logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस स्थापना दिवस पर बांसवाड़ा में स्वच्छता, पौधारोपण व खेल आयोजनों की भव्य शुरुआत राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कुशलगढ़ सहित पूरे बांसवाड़ा जिले में पुलिस विभाग द्वारा विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के समस्त कार्यालयों, थानों एवं पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान किया। सभी थाना परिसरों, कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में व्यापक सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया, वहीं विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता जैसे कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। स्थापना दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं तथा स्वच्छता और हरियाली के लिए सभी का योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पुलिस स्थापना दिवस के अंतर्गत 15 एवं 16 अप्रैल को जिला स्तर पर सामाजिक, रचनात्मक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेल शामिल हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों के साथ युवा सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र भी भाग लेंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये आयोजन पुलिस विभाग की सक्रियता, सेवा भावना और समाज के साथ मजबूत संबंधों का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहे हैं।

1 day ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
1 day ago

पुलिस स्थापना दिवस पर बांसवाड़ा में स्वच्छता, पौधारोपण व खेल आयोजनों की भव्य शुरुआत राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कुशलगढ़ सहित पूरे बांसवाड़ा जिले में पुलिस विभाग द्वारा विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के समस्त कार्यालयों, थानों एवं पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान किया। सभी थाना परिसरों, कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में व्यापक सफाई अभियान चलाकर परिसर को

स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया, वहीं विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता जैसे कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। स्थापना दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं तथा स्वच्छता और हरियाली के लिए सभी का

योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पुलिस स्थापना दिवस के अंतर्गत 15 एवं 16 अप्रैल को जिला स्तर पर सामाजिक, रचनात्मक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेल शामिल हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों के साथ युवा सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र भी भाग लेंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये आयोजन पुलिस विभाग की सक्रियता, सेवा भावना और समाज के साथ मजबूत संबंधों का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहे हैं।

  • user_Ramesh Chandra
    Ramesh Chandra
    गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान
    👏
    1 day ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • सुने महाराज को हमने सनातन का कैसा हश्र किया हम कैसे भूल गए अपनी विरासत और संस्कारो को
    2
    सुने महाराज को हमने सनातन का कैसा हश्र किया हम कैसे भूल गए अपनी विरासत और संस्कारो को
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बांसवाडा, जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को डीआईटीओ के वीसी केन्द्र बांसवाड़ा में आयोजित में हुई। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजीव द्विवेद्वी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गांेपाल लाल स्वर्णकार,बांसवाडा उपखण्ड अधिकारी सोनु मान सहित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने एक-एक परिवाद को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया, जिससे शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत मिली। वहीं, शेष मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। 28 मेंसे लगभग 20 परिवादों का निस्तारण किया और जनसुनवाई में नये 28 दर्ज किये गये। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन्होंने अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों का मौके पर निराकरण किया। इस दौरान आमजन ने अपनी समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रही है, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो रहा है। जनसुनवाई में दिव्यांग विनोद की समस्या का हुआ समाधान जनसुनवाई में आएं दिव्यांग विनोद ने जिला कलक्टर को बताया कि उसकी पेन्शन किसी कारणवंश आ नही रही है। जिस पर जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी से इसके बारे में जानकारी ली और कहा कि इस समस्या का समाधान कर उन्हें राहत दे। वही विनोद के एक अन्य शिकायत पर अनुजा विभाग के अधिकारी को बुलाकर इसका समाधान करने के निर्देश दिये । जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि समस्याओं का समाधान करना अधिकारीयों की जिम्मेदारी है इसमें लापरवाही न करे। नाथू भाई को मिली त्वरित राहत, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से करे लाभान्वित मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक सराहनीय मामला सामने आया, जहां शिकायत लेकर पहुंचे नाथू भाई को मौके पर ही राहत प्रदान की गई। नाथू भाई ने अपनी समस्या जिला कलेक्टर के समक्ष रखी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नाथू भाई को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ देने की बात पर योजना के तहत उन्हें सौर ऊर्जा से जुड़ी सुविधा प्रदान करने की प्रक्रिया को लेकर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। जिससे उनकी समस्या का समाधान संभव हो सका। अचानक मिले इस लाभ से नाथू भाई काफी खुश नजर आए। उन्होंने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। साथ ही जिला कलेक्टर की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ रहा है और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद भी मिल रही है। प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला स्तर पर व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण अपने ब्लॉक के वीसी केन्द्र में वीसी के माध्यम से जुडे।
    4
    बांसवाडा, जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को डीआईटीओ के वीसी केन्द्र बांसवाड़ा में आयोजित में हुई। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजीव द्विवेद्वी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गांेपाल लाल स्वर्णकार,बांसवाडा उपखण्ड अधिकारी सोनु मान सहित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। 
जिला कलेक्टर ने एक-एक परिवाद को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया, जिससे शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत मिली। वहीं, शेष मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। 28 मेंसे लगभग 20 परिवादों का निस्तारण किया और जनसुनवाई में नये 28 दर्ज किये गये। 
जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिन्होंने अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों का मौके पर निराकरण किया। इस दौरान आमजन ने अपनी समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रही है, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो रहा है।
जनसुनवाई में दिव्यांग विनोद की समस्या का हुआ समाधान
जनसुनवाई में आएं दिव्यांग विनोद ने जिला कलक्टर को बताया कि उसकी पेन्शन किसी कारणवंश आ नही रही है। जिस पर जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी से इसके बारे में जानकारी ली और कहा कि इस समस्या का समाधान कर उन्हें राहत दे। वही विनोद के एक अन्य शिकायत पर अनुजा विभाग के अधिकारी को बुलाकर इसका समाधान करने के निर्देश दिये । जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि समस्याओं का समाधान करना अधिकारीयों की जिम्मेदारी है इसमें लापरवाही न करे। 
नाथू भाई को मिली त्वरित राहत, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से करे लाभान्वित
मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक सराहनीय मामला सामने आया, जहां शिकायत लेकर पहुंचे नाथू भाई को मौके पर ही राहत प्रदान की गई। नाथू भाई ने अपनी समस्या जिला कलेक्टर के समक्ष रखी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नाथू भाई को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ देने की बात पर योजना के तहत उन्हें सौर ऊर्जा से जुड़ी सुविधा प्रदान करने की प्रक्रिया को लेकर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। जिससे उनकी समस्या का समाधान संभव हो सका। अचानक मिले इस लाभ से नाथू भाई काफी खुश नजर आए। उन्होंने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। साथ ही जिला कलेक्टर की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
जनसुनवाई में इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ रहा है और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद भी मिल रही है। प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला स्तर पर व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण अपने ब्लॉक के वीसी केन्द्र में वीसी के माध्यम से जुडे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • गनोडा में सर्व समाज के सहयोग से एक करोड रुपए में बनेगा भव्य मंदिर, तैयारी शुरू गनोड़ा। गनोड़ा कस्बे के ललोरा तालाब के किनारे प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार होना है। 24 तारीख को मंदिर के जीर्णोद्धार का खाद मुहूर्त है लेकिन इससे पहले बुधवार को मंदिर परिसर पर शिखर उत्थापना एवं माता पार्वती की मूर्ति की उत्थापना की गई। बुधवार सुबह मंदिर परिसर पर गांव के सर्व समाज जन उपस्थित रहे तथा विधि विधान के साथ मंदिर के ऊपर से शिखर को मंत्रोच्चार के साथ उतारा गया तथा मुहूर्त के तौर पर पांच ईंट भी गुंबद से निकाली गई। इसके अलावा मंदिर परिसर पर स्थित माता पार्वती की प्रतिमा को भी उत्थापित कर सुरक्षित जगह पर स्थापित किया गया। गांव के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भगवती शंकर व्यास ने बताया कि गांव के सर्व समाज के सहयोग से भव्य मंदिर गांव के ललोरा तालाब के किनारे बनाया जाएगा। इस कार्य हेतु गांव का प्रत्येक समाज सहयोग कर रहा है तथा तन मन धन से सभी लोग इसमें लगे हुए हैं। लगभग 1 करोड़ की लागत से मंदिर को भव्यता प्रदान की जाएगी। इस काम में गांव में जितने भी समाज निवासरत है उन सभी समाजों के प्रतिनिधियों मने मंदिर निर्माण से लेकर मंदिर प्रतिष्ठा तक में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। गांव के पंडित हरिश्चंद्र पंड्या, जलज पंड्या, शशांक पंड्या आदि के द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार सहित शुभ कार्य की शुरुआत की गई। बुधवार को मंदिर परिसर पर भगवती शंकर व्यास, महेशपाल सिंह, रमेश चंद्र व्यास, नारायण सिंह, नरेश निनामा, अजीत कटारा, पन्नालाल दर्जी, हितेश सुथार, देवशंकर मेहता, मगनलाल इटावल, रणछोड़ भोई, उमेश जोशी, पंकज गामोट, भरत व्यास, गोविंद व्यास, जयदीप गोस्वामी, विनोद गोस्वामी सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।
    2
    गनोडा में सर्व समाज के सहयोग से एक करोड रुपए में बनेगा भव्य मंदिर, तैयारी शुरू
गनोड़ा। गनोड़ा कस्बे के ललोरा तालाब के किनारे प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार होना है। 24 तारीख को मंदिर के जीर्णोद्धार का खाद मुहूर्त है लेकिन इससे पहले बुधवार को मंदिर परिसर पर शिखर उत्थापना एवं माता पार्वती की मूर्ति की उत्थापना की गई। बुधवार सुबह मंदिर परिसर पर गांव के सर्व समाज जन उपस्थित रहे तथा विधि विधान के साथ मंदिर के ऊपर से शिखर को मंत्रोच्चार के साथ उतारा गया तथा मुहूर्त के तौर पर पांच ईंट भी गुंबद से निकाली गई। इसके अलावा मंदिर परिसर पर स्थित माता पार्वती की प्रतिमा को भी उत्थापित कर सुरक्षित जगह पर स्थापित किया गया। 
गांव के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भगवती शंकर व्यास ने बताया कि गांव के सर्व समाज के सहयोग से भव्य मंदिर गांव के ललोरा तालाब के किनारे बनाया जाएगा। इस कार्य हेतु गांव का प्रत्येक समाज सहयोग कर रहा है तथा तन मन धन से सभी लोग इसमें लगे हुए हैं। लगभग 1 करोड़ की लागत से मंदिर को भव्यता प्रदान की जाएगी। इस काम में गांव में जितने भी समाज निवासरत है उन सभी समाजों के प्रतिनिधियों मने मंदिर निर्माण से लेकर मंदिर प्रतिष्ठा तक में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। गांव के पंडित हरिश्चंद्र पंड्या, जलज पंड्या, शशांक पंड्या आदि के द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार सहित शुभ कार्य की शुरुआत की गई। बुधवार को मंदिर परिसर पर भगवती शंकर व्यास, महेशपाल सिंह, रमेश चंद्र व्यास, नारायण सिंह, नरेश निनामा, अजीत कटारा, पन्नालाल दर्जी, हितेश सुथार, देवशंकर मेहता, मगनलाल इटावल, रणछोड़ भोई, उमेश जोशी, पंकज गामोट, भरत व्यास, गोविंद व्यास, जयदीप गोस्वामी, विनोद गोस्वामी सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।
    user_Harendra Vyas
    Harendra Vyas
    गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़ ,,घाटोल विधानसभा क्षेत्र में बीएपी प्रत्याशी के छोटे भाई अनिल निनामा की हत्या,व दोषियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने पर सांसद राजकुमार रोत ने कही बड़ी बात विधायकों ने बांसवाड़ा कलेक्ट्री गेट पर दिया धरना) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल विधानसभा क्षेत्र से बीएपी पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहें अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा की निर्मम तरीके से हत्या को लेकर बाप पार्टी में जबरदस्त आक्रोश व नाराजगी जताई है डुंगरपुर बांसवाड़ा लोक सभा सांसद राजकुमार रोत ने निष्पक्ष जांच की बात कहीं वही पदाधिकारियों मौजूदा विधायकों, कार्यकर्ताओं ने प्रसासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का पार्टी ने अल्टीमेट भी दिया था, लेकिन कार्यवाही से खपा बीएपी ने बांसवाड़ा जिला कलेक्टर गेट पर धरना प्रदर्शन कर न्याय की अलख जगाने एकत्रित हुए जीस में भारत आदिवासी पार्टी के बागीदौरा विधायक जयकूष्ण पटेल,चौरासी विधायक अनिल कटारा, आसपुर विधायक उमेश डामोर, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सेलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार धरियावद विधायक थावरचंद डामोर,जिला अध्यक्ष प्रभुलाल भुज, बांसवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी रहें एडवोकेट हेमंत राणा बाप पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने में शामिल हुएं
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(कुशलगढ़ ,,घाटोल विधानसभा क्षेत्र में बीएपी प्रत्याशी के छोटे भाई अनिल निनामा की हत्या,व दोषियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने पर सांसद राजकुमार रोत ने कही बड़ी बात  विधायकों ने बांसवाड़ा कलेक्ट्री गेट पर दिया धरना)
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल विधानसभा क्षेत्र से बीएपी पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहें अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा की निर्मम तरीके से हत्या को लेकर बाप पार्टी में जबरदस्त आक्रोश व नाराजगी जताई है डुंगरपुर बांसवाड़ा लोक सभा सांसद राजकुमार रोत ने निष्पक्ष जांच की बात कहीं वही पदाधिकारियों मौजूदा विधायकों, कार्यकर्ताओं ने प्रसासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का पार्टी ने अल्टीमेट भी दिया था, लेकिन कार्यवाही से खपा बीएपी ने बांसवाड़ा जिला कलेक्टर गेट पर धरना प्रदर्शन कर न्याय की अलख जगाने एकत्रित हुए जीस में भारत आदिवासी पार्टी के बागीदौरा विधायक जयकूष्ण पटेल,चौरासी विधायक अनिल कटारा, आसपुर विधायक उमेश डामोर, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सेलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार धरियावद विधायक थावरचंद डामोर,जिला अध्यक्ष प्रभुलाल भुज, बांसवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी रहें एडवोकेट हेमंत राणा बाप पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने में शामिल हुएं
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सालमगढ़ में कक्षा नौवीं की छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया जिसमें जनप्रतिनिधि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश जी,मीणा कारू लाल जी मीणा ,राहुल बैरागी लैंप्स अध्यक्ष अशोक जी चौधरी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहकर बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई। साथ ही वर्ष 2025 26 की 12वीं कक्षा की परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 12 में अविचल मीणा ने 93.60% अंक के साथ प्रथम स्थान, निशा कुमावत ने 91.20%अंक के साथ द्वितीय स्थान और रिद्धी राठौर ने 81.40%अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
    1
    महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सालमगढ़ में कक्षा नौवीं की छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया जिसमें जनप्रतिनिधि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश जी,मीणा कारू लाल जी मीणा ,राहुल बैरागी लैंप्स अध्यक्ष अशोक जी चौधरी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहकर बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई। साथ ही वर्ष 2025 26 की 12वीं कक्षा की परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 12 में अविचल मीणा ने 93.60% अंक के साथ प्रथम स्थान, निशा कुमावत ने 91.20%अंक के साथ द्वितीय स्थान और रिद्धी राठौर ने 81.40%अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त  किया ।
    user_User3132
    User3132
    दलोट, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • विवाहिता ने पीहर में फंदा लगाकर की दी जान:2 बच्चों को लेकर डेढ़ महीने पहले आई थी मायके, जांच में जुटी पुलिस आसपुर डूंगरपुर के आसपुर थाना क्षेत्र के टोपिया गांव में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या। डूंगरपुर के आसपुर थाना क्षेत्र के टोपिया गांव में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या। डूंगरपुर के आसपुर थाना क्षेत्र के टोपिया गांव में एक विवाहिता ने अपने पीहर में ही घर में फांसी का फंदा लगा लिया। इससे उसकी की मौत हो गई। वह डेढ़ महीने से अपने दोनों बच्चों के साथ पीहर में थी। वहीं, मौत के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। आसपुर थाना पुलिस के अनुसार टोपिया गांव के जगजी डामोर की बेटी पायल (25) की शादी दोवड़ा थाना क्षेत्र के तलैया पाड़लाथूर गांव में हुरमा ननोमा के साथ करवाई थी। दोनों के एक 6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है। हुरमा गुजरात में आरसीसी सेंटिंग का काम काम करता है। इस वजह से पायल पिछले डेढ़ महीने से अपने पिता के घर पीहर टोपियों गांव में बच्चों के साथ रहती थी। रात को बच्चों के साथ खाना खाकर वे सोए थे। लेकिन सुबह पायल घर में ही पाट (लकड़ी की बल्ली) से रस्सी का फंदा लगाकर लटकी हुई मिली। घटना के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर गुजरात में रोजगार कर रहा पति भी लौट आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
    1
    विवाहिता ने पीहर में फंदा लगाकर की दी जान:2 बच्चों को लेकर डेढ़ महीने पहले आई थी मायके, जांच में जुटी पुलिस
आसपुर 
डूंगरपुर के आसपुर थाना क्षेत्र के टोपिया गांव में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या।
डूंगरपुर के आसपुर थाना क्षेत्र के टोपिया गांव में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या।
डूंगरपुर के आसपुर थाना क्षेत्र के टोपिया गांव में एक विवाहिता ने अपने पीहर में ही घर में फांसी का फंदा लगा लिया। इससे उसकी की मौत हो गई। वह डेढ़ महीने से अपने दोनों बच्चों के साथ पीहर में थी। वहीं, मौत के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है।
आसपुर थाना पुलिस के अनुसार टोपिया गांव के जगजी डामोर की बेटी पायल (25) की शादी दोवड़ा थाना क्षेत्र के तलैया पाड़लाथूर गांव में हुरमा ननोमा के साथ करवाई थी। दोनों के एक 6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है।
हुरमा गुजरात में आरसीसी सेंटिंग का काम काम करता है। इस वजह से पायल पिछले डेढ़ महीने से अपने पिता के घर पीहर टोपियों गांव में बच्चों के साथ रहती थी। रात को बच्चों के साथ खाना खाकर वे सोए थे। लेकिन सुबह पायल घर में ही पाट (लकड़ी की बल्ली) से रस्सी का फंदा लगाकर लटकी हुई मिली।
घटना के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर गुजरात में रोजगार कर रहा पति भी लौट आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी को कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त साहब ने दिया विशेष साक्षात्कार और की वैवाक बातचीत।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी को कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त साहब ने दिया विशेष साक्षात्कार और की वैवाक बातचीत।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 14 अप्रेल अनिल निनामा हत्या काण्ड की घटना पर सांसद राजकुमार रोत की प्रतिक्रिया और नाराजगी । पुलीस प्रशाशन से कहा जल्दी से जल्दी सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर करे सक्त कार्यवाही ।
    1
    14 अप्रेल अनिल निनामा हत्या काण्ड की घटना पर सांसद राजकुमार रोत की प्रतिक्रिया और नाराजगी । पुलीस प्रशाशन से कहा जल्दी से जल्दी सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर करे सक्त कार्यवाही  ।
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.