logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 hrs ago
user_Singer Anoj premi yadav
Singer Anoj premi yadav
कुटुम्बा, औरंगाबाद, बिहार•
7 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Singer Anoj premi yadav
    1
    Post by Singer Anoj premi yadav
    user_Singer Anoj premi yadav
    Singer Anoj premi yadav
    कुटुम्बा, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • लोदीपुर एवं भदवा में विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदना रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सोमवार को क्षेत्र में दो लोगों के निधन की सूचना मिलने पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रफीगंज प्रखंड के भदवा पंचायत अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह उर्फ सरपंच साहब के निधन पर विधायक उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की। इसी क्रम में भदवा गांव निवासी सुदामा प्रसाद की पत्नी के निधन पर भी विधायक प्रमोद कुमार सिंह उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने दोनों परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य रखने की कामना की। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच शोक का माहौल रहा। #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #रफीगंज #भदवा #लोदीपुर #शोक_संवेदना #BharatCrimeLiveNews #Bharatcrimelivenews
    1
    लोदीपुर एवं भदवा में विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदना
रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सोमवार को क्षेत्र में दो लोगों के निधन की सूचना मिलने पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रफीगंज प्रखंड के भदवा पंचायत अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह उर्फ सरपंच साहब के निधन पर विधायक उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की।
इसी क्रम में भदवा गांव निवासी सुदामा प्रसाद की पत्नी के निधन पर भी विधायक प्रमोद कुमार सिंह उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने दोनों परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य रखने की कामना की।
इस दौरान दोनों परिवारों के बीच शोक का माहौल रहा। 
#प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #रफीगंज #भदवा #लोदीपुर #शोक_संवेदना #BharatCrimeLiveNews #Bharatcrimelivenews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • दुर्गा मां के पूजने से इंकार किया देखिए वीडियो में महिषा सुर को झारखंड गढ़वा जिला कांडी प्रखंड के यह मामला है दुर्गा पूजा बिशार्जन के समय एक बंदा दुर्गा मैं को छोड़ कर महिषा सुर को पूजा और पैर छुआ
    1
    दुर्गा मां के पूजने से इंकार किया देखिए वीडियो में महिषा सुर को 
झारखंड गढ़वा जिला कांडी प्रखंड के यह मामला है दुर्गा पूजा बिशार्जन के समय एक बंदा दुर्गा मैं को छोड़ कर महिषा सुर को पूजा और पैर छुआ
    user_झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड मीडिया कांडी, गढ़वा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • रफीगंज के जकरीया खेल मैदान में गुरुजी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित रफीगंज, औरंगाबाद श्रीकृष्ण वांग्मय सुरक्षा संघ जकरिया एवं समाज सेवा समिति दौलता के तत्वावधान में सोमवार को जकरिया खेल मैदान में दिवंगत प्रोफेसर रामनरेश प्रसाद यादव (गुरुजी) की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की। टूर्नामेंट में डबूर (गया) और जकरिया (औरंगाबाद) की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने गुरुजी के शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सैकड़ों छात्रों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जकरिया खेल मैदान में गोपाष्टमी पूजा के माध्यम से अमर शहीद कामरेड राजकुमार सिंह यादव (मुखिया) के बाद गीता दर्शन, संस्कार, खेल-कूद एवं कुश्ती-दंगल जैसे कार्यक्रमों की परंपरा को भी याद किया गया। मौके पर डॉ. छितेस्वर प्रसाद यादव, कुमार जितेंद्र बाबू, डॉ. लालजी यादव, लक्ष्मण प्रसाद यादव, महेश सिंह यादव, संतोष गिरि, बेचू यादव, लालधारी यादव, लालदेव यादव, विनोद यादव तथा लोहरा पंचायत पैक्स अध्यक्ष महेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    रफीगंज के जकरीया खेल मैदान में गुरुजी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित
रफीगंज, औरंगाबाद 
श्रीकृष्ण वांग्मय सुरक्षा संघ जकरिया एवं समाज सेवा समिति दौलता के तत्वावधान में सोमवार को जकरिया खेल मैदान में दिवंगत प्रोफेसर रामनरेश प्रसाद यादव (गुरुजी) की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की। टूर्नामेंट में डबूर (गया) और जकरिया (औरंगाबाद) की टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने गुरुजी के शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सैकड़ों छात्रों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जकरिया खेल मैदान में गोपाष्टमी पूजा के माध्यम से अमर शहीद कामरेड राजकुमार सिंह यादव (मुखिया) के बाद गीता दर्शन, संस्कार, खेल-कूद एवं कुश्ती-दंगल जैसे कार्यक्रमों की परंपरा को भी याद किया गया।
मौके पर डॉ. छितेस्वर प्रसाद यादव, कुमार जितेंद्र बाबू, डॉ. लालजी यादव, लक्ष्मण प्रसाद यादव, महेश सिंह यादव, संतोष गिरि, बेचू यादव, लालधारी यादव, लालदेव यादव, विनोद यादव तथा लोहरा पंचायत पैक्स अध्यक्ष महेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • रोहतास: निगरानी जागरूकता सप्ताह के अवसर पर जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ! पत्रकार दिनेश तिवारी
    1
    रोहतास: निगरानी जागरूकता सप्ताह के अवसर पर जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ!
पत्रकार दिनेश तिवारी
    user_REPUBLIC LIVE NEWS                                         DINESH TIWARI
    REPUBLIC LIVE NEWS DINESH TIWARI
    चेनारी, रोहतास, बिहार•
    5 hrs ago
  • दाउदनगर, औरंगाबाद प्रखंड के कनाप गांव स्थित बीएड कॉलेज में मौर्या विकास मंच का हुआ गठन दाउदनगर प्रखंड के कनाप गांव स्थित एसके बीएड कॉलेज परिसर में मौर्या विकास मंच का पुनर्गठन करते हुए अनुमंडल स्तरीय कमिटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष, उपाध्याय,सचिव,उपसचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ 21 सदस्यीय कमिटी के गठन के साथ एक संरक्षक मंडल का गठन किया गया है
    1
    दाउदनगर, औरंगाबाद प्रखंड के कनाप गांव स्थित बीएड कॉलेज में मौर्या विकास मंच का हुआ गठन
दाउदनगर प्रखंड के कनाप गांव स्थित एसके बीएड कॉलेज परिसर में मौर्या विकास मंच का पुनर्गठन करते हुए अनुमंडल स्तरीय कमिटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष, उपाध्याय,सचिव,उपसचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ 21 सदस्यीय कमिटी के गठन के साथ एक संरक्षक मंडल का गठन किया गया है
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • बाल अधिकारों पर कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता शिविर... *प्रतापपुर (चतरा) -* प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सोमवार को "मेरा बचपन मेरा अधिकार" विषय पर विधिक जागरूकता शिविर सह लीगल लिटरेसी क्लास आयोजित की गई। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में और जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति और संदीप कुमार गुप्ता ने छात्राओं को बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन और भारतीय संविधान में बच्चों को विशेष अधिकार प्राप्त हैं। केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए कई योजनाएं चला रही है। बच्चों को शोषण और तस्करी से बचाना परिवार, समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है। मौके पर वार्डेन सुषमा कुमारी व शिक्षक अरुण पासवान मौजूद थे।
    1
    बाल अधिकारों पर कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता शिविर...
*प्रतापपुर (चतरा) -* प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सोमवार को "मेरा बचपन मेरा अधिकार" विषय पर विधिक जागरूकता शिविर सह लीगल लिटरेसी क्लास आयोजित की गई।
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में और जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति और संदीप कुमार गुप्ता ने छात्राओं को बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।
वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन और भारतीय संविधान में बच्चों को विशेष अधिकार प्राप्त हैं। केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए कई योजनाएं चला रही है। बच्चों को शोषण और तस्करी से बचाना परिवार, समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है। मौके पर वार्डेन सुषमा कुमारी व शिक्षक अरुण पासवान मौजूद थे।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • दर्जी बिगहा के समीप स्कूल बस की टक्कर से शिक्षिका मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दर्जी बिगहा के समीप सोमवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार शिक्षिका मां और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान गया जिले के सांव कला निवासी शिक्षिका कुमारी सीमा और उनके पुत्र मणीकांत भूषण के रूप में हुई है। कुमारी सीमा मदनपुर प्रखंड के बसंतपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह 26 से 30 अक्टूबर तक वर्ग एक से दो के शिक्षण प्रशिक्षण के लिए औरंगाबाद स्थित शाहपुर शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय जा रही थीं।इसी दौरान दर्जी बिगहा के समीप पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिक्षिका के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र मणीकांत भूषण भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश रंजन ने बताया कि कुमारी सीमा उनके विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए औरंगाबाद जा रही थीं।#BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कदुर्घटना #NH19 #शिक्षिका #बिहारसमाचार #RoadAccident #BiharNews
    1
    दर्जी बिगहा के समीप स्कूल बस की टक्कर से शिक्षिका मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दर्जी बिगहा के समीप सोमवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार शिक्षिका मां और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान गया जिले के सांव कला निवासी शिक्षिका कुमारी सीमा और उनके पुत्र मणीकांत भूषण के रूप में हुई है। कुमारी सीमा मदनपुर प्रखंड के बसंतपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह 26 से 30 अक्टूबर तक वर्ग एक से दो के शिक्षण प्रशिक्षण के लिए औरंगाबाद स्थित शाहपुर शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय जा रही थीं।इसी दौरान दर्जी बिगहा के समीप पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिक्षिका के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र मणीकांत भूषण भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय स्तर पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश रंजन ने बताया कि कुमारी सीमा उनके विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए औरंगाबाद जा रही थीं।#BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कदुर्घटना #NH19 #शिक्षिका #बिहारसमाचार #RoadAccident #BiharNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.