Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिपरिया मंगलवारा थाना पुलिस ने स्मैक पाउडर के प्रकरण के सह आरोपी राज साहू को किय पिपरिया स्टेशन रोड थाना प्रभारी मोहित कुमार यादव द्वारा आज सोमवार को शाम 6:30 बजे जानकारी देते बताया गया कि थाना स्टेशन रोड पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के द्वारा टीम गठित कर अवैध स्मैक पाउडर के सह आरोपी राज साहू को गिरफ्तार किया गया है अपराध क्रमांक 11/ 26 धारा 8.,21.29.NDPS मैं फरार चल रहे आरोपी राज साहू पिता माखनलाल साहू उम्र 25 साल निवासी हथवास थाना पिपरिया को अभी रक्षा में लेकर पूछता कर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 16 .2 .2026 को विशेष न्यायालय में नर्मदापुरम पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा उसे जेल भेज दिया गया
Raj malviya
पिपरिया मंगलवारा थाना पुलिस ने स्मैक पाउडर के प्रकरण के सह आरोपी राज साहू को किय पिपरिया स्टेशन रोड थाना प्रभारी मोहित कुमार यादव द्वारा आज सोमवार को शाम 6:30 बजे जानकारी देते बताया गया कि थाना स्टेशन रोड पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के द्वारा टीम गठित कर अवैध स्मैक पाउडर के सह आरोपी राज साहू को गिरफ्तार किया गया है अपराध क्रमांक 11/ 26 धारा 8.,21.29.NDPS मैं फरार चल रहे आरोपी राज साहू पिता माखनलाल साहू उम्र 25 साल निवासी हथवास थाना पिपरिया को अभी रक्षा में लेकर पूछता कर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 16 .2 .2026 को विशेष न्यायालय में नर्मदापुरम पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा उसे जेल भेज दिया गया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ ने सौंपा ज्ञापन,,,, सोहागपुर // शिवपुरी जिले के अधिवक्ता संजय सक्सेना को 14 तारीख को मोटरसाइकिल से कोर्ट जाते समय यूनिफॉर्म में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी ,इसके विरोध में समूचे प्रदेश में अधिवक्ताओ में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने बताया आज हमने प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सोहागपुर प्रियंका भल्लावी को सौंपा है। जिसमें मांग की है कि शिवपुरी के मृतक अधिवक्ता संजय सक्सेना के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिलाया जाए उसके परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी दी जाए, हत्यारो को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, एवं प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए यदि एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट लागू नहीं होता है तो समूचे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह रघुवंशी, ब्रजकिशोर शर्मा ,जयप्रकाश महेश्वरी, शिरीष तिवारी,शंकर लाल मालवीय, सचिव संजय तिवारी, सह सचिव शिवकुमार पटेल, कोषाध्यक्ष सतीश नामदेव, महेश पचोरी रामेश्वर कहार ,अखिलेश मालवीय ,विक्रम रघुवंशी, संदीप रघुवंशी, अख्तर खान, राजू सनकत, जय भानु चंदेल, पोहप सिंह रघुवंशी,चंदू राजपूत, नाज़नीन खान, सुनील कसेरा ,मुकेश अहिरवार, ललित कहार, नौशीन खान मोहम्मद तारिक अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।1
- बनखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्गी ढाना में पुराने विवाद को लेकर रविवार रात दो लोगों में जमकर मारपीट हो गई जिसकी शिकायत बनखेड़ी थाने में रात्रि 3 बजे दर्ज कराई गई है । मामले में दोनों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज लिया गया है। मामले में जानकारी देते हुए थाना निरीक्षक विजय सनस ने सोमवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुर्गी ढाना से एक मारपीट का मामला प्रकाश में आया है जिसमे मनोहर यादव एवं निरंजन कहार के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया पुराने विवाद में बताया जा रहा कि आरोपी मनोहर यादव ने किसी बात को लेकर निरंजन कहार का हाथ काट दिया था जिसका केस चल रहा है इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर मामले को संज्ञान में ले लिया है आगे की कार्रवाई जारी है1
- टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत के बाद रायसेन जिले के सिलवानी के बजरंग चौराहे पर जश्न का माहौल बन गया। कालू मातांबर, कमलेश सोनी, कमलेश जाटव, प्रीतम मासाब, आकाश सेन सहित कई युवाओं ने पटाखे फोड़े और जीत का जश्न मनाया। भारत ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा।1
- Post by B N B NEWS MP/CG1
- शंकराचार्य पीठों की मर्यादा सर्वोच्च, भ्रामक घोषणाओं से किन्नर अखाड़ा काकोई संबंध नहीं: आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भोपाल | 15 फरवरी 20261
- शंकराचार्य पीठों की मर्यादा सर्वोच्च, भ्रामक घोषणाओं से किन्नर अखाड़ा का कोई संबंध नहीं: आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भोपाल | 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन धर्म की परंपराओं और अनुशासन को लेकर किन्नर अखाड़ा ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण और शास्त्रसम्मत स्पष्टीकरण जारी किया है। अखाड़े की डॉ. प्रो. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि सनातन धर्म में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित पीठों की मर्यादा अखंड है और इसमें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप या नई घोषणा स्वीकार्य नहीं है। शंकराचार्य पद: परंपरा और अनुशासन का प्रतीक किन्नर अखाड़ा ने आधिकारिक वक्तव्य में कहा है कि आदि शंकराचार्य भगवान द्वारा स्थापित चारों पीठों की व्यवस्था अत्यंत विशिष्ट और अनुशासित है। * पद की गरिमा: शंकराचार्य का पद केवल उसी संन्यासी को प्राप्त हो सकता है जो निदंडी संन्यास परंपरा में विधिवत दीक्षित हो और वेद-वेदांत में पूर्णतः पारंगत हो। * प्रामाणिकता: अखाड़ा वर्तमान चारों शंकराचार्यों की आध्यात्मिक अधिसत्ता को पूर्ण श्रद्धा के साथ स्वीकार करता है। यही सनातन धर्म की स्थापित और शास्त्रसम्मत व्यवस्था है, जिसका संरक्षण हर सनातनी का कर्तव्य है। अजय दास का निष्कासन: भ्रम दूर करने की अपील अखाड़े ने जनसाधारण को किसी भी प्रकार के भ्रम से बचाने के लिए एक बड़ा खुलासा किया है। * पुरानी कार्रवाई: वर्ष 2019 में संगठनात्मक एवं अनुशासनात्मक कारणों से ऋषि अजय दास को किन्नर अखाड़ा से पृथक (निष्कासित) किया गया था। * कोई संबंध नहीं: तब से अजय दास द्वारा संचालित किसी भी गतिविधि, संगठन या घोषणा से किन्नर अखाड़ा का कोई लेना-देना नहीं है। अखाड़े ने स्पष्ट किया है कि उनके नाम का दुरुपयोग करने वाली किसी भी गतिविधि के लिए वे उत्तरदायी नहीं हैं। श्री जूना अखाड़ा के मार्गदर्शन में अटूट विश्वास किन्नर अखाड़ा ने अपनी आध्यात्मिक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह वर्तमान में श्री जूना अखाड़ा के साथ औपचारिक रूप से संबद्ध और समन्वित है। "हम जूना अखाड़ा की आध्यात्मिक अधिसत्ता को स्वीकार करते हैं और उसी गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं। मर्यादाओं का उल्लंघन करना हमारे संस्कारों में नहीं है।" *परंपरा के संरक्षण का संकल्प* आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के इस बयान ने उन तमाम अटकलों और विवादित घोषणाओं पर विराम लगा दिया है जो हाल के दिनों में सामने आई थीं। यह स्पष्टीकरण दर्शाता है कि किन्नर अखाड़ा न केवल अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा है, बल्कि सनातन धर्म की प्राचीन मर्यादाओं और पीठों की गरिमा बनाए रखने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बाइट - लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़े आचार्य महामंडलेश्वर बाइट - सुरैया नायक किन्नर भोपाल बाइट - देविका रानी किन्नर भोपाल1
- सोमवार को 3 बजे पिपरिया अधिवक्ता संघ ने तहसीलदार पिपरिया को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम शिवपुरी के अधिवक्ता संजय सक्सेना की नृशंक हत्या को लेकर आक्रोश जताते हुए ज्ञापन सौंप आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र नागवंशी ने बताया कि दिनांक 14.02.2026 को जिला शिवपुरी के करेरा तहसील में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी इस हृदयविदारक घटना से संपूर्ण अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। आए दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओ पर हमला हो रहे है अपराधियों के होसले इतने बुलंद है कि वह दिन दहाड़े कानून के रक्षको को निशाना बना रहे है जिससे हम अधिवक्ता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है। इसका अधिवक्ता संघ पिपरिया पुरजोर विरोध करता है। और मांग करता है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एटवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को बिना किसी बिलंब के तत्काल प्रभाव से प्रदेश में लागू किया जावे। संजय कुमार सक्सेना के हत्यारों को कठोरतम सजा दिलाई जावे । मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपया की राशि की आर्थिक सहायता प्रदान की जावे। मृतक अधिवक्ता के परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति दी जावे । जिससे उनके परिजनों को राहत मिल सके।1
- नगर परिषद बनखेड़ी में वार्ड क्रमांक 3 और 5 में वार्ड चलो बूथ चलो अभियान के तहत बैठक संपन्न हुई इस बैठक में यूथ कांग्रेस की वार्ड समिति गठित हुई इस बैठक में मुख्य रूप से बनखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पलिया नगर अध्यक्ष पंकज प्रजापति आईटी सेल जिला अध्यक्ष दुर्गेश बेलवंशी एवं बनखेड़ी नगर से यूथ कांग्रेस के साथी लोग उपस्थित रहे1
- ग्राम पंचायत मेंडोरा में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निर्माण कार्य दो साल से चल रहा है परन्तु लग नहीं रहा है कि इस कार्यकाल में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा हो पाएंगे। ठेकेदार के कार्य से लग नहीं रहा है कि निर्माण कार्य पूर्ण कर पाएंगे। ठेकदार स्वयं आर ई एस कार्यालय में पदस्थ है ये ठेका उन्होंने अपनी धर्म पत्नी के नाम से लिया है। और लग नहीं रहा है कि वो निर्माण कार्य पूरा कर सकते है। हमारे संवाददाता ने सरपंच पति श्रीमान तोमर से विशेष बातचीत कि।10