रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र की नगर पंचायत काराकाट के चिल्हा में जल्द ही एक बड़ा एल्युमिनियम उद्योग स्थापित होने जा रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र की तस्वीर बदलने और 500 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिससे यह स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एसआईपीबी) की 67वीं बैठक में मंजूरी मिली है। विकास आयुक्त सह राज्य निवेश प्रोत्साहन परिषद के सह-अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केएनएसजी एल्युमिनियम प्राइवेट लिमिटेड की परियोजना को स्वीकृति दी गई। इसी बैठक में कुल 16 औद्योगिक परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लियरेंस और चार को वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई। उद्योग विभाग ने इस जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा किया है, और केएनएसजी एल्युमिनियम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों में करण फूल सिंह, सोनिया सिंह और निरंजन सिंह शामिल हैं। इस प्लांट के शुरू होने से न केवल स्थानीय युवाओं को नौकरी के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि यह परिवहन, व्यापार, लघु उद्योग और सेवा जैसे अन्य क्षेत्रों को भी बढ़ावा देगा। पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी पिंटू सिंह उर्फ बौके सिंह ने परियोजना को युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा स्रोत बताते हुए पलायन रोकने में सहायक बताया। स्थानीय लोगों ने भी इस उद्योग स्थापना का स्वागत किया है, इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि इस परियोजना पर काम जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिससे काराकाट में औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।

- जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल में तीनों शिफ्ट के अनुसार चिकित्सकों व डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। डीएम रोहतास रात्रि में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सदर अस्पताल, सासाराम का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सकीय सेवाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मॉडल अस्पताल, इमरजेंसी कक्ष, मातृ-शिशु वार्ड सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल में तीनों शिफ्ट के अनुसार चिकित्सकों व डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। अवकाश पर रहने वाले चिकित्सक के स्थान पर ड्यूटी करने वाले चिकित्सक का नाम भी रोस्टर में अंकित किया जाए। उन्होंने अस्पताल में सभी आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता एवं उनके उचित रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को इलाज, जांच, दवा वितरण सहित सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा उनके साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित हो। अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर डीपीएम, जीविका को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल परिसर में ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विनय प्रताप, सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पुष्कर कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।4
- बाजना में कुशवाहा समाज द्वारा निकली श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु बाजना में कुशवाहा समाज द्वारा निकली श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु1
- इस वजह से बाढ़ का स्थायी समाधान नहीं करती सरकार? सत्तासिन लोगों के कमाने का इस वजह से बाढ़ का स्थायी समाधान नहीं करती सरकार? सत्तासिन लोगों के कमाने का जरिया है बिहार का बाढ़!!1
- रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत उप विकास आयुक्त डॉक्टर आकांक्षा आनंद आई ए एस ने निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता, अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय अनाज और खाद्य सामग्री से पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस वर्ष पोषण माह की थीम है— “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी।” कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के बेहतर पोषण पर जोर दिया गया।1
- आरा बिहारी मिल मेंवाहन जाम की समस्या , पब्लिक को भीड़ के करना पड़ रहा है सामना। आरा बिहारी मिल मेंवाहन जाम की समस्या , पब्लिक को भीड़ के करना पड़ रहा है सामना।1
- खबर का हुआ असर, वीर कुंवर सिंह किला गेट निर्माण में लगे कर्मी देखें -1
- Prashant Kishor On Liquor Ban : प्रशांत किशोर ने शराबबंदी Zee Bihar Jharkhand Prashant Kishor On Liquor Ban : प्रशांत किशोर ने शराबबंदी कानून को बताया फर्जी ! Zee Bihar Jharkhand1
- भोजपुर। गंगा में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण RYA के टीम के मुताबिक 26 लोगों की मौत हुई है अब तक भोजपुर में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) की टीम ने खैरा बाजार में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया। अभियान के दौरान आम लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी क्षमता के अनुसार 10, 20, 50 और 100 रुपये तक का योगदान दिया। RYA की टीम ने बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अब तक 26 आम नागरिकों की मौत का दावा किया और सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी। संगठन ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग सरकार से की। राहत कोष संग्रह अभियान में इंकलाबी नौजवान सभा के बिहार राज्य सचिव एवं अगिआंव विधानसभा के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी, प्रखंड सचिव अजीत कुमार पासवान, प्रखंड अध्यक्ष इमरान अली, अभिनय गुप्ता, सोनू शाह और दाऊद हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। RYA ने आम लोगों से बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। Dharmendra Kumar ki report1