logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लावारिस पशुधन की समस्या: कस्बे में गाय ने महादेव कॉलोनी में दिया बछड़े को जन्म, पशुपालकों की जिम्मेदारी पर उठे सवाल धंबोला. धंबोला कस्बे के महादेव कॉलोनी क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जब परेश यादव के घर के सामने एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। स्थानीय लोगों मनी बेन एवं केसर बाई की मौजूदगी में प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाय और नवजात बछड़े की देखभाल भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय लावारिस हालत में इधर-उधर घूम रही थी और उसी दौरान उसने बछड़े को जन्म दे दिया। इस घटना ने कस्बे में बढ़ती लावारिस पशुधन की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। मनी बाई ने बताया कि गर्मियों के दिनों में कई पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे इधर-उधर भटकते रहते हैं और असुरक्षित परिस्थितियों में अपने बच्चों को जन्म देते हैं। यह न केवल पशुओं के लिए बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग गाय का दूध निकालने तक ही उसकी देखभाल करते हैं और जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो उसे लावारिस छोड़ देते हैं। इस प्रकार की प्रवृत्ति न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पशुपालकों को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

19 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
19 hrs ago

लावारिस पशुधन की समस्या: कस्बे में गाय ने महादेव कॉलोनी में दिया बछड़े को जन्म, पशुपालकों की जिम्मेदारी पर उठे सवाल धंबोला. धंबोला कस्बे के महादेव कॉलोनी क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जब परेश यादव के घर के सामने एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। स्थानीय लोगों मनी बेन एवं केसर बाई की मौजूदगी में प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाय और नवजात बछड़े की देखभाल भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय लावारिस हालत में इधर-उधर घूम रही थी और उसी दौरान उसने बछड़े को जन्म दे दिया। इस घटना ने कस्बे में बढ़ती लावारिस पशुधन की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। मनी बाई ने बताया कि गर्मियों के दिनों में कई पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे इधर-उधर भटकते रहते हैं और असुरक्षित परिस्थितियों में अपने बच्चों को जन्म देते हैं। यह न केवल पशुओं के लिए बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग गाय का दूध निकालने तक ही उसकी देखभाल करते हैं और जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो उसे लावारिस छोड़ देते हैं। इस प्रकार की प्रवृत्ति न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पशुपालकों को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का बाबा भीमराव अंबेडकर जी के 137 में जन्म उत्सव पर विशेषांक। स्पेशल रिपोर्ट देखेगा हम दोनों जा रहे
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का बाबा भीमराव अंबेडकर जी के 137 में जन्म उत्सव पर विशेषांक।
स्पेशल रिपोर्ट देखेगा हम दोनों जा रहे
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कुशलगढ़ सहित पूरे बांसवाड़ा जिले में पुलिस विभाग द्वारा विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के समस्त कार्यालयों, थानों एवं पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान किया। सभी थाना परिसरों, कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में व्यापक सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया, वहीं विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता जैसे कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। स्थापना दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं तथा स्वच्छता और हरियाली के लिए सभी का योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पुलिस स्थापना दिवस के अंतर्गत 15 एवं 16 अप्रैल को जिला स्तर पर सामाजिक, रचनात्मक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेल शामिल हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों के साथ युवा सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र भी भाग लेंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये आयोजन पुलिस विभाग की सक्रियता, सेवा भावना और समाज के साथ मजबूत संबंधों का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहे हैं।
    3
    राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कुशलगढ़ सहित पूरे बांसवाड़ा जिले में पुलिस विभाग द्वारा विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के समस्त कार्यालयों, थानों एवं पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान किया। सभी थाना परिसरों, कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में व्यापक सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया, वहीं विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता जैसे कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। स्थापना दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं तथा स्वच्छता और हरियाली के लिए सभी का योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
पुलिस स्थापना दिवस के अंतर्गत 15 एवं 16 अप्रैल को जिला स्तर पर सामाजिक, रचनात्मक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेल शामिल हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों के साथ युवा सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र भी भाग लेंगे।
कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये आयोजन पुलिस विभाग की सक्रियता, सेवा भावना और समाज के साथ मजबूत संबंधों का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहे हैं।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में आयोजित अंतर-वृत पुलिस सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे गोदावरी नाका में पुलिस सर्कल ऋषभदेव और पुलिस सर्कल झाड़ोल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में पुलिस सर्कल झाड़ोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 सेट जीतकर जीत अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और उत्साह का परिचय दिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न स्थानों से विजेता बनी टीमों के बीच मुकाबले गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
    1
    झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में आयोजित अंतर-वृत पुलिस सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे गोदावरी नाका में पुलिस सर्कल ऋषभदेव और पुलिस सर्कल झाड़ोल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।
मुकाबले में पुलिस सर्कल झाड़ोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 सेट जीतकर जीत अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और उत्साह का परिचय दिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न स्थानों से विजेता बनी टीमों के बीच मुकाबले गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • स्वास्तिक लाइब्रेरी धरियावद ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-नगर के हृदय स्थल में स्थित सुभाष पार्क के समीप स्वास्तिक लाइब्रेरी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया है। स्वास्तिक लाइब्रेरी के संचालक पिंटू खत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाड़रियावास के प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह भाटी,राज्य पुरस्कृत शिक्षक योगेश कुमार जाटव,भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेव, पुष्कर डामोर सहित की बतौर गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन कर डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से की गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी द्वारा आए हुए अतिथियों का ओपरने से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला है। वही वक्ताओं द्वारा स्वास्तिक लाइब्रेरी के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी में अध्ययन करने, कंपटीशन की तैयारी कर सिलेक्शन होने वाले सैंकड़ों प्रतिभागियों का ओपरना व स्वास्तिक लाइब्रेरी का स्मृति चिन्ह देकर एवं पेन भेंटकर स्वागत- अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी स्कूल के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंगलता खत्री द्वारा किया गया।
    4
    स्वास्तिक लाइब्रेरी धरियावद ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-नगर के हृदय स्थल में स्थित सुभाष पार्क के समीप स्वास्तिक लाइब्रेरी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया है। स्वास्तिक लाइब्रेरी के संचालक पिंटू खत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाड़रियावास के प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह भाटी,राज्य पुरस्कृत शिक्षक योगेश कुमार जाटव,भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेव, पुष्कर डामोर सहित की बतौर गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन कर डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से की गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी द्वारा आए हुए अतिथियों का ओपरने से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला है। वही वक्ताओं द्वारा स्वास्तिक लाइब्रेरी के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी में अध्ययन करने, कंपटीशन की तैयारी कर सिलेक्शन होने वाले सैंकड़ों प्रतिभागियों का ओपरना व स्वास्तिक लाइब्रेरी का स्मृति चिन्ह देकर एवं पेन भेंटकर स्वागत- अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी स्कूल के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंगलता खत्री द्वारा किया गया।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by सुनील कुमार खटीक
    1
    Post by सुनील कुमार खटीक
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Video Creator डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    37 min ago
  • उदयपुर जिले के कानोड़ क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सरकारी क्वार्टर में एक एएनएम (ANM) द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम अनीता मीणा (30 वर्ष) बताया जा रहा है, जो राजपुरा में पदस्थापित थी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अनीता मीणा ने डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में यह कदम उठाया। घटना के समय डॉ. बिजारणिया की सीएचसी में नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वे बीच ड्यूटी से ही गायब हो गए। स्थिति को संभालने के लिए डॉ. पवन जाट ने नाइट ड्यूटी संभाली। वहीं, सूत्रों के अनुसार डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया को मगलवाड़ क्षेत्र के आसपास से पकड़कर पूछताछ के लिए लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी कानोड़ CHC पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिंडर चिकित्सालय भेजा गया है। फिलहाल कानोड़ थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। 👉 इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। #UdaipurNews #Kanod #ANMSuicide #BreakingNews #RajasthanNews #PoliceInvestigation #LakeCityNews
    1
    उदयपुर जिले के कानोड़ क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सरकारी क्वार्टर में एक एएनएम (ANM) द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम अनीता मीणा (30 वर्ष) बताया जा रहा है, जो राजपुरा में पदस्थापित थी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि अनीता मीणा ने डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में यह कदम उठाया। घटना के समय डॉ. बिजारणिया की सीएचसी में नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वे बीच ड्यूटी से ही गायब हो गए।
स्थिति को संभालने के लिए डॉ. पवन जाट ने नाइट ड्यूटी संभाली। वहीं, सूत्रों के अनुसार डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया को मगलवाड़ क्षेत्र के आसपास से पकड़कर पूछताछ के लिए लाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी कानोड़ CHC पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिंडर चिकित्सालय भेजा गया है। फिलहाल कानोड़ थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
👉 इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
#UdaipurNews #Kanod #ANMSuicide #BreakingNews #RajasthanNews #PoliceInvestigation #LakeCityNews
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    44 min ago
  • धरियावद नगर में संत सेन महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-नगर में सेनजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संत सेन महाराज के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें सुसज्जित झांकी, बैंड- बाजे और भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह समाजजनों द्वारा पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने संत सेन महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संत सेन महाराज ने समाज में भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश दिया, जिसे अपनाना आज के समय की आवश्यकता है। शोभायात्रा का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
    1
    धरियावद नगर में संत सेन महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-नगर में सेनजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा में समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संत सेन महाराज के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें सुसज्जित झांकी, बैंड- बाजे और भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह समाजजनों द्वारा पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने संत सेन महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संत सेन महाराज ने समाज में भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश दिया, जिसे अपनाना आज के समय की आवश्यकता है। शोभायात्रा का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Raj Raj
    1
    Post by Raj Raj
    user_Raj Raj
    Raj Raj
    Voice of people Pratapgarh, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • Post by Dharmendra meena
    1
    Post by Dharmendra meena
    user_Dharmendra meena
    Dharmendra meena
    Farmer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.