logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज के जकरीया खेल मैदान में गुरुजी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित रफीगंज, औरंगाबाद श्रीकृष्ण वांग्मय सुरक्षा संघ जकरिया एवं समाज सेवा समिति दौलता के तत्वावधान में सोमवार को जकरिया खेल मैदान में दिवंगत प्रोफेसर रामनरेश प्रसाद यादव (गुरुजी) की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की। टूर्नामेंट में डबूर (गया) और जकरिया (औरंगाबाद) की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने गुरुजी के शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सैकड़ों छात्रों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जकरिया खेल मैदान में गोपाष्टमी पूजा के माध्यम से अमर शहीद कामरेड राजकुमार सिंह यादव (मुखिया) के बाद गीता दर्शन, संस्कार, खेल-कूद एवं कुश्ती-दंगल जैसे कार्यक्रमों की परंपरा को भी याद किया गया। मौके पर डॉ. छितेस्वर प्रसाद यादव, कुमार जितेंद्र बाबू, डॉ. लालजी यादव, लक्ष्मण प्रसाद यादव, महेश सिंह यादव, संतोष गिरि, बेचू यादव, लालधारी यादव, लालदेव यादव, विनोद यादव तथा लोहरा पंचायत पैक्स अध्यक्ष महेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
2 hrs ago

रफीगंज के जकरीया खेल मैदान में गुरुजी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित रफीगंज, औरंगाबाद श्रीकृष्ण वांग्मय सुरक्षा संघ जकरिया एवं समाज सेवा समिति दौलता के तत्वावधान में सोमवार को जकरिया खेल मैदान में दिवंगत प्रोफेसर रामनरेश प्रसाद यादव (गुरुजी) की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की। टूर्नामेंट में डबूर (गया) और जकरिया (औरंगाबाद) की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने गुरुजी के शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सैकड़ों छात्रों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जकरिया खेल मैदान में गोपाष्टमी पूजा के माध्यम से अमर शहीद कामरेड राजकुमार सिंह यादव (मुखिया) के बाद गीता दर्शन, संस्कार, खेल-कूद एवं कुश्ती-दंगल जैसे कार्यक्रमों की परंपरा को भी याद किया गया। मौके पर डॉ. छितेस्वर प्रसाद यादव, कुमार जितेंद्र बाबू, डॉ. लालजी यादव, लक्ष्मण प्रसाद यादव, महेश सिंह यादव, संतोष गिरि, बेचू यादव, लालधारी यादव, लालदेव यादव, विनोद यादव तथा लोहरा पंचायत पैक्स अध्यक्ष महेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • रफीगंज के जकरीया खेल मैदान में गुरुजी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित रफीगंज, औरंगाबाद श्रीकृष्ण वांग्मय सुरक्षा संघ जकरिया एवं समाज सेवा समिति दौलता के तत्वावधान में सोमवार को जकरिया खेल मैदान में दिवंगत प्रोफेसर रामनरेश प्रसाद यादव (गुरुजी) की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की। टूर्नामेंट में डबूर (गया) और जकरिया (औरंगाबाद) की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने गुरुजी के शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सैकड़ों छात्रों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जकरिया खेल मैदान में गोपाष्टमी पूजा के माध्यम से अमर शहीद कामरेड राजकुमार सिंह यादव (मुखिया) के बाद गीता दर्शन, संस्कार, खेल-कूद एवं कुश्ती-दंगल जैसे कार्यक्रमों की परंपरा को भी याद किया गया। मौके पर डॉ. छितेस्वर प्रसाद यादव, कुमार जितेंद्र बाबू, डॉ. लालजी यादव, लक्ष्मण प्रसाद यादव, महेश सिंह यादव, संतोष गिरि, बेचू यादव, लालधारी यादव, लालदेव यादव, विनोद यादव तथा लोहरा पंचायत पैक्स अध्यक्ष महेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    रफीगंज के जकरीया खेल मैदान में गुरुजी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित
रफीगंज, औरंगाबाद 
श्रीकृष्ण वांग्मय सुरक्षा संघ जकरिया एवं समाज सेवा समिति दौलता के तत्वावधान में सोमवार को जकरिया खेल मैदान में दिवंगत प्रोफेसर रामनरेश प्रसाद यादव (गुरुजी) की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की। टूर्नामेंट में डबूर (गया) और जकरिया (औरंगाबाद) की टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने गुरुजी के शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सैकड़ों छात्रों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जकरिया खेल मैदान में गोपाष्टमी पूजा के माध्यम से अमर शहीद कामरेड राजकुमार सिंह यादव (मुखिया) के बाद गीता दर्शन, संस्कार, खेल-कूद एवं कुश्ती-दंगल जैसे कार्यक्रमों की परंपरा को भी याद किया गया।
मौके पर डॉ. छितेस्वर प्रसाद यादव, कुमार जितेंद्र बाबू, डॉ. लालजी यादव, लक्ष्मण प्रसाद यादव, महेश सिंह यादव, संतोष गिरि, बेचू यादव, लालधारी यादव, लालदेव यादव, विनोद यादव तथा लोहरा पंचायत पैक्स अध्यक्ष महेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • टेंपो चोरी मामले में आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया कोंच पुलिस ने टनकुप्पा थाना क्षेत्र के शाहिल पथरा गांव में की छापेमारी, स्थानीय पुलिस का मिला सहयोग टेंपो चोरी मामले में आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया कोंच पुलिस ने टनकुप्पा थाना क्षेत्र के शाहिल पथरा गांव में की छापेमारी, स्थानीय पुलिस का मिला सहयोग कोंच (गया जी)। कोंच थाना क्षेत्र में दर्ज टेंपो चोरी के पुराने मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहिल पथरा गांव निवासी गोरेलाल कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो चोरी को लेकर कोंच थाने में कांड संख्या 491/22 दर्ज किया गया था। यह मामला 21 अक्टूबर 2022 का है। उक्त मामले में पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में कोंच थाने के एसआई रमेश कुमार ने पुलिस बल के साथ टनकुप्पा थाना क्षेत्र के शाहिल पथरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान टनकुप्पा थाना की पुलिस का भी सहयोग लिया गया, जिसके बाद गोरेलाल कुमार को गिरफ्तार कर कोंच थाने लाया गया। इस संबंध में कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि टेंपो चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    2
    टेंपो चोरी मामले में आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कोंच पुलिस ने टनकुप्पा थाना क्षेत्र के शाहिल पथरा गांव में की छापेमारी, स्थानीय पुलिस का मिला सहयोग
टेंपो चोरी मामले में आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
कोंच पुलिस ने टनकुप्पा थाना क्षेत्र के शाहिल पथरा गांव में की छापेमारी, स्थानीय पुलिस का मिला सहयोग
कोंच (गया जी)। कोंच थाना क्षेत्र में दर्ज टेंपो चोरी के पुराने मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहिल पथरा गांव निवासी गोरेलाल कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो चोरी को लेकर कोंच थाने में कांड संख्या 491/22 दर्ज किया गया था। यह मामला 21 अक्टूबर 2022 का है। उक्त मामले में पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में कोंच थाने के एसआई रमेश कुमार ने पुलिस बल के साथ टनकुप्पा थाना क्षेत्र के शाहिल पथरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान टनकुप्पा थाना की पुलिस का भी सहयोग लिया गया, जिसके बाद गोरेलाल कुमार को गिरफ्तार कर कोंच थाने लाया गया।
इस संबंध में कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि टेंपो चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • दाउदनगर, औरंगाबाद प्रखंड के कनाप गांव स्थित बीएड कॉलेज में मौर्या विकास मंच का हुआ गठन दाउदनगर प्रखंड के कनाप गांव स्थित एसके बीएड कॉलेज परिसर में मौर्या विकास मंच का पुनर्गठन करते हुए अनुमंडल स्तरीय कमिटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष, उपाध्याय,सचिव,उपसचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ 21 सदस्यीय कमिटी के गठन के साथ एक संरक्षक मंडल का गठन किया गया है
    1
    दाउदनगर, औरंगाबाद प्रखंड के कनाप गांव स्थित बीएड कॉलेज में मौर्या विकास मंच का हुआ गठन
दाउदनगर प्रखंड के कनाप गांव स्थित एसके बीएड कॉलेज परिसर में मौर्या विकास मंच का पुनर्गठन करते हुए अनुमंडल स्तरीय कमिटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष, उपाध्याय,सचिव,उपसचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ 21 सदस्यीय कमिटी के गठन के साथ एक संरक्षक मंडल का गठन किया गया है
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    19 min ago
  • लोदीपुर एवं भदवा में विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदना रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सोमवार को क्षेत्र में दो लोगों के निधन की सूचना मिलने पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रफीगंज प्रखंड के भदवा पंचायत अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह उर्फ सरपंच साहब के निधन पर विधायक उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की। इसी क्रम में भदवा गांव निवासी सुदामा प्रसाद की पत्नी के निधन पर भी विधायक प्रमोद कुमार सिंह उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने दोनों परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य रखने की कामना की। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच शोक का माहौल रहा। #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #रफीगंज #भदवा #लोदीपुर #शोक_संवेदना #BharatCrimeLiveNews #Bharatcrimelivenews
    1
    लोदीपुर एवं भदवा में विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदना
रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सोमवार को क्षेत्र में दो लोगों के निधन की सूचना मिलने पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रफीगंज प्रखंड के भदवा पंचायत अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह उर्फ सरपंच साहब के निधन पर विधायक उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की।
इसी क्रम में भदवा गांव निवासी सुदामा प्रसाद की पत्नी के निधन पर भी विधायक प्रमोद कुमार सिंह उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने दोनों परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य रखने की कामना की।
इस दौरान दोनों परिवारों के बीच शोक का माहौल रहा। 
#प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #रफीगंज #भदवा #लोदीपुर #शोक_संवेदना #BharatCrimeLiveNews #Bharatcrimelivenews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • करपी के देवी स्थान मंदिर के प्रांगण में किया गया भव्य भंडारे की आयोजन शारदीय नवरात्रि के पूर्णाहुति और शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर । इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित हुए और पूरा देवी मंदिर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। #bhakti #foryou #news #biharnews #newsupdate #publicnews करपी के देवी स्थान मंदिर के प्रांगण में किया गया भव्य भंडारे की आयोजन शारदीय नवरात्रि के पूर्णाहुति और शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर । इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित हुए और पूरा देवी मंदिर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। #bhakti #foryou #news #biharnews #newsupdate #publicnews
    1
    करपी के देवी स्थान मंदिर के प्रांगण में किया गया भव्य भंडारे की आयोजन शारदीय नवरात्रि के पूर्णाहुति और शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर । इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित हुए और पूरा देवी मंदिर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।
#bhakti #foryou #news 
#biharnews #newsupdate  #publicnews

करपी के देवी स्थान मंदिर के प्रांगण में किया गया भव्य भंडारे की आयोजन शारदीय नवरात्रि के पूर्णाहुति और शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर । इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित हुए और पूरा देवी मंदिर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।
#bhakti #foryou #news
#biharnews
#newsupdate
#publicnews
    user_Golu Kumar Soni
    Golu Kumar Soni
    करपी, अरवल, बिहार•
    18 min ago
  • SIR पर कांग्रेस का हल्लाबोल! निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
    1
    SIR पर कांग्रेस का हल्लाबोल! निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    2 hrs ago
  • गया में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियो को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया गया जागरूक l गया में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया गया जागरूक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में +2 जिला स्कूल में जागरूकताको पॉक्सो अधिनियम के प्रतिमाएंकार्यक्रम आयोजित गया, 26 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार डॉ राकेश कुमार के निर्देश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास के देख रेख में आज गया स्थित +2 जिला स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत पॉक्सो (POCSO) अधिनियम एवं बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल यौन शोषण से संबंधित कानूनी प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में न्यायिक दंडाधिकारी श्री मृणाल आर्यन, पैनल अधिवक्ता श्री रविकांत तथा पैरा लीगल वॉलंटियर श्री संतोष कुमार ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को सुरक्षित वातावरण में रहने, किसी भी अनुचित व्यवहार के प्रति सजग रहने तथा ऐसी घटना होने पर बिना भय के अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के महत्व से अवगत कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल यौन शोषण जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता, समय पर शिकायत और कानून की जानकारी अत्यंत आवश्यक है जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा 26 से 31अक्टूबर 2026 तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी देकर सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करने की दिशा में जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर प्रभारी प्रिंसिपल कुमारी सरिता, प्रियंका कुमारी, उपेन्द्र कुमार गायत्री कुमारी, कुमारी पूनम, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के कर्मचारी विकास कुमार, हारून रशीद, अनिल कुमार, अजय कुमार एवं सेंटर डायरेक्टर एनजीओ दिनेश कुमार राय उपस्थित थे
    1
    गया में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियो को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया गया जागरूक l 
गया में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया गया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में +2 जिला स्कूल में जागरूकताको पॉक्सो अधिनियम के प्रतिमाएंकार्यक्रम आयोजित
गया, 26 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार डॉ राकेश कुमार के निर्देश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास के देख रेख में आज गया स्थित +2 जिला स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत पॉक्सो (POCSO) अधिनियम एवं बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल यौन शोषण से संबंधित कानूनी प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में न्यायिक दंडाधिकारी श्री मृणाल आर्यन, पैनल अधिवक्ता श्री रविकांत तथा पैरा लीगल वॉलंटियर श्री संतोष कुमार ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को सुरक्षित वातावरण में रहने, किसी भी अनुचित व्यवहार के प्रति सजग रहने तथा ऐसी घटना होने पर बिना भय के अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के महत्व से अवगत कराया गया।                                                     जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल यौन शोषण जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता, समय पर शिकायत और कानून की जानकारी अत्यंत आवश्यक है जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा 26 से 31अक्टूबर 2026 तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी देकर सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करने की दिशा में जागरूक किया जा रहा है।                                      इस मौके पर प्रभारी प्रिंसिपल कुमारी सरिता, प्रियंका कुमारी, उपेन्द्र कुमार गायत्री कुमारी, कुमारी पूनम, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के कर्मचारी विकास कुमार, हारून रशीद, अनिल कुमार, अजय कुमार एवं सेंटर डायरेक्टर एनजीओ दिनेश कुमार राय  उपस्थित थे
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • दर्जी बिगहा के समीप स्कूल बस की टक्कर से शिक्षिका मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दर्जी बिगहा के समीप सोमवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार शिक्षिका मां और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान गया जिले के सांव कला निवासी शिक्षिका कुमारी सीमा और उनके पुत्र मणीकांत भूषण के रूप में हुई है। कुमारी सीमा मदनपुर प्रखंड के बसंतपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह 26 से 30 अक्टूबर तक वर्ग एक से दो के शिक्षण प्रशिक्षण के लिए औरंगाबाद स्थित शाहपुर शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय जा रही थीं।इसी दौरान दर्जी बिगहा के समीप पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिक्षिका के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र मणीकांत भूषण भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश रंजन ने बताया कि कुमारी सीमा उनके विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए औरंगाबाद जा रही थीं।#BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कदुर्घटना #NH19 #शिक्षिका #बिहारसमाचार #RoadAccident #BiharNews
    1
    दर्जी बिगहा के समीप स्कूल बस की टक्कर से शिक्षिका मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दर्जी बिगहा के समीप सोमवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार शिक्षिका मां और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान गया जिले के सांव कला निवासी शिक्षिका कुमारी सीमा और उनके पुत्र मणीकांत भूषण के रूप में हुई है। कुमारी सीमा मदनपुर प्रखंड के बसंतपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह 26 से 30 अक्टूबर तक वर्ग एक से दो के शिक्षण प्रशिक्षण के लिए औरंगाबाद स्थित शाहपुर शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय जा रही थीं।इसी दौरान दर्जी बिगहा के समीप पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिक्षिका के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र मणीकांत भूषण भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय स्तर पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश रंजन ने बताया कि कुमारी सीमा उनके विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए औरंगाबाद जा रही थीं।#BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कदुर्घटना #NH19 #शिक्षिका #बिहारसमाचार #RoadAccident #BiharNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.