logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीमलवाड़ा तहसील कार्यालय के पास सड़क हादसा,एक क्रूज़र जीप ओर बाइक की जबरदस्त भिड़ंत,बाइक सवार 3 युवक गंभीर घायल सीमलवाड़ा। कस्बे में तहसील कार्यालय के पास गुरुवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रूज़र जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर धंबोला थाने से एएसआई धर्मेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं सूचना पर 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जहां पायलट पुष्पेंद्र डेंडोर और ईएमटी शांतिलाल ने घायलों को प्राथमिक सहायता देते हुए तत्काल सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. जिग्नेश कटारा और उनकी टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार घायलों में नागरिया पंचेला निवासी महेश पुत्र अमरा रोत और राजू पुत्र हकरा रोत शामिल हैं, जबकि तीसरा घायल बांसवाड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है, जो दोनों का रिश्तेदार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि इसी स्थान पर दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर गुरुवार दोपहर को सीमलवाड़ा बार एसोसिएशन ने पूर्व अध्यक्ष गौतमलाल रोत के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी। अधिवक्ताओं ने बताया था कि तहसील कार्यालय, उपखंड कार्यालय और न्यायालय होने से यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, जबकि यह मार्ग स्टेट हाइवे होने से वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। शाम को हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर इस स्थान पर सुरक्षा इंतजाम और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

11 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
11 hrs ago

सीमलवाड़ा तहसील कार्यालय के पास सड़क हादसा,एक क्रूज़र जीप ओर बाइक की जबरदस्त भिड़ंत,बाइक सवार 3 युवक गंभीर घायल सीमलवाड़ा। कस्बे में तहसील कार्यालय के पास गुरुवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रूज़र जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर धंबोला थाने से एएसआई धर्मेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं सूचना पर 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जहां पायलट पुष्पेंद्र डेंडोर और ईएमटी शांतिलाल ने घायलों को प्राथमिक सहायता देते हुए तत्काल सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. जिग्नेश कटारा और उनकी टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार घायलों में नागरिया पंचेला निवासी महेश पुत्र अमरा रोत और राजू पुत्र हकरा रोत शामिल हैं, जबकि तीसरा घायल बांसवाड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है, जो दोनों का रिश्तेदार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि इसी स्थान पर दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर गुरुवार दोपहर को सीमलवाड़ा बार एसोसिएशन ने पूर्व अध्यक्ष गौतमलाल रोत के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी। अधिवक्ताओं ने बताया था कि तहसील कार्यालय, उपखंड कार्यालय और न्यायालय होने से यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, जबकि यह मार्ग स्टेट हाइवे होने से वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। शाम को हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर इस स्थान पर सुरक्षा इंतजाम और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • समाज सेवा की मिसाल है एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर - विरेंद्र सिंह बेडसा आज एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और से डूंगरपुर के मशहूर पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह बेडसा के निवास एवं विभिन्न जगहों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की, सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि अभी प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी का फर्ज है क्योंकि पर्यावरण के संरक्षण में इन पक्षियों का काफी महत्व है ये खेतों से हानिकारक कीटाणु को अपना भोजन बनाते हैं और पर्यावरण के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाते हैं, पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह बेडसा ने कहा कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहा है और आज परिंडे बांधने के साथ ही कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण कर आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने के लिए भी प्रेरित किया जो काफी सराहनीय कदम है बेडसा ने अन्य संस्थाओं से भी इसी तरह के नेक अभियान चलाने की अपील की इस नेक अवसर पर सदर मकरानी, विरेंद्र सिंह बेडसा, गोविंद सिंह पंवार मांडव, चन्दा जैन, विजय लाल, अनिल जैन मौजूद थे
    1
    समाज सेवा की मिसाल है एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर - विरेंद्र सिंह बेडसा
आज एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और से डूंगरपुर के मशहूर पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह बेडसा के निवास एवं विभिन्न जगहों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की, सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि अभी प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी का फर्ज है क्योंकि पर्यावरण के संरक्षण में इन पक्षियों का काफी महत्व है ये खेतों से हानिकारक कीटाणु को अपना भोजन बनाते हैं और पर्यावरण के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाते हैं, पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह बेडसा ने कहा कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहा है और आज परिंडे बांधने के साथ ही कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण कर आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने के लिए भी प्रेरित किया जो काफी सराहनीय कदम है बेडसा ने अन्य संस्थाओं से भी इसी तरह के नेक अभियान चलाने की अपील की इस नेक अवसर पर सदर मकरानी, विरेंद्र सिंह बेडसा, गोविंद सिंह पंवार मांडव, चन्दा जैन, विजय लाल, अनिल जैन मौजूद थे
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बेणेश्वर धाम में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। वागड़ के प्रयाग कहे जाने वाले प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम पर आगामी 16 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। गुरुवार को उच्च स्तरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के एक दल ने धाम का दौरा कर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। - ​उच्चाधिकारियों ने परखा सुरक्षा और सुविधा का खाका ​मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की गंभीरता को देखते हुए टीएडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजी लाल मीणा, उदयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी और उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव श्रीवास्तव डूंगरपुर पहुंचे। अधिकारियों ने धाम परिसर में हेलीपैड स्थल से लेकर मुख्य मंदिर तक की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने वाल्मीकि मंदिर और हरि मंदिर में दर्शन व्यवस्था, मंच निर्माण, आमजन के बैठने की जगह और सुरक्षा घेरे का भौतिक सत्यापन किया। एसीएस मीणा ने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - ​आमजन की सुविधा और सुरक्षा रहेगी सर्वोपरि ​निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, अस्थायी शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। विशेष रूप से बैरिकेडिंग और आपातकालीन निकास द्वारों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात को इस तरह व्यवस्थित किया जाए कि धाम की ओर आने वाले नियमित यात्रियों को परेशानी न हो। - ​जिला प्रशासन ने सेक्टरवार बांटी जिम्मेदारी ​जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने उच्चाधिकारियों को अब तक की गई तैयारियों का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चिकित्सा दल और एम्बुलेंस की तैनाती के साथ-साथ स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। ​इस उच्च स्तरीय निरीक्षण के दौरान टीएडी उपायुक्त डॉ. सत्य प्रकाश कसवा, साबला उपखंड अधिकारी श्रीमती अभिलाषा, तहसीलदार योगेंद्र वैष्णव सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अगले तीन दिनों के भीतर समस्त कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है।
    1
    बेणेश्वर धाम में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। वागड़ के प्रयाग कहे जाने वाले प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम पर आगामी 16 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। गुरुवार को उच्च स्तरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के एक दल ने धाम का दौरा कर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
- ​उच्चाधिकारियों ने परखा सुरक्षा और सुविधा का खाका
​मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की गंभीरता को देखते हुए टीएडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजी लाल मीणा, उदयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी और उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव श्रीवास्तव डूंगरपुर पहुंचे। अधिकारियों ने धाम परिसर में हेलीपैड स्थल से लेकर मुख्य मंदिर तक की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने वाल्मीकि मंदिर और हरि मंदिर में दर्शन व्यवस्था, मंच निर्माण, आमजन के बैठने की जगह और सुरक्षा घेरे का भौतिक सत्यापन किया। एसीएस मीणा ने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- ​आमजन की सुविधा और सुरक्षा रहेगी सर्वोपरि
​निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, अस्थायी शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। विशेष रूप से बैरिकेडिंग और आपातकालीन निकास द्वारों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात को इस तरह व्यवस्थित किया जाए कि धाम की ओर आने वाले नियमित यात्रियों को परेशानी न हो।
- ​जिला प्रशासन ने सेक्टरवार बांटी जिम्मेदारी
​जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने उच्चाधिकारियों को अब तक की गई तैयारियों का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चिकित्सा दल और एम्बुलेंस की तैनाती के साथ-साथ स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
​इस उच्च स्तरीय निरीक्षण के दौरान टीएडी उपायुक्त डॉ. सत्य प्रकाश कसवा, साबला उपखंड अधिकारी श्रीमती अभिलाषा, तहसीलदार योगेंद्र वैष्णव सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अगले तीन दिनों के भीतर समस्त कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बड़ोड़िया से बुढ़वा तक का रोड बिलकुल ख़राब हो गया है वाहनो को तकलीफ होती है...
    1
    बड़ोड़िया से बुढ़वा तक का रोड बिलकुल ख़राब हो गया है वाहनो को तकलीफ होती है...
    user_MAHI MAHI
    MAHI MAHI
    बागीदौरा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • मुख्यमंत्री आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत बागीदौरा पंचायत समिति के नागावाड़ा ग्राम पंचायत ब्लॉक स्तरीय समन्वय समिति की बैठक उप खंड कार्यालय में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता उप खंड अधिकारी श्री सुनील जी ने की । बैठक में योजना प्रभारी डॉ विकास पाटीदार ने आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्य, योजना के मुख्य घटकों व योजना के मुख्य 18 सूचनांको को विस्तार से बताया । ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ निखिल जैन ने इस योजना में स्वास्थ्य संवर्धन हेतु आवश्यक स्वस्थ्य जीवन शैली , औषधीय पादपों की उपयोगिता व व्यसन मुक्त पंचायत जैसे आवश्यक बिंदुओं के सफल कियान्वयन बिंदुओं पर प्रकाश डाला । इस बैठक में तहसीलदार रामकिशन जी ,विकास अधिकारी व अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे । आभार नागावाड़ा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास पाटीदार ने प्रकट किया ।
    4
    मुख्यमंत्री आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत बागीदौरा पंचायत समिति के  नागावाड़ा ग्राम पंचायत ब्लॉक स्तरीय समन्वय समिति की बैठक उप खंड कार्यालय में आयोजित की गई ।  बैठक की अध्यक्षता उप खंड अधिकारी श्री सुनील जी ने की । बैठक में योजना प्रभारी डॉ विकास पाटीदार  ने आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्य, योजना के मुख्य घटकों व योजना के मुख्य 18 सूचनांको को विस्तार से बताया । ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ निखिल जैन ने इस योजना में स्वास्थ्य संवर्धन हेतु आवश्यक स्वस्थ्य  जीवन शैली , औषधीय पादपों की उपयोगिता व व्यसन मुक्त पंचायत जैसे  आवश्यक बिंदुओं के सफल कियान्वयन बिंदुओं पर प्रकाश डाला । इस बैठक में तहसीलदार रामकिशन जी ,विकास अधिकारी व अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
आभार नागावाड़ा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास पाटीदार ने प्रकट किया ।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Ramlal R damor
    1
    Post by Ramlal R damor
    user_Ramlal R damor
    Ramlal R damor
    Video Creator बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • समाजसेवी दीपक जोशी ने विद्यालय को सरस्वती मंदिर भेंट किया, दिया शिक्षा व संस्कार का संदेश
    1
    समाजसेवी दीपक जोशी ने विद्यालय को सरस्वती मंदिर भेंट किया, दिया शिक्षा व संस्कार का संदेश
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिला पुलिस की जिला विशेष टीम (DST) ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर शराब से भरा एक टेम्पो को जब्त किया है | डीएसटी ने टेम्पो से 35 कार्टन शराब को बरामद करते हुए टेंपो चालक समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर स्क्रब की आड़ में शराब तस्करी की जा रही थी | पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
    1
    डूंगरपुर।  जिला पुलिस की जिला विशेष टीम (DST) ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर शराब से भरा एक टेम्पो को जब्त किया है | डीएसटी ने टेम्पो से 35 कार्टन शराब को बरामद करते हुए टेंपो चालक समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर स्क्रब की आड़ में शराब तस्करी की जा रही थी | पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • भीषण गर्मी में पक्षियों का सहारा बना एमएमबी ग्रुप, परिंडे बांधकर दिया जीवदया का संदेश संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। मानवता और जीव दया की मिसाल पेश करते हुए एमएमबी ग्रुप द्वारा इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडा बांधो अभियान चलाया जा रहा है। ग्रुप के सदस्यों ने पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह बेडसा के निवास सहित शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की। ​ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पूरा प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में है। ऐसे में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। मकरानी ने पक्षियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में इन नन्हे जीवों की बड़ी भूमिका है। ये खेतों से हानिकारक कीटाणुओं का सफाया कर प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं। - ​प्लास्टिक मुक्त समाज का संकल्प इस अवसर पर केवल पक्षियों की ही चिंता नहीं की गई, बल्कि ग्रुप ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी मोर्चा खोला। पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह बेडसा के सानिध्य में आमजन को कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण किया गया। बेडसा ने एमएमबी ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मस्तान बाबा की याद में यह ग्रुप पूरे संभाग में सेवा की एक नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की कि वे आगे आएं और इस तरह के पुनीत कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं। सेवा के इस नेक कार्य के दौरान सदर नूर मोहम्मद मकरानी और वीरेंद्र सिंह बेडसा के साथ गोविंद सिंह पंवार मांडव, चन्दा जैन, विजय लाल और अनिल जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल परिंडे बांधेंगे, बल्कि नियमित रूप से उनमें पानी भरने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
    1
    भीषण गर्मी में पक्षियों का सहारा बना एमएमबी ग्रुप, परिंडे बांधकर दिया जीवदया का संदेश
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। मानवता और जीव दया की मिसाल पेश करते हुए एमएमबी ग्रुप द्वारा इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडा बांधो अभियान चलाया जा रहा है। ग्रुप के सदस्यों ने पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह बेडसा के निवास सहित शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की।
​ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पूरा प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में है। ऐसे में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। मकरानी ने पक्षियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में इन नन्हे जीवों की बड़ी भूमिका है। ये खेतों से हानिकारक कीटाणुओं का सफाया कर प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं।
- ​प्लास्टिक मुक्त समाज का संकल्प
इस अवसर पर केवल पक्षियों की ही चिंता नहीं की गई, बल्कि ग्रुप ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी मोर्चा खोला। पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह बेडसा के सानिध्य में आमजन को कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण किया गया। बेडसा ने एमएमबी ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मस्तान बाबा की याद में यह ग्रुप पूरे संभाग में सेवा की एक नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की कि वे आगे आएं और इस तरह के पुनीत कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं।
सेवा के इस नेक कार्य के दौरान सदर नूर मोहम्मद मकरानी और वीरेंद्र सिंह बेडसा के साथ गोविंद सिंह पंवार मांडव, चन्दा जैन, विजय लाल और अनिल जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल परिंडे बांधेंगे, बल्कि नियमित रूप से उनमें पानी भरने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने का मौका न मिलने पर बिफरे सांसद राजकुमार रोत संवाददाता - संतोष व्यास नई दिल्ली/डूंगरपुर। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिड़ला के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उस समय गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई, जब बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत को अपना पक्ष रखने का समय नहीं मिला। अपनी बात रखने के लिए दृढ़ संकल्पित सांसद रोत ने सदन की मर्यादा के भीतर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के भाषण के बीच खड़े होकर न केवल अपनी आपत्ति जताई, बल्कि अपनी मांग पर अड़ते हुए कुछ समय के लिए संबोधन को रुकवा दिया। राजकुमार रोत ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र के इस मंदिर में हर क्षेत्र की आवाज सुनी जानी चाहिए और उन्हें अपने क्षेत्र की बात रखने से वंचित नहीं किया जा सकता। - ​इंजीनियर रशीद का मिला साथ, एक स्वर में बोले सांसद इस विरोध प्रदर्शन में जम्मू-कश्मीर से सांसद इंजीनियर रशीद ने भी राजकुमार रोत का पुरजोर समर्थन किया। दोनों सांसदों ने सदन के पटल पर एक स्वर में अपनी बात रखते हुए कहा कि सभी सदस्यों को सदन में अपनी बात रखने का समान अवसर दिया जाना चाहिए। सांसदों ने दोटूक शब्दों में कहा कि जब तक उन्हें अपनी बात कहने का मौका नहीं दिया जाएगा, वे गृहमंत्री का भाषण नहीं चलने देंगे। सदन में हुई इस अचानक नारेबाजी और विरोध ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा। - ​गृहमंत्री का आग्रह और अध्यक्ष का हस्तक्षेप सांसदों के कड़े रुख को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने दोनों सांसदों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उनकी प्रत्येक बात को लिखित रूप में रिकॉर्ड पर लिया जाएगा। काफी देर तक चली इस खींचतान के बाद मामला शांत हुआ। अंततः लोकसभा अध्यक्ष ने सांसद राजकुमार रोत की मांग और उनके पक्ष को स्वीकार किया। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सांसद रोत का वक्तव्य लिखित रूप में सदन की मेज पर रखवाया जाए, ताकि वह स्थायी रिकॉर्ड का हिस्सा बन सके।
    1
    अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने का मौका न मिलने पर बिफरे सांसद राजकुमार रोत
संवाददाता - संतोष व्यास
नई दिल्ली/डूंगरपुर। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिड़ला के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उस समय गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई, जब बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत को अपना पक्ष रखने का समय नहीं मिला। अपनी बात रखने के लिए दृढ़ संकल्पित सांसद रोत ने सदन की मर्यादा के भीतर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के भाषण के बीच खड़े होकर न केवल अपनी आपत्ति जताई, बल्कि अपनी मांग पर अड़ते हुए कुछ समय के लिए संबोधन को रुकवा दिया। राजकुमार रोत ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र के इस मंदिर में हर क्षेत्र की आवाज सुनी जानी चाहिए और उन्हें अपने क्षेत्र की बात रखने से वंचित नहीं किया जा सकता।
- ​इंजीनियर रशीद का मिला साथ, एक स्वर में बोले सांसद
इस विरोध प्रदर्शन में जम्मू-कश्मीर से सांसद इंजीनियर रशीद ने भी राजकुमार रोत का पुरजोर समर्थन किया। दोनों सांसदों ने सदन के पटल पर एक स्वर में अपनी बात रखते हुए कहा कि सभी सदस्यों को सदन में अपनी बात रखने का समान अवसर दिया जाना चाहिए। सांसदों ने दोटूक शब्दों में कहा कि जब तक उन्हें अपनी बात कहने का मौका नहीं दिया जाएगा, वे गृहमंत्री का भाषण नहीं चलने देंगे। सदन में हुई इस अचानक नारेबाजी और विरोध ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
- ​गृहमंत्री का आग्रह और अध्यक्ष का हस्तक्षेप
सांसदों के कड़े रुख को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने दोनों सांसदों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उनकी प्रत्येक बात को लिखित रूप में रिकॉर्ड पर लिया जाएगा। काफी देर तक चली इस खींचतान के बाद मामला शांत हुआ। अंततः लोकसभा अध्यक्ष ने सांसद राजकुमार रोत की मांग और उनके पक्ष को स्वीकार किया। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सांसद रोत का वक्तव्य लिखित रूप में सदन की मेज पर रखवाया जाए, ताकि वह स्थायी रिकॉर्ड का हिस्सा बन सके।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.