Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहुत बड़ा सड़क हादसा, सीमलवाड़ा तहसील के पास एक क्रूजर गाड़ी ने बाइक सवार को लिया चपेट में। तीन लोगों की हालत नाजुक। 12 मार्च शाम को सीमलवाड़ा तहसील के पास में एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया स्टेट हाईवे तहसील के पास तेज रफ्तार से आ रही कुर्जर गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया जिसके कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों की हालत नाजुक बताई जारही है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पर पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं उसी को लेकर के एसोसिएशन अध्यक्ष और आम लोगों ने वहां स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया अब फिर से यह मांग एक बार तेज हुई है विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गई है स्पीड ब्रेकर लगाने की।।
समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी
बहुत बड़ा सड़क हादसा, सीमलवाड़ा तहसील के पास एक क्रूजर गाड़ी ने बाइक सवार को लिया चपेट में। तीन लोगों की हालत नाजुक। 12 मार्च शाम को सीमलवाड़ा तहसील के पास में एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया स्टेट हाईवे तहसील के पास तेज रफ्तार से आ रही कुर्जर गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया जिसके कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों की हालत नाजुक बताई जारही है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पर पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं उसी को लेकर के एसोसिएशन अध्यक्ष और आम लोगों ने वहां स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया अब फिर से यह मांग एक बार तेज हुई है विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गई है स्पीड ब्रेकर लगाने की।।
More news from राजस्थान and nearby areas
- 12 मार्च शाम को सीमलवाड़ा तहसील के पास में एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया स्टेट हाईवे तहसील के पास तेज रफ्तार से आ रही कुर्जर गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया जिसके कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों की हालत नाजुक बताई जारही है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पर पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं उसी को लेकर के एसोसिएशन अध्यक्ष और आम लोगों ने वहां स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया अब फिर से यह मांग एक बार तेज हुई है विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गई है स्पीड ब्रेकर लगाने की।।1
- सीमलवाड़ा। कस्बे में तहसील कार्यालय के पास गुरुवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रूज़र जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर धंबोला थाने से एएसआई धर्मेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं सूचना पर 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जहां पायलट पुष्पेंद्र डेंडोर और ईएमटी शांतिलाल ने घायलों को प्राथमिक सहायता देते हुए तत्काल सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. जिग्नेश कटारा और उनकी टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार घायलों में नागरिया पंचेला निवासी महेश पुत्र अमरा रोत और राजू पुत्र हकरा रोत शामिल हैं, जबकि तीसरा घायल बांसवाड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है, जो दोनों का रिश्तेदार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि इसी स्थान पर दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर गुरुवार दोपहर को सीमलवाड़ा बार एसोसिएशन ने पूर्व अध्यक्ष गौतमलाल रोत के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी। अधिवक्ताओं ने बताया था कि तहसील कार्यालय, उपखंड कार्यालय और न्यायालय होने से यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, जबकि यह मार्ग स्टेट हाइवे होने से वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। शाम को हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर इस स्थान पर सुरक्षा इंतजाम और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।1
- डूंगरपुर। राजस्थान मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) जिला डूंगरपुर के बैनर तले गुरुवार को कुक-कम-हेल्पर्स ने अपनी लंबित मांगों और पिछले चार महीनों से बकाया मानदेय को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष जीवतराम भागोरा के नेतृत्व में गुरुवार शाम 4 बजे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अल्प वेतन में काम करने वाले इन गरीब परिवारों के सामने अब भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। यूनियन ने सभी मिड-डे मील वर्कर को ₹26,000 प्रति माह न्यूनतम मानदेय दिया जाए।1
- अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, समस्त कार्य निश्चित समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश डूंगरपुर, 12 मार्च । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की 16 मार्च 2026 को प्रस्तावित बेणेश्वर धाम पर आगमन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को उच्च स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के दल ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीएडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजी लाल मीणा, उदयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी तथा उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव डूंगरपुर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेलीपैड स्थल, वाल्मीकि मंदिर एवं हरि मंदिर, कार्यक्रम स्थल, आमजन की बैठने की व्यवस्था, मंच निर्माण, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता, बैरिकेडिंग तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष योजना तैयार कर यातायात प्रबंधन, पार्किंग और आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के साथ-साथ आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। इसके लिए चिकित्सा दल, एम्बुलेंस, पेयजल की समुचित व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के बीच समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान टीएडी उपायुक्त डॉ. सत्य प्रकाश कसवा, उपनिदेशक सांख्यिकी विभाग अमित शर्मा, उपखंड अधिकारी साबला श्रीमती अभिलाषा, तहसीलदार योगेंद्र वैष्णव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहायक निदेशक श्रीमती छाया चौबीसा, ब्लॉक विकास अधिकारी साबला वालसिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। -----000----1
- नई दिल्ली/डूंगरपुर। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिड़ला के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत को अपना पक्ष रखने का अवसर नही मिल पाया, जिसके चलते डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद रोत ने गृहमंत्री अमित शाह के भाषण के बीच खड़े होकर न सिर्फ विरोध दर्ज कराया, बल्कि भाषण भी रुकवाया। सांसद राजकुमार रोत एवं जम्मू कश्मीर से सांसद इंजीनियर रशीद ने एक स्वर में कहा कि सभी को अपनी बात सदन के पटल पर रखने दि जावे। इस बीच दोनों सांसदों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाएगी, वे गृहमंत्री अमित शाह का भाषण नहीं चलने देंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने भी दोनों सांसदों से आग्रह किया कि वे बैठें और उनकी पूरी बात लिखित में दर्ज की जाएगी। अंततः लोकसभा अध्यक्ष ने सांसद राजकुमार रोत का पक्ष स्वीकार करते हुए उनका वक्तव्य लिखित रूप में सदन की मेज पर रखवाने का निर्देश दिया।1
- welcome to contacting babu nanu Electrical &data networking Smart Home Contracting Please let us know how we can help you kuwait city 🇰🇼 I'm Indian 🇮🇳👏👏1
- आसपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री 16 मार्च को यहां 'जनजाति गौरव दिवस' कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे की पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए टीएडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजीलाल मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी और आईजी गौरव श्रीवास्तव बेणेश्वर धाम पहुंचे। अधिकारियों के इस दल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव मीणा, संभागीय आयुक्त केवलरमानी और आईजी श्रीवास्तव ने जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह व एसपी मनीष कुमार के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसमें मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड पर सुरक्षित लैंडिंग, कार्यक्रम में भीड़ प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, मंदिर दर्शन के दौरान सुरक्षा और दर्शनार्थियों के मार्ग का प्रबंधन शामिल था। इस अवसर पर डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी मनीष कुमार ने उच्चाधिकारियों को अब तक की तैयारियों और सुरक्षा खाके की विस्तृत जानकारी दी। उच्चाधिकारियों ने आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।1
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवागरा मैं शिक्षा अधिकारी हेमराज सिंह चौहान ने किया निरीक्षण।।1