Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ोड़िया से बुढ़वा तक का रोड बिलकुल ख़राब हो गया है वाहनो को तकलीफ होती है...
MAHI MAHI
बड़ोड़िया से बुढ़वा तक का रोड बिलकुल ख़राब हो गया है वाहनो को तकलीफ होती है...
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवागरा मैं शिक्षा अधिकारी हेमराज सिंह चौहान ने किया निरीक्षण।।1
- hiii1
- आसपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री 16 मार्च को यहां 'जनजाति गौरव दिवस' कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे की पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए टीएडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजीलाल मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी और आईजी गौरव श्रीवास्तव बेणेश्वर धाम पहुंचे। अधिकारियों के इस दल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव मीणा, संभागीय आयुक्त केवलरमानी और आईजी श्रीवास्तव ने जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह व एसपी मनीष कुमार के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसमें मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड पर सुरक्षित लैंडिंग, कार्यक्रम में भीड़ प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, मंदिर दर्शन के दौरान सुरक्षा और दर्शनार्थियों के मार्ग का प्रबंधन शामिल था। इस अवसर पर डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी मनीष कुमार ने उच्चाधिकारियों को अब तक की तैयारियों और सुरक्षा खाके की विस्तृत जानकारी दी। उच्चाधिकारियों ने आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।1
- डूंगरपुर। राजस्थान मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) जिला डूंगरपुर के बैनर तले गुरुवार को कुक-कम-हेल्पर्स ने अपनी लंबित मांगों और पिछले चार महीनों से बकाया मानदेय को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष जीवतराम भागोरा के नेतृत्व में गुरुवार शाम 4 बजे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अल्प वेतन में काम करने वाले इन गरीब परिवारों के सामने अब भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। यूनियन ने सभी मिड-डे मील वर्कर को ₹26,000 प्रति माह न्यूनतम मानदेय दिया जाए।1
- अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, समस्त कार्य निश्चित समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश डूंगरपुर, 12 मार्च । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की 16 मार्च 2026 को प्रस्तावित बेणेश्वर धाम पर आगमन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को उच्च स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के दल ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीएडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजी लाल मीणा, उदयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी तथा उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव डूंगरपुर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेलीपैड स्थल, वाल्मीकि मंदिर एवं हरि मंदिर, कार्यक्रम स्थल, आमजन की बैठने की व्यवस्था, मंच निर्माण, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता, बैरिकेडिंग तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष योजना तैयार कर यातायात प्रबंधन, पार्किंग और आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के साथ-साथ आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। इसके लिए चिकित्सा दल, एम्बुलेंस, पेयजल की समुचित व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के बीच समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान टीएडी उपायुक्त डॉ. सत्य प्रकाश कसवा, उपनिदेशक सांख्यिकी विभाग अमित शर्मा, उपखंड अधिकारी साबला श्रीमती अभिलाषा, तहसीलदार योगेंद्र वैष्णव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहायक निदेशक श्रीमती छाया चौबीसा, ब्लॉक विकास अधिकारी साबला वालसिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। -----000----1
- नई दिल्ली/डूंगरपुर। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिड़ला के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत को अपना पक्ष रखने का अवसर नही मिल पाया, जिसके चलते डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद रोत ने गृहमंत्री अमित शाह के भाषण के बीच खड़े होकर न सिर्फ विरोध दर्ज कराया, बल्कि भाषण भी रुकवाया। सांसद राजकुमार रोत एवं जम्मू कश्मीर से सांसद इंजीनियर रशीद ने एक स्वर में कहा कि सभी को अपनी बात सदन के पटल पर रखने दि जावे। इस बीच दोनों सांसदों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाएगी, वे गृहमंत्री अमित शाह का भाषण नहीं चलने देंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने भी दोनों सांसदों से आग्रह किया कि वे बैठें और उनकी पूरी बात लिखित में दर्ज की जाएगी। अंततः लोकसभा अध्यक्ष ने सांसद राजकुमार रोत का पक्ष स्वीकार करते हुए उनका वक्तव्य लिखित रूप में सदन की मेज पर रखवाने का निर्देश दिया।1
- भगवान आदिनाथ जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को नौगामा में जैन समाज द्वारा भक्ति और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर एवं सुखोदय तीर्थ नसिया जी में विशेष शांतिधारा व अभिषेक किए गए। अभिषेक का प्रथम सौभाग्य गांधी दीपेश गांधी, अमित कुमार एवं सुमित गांधी को प्राप्त हुआ। आदिनाथ मंदिर में मुनि सजग सागर का मंगल प्रवचन हुआ। प्रवचन के पश्चात पालना झुलाने की बोली के माध्यम से प्रथम सौभाग्य गांधी दिनेश चंद्र, कांतिलाल पिंडारमिया, प्रदीप रतनलाल व पंचोरी सुभाष लक्ष्मीलाल को प्राप्त हुआ। इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को चांदी के विमान में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने घरों के बाहर रंगोलियां सजाकर श्रीजी की अगवानी की और मंगल गीत गाए। नया मोहल्ला में प्रसाद स्वरूप आमरस का वितरण किया गया। शोभायात्रा महावीर समवशरण मंदिर पहुंची, जहां महिलाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। भगवान आदिनाथ के जयकारों के साथ यात्रा अंबा माता परिसर होते हुए पारसनाथ कॉलोनी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं को श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्रों में, महिलाएं केसरिया वेशभूषा में तथा जैन पाठशाला के छात्र जैन धर्म ध्वज लेकर जयकारों के साथ शामिल हुए। अंत में शोभायात्रा पुनः आदिनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर राजस्थान राज्य पुलिस कालीबाई पेट्रोलिंग यूनिट की रक्षा पाटीदार व नैना पाटीदार ने राजकॉप ऐप और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी एवं नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने दी।4
- डूंगरपुर। जिले के कोतवाली थानांतर्गत शहर के शिवाजी नगर में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- समाज सेवा की मिसाल है एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर - विरेंद्र सिंह बेडसा आज एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और से डूंगरपुर के मशहूर पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह बेडसा के निवास एवं विभिन्न जगहों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की, सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि अभी प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी का फर्ज है क्योंकि पर्यावरण के संरक्षण में इन पक्षियों का काफी महत्व है ये खेतों से हानिकारक कीटाणु को अपना भोजन बनाते हैं और पर्यावरण के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाते हैं, पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह बेडसा ने कहा कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहा है और आज परिंडे बांधने के साथ ही कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण कर आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने के लिए भी प्रेरित किया जो काफी सराहनीय कदम है बेडसा ने अन्य संस्थाओं से भी इसी तरह के नेक अभियान चलाने की अपील की इस नेक अवसर पर सदर मकरानी, विरेंद्र सिंह बेडसा, गोविंद सिंह पंवार मांडव, चन्दा जैन, विजय लाल, अनिल जैन मौजूद थे1