logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भक्ति और उल्लास से गूंजा नौगामा: विशाल शोभायात्रा के साथ मनाई गई भगवान आदिनाथ जयंती भगवान आदिनाथ जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को नौगामा में जैन समाज द्वारा भक्ति और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर एवं सुखोदय तीर्थ नसिया जी में विशेष शांतिधारा व अभिषेक किए गए। अभिषेक का प्रथम सौभाग्य गांधी दीपेश गांधी, अमित कुमार एवं सुमित गांधी को प्राप्त हुआ। आदिनाथ मंदिर में मुनि सजग सागर का मंगल प्रवचन हुआ। प्रवचन के पश्चात पालना झुलाने की बोली के माध्यम से प्रथम सौभाग्य गांधी दिनेश चंद्र, कांतिलाल पिंडारमिया, प्रदीप रतनलाल व पंचोरी सुभाष लक्ष्मीलाल को प्राप्त हुआ। इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को चांदी के विमान में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने घरों के बाहर रंगोलियां सजाकर श्रीजी की अगवानी की और मंगल गीत गाए। नया मोहल्ला में प्रसाद स्वरूप आमरस का वितरण किया गया। शोभायात्रा महावीर समवशरण मंदिर पहुंची, जहां महिलाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। भगवान आदिनाथ के जयकारों के साथ यात्रा अंबा माता परिसर होते हुए पारसनाथ कॉलोनी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं को श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्रों में, महिलाएं केसरिया वेशभूषा में तथा जैन पाठशाला के छात्र जैन धर्म ध्वज लेकर जयकारों के साथ शामिल हुए। अंत में शोभायात्रा पुनः आदिनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर राजस्थान राज्य पुलिस कालीबाई पेट्रोलिंग यूनिट की रक्षा पाटीदार व नैना पाटीदार ने राजकॉप ऐप और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी एवं नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने दी।

11 hrs ago
user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
वागड़ न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
11 hrs ago

भक्ति और उल्लास से गूंजा नौगामा: विशाल शोभायात्रा के साथ मनाई गई भगवान आदिनाथ जयंती भगवान आदिनाथ जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को नौगामा में जैन समाज द्वारा भक्ति और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर एवं सुखोदय तीर्थ नसिया जी में विशेष शांतिधारा व अभिषेक किए गए। अभिषेक का प्रथम सौभाग्य गांधी दीपेश गांधी, अमित कुमार एवं सुमित गांधी को प्राप्त हुआ। आदिनाथ

मंदिर में मुनि सजग सागर का मंगल प्रवचन हुआ। प्रवचन के पश्चात पालना झुलाने की बोली के माध्यम से प्रथम सौभाग्य गांधी दिनेश चंद्र, कांतिलाल पिंडारमिया, प्रदीप रतनलाल व पंचोरी सुभाष लक्ष्मीलाल को प्राप्त हुआ। इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को चांदी के विमान में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने घरों के बाहर रंगोलियां सजाकर श्रीजी की अगवानी

की और मंगल गीत गाए। नया मोहल्ला में प्रसाद स्वरूप आमरस का वितरण किया गया। शोभायात्रा महावीर समवशरण मंदिर पहुंची, जहां महिलाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। भगवान आदिनाथ के जयकारों के साथ यात्रा अंबा माता परिसर होते हुए पारसनाथ कॉलोनी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं को श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्रों में, महिलाएं केसरिया वेशभूषा में तथा जैन पाठशाला के छात्र जैन धर्म ध्वज लेकर जयकारों के साथ

शामिल हुए। अंत में शोभायात्रा पुनः आदिनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर राजस्थान राज्य पुलिस कालीबाई पेट्रोलिंग यूनिट की रक्षा पाटीदार व नैना पाटीदार ने राजकॉप ऐप और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी एवं नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने दी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 12 मार्च शाम को सीमलवाड़ा तहसील के पास में एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया स्टेट हाईवे तहसील के पास तेज रफ्तार से आ रही कुर्जर गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया जिसके कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों की हालत नाजुक बताई जारही है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पर पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं उसी को लेकर के एसोसिएशन अध्यक्ष और आम लोगों ने वहां स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया अब फिर से यह मांग एक बार तेज हुई है विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गई है स्पीड ब्रेकर लगाने की।।
    1
    12 मार्च शाम को सीमलवाड़ा तहसील के पास में एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया स्टेट हाईवे तहसील के पास तेज रफ्तार से आ रही कुर्जर गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया जिसके कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों की हालत नाजुक बताई जारही है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पर पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं उसी को लेकर के एसोसिएशन अध्यक्ष और आम लोगों ने वहां स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया अब फिर से यह मांग एक बार तेज हुई है विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गई है स्पीड ब्रेकर लगाने की।।
    user_समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी
    समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी
    Teacher सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 min ago
  • hiii
    1
    hiii
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Photographer पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • दिनांक 12.03.2026 मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल, राजस्थान, जयपुर। Phone No. 0141-2610949 राजस्थान पुलिस * ऑपरेशन 750 व ऑपरेशन मदप्रलय चलाकर मध्यप्रदेश से 50,000 के दो ईनामी तस्कर दबोचे व सवा पांच करोड़ की लगभग एक क्विंटल से अधिक अवैध अफीम दुध बरामद। * छः अलग-अलग कार्यवाहियों में एएनटीएफ का नशे के काले साम्राज्य पर वज्र प्रहार। * कुल 12 अवैध मादक पदार्थ तस्कर दस्तयाब । एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, श्री एम.एन. दिनेश के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन के बाद एक और लगातार प्रभावी कड़ी के रूप में लगातार ANTF ने गठन के बाद अवैध मादक पदार्थों की धरपकड के साथ ही वर्षों से फरार चल रहे मादक द्रव्य के ईनामी तस्कर व अन्य तस्करों को सलाको के पीछे डालने का काम परवान पर है इसी क्रम में प्रथम कार्यवाहीं में "आपॅरेशन 760" के तहत टीम कोटा व झालावाड़ द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, झालावाड़ द्वारा घोषित 25000-25000 रूपये के दो वाछिंत ईनामी अपराधी गोपाल सिंह पुत्र मांग सिंह जाति सौंधिया उम्र 28 साल राजपूत निवासी आमलिया खेड़ा थाना मिश्रोली जिला झालावाड़ व नरेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह जाति सौंधिया उम्र 35 साल राजपूत निवासी झिझनी थाना मिश्रोली जिला झालावाड को मध्यप्रदेश के आगर जिले के बड़ोद थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की है, "ऑपरेशन मदप्रलय" के तहत द्वितीय कार्यवाही में जालौर जिले के सांचोर थाना क्षेत्र से 81 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध बरामद, दो आरोपी दस्तयाब, एक वाहन स्कॉर्पीयो जब्त, तृतीय कार्यवाही में भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र से करीब 22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद तीन आरोपी दस्तयाब व एक वाहन पीकअप बोलेरो जब्त, चर्तुथ कार्यवाही में ब्यावर जिले के रायपुर क्षेत्र से 41 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद, दो आरोपी दस्तयाब एक कार जब्त पंचम कार्यवाही में भीलावाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र से 527 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद, दो आरोपी दस्तयाब व एक मोटरसाईकल जब्त, षष्टम कार्यवाही में उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र से 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद, एक आरोपी दस्तयाब।
    1
    दिनांक 12.03.2026 मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल, राजस्थान, जयपुर।
Phone No. 0141-2610949
राजस्थान पुलिस
* ऑपरेशन 750 व ऑपरेशन मदप्रलय चलाकर मध्यप्रदेश से 50,000 के दो ईनामी तस्कर दबोचे व सवा पांच करोड़ की लगभग एक क्विंटल से अधिक अवैध अफीम दुध बरामद।
* छः अलग-अलग कार्यवाहियों में एएनटीएफ का नशे के काले साम्राज्य पर वज्र प्रहार।
* कुल 12 अवैध मादक पदार्थ तस्कर दस्तयाब ।
एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, श्री एम.एन. दिनेश के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन के बाद एक और लगातार प्रभावी कड़ी के रूप में लगातार ANTF ने गठन के बाद अवैध मादक पदार्थों की धरपकड के साथ ही वर्षों से फरार चल रहे मादक द्रव्य के ईनामी तस्कर व अन्य तस्करों को सलाको के पीछे डालने का काम परवान पर है इसी क्रम में प्रथम कार्यवाहीं में "आपॅरेशन 760" के तहत टीम कोटा व झालावाड़ द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, झालावाड़ द्वारा घोषित 25000-25000 रूपये के दो वाछिंत ईनामी अपराधी गोपाल सिंह पुत्र मांग सिंह जाति सौंधिया उम्र 28 साल राजपूत निवासी आमलिया खेड़ा थाना मिश्रोली जिला झालावाड़ व नरेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह जाति सौंधिया उम्र 35 साल राजपूत निवासी झिझनी थाना मिश्रोली जिला झालावाड को मध्यप्रदेश के आगर जिले के बड़ोद थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की है, "ऑपरेशन मदप्रलय" के तहत द्वितीय कार्यवाही में जालौर जिले के सांचोर थाना क्षेत्र से 81 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध बरामद, दो आरोपी दस्तयाब, एक वाहन स्कॉर्पीयो जब्त, तृतीय कार्यवाही में भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र से करीब 22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद तीन आरोपी दस्तयाब व एक वाहन पीकअप बोलेरो जब्त, चर्तुथ कार्यवाही में ब्यावर जिले के रायपुर क्षेत्र से 41 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद, दो आरोपी दस्तयाब एक कार जब्त पंचम कार्यवाही में भीलावाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र से 527 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद, दो आरोपी दस्तयाब व एक मोटरसाईकल जब्त, षष्टम कार्यवाही में उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र से 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद, एक आरोपी दस्तयाब।
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    34 min ago
  • सीमलवाड़ा। कस्बे में तहसील कार्यालय के पास गुरुवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रूज़र जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर धंबोला थाने से एएसआई धर्मेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं सूचना पर 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जहां पायलट पुष्पेंद्र डेंडोर और ईएमटी शांतिलाल ने घायलों को प्राथमिक सहायता देते हुए तत्काल सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. जिग्नेश कटारा और उनकी टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार घायलों में नागरिया पंचेला निवासी महेश पुत्र अमरा रोत और राजू पुत्र हकरा रोत शामिल हैं, जबकि तीसरा घायल बांसवाड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है, जो दोनों का रिश्तेदार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि इसी स्थान पर दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर गुरुवार दोपहर को सीमलवाड़ा बार एसोसिएशन ने पूर्व अध्यक्ष गौतमलाल रोत के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी। अधिवक्ताओं ने बताया था कि तहसील कार्यालय, उपखंड कार्यालय और न्यायालय होने से यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, जबकि यह मार्ग स्टेट हाइवे होने से वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। शाम को हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर इस स्थान पर सुरक्षा इंतजाम और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।
    1
    सीमलवाड़ा। कस्बे में तहसील कार्यालय के पास गुरुवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रूज़र जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर धंबोला थाने से एएसआई धर्मेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं सूचना पर 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जहां पायलट पुष्पेंद्र डेंडोर और ईएमटी शांतिलाल ने घायलों को प्राथमिक सहायता देते हुए तत्काल सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
सीएचसी में डॉ. जिग्नेश कटारा और उनकी टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार घायलों में नागरिया पंचेला निवासी महेश पुत्र अमरा रोत और राजू पुत्र हकरा रोत शामिल हैं, जबकि तीसरा घायल बांसवाड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है, जो दोनों का रिश्तेदार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि इसी स्थान पर दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर गुरुवार दोपहर को सीमलवाड़ा बार एसोसिएशन ने पूर्व अध्यक्ष गौतमलाल रोत के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी। अधिवक्ताओं ने बताया था कि तहसील कार्यालय, उपखंड कार्यालय और न्यायालय होने से यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, जबकि यह मार्ग स्टेट हाइवे होने से वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
शाम को हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर इस स्थान पर सुरक्षा इंतजाम और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रिपोर्टर अनिल जटिया हनी ट्रैप का विरोध करने पर महिला से मारपीट, पति पर जान से मारने की कोशिश का आरोप पुलिस पर भी शिकायत नहीं लेने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पति पर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्वती मोगिया, निवासी जलोदा जागीर, तहसील छोटीसादड़ी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति जीतू मोगिया कथित रूप से कुछ महिलाओं के साथ मिलकर हनी ट्रैप जैसे मामलों में लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने का काम करता है। महिला का आरोप है कि 13 जून 2025 को हुए एक हनी ट्रैप मामले का खुलासा होने के बाद जब उसने इस तरह के काम का विरोध किया तो उसके पति और साथियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह आवेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां डर के कारण करीब पांच दिन तक रुकी रही। इसके बाद वह 11 मार्च 2026 को अपने पीहर बारावरदा पहुंची। महिला का कहना है कि उसने इस मामले में धमोतर थाना और जलोदा जागीर थाना में शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाया जाए, क्योंकि उसे अपने ही पति से जान का खतरा बना हुआ है। बाइट “मेरे पति महिलाओं के साथ मिलकर लोगों को फंसाने का काम करते हैं। जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश की गई। मुझे न्याय दिलाया जाए।” — पार्वती मोगिया, पीड़िता। रिपोर्टर अनिल जटिया
    1
    रिपोर्टर अनिल जटिया 
हनी ट्रैप का विरोध करने पर महिला से मारपीट, पति पर जान से मारने की कोशिश का आरोप
पुलिस पर भी शिकायत नहीं लेने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पति पर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्वती मोगिया, निवासी जलोदा जागीर, तहसील छोटीसादड़ी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति जीतू मोगिया कथित रूप से कुछ महिलाओं के साथ मिलकर हनी ट्रैप जैसे मामलों में लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने का काम करता है।
महिला का आरोप है कि 13 जून 2025 को हुए एक हनी ट्रैप मामले का खुलासा होने के बाद जब उसने इस तरह के काम का विरोध किया तो उसके पति और साथियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह आवेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां डर के कारण करीब पांच दिन तक रुकी रही।
इसके बाद वह 11 मार्च 2026 को अपने पीहर बारावरदा पहुंची। महिला का कहना है कि उसने इस मामले में धमोतर थाना और जलोदा जागीर थाना में शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया।
पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाया जाए, क्योंकि उसे अपने ही पति से जान का खतरा बना हुआ है।
बाइट
“मेरे पति महिलाओं के साथ मिलकर लोगों को फंसाने का काम करते हैं। जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश की गई। मुझे न्याय दिलाया जाए।” — पार्वती मोगिया, पीड़िता।   रिपोर्टर अनिल जटिया
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Dalpatleela meena
    1
    Post by Dalpatleela meena
    user_Dalpatleela meena
    Dalpatleela meena
    सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भगवान आदिनाथ जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को नौगामा में जैन समाज द्वारा भक्ति और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर एवं सुखोदय तीर्थ नसिया जी में विशेष शांतिधारा व अभिषेक किए गए। अभिषेक का प्रथम सौभाग्य गांधी दीपेश गांधी, अमित कुमार एवं सुमित गांधी को प्राप्त हुआ। आदिनाथ मंदिर में मुनि सजग सागर का मंगल प्रवचन हुआ। प्रवचन के पश्चात पालना झुलाने की बोली के माध्यम से प्रथम सौभाग्य गांधी दिनेश चंद्र, कांतिलाल पिंडारमिया, प्रदीप रतनलाल व पंचोरी सुभाष लक्ष्मीलाल को प्राप्त हुआ। इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को चांदी के विमान में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने घरों के बाहर रंगोलियां सजाकर श्रीजी की अगवानी की और मंगल गीत गाए। नया मोहल्ला में प्रसाद स्वरूप आमरस का वितरण किया गया। शोभायात्रा महावीर समवशरण मंदिर पहुंची, जहां महिलाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। भगवान आदिनाथ के जयकारों के साथ यात्रा अंबा माता परिसर होते हुए पारसनाथ कॉलोनी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं को श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्रों में, महिलाएं केसरिया वेशभूषा में तथा जैन पाठशाला के छात्र जैन धर्म ध्वज लेकर जयकारों के साथ शामिल हुए। अंत में शोभायात्रा पुनः आदिनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर राजस्थान राज्य पुलिस कालीबाई पेट्रोलिंग यूनिट की रक्षा पाटीदार व नैना पाटीदार ने राजकॉप ऐप और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी एवं नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने दी।
    4
    भगवान आदिनाथ जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को नौगामा में जैन समाज द्वारा भक्ति और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर एवं सुखोदय तीर्थ नसिया जी में विशेष शांतिधारा व अभिषेक किए गए। अभिषेक का प्रथम सौभाग्य गांधी दीपेश गांधी, अमित कुमार एवं सुमित गांधी को प्राप्त हुआ।
आदिनाथ मंदिर में मुनि सजग सागर का मंगल प्रवचन हुआ। प्रवचन के पश्चात पालना झुलाने की बोली के माध्यम से प्रथम सौभाग्य गांधी दिनेश चंद्र, कांतिलाल पिंडारमिया, प्रदीप रतनलाल व पंचोरी सुभाष लक्ष्मीलाल को प्राप्त हुआ।
इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को चांदी के विमान में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने घरों के बाहर रंगोलियां सजाकर श्रीजी की अगवानी की और मंगल गीत गाए। नया मोहल्ला में प्रसाद स्वरूप आमरस का वितरण किया गया।
शोभायात्रा महावीर समवशरण मंदिर पहुंची, जहां महिलाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। भगवान आदिनाथ के जयकारों के साथ यात्रा अंबा माता परिसर होते हुए पारसनाथ कॉलोनी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं को श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्रों में, महिलाएं केसरिया वेशभूषा में तथा जैन पाठशाला के छात्र जैन धर्म ध्वज लेकर जयकारों के साथ शामिल हुए। अंत में शोभायात्रा पुनः आदिनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर राजस्थान राज्य पुलिस कालीबाई पेट्रोलिंग यूनिट की रक्षा पाटीदार व नैना पाटीदार ने राजकॉप ऐप और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के अंत में जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी एवं नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने दी।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवागरा मैं शिक्षा अधिकारी हेमराज सिंह चौहान ने किया निरीक्षण।।
    1
    राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवागरा मैं शिक्षा अधिकारी हेमराज सिंह चौहान ने किया निरीक्षण।।
    user_समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी
    समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी
    Teacher सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • प्रतापगढ़। रंग तेरस के अवसर पर शहर के वन विभाग रेंजर कार्यालय के बाहर हर्बल गुलाल विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन श्री सुरेश अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। वन विभाग द्वारा बीते कई वर्षों से हर्बल गुलाल का विक्रय किया जा रहा है। यह गुलाल पारंपरिक एवं देसी तरीके से तैयार की जाती है। वर्तमान समय में बाजार में उपलब्ध रासायनिक गुलाल से त्वचा को नुकसान होने की आशंका रहती है, जबकि हर्बल गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक होने के कारण त्वचा के लिए सुरक्षित मानी जाती है। वन विभाग द्वारा तैयार की जाने वाली यह गुलाल विभिन्न प्राकृतिक फूलों और पत्तियों से बनाई जाती है, जिनमें पलाश, अमलताश, गुलाब, बोगनवेलिया, हरी पत्तियां, रातरानी और गुड़हल प्रमुख हैं। इसके साथ ही प्रतापगढ़ वन मंडल क्षेत्र में मौसमी गौण वन उपज भी मांग के अनुसार न्यूनतम उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाई जा रही है। वन विभाग ने क्षेत्र के वनवासी निवासियों से अपील की है कि वे अपनी गौण वन उपज को यहां विक्रय करने के लिए संपर्क करें, ताकि उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। वन विभाग की यह पहल स्थानीय वनवासियों की आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस अभियान में उप वन संरक्षक श्री सुरेश अग्रवाल, रेंजर श्री दिलीप सिंह गोड तथा वनपाल श्री शैतान सिंह का विशेष योगदान रहा। सौजन्य : उप वन संरक्षक, प्रतापगढ़ (राज.)
    4
    प्रतापगढ़। रंग तेरस के अवसर पर शहर के वन विभाग रेंजर कार्यालय के बाहर हर्बल गुलाल विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन श्री सुरेश अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया।
वन विभाग द्वारा बीते कई वर्षों से हर्बल गुलाल का विक्रय किया जा रहा है। यह गुलाल पारंपरिक एवं देसी तरीके से तैयार की जाती है। वर्तमान समय में बाजार में उपलब्ध रासायनिक गुलाल से त्वचा को नुकसान होने की आशंका रहती है, जबकि हर्बल गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक होने के कारण त्वचा के लिए सुरक्षित मानी जाती है।
वन विभाग द्वारा तैयार की जाने वाली यह गुलाल विभिन्न प्राकृतिक फूलों और पत्तियों से बनाई जाती है, जिनमें पलाश, अमलताश, गुलाब, बोगनवेलिया, हरी पत्तियां, रातरानी और गुड़हल प्रमुख हैं।
इसके साथ ही प्रतापगढ़ वन मंडल क्षेत्र में मौसमी गौण वन उपज भी मांग के अनुसार न्यूनतम उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाई जा रही है। वन विभाग ने क्षेत्र के वनवासी निवासियों से अपील की है कि वे अपनी गौण वन उपज को यहां विक्रय करने के लिए संपर्क करें, ताकि उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।
वन विभाग की यह पहल स्थानीय वनवासियों की आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस अभियान में उप वन संरक्षक श्री सुरेश अग्रवाल, रेंजर श्री दिलीप सिंह गोड तथा वनपाल श्री शैतान सिंह का विशेष योगदान रहा।
सौजन्य : उप वन संरक्षक, प्रतापगढ़ (राज.)
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.