*हंटरगंज के लाल आर्यन राज ने किया कमाल, कराटे में जीता गोल्ड मेडल,* *रांची में आयोजित झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 32 किलो भार वर्ग में हासिल की सफलता* *विकास कुमार यादव* *8779504811* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज के आर्यन राज ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रांची में आयोजित तीसरी झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आर्यन ने 32 किलो भार वर्ग के जूडो-कराटे मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया।आर्यन राज संत माइकल स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। आर्यन के पिता प्रभात कुमार हैं। कम उम्र में खेल के क्षेत्र में मिली इस सफलता को उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है।आर्यन की उपलब्धि से हंटरगंज के लोगों में भी खुशी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
*हंटरगंज के लाल आर्यन राज ने किया कमाल, कराटे में जीता गोल्ड मेडल,* *रांची में आयोजित झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 32 किलो भार वर्ग में हासिल की सफलता* *विकास कुमार यादव* *8779504811* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज के आर्यन राज ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रांची में आयोजित तीसरी झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आर्यन ने 32 किलो भार वर्ग के जूडो-कराटे मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया।आर्यन राज संत माइकल स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। आर्यन के पिता प्रभात कुमार हैं। कम उम्र में खेल के क्षेत्र में मिली इस सफलता को उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है।आर्यन की उपलब्धि से हंटरगंज के लोगों में भी खुशी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
- *हंटरगंज के लाल आर्यन राज ने किया कमाल, कराटे में जीता गोल्ड मेडल,* *रांची में आयोजित झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 32 किलो भार वर्ग में हासिल की सफलता* *विकास कुमार यादव* *8779504811* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज के आर्यन राज ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रांची में आयोजित तीसरी झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आर्यन ने 32 किलो भार वर्ग के जूडो-कराटे मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया।आर्यन राज संत माइकल स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। आर्यन के पिता प्रभात कुमार हैं। कम उम्र में खेल के क्षेत्र में मिली इस सफलता को उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है।आर्यन की उपलब्धि से हंटरगंज के लोगों में भी खुशी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।1
- बाल अधिकारों पर कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता शिविर... *प्रतापपुर (चतरा) -* प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सोमवार को "मेरा बचपन मेरा अधिकार" विषय पर विधिक जागरूकता शिविर सह लीगल लिटरेसी क्लास आयोजित की गई। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में और जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति और संदीप कुमार गुप्ता ने छात्राओं को बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन और भारतीय संविधान में बच्चों को विशेष अधिकार प्राप्त हैं। केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए कई योजनाएं चला रही है। बच्चों को शोषण और तस्करी से बचाना परिवार, समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है। मौके पर वार्डेन सुषमा कुमारी व शिक्षक अरुण पासवान मौजूद थे।1
- ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग ने कोराम्बे फाइटर्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल आज चतरा: पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित उमाकांत पाठक सह लालू खेल मैदान में आयोजित अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग ने कोराम्बे फाइटर्स को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें हजारीबाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं, टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शांति क्लब कुब्बा और हुडमुड टाइगर्स के बीच खेला गया था। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। इसके बाद मुकाबला दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है। अब मंगलवार को शांति क्लब कुब्बा और हुडमुड टाइगर्स के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा। इससे पूर्व दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिनेश्वर भुईंया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल शुरू कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा आम जनता के बीच प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही, इससे दूसरे खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।1
- पुराने कुएँ को नया दिखाकर सरकारी पैसे की निकासी का आरोप! 😱 फर्जी डिमांड पर उठे सवाल एक पुराने कुएँ को नया दिखाकर सरकारी राशि निकालने के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किस आधार पर डिमांड तैयार की गई और क्या इसकी सही तरीके से जाँच हुई? पूरे मामले में पारदर्शिता और जिम्मेदारी तय करने की माँग उठ रही है। अब देखना होगा कि जाँच में क्या सच्चाई सामने आती है। Desh Live News Chatra — खबर वही, जो सवाल उठाए!1
- भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के व्यापारियों द्वारा राहुल गांधी को पत्र लिखे जाने पर कहा, "राहुल गांधी इस समय विदेशी शक्तियों के इशारे पर काम कर रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के व्यापारियों द्वारा राहुल गांधी को पत्र लिखे जाने पर कहा, "राहुल गांधी इस समय विदेशी शक्तियों के इशारे पर काम कर रहे हैं। अब तो ये सरेआम चला आया है। पहले तो मोदी को हटाने-मिटाने में लगे रहते थे, अब हिंदुत्व को मिटाने में लगे हुए हैं, सनातन को मिटाने में लगे हैं। अरे भाई, इतनी अफ़रा-तफ़री क्यों है आपको? मैं तो दिल्ली का सांसद हूं, दिल्ली के दुकानदारों का, रहने वालों का, सबका जीना दूभर हो गया है... कांग्रेस, राहुल गांधी और उनके कुछ साथी, वो लोग इस परिस्थिति में आ गए हैं कि 'देश जल जाए, लेकिन देश में अराजकता फैला के रहेंगे'..."1
- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पिता जी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गाली देने के खिलाफ भाजपा, गया के द्वारा टावर चौक के पास आक्रोशपूर्ण पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया l1
- लोदीपुर एवं भदवा में विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदना रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सोमवार को क्षेत्र में दो लोगों के निधन की सूचना मिलने पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रफीगंज प्रखंड के भदवा पंचायत अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह उर्फ सरपंच साहब के निधन पर विधायक उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की। इसी क्रम में भदवा गांव निवासी सुदामा प्रसाद की पत्नी के निधन पर भी विधायक प्रमोद कुमार सिंह उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने दोनों परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य रखने की कामना की। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच शोक का माहौल रहा। #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #रफीगंज #भदवा #लोदीपुर #शोक_संवेदना #BharatCrimeLiveNews #Bharatcrimelivenews1
- फरार आरोपी के घर राजपुर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार,जल्द राजपुर थाना कांड संख्या 23/24 के फरार आरोपी के घर रविवार को पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया। आरोपी सुभाष सिंह भोक्ता, पिता कामेश्वर सिंह भोक्ता, ग्राम गाड़िया का निवासी है, जिस पर आईपीसी की धारा 392 का मामला दर्ज है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि आरोपी करीब ढाई साल से फरार चल रहा है। माननीय न्यायालय के आदेश पर उसके घर इश्तेहार चिपका कर परिजनों को एक माह के अंदर न्यायालय में आत्मसमर्पण कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि तय अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने पर आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।1