्रंथालय का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और पाठकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर नवनीत पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रंथालय की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्रंथालय में अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें शांत और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिल सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    2 hrs ago
  • बैतूल जिले के थाना बोरदेही अंतर्गत ग्राम मालेगांव में 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, ससुर, साला और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार थाना बोरदेही में मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक रघुनाथ यादव को उनकी पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    1
    बैतूल जिले के थाना बोरदेही अंतर्गत ग्राम मालेगांव में 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, ससुर, साला और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार थाना बोरदेही में मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक रघुनाथ यादव को उनकी पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ कथित अत्याचार और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में बैतूल के आमला में युवक कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नितिन गाडरे के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "लोकतंत्र बचाओ", "अत्याचार बंद करो", "युवा शक्ति जिंदाबाद" और "युवक कांग्रेस जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। युवक कांग्रेस नेता नितिन गाडरे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र की भावना के विपरीत है और सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा। पुतला दहन के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
    4
    जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ कथित अत्याचार और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में बैतूल के आमला में युवक कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नितिन गाडरे के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "लोकतंत्र बचाओ", "अत्याचार बंद करो", "युवा शक्ति जिंदाबाद" और "युवक कांग्रेस जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। युवक कांग्रेस नेता नितिन गाडरे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र की भावना के विपरीत है और सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे और ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा।

पुतला दहन के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बैतूल जिले की जनपद पंचायत भैंसदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत थपौड़ा में पंचायत से जुड़ी शिकायतों को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम निवासी सुनील बारस्कर ने थाना प्रभारी भैंसदेही को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव राहुल भटकरे के भाई योगेश भटकरे शिकायतकर्ताओं और उनके परिवार पर मानसिक दबाव बना रहे हैं तथा झूठी शिकायतों और प्रकरणों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। यह विवाद शासकीय स्कूल परिसर, शिव मंदिर के सामने कथित अतिक्रमण और अधूरे विकास कार्यों की शिकायत कलेक्टर एवं जिला पंचायत बैतूल में दर्ज कराने के बाद से शुरू हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि भोपाल में अध्ययनरत उनके पुत्र को फोन कर उसकी लोकेशन और रहने की जानकारी मांगी जा रही है, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि यदि शिकायतकर्ता या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राहुल भटकरे, योगेश भटकरे एवं उनके परिवार की होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 39402665 में भी ग्राम पंचायत थपौड़ा के सरपंच एवं सचिव पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, सीसी रोड निर्माण का आश्वासन देकर शिकायतकर्ता के घर के सामने बने शौचालय, बाथरूम और दीवार को हटवा दिया गया, लेकिन बाद में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इसमें आर्थिक नुकसान पहुंचाने और अन्य कथित अतिक्रमणों पर कार्रवाई न करने का भी आरोप है। यह शिकायत वर्तमान में WIP (कार्य प्रगति पर) दर्ज है, और शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
    4
    बैतूल जिले की जनपद पंचायत भैंसदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत थपौड़ा में पंचायत से जुड़ी शिकायतों को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम निवासी सुनील बारस्कर ने थाना प्रभारी भैंसदेही को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव राहुल भटकरे के भाई योगेश भटकरे शिकायतकर्ताओं और उनके परिवार पर मानसिक दबाव बना रहे हैं तथा झूठी शिकायतों और प्रकरणों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। यह विवाद शासकीय स्कूल परिसर, शिव मंदिर के सामने कथित अतिक्रमण और अधूरे विकास कार्यों की शिकायत कलेक्टर एवं जिला पंचायत बैतूल में दर्ज कराने के बाद से शुरू हुआ है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि भोपाल में अध्ययनरत उनके पुत्र को फोन कर उसकी लोकेशन और रहने की जानकारी मांगी जा रही है, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि यदि शिकायतकर्ता या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राहुल भटकरे, योगेश भटकरे एवं उनके परिवार की होगी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 39402665 में भी ग्राम पंचायत थपौड़ा के सरपंच एवं सचिव पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, सीसी रोड निर्माण का आश्वासन देकर शिकायतकर्ता के घर के सामने बने शौचालय, बाथरूम और दीवार को हटवा दिया गया, लेकिन बाद में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इसमें आर्थिक नुकसान पहुंचाने और अन्य कथित अतिक्रमणों पर कार्रवाई न करने का भी आरोप है। यह शिकायत वर्तमान में WIP (कार्य प्रगति पर) दर्ज है, और शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल में रेलवे स्टेशन के पास स्थित सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के बैतूल में रेलवे स्टेशन के पास स्थित सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।
    user_Rajesh Choursiya
    Rajesh Choursiya
    बैतूल, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • पांढुर्णा जिला अस्पताल परिसर में आगामी 15 अगस्त से दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठकों के दौरान कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने सभी जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने के स्पष्ट निर्देश अधिकारियों को दिए। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत शुरू होने वाले इस केंद्र के माध्यम से जिले के दिव्यांगजनों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने वंदना योजना तथा लाड़ली बहना योजना के लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण करने और मिशन इंद्रधनुष के तहत शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले के वर्तमान 948 लिंगानुपात में और सुधार लाने के लिए बाल जन्मोत्सव, स्कूलों-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और तंबाकू नियंत्रण की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए एनसीॉर्ड की बैठक में मेडिकल स्टोर्स के औचक निरीक्षण, बिना बिल दवा बेचने वालों पर कार्रवाई और पान ठेलों की चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए उसे उचित इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा, कोटपा अधिनियम 2003 के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान और शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का पालन कराने तथा मेड-लीपर डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पोस्टमार्टम और मेडिको-लीगल प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने पर समीक्षा की गई। इन बैठकों में अपर कलेक्टर ज्योति भलावे, पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद और एसडीएम अलका एक्का सहित कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    पांढुर्णा जिला अस्पताल परिसर में आगामी 15 अगस्त से दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठकों के दौरान कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने सभी जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने के स्पष्ट निर्देश अधिकारियों को दिए। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत शुरू होने वाले इस केंद्र के माध्यम से जिले के दिव्यांगजनों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने वंदना योजना तथा लाड़ली बहना योजना के लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण करने और मिशन इंद्रधनुष के तहत शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले के वर्तमान 948 लिंगानुपात में और सुधार लाने के लिए बाल जन्मोत्सव, स्कूलों-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और तंबाकू नियंत्रण की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।

जिले को नशामुक्त बनाने के लिए एनसीॉर्ड की बैठक में मेडिकल स्टोर्स के औचक निरीक्षण, बिना बिल दवा बेचने वालों पर कार्रवाई और पान ठेलों की चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए उसे उचित इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा, कोटपा अधिनियम 2003 के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान और शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का पालन कराने तथा मेड-लीपर डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पोस्टमार्टम और मेडिको-लीगल प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने पर समीक्षा की गई। इन बैठकों में अपर कलेक्टर ज्योति भलावे, पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद और एसडीएम अलका एक्का सहित कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    45 min ago
  • आगामी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत गुणवंत बाबा के दरबार में लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए बैतूल से संत गुणवंत बाबा की पालकी पदयात्रा रवाना हुई है। रिमझिम बरसात के बीच श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा करते हुए संत गुणवंत बाबा की तपोस्थली लाखववाडी स्थित गुणवंत धाम के लिए आगे बढ़ रहा है। इस यात्रा दल के खेडिसावलीगढ़ पहुंचने पर संत गजानन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हेमू माथनकर, बंडू, अभिषेक राठौर, रूपेश अग्रवाल और बारीक कावरे सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भी वितरण किया गया।
    1
    आगामी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत गुणवंत बाबा के दरबार में लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए बैतूल से संत गुणवंत बाबा की पालकी पदयात्रा रवाना हुई है। रिमझिम बरसात के बीच श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा करते हुए संत गुणवंत बाबा की तपोस्थली लाखववाडी स्थित गुणवंत धाम के लिए आगे बढ़ रहा है।

इस यात्रा दल के खेडिसावलीगढ़ पहुंचने पर संत गजानन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हेमू माथनकर, बंडू, अभिषेक राठौर, रूपेश अग्रवाल और बारीक कावरे सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भी वितरण किया गया।
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में दोस्ती का फायदा उठाकर एक ढाबा संचालक द्वारा अपने दोस्त की चार पहिया गाड़ी हड़पने और वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। ताप्ती वार्ड निवासी पीड़ित सुरेश (उम्र 48 वर्ष), पिता कर्नल तेवर ने मुलताई थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी मालिकाना हक वाली महिंद्रा जायलो कार (पंजीयन क्रमांक: MP-04-YP-7234) सकुशल वापस दिलाने और अनावेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुरेश तेवर के अनुसार, आलोकी पेट्रोल पंप के पास गुरुशरण ढाबा (नगर कोट, मुलताई) चलाने वाले ऋषि शर्मा के साथ उनके मित्रवत संबंध थे। इसी मित्रता के आधार पर 12 जून 2026 को ऋषि शर्मा ने 1-2 दिन की अत्यंत आवश्यकता बताकर गाड़ी ली थी। तय समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, तो ऋषि ने फोन उठाना बंद कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद 27 जून 2026 को उसने फोन कर आश्वासन दिया कि गाड़ी सुरक्षित है और वह 9 जुलाई 2026 तक वापस लौटा देगा, लेकिन 9 जुलाई के बाद उसने फिर से मोबाइल बंद कर लिया। मामले में जब पीड़ित ने ऋषि के भाई भिक्कू शर्मा से संपर्क किया, तो उसने भी शुरुआत में बात कराने का आश्वासन दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार कोशिशों के बाद भी गाड़ी वापस न मिलने पर पीड़ित सुरेश तेवर ने मुलताई थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी वापस कराने की गुहार लगाई है।
    2
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में दोस्ती का फायदा उठाकर एक ढाबा संचालक द्वारा अपने दोस्त की चार पहिया गाड़ी हड़पने और वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। ताप्ती वार्ड निवासी पीड़ित सुरेश (उम्र 48 वर्ष), पिता कर्नल तेवर ने मुलताई थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी मालिकाना हक वाली महिंद्रा जायलो कार (पंजीयन क्रमांक: MP-04-YP-7234) सकुशल वापस दिलाने और अनावेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सुरेश तेवर के अनुसार, आलोकी पेट्रोल पंप के पास गुरुशरण ढाबा (नगर कोट, मुलताई) चलाने वाले ऋषि शर्मा के साथ उनके मित्रवत संबंध थे। इसी मित्रता के आधार पर 12 जून 2026 को ऋषि शर्मा ने 1-2 दिन की अत्यंत आवश्यकता बताकर गाड़ी ली थी। तय समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, तो ऋषि ने फोन उठाना बंद कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद 27 जून 2026 को उसने फोन कर आश्वासन दिया कि गाड़ी सुरक्षित है और वह 9 जुलाई 2026 तक वापस लौटा देगा, लेकिन 9 जुलाई के बाद उसने फिर से मोबाइल बंद कर लिया।

मामले में जब पीड़ित ने ऋषि के भाई भिक्कू शर्मा से संपर्क किया, तो उसने भी शुरुआत में बात कराने का आश्वासन दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार कोशिशों के बाद भी गाड़ी वापस न मिलने पर पीड़ित सुरेश तेवर ने मुलताई थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी वापस कराने की गुहार लगाई है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.