Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का बाबा भीमराव अंबेडकर जी के 137 में जन्म उत्सव पर विशेषांक। स्पेशल रिपोर्ट देखेगा हम दोनों जा रहे
Ramesh Gandhi
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का बाबा भीमराव अंबेडकर जी के 137 में जन्म उत्सव पर विशेषांक। स्पेशल रिपोर्ट देखेगा हम दोनों जा रहे
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का बाबा भीमराव अंबेडकर जी के 137 में जन्म उत्सव पर विशेषांक। स्पेशल रिपोर्ट देखेगा हम दोनों जा रहे1
- डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर दाे बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पारडा दरियाटी निवासी किशन और उसका साथी प्रवीण बाइक पर जा रहे थे। सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन और प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।ट्रैक्टर ड्राइवर महावीर बैरवा भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- सागवाड़ा में अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास बाबा रामदेव मंदिर परिसर में 20 लाख की लागत से बनेगा केंद्र आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की गई। बाबा रामदेव मंदिर परिसर में विधायक मद से 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक शंकरलाल डेचा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की बदौलत आज देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो” के संदेश को समाज के विकास का मूल आधार बताया। विधायक डेचा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब के “अंत्योदय” के विचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह सांस्कृतिक केंद्र विशेष रूप से बुनकर समाज के लिए शिक्षा और सामाजिक उन्नति का केंद्र बनेगा। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि समाज के गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करें। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। समारोह में बुनकर समाज के अध्यक्ष नरेश बुनकर ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, महामंत्री के.पी. सिंह, राधाकृष्ण टेलर, जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार, प्रदीप गमोट, भोपाल सिंह, चंदन सिंह, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीचंद बुनकर, विष्णु बुनकर सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजजन मौजूद रहे।1
- Post by VAGAD news241
- सीमलवाड़ा। डॉ. बी.आर. अंबेडकर अनुसूचित जाति शोध एवं विकास परिषद छात्रावास, सीमलवाड़ा में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर चंद्रोडिया मैदान दरियाटी से सीमलवाड़ा तक एक अनुशासित एवं भव्य रैली निकाली गई, जिसमें समाज के युवा, बुजुर्ग एवं गणमान्यजन उत्साह के साथ शामिल हुए। रैली का शुभारंभ श्री मोहनलाल यादव (घुवेड) ने नीला झंडा दिखाकर किया। दरियाटी से प्रारंभ हुई यह रैली मुख्य मार्गों से होती हुई शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर श्री भीखालाल धम्बोला, नाथूलाल बासिया एवं मणिलाल धम्बोला द्वारा रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नटवरलाल यादव, अमृत मेघवाल (केशरियाजी), परिषद अध्यक्ष मोहन जी, वागड़ अध्यक्ष मगन जी, चौरासी अध्यक्ष नगजी जी एवं युवा अध्यक्ष जयंतीलाल धम्बोला सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। स्वागत भाषण में चौरासी अध्यक्ष नगजी जी ने समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता नटवरलाल यादव ने कहा कि “शिक्षा और संगठन ही समाज की उन्नति के द्वार खोल सकते हैं।” उन्होंने प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब छात्रों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की और ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मकता एवं एकजुटता बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम के दौरान मोहन जी (पीठ), वालचंद जी (रामसौर), रामलाल जी (नोलियाबाड़ा), गोवर्धन जी, मगन जी, रमन जी, नगजी साकोदरा, विनोद जी, लोकेश जी, ललित जी, कुलदीप जी, मोहन जी (पंच कुंडी) सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ वागड़-चौरासी क्षेत्र की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूंजीलाल, अरुण, जयंतीलाल, महेश, दीपक, मगन नेगाला सहित समस्त युवा साथियों, वरिष्ठजनों एवं भामाशाहों का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन योगेश रामसौर एवं प्रवीण नेगाला ने किया, जबकि अंत में नारायण नोलियावाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को समाज में प्रसारित करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।4
- Jay bhim jay johar 🙏🏻1
- राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कुशलगढ़ सहित पूरे बांसवाड़ा जिले में पुलिस विभाग द्वारा विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के समस्त कार्यालयों, थानों एवं पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान किया। सभी थाना परिसरों, कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में व्यापक सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया, वहीं विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता जैसे कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। स्थापना दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं तथा स्वच्छता और हरियाली के लिए सभी का योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पुलिस स्थापना दिवस के अंतर्गत 15 एवं 16 अप्रैल को जिला स्तर पर सामाजिक, रचनात्मक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेल शामिल हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों के साथ युवा सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र भी भाग लेंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये आयोजन पुलिस विभाग की सक्रियता, सेवा भावना और समाज के साथ मजबूत संबंधों का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहे हैं।3
- डूंगरपुर। शहर के माथुगामडा रोड पर नकली घी बेचने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दूध डेयरियों पर छापेमारी की। मौके पर घी संदिग्ध हालत में मिलने पर दोनों डेयरियों को सील कर दिया गया है। कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि पुलिस को माथुगामडा रोड स्थित डेयरियों में नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जय मातेश्वरी दूध डेयरी और किशन मेवाड़ दूध डेयरी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मातेश्वरी डेयरी में प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ घी मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित किशन मेवाड़ डेयरी में प्लास्टिक केन में घी रखा हुआ पाया गया। घी की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर पुलिस ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। हालांकि फूड इंस्पेक्टर के मौके पर नहीं पहुंच पाने के कारण पुलिस ने दोनों डेयरियों को एहतियातन सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों डेयरियों से घी के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घी असली है या नकली।फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है1