दर्जी बिगहा के समीप स्कूल बस की टक्कर से शिक्षिका मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दर्जी बिगहा के समीप सोमवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार शिक्षिका मां और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान गया जिले के सांव कला निवासी शिक्षिका कुमारी सीमा और उनके पुत्र मणीकांत भूषण के रूप में हुई है। कुमारी सीमा मदनपुर प्रखंड के बसंतपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह 26 से 30 अक्टूबर तक वर्ग एक से दो के शिक्षण प्रशिक्षण के लिए औरंगाबाद स्थित शाहपुर शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय जा रही थीं।इसी दौरान दर्जी बिगहा के समीप पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिक्षिका के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र मणीकांत भूषण भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश रंजन ने बताया कि कुमारी सीमा उनके विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए औरंगाबाद जा रही थीं।#BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कदुर्घटना #NH19 #शिक्षिका #बिहारसमाचार #RoadAccident #BiharNews
दर्जी बिगहा के समीप स्कूल बस की टक्कर से शिक्षिका मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दर्जी बिगहा के समीप सोमवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार शिक्षिका मां और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान गया जिले के सांव कला निवासी शिक्षिका कुमारी सीमा और उनके पुत्र मणीकांत भूषण के रूप में हुई है। कुमारी सीमा मदनपुर प्रखंड के बसंतपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह 26 से 30 अक्टूबर तक वर्ग एक से दो के शिक्षण प्रशिक्षण के लिए औरंगाबाद स्थित शाहपुर शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय जा रही थीं।इसी दौरान दर्जी बिगहा के समीप पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिक्षिका के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र मणीकांत भूषण भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश रंजन ने बताया कि कुमारी सीमा उनके विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए औरंगाबाद जा रही थीं।#BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कदुर्घटना #NH19 #शिक्षिका #बिहारसमाचार #RoadAccident #BiharNews
- लोदीपुर एवं भदवा में विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदना रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सोमवार को क्षेत्र में दो लोगों के निधन की सूचना मिलने पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रफीगंज प्रखंड के भदवा पंचायत अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह उर्फ सरपंच साहब के निधन पर विधायक उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की। इसी क्रम में भदवा गांव निवासी सुदामा प्रसाद की पत्नी के निधन पर भी विधायक प्रमोद कुमार सिंह उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने दोनों परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य रखने की कामना की। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच शोक का माहौल रहा। #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #रफीगंज #भदवा #लोदीपुर #शोक_संवेदना #BharatCrimeLiveNews #Bharatcrimelivenews1
- Post by Singer Anoj premi yadav1
- रफीगंज के जकरीया खेल मैदान में गुरुजी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित रफीगंज, औरंगाबाद श्रीकृष्ण वांग्मय सुरक्षा संघ जकरिया एवं समाज सेवा समिति दौलता के तत्वावधान में सोमवार को जकरिया खेल मैदान में दिवंगत प्रोफेसर रामनरेश प्रसाद यादव (गुरुजी) की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की। टूर्नामेंट में डबूर (गया) और जकरिया (औरंगाबाद) की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने गुरुजी के शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सैकड़ों छात्रों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जकरिया खेल मैदान में गोपाष्टमी पूजा के माध्यम से अमर शहीद कामरेड राजकुमार सिंह यादव (मुखिया) के बाद गीता दर्शन, संस्कार, खेल-कूद एवं कुश्ती-दंगल जैसे कार्यक्रमों की परंपरा को भी याद किया गया। मौके पर डॉ. छितेस्वर प्रसाद यादव, कुमार जितेंद्र बाबू, डॉ. लालजी यादव, लक्ष्मण प्रसाद यादव, महेश सिंह यादव, संतोष गिरि, बेचू यादव, लालधारी यादव, लालदेव यादव, विनोद यादव तथा लोहरा पंचायत पैक्स अध्यक्ष महेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- दाउदनगर, औरंगाबाद प्रखंड के कनाप गांव स्थित बीएड कॉलेज में मौर्या विकास मंच का हुआ गठन दाउदनगर प्रखंड के कनाप गांव स्थित एसके बीएड कॉलेज परिसर में मौर्या विकास मंच का पुनर्गठन करते हुए अनुमंडल स्तरीय कमिटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष, उपाध्याय,सचिव,उपसचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ 21 सदस्यीय कमिटी के गठन के साथ एक संरक्षक मंडल का गठन किया गया है1
- *हंटरगंज के लाल आर्यन राज ने किया कमाल, कराटे में जीता गोल्ड मेडल,* *रांची में आयोजित झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 32 किलो भार वर्ग में हासिल की सफलता* *विकास कुमार यादव* *8779504811* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज के आर्यन राज ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रांची में आयोजित तीसरी झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आर्यन ने 32 किलो भार वर्ग के जूडो-कराटे मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया।आर्यन राज संत माइकल स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। आर्यन के पिता प्रभात कुमार हैं। कम उम्र में खेल के क्षेत्र में मिली इस सफलता को उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है।आर्यन की उपलब्धि से हंटरगंज के लोगों में भी खुशी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।1
- टेंपो चोरी मामले में आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया कोंच पुलिस ने टनकुप्पा थाना क्षेत्र के शाहिल पथरा गांव में की छापेमारी, स्थानीय पुलिस का मिला सहयोग टेंपो चोरी मामले में आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया कोंच पुलिस ने टनकुप्पा थाना क्षेत्र के शाहिल पथरा गांव में की छापेमारी, स्थानीय पुलिस का मिला सहयोग कोंच (गया जी)। कोंच थाना क्षेत्र में दर्ज टेंपो चोरी के पुराने मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहिल पथरा गांव निवासी गोरेलाल कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो चोरी को लेकर कोंच थाने में कांड संख्या 491/22 दर्ज किया गया था। यह मामला 21 अक्टूबर 2022 का है। उक्त मामले में पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में कोंच थाने के एसआई रमेश कुमार ने पुलिस बल के साथ टनकुप्पा थाना क्षेत्र के शाहिल पथरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान टनकुप्पा थाना की पुलिस का भी सहयोग लिया गया, जिसके बाद गोरेलाल कुमार को गिरफ्तार कर कोंच थाने लाया गया। इस संबंध में कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि टेंपो चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।2
- बाल अधिकारों पर कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता शिविर... *प्रतापपुर (चतरा) -* प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सोमवार को "मेरा बचपन मेरा अधिकार" विषय पर विधिक जागरूकता शिविर सह लीगल लिटरेसी क्लास आयोजित की गई। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में और जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति और संदीप कुमार गुप्ता ने छात्राओं को बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन और भारतीय संविधान में बच्चों को विशेष अधिकार प्राप्त हैं। केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए कई योजनाएं चला रही है। बच्चों को शोषण और तस्करी से बचाना परिवार, समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है। मौके पर वार्डेन सुषमा कुमारी व शिक्षक अरुण पासवान मौजूद थे।1
- दर्जी बिगहा के समीप स्कूल बस की टक्कर से शिक्षिका मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दर्जी बिगहा के समीप सोमवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार शिक्षिका मां और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान गया जिले के सांव कला निवासी शिक्षिका कुमारी सीमा और उनके पुत्र मणीकांत भूषण के रूप में हुई है। कुमारी सीमा मदनपुर प्रखंड के बसंतपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह 26 से 30 अक्टूबर तक वर्ग एक से दो के शिक्षण प्रशिक्षण के लिए औरंगाबाद स्थित शाहपुर शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय जा रही थीं।इसी दौरान दर्जी बिगहा के समीप पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिक्षिका के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र मणीकांत भूषण भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश रंजन ने बताया कि कुमारी सीमा उनके विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए औरंगाबाद जा रही थीं।#BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कदुर्घटना #NH19 #शिक्षिका #बिहारसमाचार #RoadAccident #BiharNews1