logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाकाबंदी देख चालक कार छोड़कर जंगल में फरार तस्कर, 2.50 लाख की शराब जब्त डूंगरपुर जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस थाना बिछीवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 39 कार्टन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (नंबर GJ 27 DH 6930) में अवैध शराब भरकर बिछीवाड़ा से मालमाथा की ओर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने धामोद रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को करीब 80-90 मीटर पहले छोड़कर खेतों और जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब और बीयर के कार्टन मिले। वाहन को थाने लाकर गिनती करने पर कुल 39 कार्टन बरामद हुए, जिनमें ग्रीन लेबल, 8 पीएम स्पेशल, मैजिक मोमेंट और किंगफिशर बीयर शामिल हैं। सभी पर “For Sale in Rajasthan Only” अंकित पाया गया। पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही, जबकि टीम में शिवराम, मयंक और रोशन सिंह भी शामिल रहे, जिनके प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई।

17 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
17 hrs ago

नाकाबंदी देख चालक कार छोड़कर जंगल में फरार तस्कर, 2.50 लाख की शराब जब्त डूंगरपुर जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस थाना बिछीवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 39 कार्टन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (नंबर GJ 27 DH 6930) में अवैध शराब भरकर बिछीवाड़ा से मालमाथा की ओर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने धामोद रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को करीब 80-90 मीटर पहले छोड़कर खेतों और जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब और बीयर के कार्टन मिले। वाहन को थाने लाकर गिनती करने पर कुल 39 कार्टन बरामद हुए, जिनमें ग्रीन लेबल, 8 पीएम स्पेशल, मैजिक मोमेंट और किंगफिशर बीयर शामिल हैं। सभी पर “For Sale in Rajasthan Only” अंकित पाया गया। पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही, जबकि टीम में शिवराम, मयंक और रोशन सिंह भी शामिल रहे, जिनके प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस थाना बिछीवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 39 कार्टन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (नंबर GJ 27 DH 6930) में अवैध शराब भरकर बिछीवाड़ा से मालमाथा की ओर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने धामोद रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को करीब 80-90 मीटर पहले छोड़कर खेतों और जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब और बीयर के कार्टन मिले। वाहन को थाने लाकर गिनती करने पर कुल 39 कार्टन बरामद हुए, जिनमें ग्रीन लेबल, 8 पीएम स्पेशल, मैजिक मोमेंट और किंगफिशर बीयर शामिल हैं। सभी पर “For Sale in Rajasthan Only” अंकित पाया गया। पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही, जबकि टीम में शिवराम, मयंक और रोशन सिंह भी शामिल रहे, जिनके प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई।
    1
    डूंगरपुर जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस थाना बिछीवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 39 कार्टन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (नंबर GJ 27 DH 6930) में अवैध शराब भरकर बिछीवाड़ा से मालमाथा की ओर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने धामोद रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को करीब 80-90 मीटर पहले छोड़कर खेतों और जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब और बीयर के कार्टन मिले। वाहन को थाने लाकर गिनती करने पर कुल 39 कार्टन बरामद हुए, जिनमें ग्रीन लेबल, 8 पीएम स्पेशल, मैजिक मोमेंट और किंगफिशर बीयर शामिल हैं। सभी पर “For Sale in Rajasthan Only” अंकित पाया गया।
पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही, जबकि टीम में शिवराम, मयंक और रोशन सिंह भी शामिल रहे, जिनके प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए। स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए।
स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। गुजरात रोडवेज की बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रामसौर जुना गांव में हुआ। प्रशासक जयंतीलाल डामोर ने बताया कि गांव निवासी कला डामोर (45) पुत्र रूपा डामोर बुधवार शाम को अपने घर से पैदल निकले थे। वे अपने बड़े बेटे की आगामी शादी समारोह की सूचना देने के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान डूंगरपुर से संतरामपुर जा रही गुजरात रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कला डामोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। गुजरात रोडवेज की बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार यह हादसा रामसौर जुना गांव में हुआ। प्रशासक जयंतीलाल डामोर ने बताया कि गांव निवासी कला डामोर (45) पुत्र रूपा डामोर बुधवार शाम को अपने घर से पैदल निकले थे। वे अपने बड़े बेटे की आगामी शादी समारोह की सूचना देने के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान डूंगरपुर से संतरामपुर जा रही गुजरात रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कला डामोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया।
हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है।
मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • धंबोला. धंबोला कस्बे के महादेव कॉलोनी क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जब परेश यादव के घर के सामने एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। स्थानीय लोगों मनी बेन एवं केसर बाई की मौजूदगी में प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाय और नवजात बछड़े की देखभाल भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय लावारिस हालत में इधर-उधर घूम रही थी और उसी दौरान उसने बछड़े को जन्म दे दिया। इस घटना ने कस्बे में बढ़ती लावारिस पशुधन की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। मनी बाई ने बताया कि गर्मियों के दिनों में कई पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे इधर-उधर भटकते रहते हैं और असुरक्षित परिस्थितियों में अपने बच्चों को जन्म देते हैं। यह न केवल पशुओं के लिए बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग गाय का दूध निकालने तक ही उसकी देखभाल करते हैं और जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो उसे लावारिस छोड़ देते हैं। इस प्रकार की प्रवृत्ति न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पशुपालकों को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    धंबोला. धंबोला कस्बे के महादेव  कॉलोनी क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जब परेश यादव के घर के सामने एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। स्थानीय लोगों मनी बेन एवं केसर बाई की मौजूदगी में प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाय और नवजात बछड़े की देखभाल भी की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय लावारिस हालत में इधर-उधर घूम रही थी और उसी दौरान उसने बछड़े को जन्म दे दिया। इस घटना ने कस्बे में बढ़ती लावारिस पशुधन की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
मनी बाई ने बताया कि गर्मियों के दिनों में कई पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे इधर-उधर भटकते रहते हैं और असुरक्षित परिस्थितियों में अपने बच्चों को जन्म देते हैं। यह न केवल पशुओं के लिए बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी का कारण बनता है।
उन्होंने आगे कहा कि कई लोग गाय का दूध निकालने तक ही उसकी देखभाल करते हैं और जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो उसे लावारिस छोड़ देते हैं। इस प्रकार की प्रवृत्ति न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पशुपालकों को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कुशलगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पाटी गांव निवासी पेट्रोल पंप कर्मी कादर मकरानी अपनी पुत्री और पोते के साथ मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र स्थित गेमन पुलिया के पास देर रात लूटपाट और मारपीट का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, कादर मकरानी अपनी पुत्री को जावरा से दुपहिया वाहन पर कुशलगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही वे गेमन पुलिया के पास पहुंचे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और तीनों के साथ मारपीट की। लुटेरों ने कादर से ₹5000 नकद व पर्स तथा उनकी पुत्री से ₹15,000 नकद, सोने के टॉप्स और मंगलसूत्र लूट लिया। साथ ही दोनों के मोबाइल छीन लिए और मोटरसाइकिल का क्लच वायर तोड़कर चाबी भी ले गए, जिससे वे मौके से आगे न बढ़ सकें। घटना के बाद एक टेंपो चालक ने मदद कर उन्हें बाजना थाने पहुंचाया, लेकिन वहां पुलिस ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। बाद में परिचित के हस्तक्षेप पर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ितों का आरोप है कि गंभीर वारदात के बावजूद पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यह वारदात सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर करती है।
    2
    कुशलगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पाटी गांव निवासी पेट्रोल पंप कर्मी कादर मकरानी अपनी पुत्री और पोते के साथ मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र स्थित गेमन पुलिया के पास देर रात लूटपाट और मारपीट का शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार, कादर मकरानी अपनी पुत्री को जावरा से दुपहिया वाहन पर कुशलगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही वे गेमन पुलिया के पास पहुंचे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और तीनों के साथ मारपीट की।
लुटेरों ने कादर से ₹5000 नकद व पर्स तथा उनकी पुत्री से ₹15,000 नकद, सोने के टॉप्स और मंगलसूत्र लूट लिया। साथ ही दोनों के मोबाइल छीन लिए और मोटरसाइकिल का क्लच वायर तोड़कर चाबी भी ले गए, जिससे वे मौके से आगे न बढ़ सकें।
घटना के बाद एक टेंपो चालक ने मदद कर उन्हें बाजना थाने पहुंचाया, लेकिन वहां पुलिस ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। बाद में परिचित के हस्तक्षेप पर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज की गई।
पीड़ितों का आरोप है कि गंभीर वारदात के बावजूद पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यह वारदात सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर करती है।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Bherulal Damor
    1
    Post by Bherulal Damor
    user_Bherulal Damor
    Bherulal Damor
    सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • स्वास्तिक लाइब्रेरी धरियावद ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-नगर के हृदय स्थल में स्थित सुभाष पार्क के समीप स्वास्तिक लाइब्रेरी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया है। स्वास्तिक लाइब्रेरी के संचालक पिंटू खत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाड़रियावास के प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह भाटी,राज्य पुरस्कृत शिक्षक योगेश कुमार जाटव,भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेव, पुष्कर डामोर सहित की बतौर गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन कर डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से की गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी द्वारा आए हुए अतिथियों का ओपरने से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला है। वही वक्ताओं द्वारा स्वास्तिक लाइब्रेरी के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी में अध्ययन करने, कंपटीशन की तैयारी कर सिलेक्शन होने वाले सैंकड़ों प्रतिभागियों का ओपरना व स्वास्तिक लाइब्रेरी का स्मृति चिन्ह देकर एवं पेन भेंटकर स्वागत- अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी स्कूल के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंगलता खत्री द्वारा किया गया।
    4
    स्वास्तिक लाइब्रेरी धरियावद ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-नगर के हृदय स्थल में स्थित सुभाष पार्क के समीप स्वास्तिक लाइब्रेरी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया है। स्वास्तिक लाइब्रेरी के संचालक पिंटू खत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाड़रियावास के प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह भाटी,राज्य पुरस्कृत शिक्षक योगेश कुमार जाटव,भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेव, पुष्कर डामोर सहित की बतौर गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन कर डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से की गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी द्वारा आए हुए अतिथियों का ओपरने से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला है। वही वक्ताओं द्वारा स्वास्तिक लाइब्रेरी के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी में अध्ययन करने, कंपटीशन की तैयारी कर सिलेक्शन होने वाले सैंकड़ों प्रतिभागियों का ओपरना व स्वास्तिक लाइब्रेरी का स्मृति चिन्ह देकर एवं पेन भेंटकर स्वागत- अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी स्कूल के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंगलता खत्री द्वारा किया गया।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पहले बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। धंबोला थाने के एएसआई नेपाल सिंह के अनुसार, पारड़ा दरियाटी निवासी किशन (19) पुत्र कन्हैया लाल डेंडोर अपने साथी प्रवीण के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान सीमलवाड़ा-राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार किशन और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक महावीर पुत्र जगदीश बैरवा निवासी बूंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महावीर को प्राथमिक उपचार के बाद डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस प्रकार हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के शव सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए थे, जबकि ट्रैक्टर चालक के शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। बाद में तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक किशन नर्सिंग तृतीय वर्ष का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं प्रवीण (30) गुजरात का निवासी था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया जा रहा है कि प्रवीण, किशन का जीजा था। इधर, किशन के पिता कन्हैया लाल डेंडोर ने धंबोला थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमलवाड़ा अस्पताल में चौकी प्रभारी सकाराम परमार की मौजूदगी में दो शवों का पोस्टमार्टम किया गया, जबकि एएसआई नेपाल सिंह ने डूंगरपुर अस्पताल में ट्रैक्टर चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान पूर्व प्रधान महेंद्र बरजोड़ एवं प्रशासक अरुण कुमार बरजोड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पहले बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    3
    सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पहले बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
धंबोला थाने के एएसआई नेपाल सिंह के अनुसार, पारड़ा दरियाटी निवासी किशन (19) पुत्र कन्हैया लाल डेंडोर अपने साथी प्रवीण के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान सीमलवाड़ा-राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार किशन और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक महावीर पुत्र जगदीश बैरवा निवासी बूंदी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल महावीर को प्राथमिक उपचार के बाद डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस प्रकार हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है।
पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के शव सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए थे, जबकि ट्रैक्टर चालक के शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। बाद में तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक किशन नर्सिंग तृतीय वर्ष का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं प्रवीण (30) गुजरात का निवासी था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया जा रहा है कि प्रवीण, किशन का जीजा था।
इधर, किशन के पिता कन्हैया लाल डेंडोर ने धंबोला थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीमलवाड़ा अस्पताल में चौकी प्रभारी सकाराम परमार की मौजूदगी में दो शवों का पोस्टमार्टम किया गया, जबकि एएसआई नेपाल सिंह ने डूंगरपुर अस्पताल में ट्रैक्टर चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान पूर्व प्रधान महेंद्र बरजोड़ एवं प्रशासक अरुण कुमार बरजोड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पहले बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.