Shuru
Apke Nagar Ki App…
नागौर में बड़ा हादसा टला: संजय कॉलोनी में अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई, दो पोल और तार टूटकर गिरे अनियंत्रित कार बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो बिजली के पोल और बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली के पोल और तार सड़क पर गिरने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।
रमेश सिंह
नागौर में बड़ा हादसा टला: संजय कॉलोनी में अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई, दो पोल और तार टूटकर गिरे अनियंत्रित कार बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो बिजली के पोल और बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली के पोल और तार सड़क पर गिरने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।
More news from Nagaur and nearby areas
- नागौर में बड़ा हादसा टला: संजय कॉलोनी में अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई, दो पोल और तार टूटकर गिरे अनियंत्रित कार बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो बिजली के पोल और बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली के पोल और तार सड़क पर गिरने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।1
- नवगठित रियान बड़ी नगर पालिका में पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) ओपन श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है, जिसके बाद शहर के राजनीतिक समीकरणों में तेजी से बदलाव आ रहा है। अध्यक्ष पद के साथ ही, शहर के 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए होने वाली आरक्षण लॉटरी पर संभावित प्रत्याशियों और आमजन की निगाहें टिकी हुई हैं। रियान बड़ी नगर पालिका में कुल 20 वार्ड शामिल हैं। इन वार्डों में कुल 10,620 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 5,435 पुरुष और 5,185 महिला मतदाता हैं। पहली बार नगर पालिका चुनाव होने के कारण शहर में चुनावी उत्साह देखा जा रहा है, और संभावित प्रत्याशियों में वार्ड आरक्षण को लेकर विशेष उत्सुकता है। वार्डों की आरक्षण श्रेणी तय होने के बाद ही कई दावेदार अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे पाएंगे। कौन सा वार्ड सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित होगा, इसको लेकर शहर में लगातार चर्चाएं हो रही हैं। लॉटरी निकलने के बाद ही राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट होने की संभावना है। अध्यक्ष पद ओबीसी ओपन होने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के कई संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं। वहीं, वार्ड आरक्षण की लॉटरी के बाद ही पार्षद पद के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाले चेहरों की स्थिति भी स्पष्ट हो पाएगी। ऐसे में रियान बड़ी शहर की निगाहें अब वार्डवार आरक्षण लॉटरी पर टिकी हुई हैं। नवगठित रियान बड़ी नगर पालिका में पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) ओपन श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है, जिसके बाद शहर के राजनीतिक समीकरणों में तेजी से बदलाव आ रहा है। अध्यक्ष पद के साथ ही, शहर के 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए होने वाली आरक्षण लॉटरी पर संभावित प्रत्याशियों और आमजन की निगाहें टिकी हुई हैं। रियान बड़ी नगर पालिका में कुल 20 वार्ड शामिल हैं। इन वार्डों में कुल 10,620 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 5,435 पुरुष और 5,185 महिला मतदाता हैं। पहली बार नगर पालिका चुनाव होने के कारण शहर में चुनावी उत्साह देखा जा रहा है, और संभावित प्रत्याशियों में वार्ड आरक्षण को लेकर विशेष उत्सुकता है। वार्डों की आरक्षण श्रेणी तय होने के बाद ही कई दावेदार अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे पाएंगे। कौन सा वार्ड सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित होगा, इसको लेकर शहर में लगातार चर्चाएं हो रही हैं। लॉटरी निकलने के बाद ही राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट होने की संभावना है। अध्यक्ष पद ओबीसी ओपन होने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के कई संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं। वहीं, वार्ड आरक्षण की लॉटरी के बाद ही पार्षद पद के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाले चेहरों की स्थिति भी स्पष्ट हो पाएगी। ऐसे में रियान बड़ी शहर की निगाहें अब वार्डवार आरक्षण लॉटरी पर टिकी हुई हैं।1
- रस्साकशी प्रतियोगिता के दौरान रस्सी टूटी, विधायक सहित जनप्रतिनिधि गिरे, रियांबड़ी(नागौर ) 15 अगस्त 2026 । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रियांबड़ी के प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रत दिवस पर रस्साकशी प्रतियोगिता के दौरान अचानक रस्सी टूट जाने से मेड़ता विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि संतुलन बिगड़ने के कारण जमीन पर गिर पड़े। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई गंभीर चोट नहीं आई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रतियोगिता के दौरान दोनों पक्ष पूरी ताकत से रस्सी खींच रहे थे। इसी बीच रस्सी अचानक टूट गई, जिससे सभी लोग एक साथ नीचे गिर पड़े। लेकिन सभी सुरक्षित होने से राहत मिली। ऐसे आयोजनों में मजबूत और गुणवत्ता वाली रस्सियों का उपयोग तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई जा रही है।3
- मांगलियावास पुलिस ने अवैध बजरी से भरा डम्पर किया जब्त _वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर की कार्रवाई, खान विभाग को दी सूचना_ मांगलियावास पुलिस ने अवैध बजरी से भरा डम्पर किया जब्त _वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर की कार्रवाई, खान विभाग को दी सूचना_ *मांगलियावास.अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मांगलियावास थाना पुलिस ने गुरुवार को बजरी से भरे एक डम्पर को जब्त किया है। थानाधिकारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मांगलियावास क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक डम्पर को रोककर जांच की। डम्पर में बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने चालक से खनिज परिवहन का वैध परमिट मांगा, लेकिन चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए डम्पर को डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। प्रकरण की सूचना खनिज अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, अजमेर को भिजवा दी गई है। विभाग द्वारा जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई टीम: थानाधिकारी हरीश चौधरी, सउनि आरीफ खान, कांस्टेबल भारमल, कांस्टेबल बलवन्त, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल शोबाराम। मांगलियावास... जप्त किया गया अवैध बजरी से भरा डंपर1
- नवलगढ़ की बड़ी खबर नवलगढ़ में तिरंगा लहराते हुए देखा लोक प्रशासन तिरंगा उल्टा है1
- विकसित भारत' और 'विकसित उत्तर प्रदेश' के लिए हम सब सामूहिक रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, यही स्वाधीनता सेनानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी... विकसित भारत' और 'विकसित उत्तर प्रदेश' के लिए हम सब सामूहिक रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, यही स्वाधीनता सेनानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी...1
- जेठाना पप्पू भाई चाय वाले बस स्टैंड आपकी याद ग्रामीणों के दिलों में हमेशा रहेगी, आप ऐसे चले गए कि आज भी आपकी दुकान पर ऐसा लगता है आप बैठे हैं। आप जहां भी रहे खुश रहे यही हम सब गांव वालों की दुआएं जेठाना पप्पू भाई चाय वाले बस स्टैंड आपकी याद ग्रामीणों के दिलों में हमेशा रहेगी, आप ऐसे चले गए कि आज भी आपकी दुकान पर ऐसा लगता है आप बैठे हैं।आप जहां भी रहे खुश रहे यही हम सब गांव वालों की दुआएं1
- नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पीसांगन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से दबोचा नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पीसांगन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से दबोचा महिला अत्याचार संबंधी गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए पीसांगन थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त 2026 को परिवादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी द्वारा घर बुलाकर छेड़छाड़ करने तथा दुष्कर्म का प्रयास करने के संबंध में रिपोर्ट दी थी। इस पर पीसांगन थाने में मुकदमा नंबर 160/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी पारूल यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से घटना के बाद से फरार चल रहे सुनील पुत्र नोरतमल, जाति रेगर, उम्र 20 वर्ष, निवासी सेठन, थाना पीसांगन को डिटेन किया। अनुसंधान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी पारूल यादव, सहायक उपनिरीक्षक गणेशराम, हेड कांस्टेबल रामाकिशन, बाबूलाल व महेश कुमार तथा कांस्टेबल कमलेश और जोराराम शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नाबालिगों की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की गलत हरकत को नजरअंदाज न करें और ऐसी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।1