logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मस्तान बाबा की याद में बांधे परिंडे, बांटी कपड़े की थैलियां भीषण गर्मी में पक्षियों का सहारा बना एमएमबी ग्रुप, परिंडे बांधकर दिया जीवदया का संदेश संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। मानवता और जीव दया की मिसाल पेश करते हुए एमएमबी ग्रुप द्वारा इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडा बांधो अभियान चलाया जा रहा है। ग्रुप के सदस्यों ने पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह बेडसा के निवास सहित शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की। ​ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पूरा प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में है। ऐसे में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। मकरानी ने पक्षियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में इन नन्हे जीवों की बड़ी भूमिका है। ये खेतों से हानिकारक कीटाणुओं का सफाया कर प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं। - ​प्लास्टिक मुक्त समाज का संकल्प इस अवसर पर केवल पक्षियों की ही चिंता नहीं की गई, बल्कि ग्रुप ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी मोर्चा खोला। पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह बेडसा के सानिध्य में आमजन को कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण किया गया। बेडसा ने एमएमबी ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मस्तान बाबा की याद में यह ग्रुप पूरे संभाग में सेवा की एक नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की कि वे आगे आएं और इस तरह के पुनीत कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं। सेवा के इस नेक कार्य के दौरान सदर नूर मोहम्मद मकरानी और वीरेंद्र सिंह बेडसा के साथ गोविंद सिंह पंवार मांडव, चन्दा जैन, विजय लाल और अनिल जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल परिंडे बांधेंगे, बल्कि नियमित रूप से उनमें पानी भरने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

on 12 March
user_पत्रकार
पत्रकार
Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
on 12 March

मस्तान बाबा की याद में बांधे परिंडे, बांटी कपड़े की थैलियां भीषण गर्मी में पक्षियों का सहारा बना एमएमबी ग्रुप, परिंडे बांधकर दिया जीवदया का संदेश संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। मानवता और जीव दया की मिसाल पेश करते हुए एमएमबी ग्रुप द्वारा इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडा बांधो अभियान चलाया जा रहा है। ग्रुप के सदस्यों ने पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह बेडसा के निवास सहित शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की। ​ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पूरा प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में है। ऐसे में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। मकरानी ने पक्षियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में इन नन्हे जीवों की बड़ी भूमिका है। ये खेतों से हानिकारक कीटाणुओं का सफाया कर प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं। - ​प्लास्टिक मुक्त समाज का संकल्प इस अवसर पर केवल पक्षियों की ही चिंता नहीं की गई, बल्कि ग्रुप ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी मोर्चा खोला। पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह बेडसा के सानिध्य में आमजन को कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण किया गया। बेडसा ने एमएमबी ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मस्तान बाबा की याद में यह ग्रुप पूरे संभाग में सेवा की एक नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की कि वे आगे आएं और इस तरह के पुनीत कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं। सेवा के इस नेक कार्य के दौरान सदर नूर मोहम्मद मकरानी और वीरेंद्र सिंह बेडसा के साथ गोविंद सिंह पंवार मांडव, चन्दा जैन, विजय लाल और अनिल जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल परिंडे बांधेंगे, बल्कि नियमित रूप से उनमें पानी भरने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए। स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए।
स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। गुजरात रोडवेज की बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रामसौर जुना गांव में हुआ। प्रशासक जयंतीलाल डामोर ने बताया कि गांव निवासी कला डामोर (45) पुत्र रूपा डामोर बुधवार शाम को अपने घर से पैदल निकले थे। वे अपने बड़े बेटे की आगामी शादी समारोह की सूचना देने के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान डूंगरपुर से संतरामपुर जा रही गुजरात रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कला डामोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। गुजरात रोडवेज की बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार यह हादसा रामसौर जुना गांव में हुआ। प्रशासक जयंतीलाल डामोर ने बताया कि गांव निवासी कला डामोर (45) पुत्र रूपा डामोर बुधवार शाम को अपने घर से पैदल निकले थे। वे अपने बड़े बेटे की आगामी शादी समारोह की सूचना देने के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान डूंगरपुर से संतरामपुर जा रही गुजरात रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कला डामोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया।
हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है।
मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस थाना बिछीवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 39 कार्टन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (नंबर GJ 27 DH 6930) में अवैध शराब भरकर बिछीवाड़ा से मालमाथा की ओर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने धामोद रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को करीब 80-90 मीटर पहले छोड़कर खेतों और जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब और बीयर के कार्टन मिले। वाहन को थाने लाकर गिनती करने पर कुल 39 कार्टन बरामद हुए, जिनमें ग्रीन लेबल, 8 पीएम स्पेशल, मैजिक मोमेंट और किंगफिशर बीयर शामिल हैं। सभी पर “For Sale in Rajasthan Only” अंकित पाया गया। पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही, जबकि टीम में शिवराम, मयंक और रोशन सिंह भी शामिल रहे, जिनके प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई।
    1
    डूंगरपुर जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस थाना बिछीवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 39 कार्टन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (नंबर GJ 27 DH 6930) में अवैध शराब भरकर बिछीवाड़ा से मालमाथा की ओर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने धामोद रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को करीब 80-90 मीटर पहले छोड़कर खेतों और जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब और बीयर के कार्टन मिले। वाहन को थाने लाकर गिनती करने पर कुल 39 कार्टन बरामद हुए, जिनमें ग्रीन लेबल, 8 पीएम स्पेशल, मैजिक मोमेंट और किंगफिशर बीयर शामिल हैं। सभी पर “For Sale in Rajasthan Only” अंकित पाया गया।
पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही, जबकि टीम में शिवराम, मयंक और रोशन सिंह भी शामिल रहे, जिनके प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • धंबोला. धंबोला कस्बे के महादेव कॉलोनी क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जब परेश यादव के घर के सामने एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। स्थानीय लोगों मनी बेन एवं केसर बाई की मौजूदगी में प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाय और नवजात बछड़े की देखभाल भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय लावारिस हालत में इधर-उधर घूम रही थी और उसी दौरान उसने बछड़े को जन्म दे दिया। इस घटना ने कस्बे में बढ़ती लावारिस पशुधन की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। मनी बाई ने बताया कि गर्मियों के दिनों में कई पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे इधर-उधर भटकते रहते हैं और असुरक्षित परिस्थितियों में अपने बच्चों को जन्म देते हैं। यह न केवल पशुओं के लिए बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग गाय का दूध निकालने तक ही उसकी देखभाल करते हैं और जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो उसे लावारिस छोड़ देते हैं। इस प्रकार की प्रवृत्ति न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पशुपालकों को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    धंबोला. धंबोला कस्बे के महादेव  कॉलोनी क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जब परेश यादव के घर के सामने एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। स्थानीय लोगों मनी बेन एवं केसर बाई की मौजूदगी में प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाय और नवजात बछड़े की देखभाल भी की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय लावारिस हालत में इधर-उधर घूम रही थी और उसी दौरान उसने बछड़े को जन्म दे दिया। इस घटना ने कस्बे में बढ़ती लावारिस पशुधन की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
मनी बाई ने बताया कि गर्मियों के दिनों में कई पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे इधर-उधर भटकते रहते हैं और असुरक्षित परिस्थितियों में अपने बच्चों को जन्म देते हैं। यह न केवल पशुओं के लिए बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी का कारण बनता है।
उन्होंने आगे कहा कि कई लोग गाय का दूध निकालने तक ही उसकी देखभाल करते हैं और जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो उसे लावारिस छोड़ देते हैं। इस प्रकार की प्रवृत्ति न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पशुपालकों को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में आयोजित अंतर-वृत पुलिस सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे गोदावरी नाका में पुलिस सर्कल ऋषभदेव और पुलिस सर्कल झाड़ोल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में पुलिस सर्कल झाड़ोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 सेट जीतकर जीत अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और उत्साह का परिचय दिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न स्थानों से विजेता बनी टीमों के बीच मुकाबले गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
    1
    झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में आयोजित अंतर-वृत पुलिस सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे गोदावरी नाका में पुलिस सर्कल ऋषभदेव और पुलिस सर्कल झाड़ोल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।
मुकाबले में पुलिस सर्कल झाड़ोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 सेट जीतकर जीत अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और उत्साह का परिचय दिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न स्थानों से विजेता बनी टीमों के बीच मुकाबले गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • स्वास्तिक लाइब्रेरी धरियावद ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-नगर के हृदय स्थल में स्थित सुभाष पार्क के समीप स्वास्तिक लाइब्रेरी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया है। स्वास्तिक लाइब्रेरी के संचालक पिंटू खत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाड़रियावास के प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह भाटी,राज्य पुरस्कृत शिक्षक योगेश कुमार जाटव,भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेव, पुष्कर डामोर सहित की बतौर गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन कर डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से की गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी द्वारा आए हुए अतिथियों का ओपरने से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला है। वही वक्ताओं द्वारा स्वास्तिक लाइब्रेरी के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी में अध्ययन करने, कंपटीशन की तैयारी कर सिलेक्शन होने वाले सैंकड़ों प्रतिभागियों का ओपरना व स्वास्तिक लाइब्रेरी का स्मृति चिन्ह देकर एवं पेन भेंटकर स्वागत- अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी स्कूल के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंगलता खत्री द्वारा किया गया।
    4
    स्वास्तिक लाइब्रेरी धरियावद ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-नगर के हृदय स्थल में स्थित सुभाष पार्क के समीप स्वास्तिक लाइब्रेरी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया है। स्वास्तिक लाइब्रेरी के संचालक पिंटू खत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाड़रियावास के प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह भाटी,राज्य पुरस्कृत शिक्षक योगेश कुमार जाटव,भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेव, पुष्कर डामोर सहित की बतौर गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन कर डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से की गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी द्वारा आए हुए अतिथियों का ओपरने से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला है। वही वक्ताओं द्वारा स्वास्तिक लाइब्रेरी के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी में अध्ययन करने, कंपटीशन की तैयारी कर सिलेक्शन होने वाले सैंकड़ों प्रतिभागियों का ओपरना व स्वास्तिक लाइब्रेरी का स्मृति चिन्ह देकर एवं पेन भेंटकर स्वागत- अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी स्कूल के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंगलता खत्री द्वारा किया गया।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Lake City News Rajasthan
    1
    Post by Lake City News Rajasthan
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का बाबा भीमराव अंबेडकर जी के 137 में जन्म उत्सव पर विशेषांक। स्पेशल रिपोर्ट देखेगा हम दोनों जा रहे
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का बाबा भीमराव अंबेडकर जी के 137 में जन्म उत्सव पर विशेषांक।
स्पेशल रिपोर्ट देखेगा हम दोनों जा रहे
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.