Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए। स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
Ramesh Gandhi
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए। स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए। स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।1
- डूंगरपुर जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस थाना बिछीवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 39 कार्टन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (नंबर GJ 27 DH 6930) में अवैध शराब भरकर बिछीवाड़ा से मालमाथा की ओर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने धामोद रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को करीब 80-90 मीटर पहले छोड़कर खेतों और जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब और बीयर के कार्टन मिले। वाहन को थाने लाकर गिनती करने पर कुल 39 कार्टन बरामद हुए, जिनमें ग्रीन लेबल, 8 पीएम स्पेशल, मैजिक मोमेंट और किंगफिशर बीयर शामिल हैं। सभी पर “For Sale in Rajasthan Only” अंकित पाया गया। पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही, जबकि टीम में शिवराम, मयंक और रोशन सिंह भी शामिल रहे, जिनके प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई।1
- Post by Bherulal Damor1
- सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। गुजरात रोडवेज की बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रामसौर जुना गांव में हुआ। प्रशासक जयंतीलाल डामोर ने बताया कि गांव निवासी कला डामोर (45) पुत्र रूपा डामोर बुधवार शाम को अपने घर से पैदल निकले थे। वे अपने बड़े बेटे की आगामी शादी समारोह की सूचना देने के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान डूंगरपुर से संतरामपुर जा रही गुजरात रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कला डामोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- धंबोला. धंबोला कस्बे के महादेव कॉलोनी क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जब परेश यादव के घर के सामने एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। स्थानीय लोगों मनी बेन एवं केसर बाई की मौजूदगी में प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाय और नवजात बछड़े की देखभाल भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय लावारिस हालत में इधर-उधर घूम रही थी और उसी दौरान उसने बछड़े को जन्म दे दिया। इस घटना ने कस्बे में बढ़ती लावारिस पशुधन की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। मनी बाई ने बताया कि गर्मियों के दिनों में कई पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे इधर-उधर भटकते रहते हैं और असुरक्षित परिस्थितियों में अपने बच्चों को जन्म देते हैं। यह न केवल पशुओं के लिए बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग गाय का दूध निकालने तक ही उसकी देखभाल करते हैं और जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो उसे लावारिस छोड़ देते हैं। इस प्रकार की प्रवृत्ति न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पशुपालकों को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- कुशलगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पाटी गांव निवासी पेट्रोल पंप कर्मी कादर मकरानी अपनी पुत्री और पोते के साथ मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र स्थित गेमन पुलिया के पास देर रात लूटपाट और मारपीट का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, कादर मकरानी अपनी पुत्री को जावरा से दुपहिया वाहन पर कुशलगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही वे गेमन पुलिया के पास पहुंचे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और तीनों के साथ मारपीट की। लुटेरों ने कादर से ₹5000 नकद व पर्स तथा उनकी पुत्री से ₹15,000 नकद, सोने के टॉप्स और मंगलसूत्र लूट लिया। साथ ही दोनों के मोबाइल छीन लिए और मोटरसाइकिल का क्लच वायर तोड़कर चाबी भी ले गए, जिससे वे मौके से आगे न बढ़ सकें। घटना के बाद एक टेंपो चालक ने मदद कर उन्हें बाजना थाने पहुंचाया, लेकिन वहां पुलिस ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। बाद में परिचित के हस्तक्षेप पर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ितों का आरोप है कि गंभीर वारदात के बावजूद पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यह वारदात सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर करती है।2
- झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में आयोजित अंतर-वृत पुलिस सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे गोदावरी नाका में पुलिस सर्कल ऋषभदेव और पुलिस सर्कल झाड़ोल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में पुलिस सर्कल झाड़ोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 सेट जीतकर जीत अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और उत्साह का परिचय दिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न स्थानों से विजेता बनी टीमों के बीच मुकाबले गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की संभावना है।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का बाबा भीमराव अंबेडकर जी के 137 में जन्म उत्सव पर विशेषांक। स्पेशल रिपोर्ट देखेगा हम दोनों जा रहे1