जिला कलेक्टर ने ली जनसुनवाई जिला स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का हुआ समाधान, शिकायतकर्ताओं को मिली राहत बांसवाडा, जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को डीआईटीओ के वीसी केन्द्र बांसवाड़ा में आयोजित में हुई। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजीव द्विवेद्वी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गांेपाल लाल स्वर्णकार,बांसवाडा उपखण्ड अधिकारी सोनु मान सहित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने एक-एक परिवाद को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया, जिससे शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत मिली। वहीं, शेष मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। 28 मेंसे लगभग 20 परिवादों का निस्तारण किया और जनसुनवाई में नये 28 दर्ज किये गये। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन्होंने अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों का मौके पर निराकरण किया। इस दौरान आमजन ने अपनी समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रही है, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो रहा है। जनसुनवाई में दिव्यांग विनोद की समस्या का हुआ समाधान जनसुनवाई में आएं दिव्यांग विनोद ने जिला कलक्टर को बताया कि उसकी पेन्शन किसी कारणवंश आ नही रही है। जिस पर जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी से इसके बारे में जानकारी ली और कहा कि इस समस्या का समाधान कर उन्हें राहत दे। वही विनोद के एक अन्य शिकायत पर अनुजा विभाग के अधिकारी को बुलाकर इसका समाधान करने के निर्देश दिये । जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि समस्याओं का समाधान करना अधिकारीयों की जिम्मेदारी है इसमें लापरवाही न करे। नाथू भाई को मिली त्वरित राहत, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से करे लाभान्वित मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक सराहनीय मामला सामने आया, जहां शिकायत लेकर पहुंचे नाथू भाई को मौके पर ही राहत प्रदान की गई। नाथू भाई ने अपनी समस्या जिला कलेक्टर के समक्ष रखी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नाथू भाई को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ देने की बात पर योजना के तहत उन्हें सौर ऊर्जा से जुड़ी सुविधा प्रदान करने की प्रक्रिया को लेकर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। जिससे उनकी समस्या का समाधान संभव हो सका। अचानक मिले इस लाभ से नाथू भाई काफी खुश नजर आए। उन्होंने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। साथ ही जिला कलेक्टर की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ रहा है और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद भी मिल रही है। प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला स्तर पर व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण अपने ब्लॉक के वीसी केन्द्र में वीसी के माध्यम से जुडे।
जिला कलेक्टर ने ली जनसुनवाई जिला स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का हुआ समाधान, शिकायतकर्ताओं को मिली राहत बांसवाडा, जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को डीआईटीओ के वीसी केन्द्र बांसवाड़ा में आयोजित में हुई। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजीव द्विवेद्वी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गांेपाल लाल स्वर्णकार,बांसवाडा उपखण्ड अधिकारी सोनु मान सहित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने एक-एक परिवाद को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया, जिससे शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत मिली। वहीं, शेष मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित
करने के निर्देश भी दिए गए। 28 मेंसे लगभग 20 परिवादों का निस्तारण किया और जनसुनवाई में नये 28 दर्ज किये गये। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन्होंने अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों का मौके पर निराकरण किया। इस दौरान आमजन ने अपनी समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रही है, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो रहा है। जनसुनवाई में दिव्यांग विनोद की समस्या का हुआ समाधान जनसुनवाई में आएं दिव्यांग विनोद ने जिला कलक्टर को बताया कि
उसकी पेन्शन किसी कारणवंश आ नही रही है। जिस पर जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी से इसके बारे में जानकारी ली और कहा कि इस समस्या का समाधान कर उन्हें राहत दे। वही विनोद के एक अन्य शिकायत पर अनुजा विभाग के अधिकारी को बुलाकर इसका समाधान करने के निर्देश दिये । जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि समस्याओं का समाधान करना अधिकारीयों की जिम्मेदारी है इसमें लापरवाही न करे। नाथू भाई को मिली त्वरित राहत, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से करे लाभान्वित मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक सराहनीय मामला सामने आया, जहां शिकायत लेकर पहुंचे नाथू भाई को मौके पर ही राहत प्रदान की गई। नाथू भाई ने अपनी समस्या जिला कलेक्टर के समक्ष रखी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नाथू भाई को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का
लाभ देने की बात पर योजना के तहत उन्हें सौर ऊर्जा से जुड़ी सुविधा प्रदान करने की प्रक्रिया को लेकर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। जिससे उनकी समस्या का समाधान संभव हो सका। अचानक मिले इस लाभ से नाथू भाई काफी खुश नजर आए। उन्होंने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। साथ ही जिला कलेक्टर की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ रहा है और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद भी मिल रही है। प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला स्तर पर व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण अपने ब्लॉक के वीसी केन्द्र में वीसी के माध्यम से जुडे।
- बरोठा। समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में तुलसी-शालिग्राम विवाह के पावन अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत चारभुजा मंदिर से ठाकुर जी की सवारी के साथ धूमधाम से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान बैंड-बाजों की मधुर धुन पर भक्ति भजन गूंजते रहे। महिलाएं भजनों पर नृत्य करती हुई आगे बढ़ीं, वहीं श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। यह शोभायात्रा चारभुजा मंदिर से रवाना होकर सदर बाजार, पुराने बस स्टैंड, जसवंतपुरा, आसावता, अरनिया सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए बरोठा पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की सवारी पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा का समापन बरोठा स्थित भेरूलाल जी गायरी (पिता देवरामजी गायरी) के निवास पर हुआ। यहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधानपूर्वक तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान भेरूलाल जी की ओर से सभी समाज के श्रद्धालुओं के लिए एक ही जाजम पर सामूहिक भोजन (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में मंदिर के पंडित बद्रीदास, किशोरदास, मंगलदास बैरागी सहित समस्त ग्रामवासी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- धंबोला। पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत धम्बोला थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 37 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी न केवल हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर मामलों में वांछित था, बल्कि जिला पुलिस की टॉप-10 सूची में भी शामिल था। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा इस आरोपी पर 1000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से गिरफ्तार किया गया। *पहचान छुपाकर जी रहा था आरोपी* गिरफ्तार आरोपी भुरा उर्फ भुरका (76) निवासी पलासडोर, थाना काकणवाणी, जिला झाबुआ, वर्षों से अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर दबिश दी, जहां वह मौजूद मिला। शुरुआत में आरोपी ने गलत नाम-पता बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपनी असली पहचान कबूल कर ली। *1989 के मामले में था फरार* यह गिरफ्तारी वर्ष 1989 के एक मामले से जुड़ी है, जिसमें आरोपी लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृताधिकारी के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। टीम ने अपराधियों को पकड़ने के लिए अनोखे तरीके अपनाए—कभी चायवाले बनकर, कभी सब्जी विक्रेता तो कभी मजदूर बनकर जानकारी जुटाई। इसी रणनीति के चलते वर्षों से फरार कई अपराधियों को पकड़ा जा सका। अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे कई अपराधियों को भी गिरफ्तार किया, जो 10 से 30 वर्षों से फरार चल रहे थे और अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग जगहों पर रह रहे थे। *पुलिस की सतर्कता का नतीजा* इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे कितने भी समय तक छुपे रहें, कानून के हाथ उनसे लंबे होते हैं। डूंगरपुर पुलिस की इस सफलता को जिले में बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। *कार्यवाही करने वाली टीम* देवेन्द्र देवल, थानाधिकारी पुलिस थाना धम्बोला सोहनलाल, सउनि भानुप्रतापसिंह,करण भट्ट, कुणाल रहे।1
- डूंगरपुर जिले की धंबोला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 37 साल से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल था और उस पर 1000 रुपये का इनाम घोषित था। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धंबोला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश तेज की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी भुरा उर्फ भुरका पिता पुना डामोर मीणा, उम्र 70 वर्ष, निवासी पलासबोर थाना कागवाणी, जिला झाबुआ (मध्यप्रदेश) है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था और वह पिछले 37 वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गलत नाम-पता बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसकी असली पहचान सामने आ गई। 37 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार टॉप-10 अपराधियों में था शामिल 1000 रुपये का इनामी बदमाश झाबुआ (मध्यप्रदेश) से पकड़ा गया पुलिस के इस विशेष अभियान के तहत अन्य कई पुराने मामलों में फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो वर्षों से अपनी पहचान छुपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। पुलिस अधिकारी – “विशेष अभियान के तहत वांछित अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।” फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।1
- Post by Raj Raj1
- Post by Ravi Das1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए। स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।1
- मोहनखेड़ा तीर्थ में आज वार्षितप और पालन महोत्सव को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। कुशलगढ़ श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ की महिला परिषद एवं पाठशाला के बच्चे बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ तीर्थ पहुंचे। इस दौरान गुरुदेव जयंत सेन श्रीजी महाराज के शिष्य नित्य सेन श्रीजी महाराज का मंगल प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे हुए नाचते-गाते स्वागत में शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। मोहनखेड़ा तीर्थ को इस अवसर पर दुल्हन की तरह भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे तीर्थ नगरी की सुंदरता देखते ही बन रही है। यह महोत्सव 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु भाग लेने पहुंच रहे हैं। कुशलगढ़ से महिला परिषद की अध्यक्ष स्वाति गादीयां, पूर्व अध्यक्ष डिंपल नाहटा, आभा कांवडिया, प्रीति खमेसरा, रंजना नाहटा, सुशीला मेहता, राजलश्रीमाल, ममता गादिया, सोनू खमेसरा, सुनीता चोपड़ा, रानी बम, सोनम नाहटा, दीप्ति लुणावत, जोशना चंडालिया, उपासना कावड़िया, सोनू चंडालिया, सरोज चोपड़ा, राजेश्वरी बम, आरती बाफना, ममता खारीवाल, मंजुला लुणावत, सपना कोठारी, पैरणा नाहटा, रूपल मेहता सहित सुनील धारीवाल, निलेश चंडालिया, दीपेश कावड़िया, अशोक श्रीमार, सुनील शर्मा, पवन गादिया आदि श्रद्धालु भी इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति के संरक्षण का भी प्रतीक बनकर उभर रहा है।4
- रतलाम।। गांव कांण्डरवासा में कुएं मैं गिरने से पुलिस प्रशासन की मदद से बाहर निकाल गया1
- Post by Bherulal Damor1