सासाराम मल्टीपरपज हॉल में हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन! रोहतास : 27 अक्टूबर 2026। जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन मल्टीपर्पस हॉल,फजलगंज, सासाराम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए,जिला विकास पदाधिकारी,ज़िला कला संस्कृति पदाधिकारी एवं निदेशक एनईपी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। युवा उत्सव के अंतर्गत पाँच विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें जिले के युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला,रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की पाँच विधाओं में कविता लेखन,समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत,चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक शामिल रहे। इन सभी विधाओं में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को राज्य-स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर उपलब्ध कराना रहा। जिला-स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को राज्य-स्तरीय युवा उत्सव में रोहतास जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जायेगा।
सासाराम मल्टीपरपज हॉल में हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन! रोहतास : 27 अक्टूबर 2026। जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन मल्टीपर्पस हॉल,फजलगंज, सासाराम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा
पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए,जिला विकास पदाधिकारी,ज़िला कला संस्कृति पदाधिकारी एवं निदेशक एनईपी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। युवा उत्सव के अंतर्गत पाँच विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें जिले के युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला,रचनात्मकता
और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की पाँच विधाओं में कविता लेखन,समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत,चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक शामिल रहे। इन सभी विधाओं में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं
को मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को राज्य-स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर उपलब्ध कराना रहा। जिला-स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को राज्य-स्तरीय युवा उत्सव में रोहतास जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जायेगा।
- सासाराम मल्टीपरपज हॉल में हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन! रोहतास : 27 अक्टूबर 2026। जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन मल्टीपर्पस हॉल,फजलगंज, सासाराम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए,जिला विकास पदाधिकारी,ज़िला कला संस्कृति पदाधिकारी एवं निदेशक एनईपी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। युवा उत्सव के अंतर्गत पाँच विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें जिले के युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला,रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की पाँच विधाओं में कविता लेखन,समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत,चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक शामिल रहे। इन सभी विधाओं में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को राज्य-स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर उपलब्ध कराना रहा। जिला-स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को राज्य-स्तरीय युवा उत्सव में रोहतास जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जायेगा।4
- रोहतास: निगरानी जागरूकता सप्ताह के अवसर पर जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ! पत्रकार दिनेश तिवारी1
- डंडवास मुखिया के घर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार मोहनिया-स्थानीय थाना क्षेत्र के डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश प्रजापति के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू तिवारी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी भभुआ थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास भारत माला परियोजना के समीप से की गयी.मंगलवार को मोहनिया थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर डीएसपी गोपाल कृष्ण ने इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपितों में डंडवास गांव निवासी तीर्थराज तिवारी का पुत्र सोनू तिवारी और भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटकरा गांव निवासी हरिद्वार चौबे का पुत्र अंकित चौबे शामिल हैं. मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया.2
- Post by Singer Anoj premi yadav1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा हाई स्कूल का ग्रिल तोड़कर बिजली की तार अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली हसपुरा बाजार स्थित हसपुरा हाई स्कूल में बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्रिल तोड़कर बिजली की तार चोरी कर ली।चोरों का आतंक इस कदर हसपुरा में बढ़ा हुआ है कि लोग दहशत में है1
- Post by Sharda Singh1
- भभुआ दुर्गावती थाना का मामला है भभुआ कैमूर .... #भभुआ #Bhabua #kaimurbihar #sarabbandi #sarabmafiya #mamundeshwari1
- अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के नेताओं ने किया कलेक्ट्रेट पर घंटो धरना प्रदर्शन! रोहतास : अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा A.I.K.M.S रोहतास जिला कमेटी। अंचल व मौजा तिलौथू में 62 एकड़ 50 डिसमिल भूदान की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर संघर्षरत भूमिहीनों में वितरित सहित रोहतास जिला के विभिन्न अंचलों में हदबंदी,बटाईदारी,बिहार सरकार भूमि को लेकर दसकों से लंबित मुकदमों के निष्पादन कि मांग को लेकर आज दिनांक 27 अक्टूबर 026 को अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के नेतृत्व में समाहर्ता रोहतास का ध्यान आकृष्ट करने हेतु जनप्रतिरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें रोहतास जिले के सैकड़ों गांवों से आए हुए भारी संख्या में किसान मजदूर सामिल हुए। लाल झंडों एवं बैनरों से सुसज्जित प्रदर्शन, दिन के 12 बजे रेलवे मैदान सासाराम से निकल कर पुरानी जीटी रोड होते हुए समहारणालय के मुख्य गेट पर पहुंच कर अपनी मांगों के संबंध में नारेबाजी शुरू कर दिया। विदित हो कि प्रगतिशील एवं लोकतांत्रिक शक्तियों का संगठन लोक संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता एवं नेता भी किसानों एवं मजदूरों के मांगों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए। जो समाहरणालय गेट पर सभा के रूप में बदल गया। जिसकी अध्यक्षता एवं संचालन लोक संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सुनील कुमार वर्मा ने किया। सभा को संचालित करते हुए सभा अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि भूदान की जमीन भूमिहीनों के लिए है। दुर्भाग्य है कि भूमि दाता के वंशजों एवं अन्य का अनाधिकारिक दखल कब्जा है यह शर्मनाक बात तो है ही इसकी खबर जिला प्रशासन तक को नहीं है। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह ने तिलौथू सहित जिले के विभिन्न न्यायालयों में दशकों से लंबित पड़े सभी भूमि विवादों का शिध्रता से निष्पादन करने की मांग किया तथा जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन ने हमारी मांगे पूरी नहीं कि तो संघर्षशील जनता खुद इसका फैसला करेगी। वहीं लोक सघर्ष मोर्चा के महासचिव संजय वैश्य समाजवादी ने शहरी बेघर भूमिहीनों के लिए जिला प्रशासन से जमीन का प्रबंधन करने कि मांग की और एस आई आर का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने ने कहां कि देश के 13 करोड़ लोगों से वोट का अधिकार झिनने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे कि मांग की। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय महासचिव अयोध्या राम ने तिलौथू की भूदान भूमि सहित जिले के कुछ अन्य मामलों में भी उच्च न्यायालय पटना के आदेशों कि अनदेखी करने का आरोपी लगाते हुए कहा कि देश व राज्य में आज एक ऐसी सरकार सत्तासीन है जिसने किसानों, मजदूरों, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यको के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही है। उसके द्वारा कानून में फेरबदल एवं संविधान में निहित लोक मुल्यो को समाप्त करने कि कोशिश जारी है। उन्होंने ने सरकार एवं उनके प्रशासन के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। इस मौके पर सभा को सम्बोधित करने वाले अन्य वक्ताओं में जनवादी आटो चालक मजदूर संघ के महासचिव दिनेश कुमार सिंह, नौजवान भारत सभा के संजय क्रांति, काशी नाथ प्रेमी, छोटे लाल यादव, A I.K..M.S के जिला अध्यक्ष राजेश पासवान,अछयबर साह ,चंद्रा देवी, पिंकी देवी, धनंजय उरांव, लोक सघर्ष मोर्चा के श्रीराम चौधरी, हसन नेज़ामी, धर्मवीर गुप्ता, दिनेश चौधरी, देवेन्द्र यादव, मंटू यादव, मुन्ना हलालखोर, विकास सोनी आदि मुख्य थे। प्रदर्शन के अंत में संगठन का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने समाहर्ता रोहतास को 16 सूत्रि मांगों का ज्ञापन सौंपा।1