logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माथुगामडा रोड पर नकली घी की आशंका, दो डेयरियों पर पुलिस का छापा, सैंपल जांच तक सील डूंगरपुर। शहर के माथुगामडा रोड पर नकली घी बेचने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दूध डेयरियों पर छापेमारी की। मौके पर घी संदिग्ध हालत में मिलने पर दोनों डेयरियों को सील कर दिया गया है। कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि पुलिस को माथुगामडा रोड स्थित डेयरियों में नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जय मातेश्वरी दूध डेयरी और किशन मेवाड़ दूध डेयरी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मातेश्वरी डेयरी में प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ घी मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित किशन मेवाड़ डेयरी में प्लास्टिक केन में घी रखा हुआ पाया गया। घी की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर पुलिस ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। हालांकि फूड इंस्पेक्टर के मौके पर नहीं पहुंच पाने के कारण पुलिस ने दोनों डेयरियों को एहतियातन सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों डेयरियों से घी के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घी असली है या नकली।फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है

19 hrs ago
user_Naresh Bhoi
Naresh Bhoi
पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
19 hrs ago

माथुगामडा रोड पर नकली घी की आशंका, दो डेयरियों पर पुलिस का छापा, सैंपल जांच तक सील डूंगरपुर। शहर के माथुगामडा रोड पर नकली घी बेचने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दूध डेयरियों पर छापेमारी की। मौके पर घी संदिग्ध हालत में मिलने पर दोनों डेयरियों को सील कर दिया गया है। कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि पुलिस को माथुगामडा रोड स्थित डेयरियों में नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जय मातेश्वरी दूध डेयरी और किशन मेवाड़ दूध डेयरी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मातेश्वरी डेयरी में प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ घी मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित किशन मेवाड़ डेयरी में प्लास्टिक केन में घी रखा हुआ पाया गया। घी की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर पुलिस ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। हालांकि फूड इंस्पेक्टर के मौके पर नहीं पहुंच पाने के कारण पुलिस ने दोनों डेयरियों को एहतियातन सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों डेयरियों से घी के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घी असली है या नकली।फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है

  • user_??।।?. mm?m । ।.?.।
    ??।।?. mm?m । ।.?.।
    Simalwara, Dungarpur
    🙏
    13 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर दाे बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पारडा दरियाटी निवासी किशन और उसका साथी प्रवीण बाइक पर जा रहे थे। सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन और प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।ट्रैक्टर ड्राइवर महावीर बैरवा भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर दाे बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पारडा दरियाटी निवासी किशन और उसका साथी प्रवीण बाइक पर जा रहे थे। सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन और प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।ट्रैक्टर ड्राइवर महावीर बैरवा भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • सागवाड़ा में अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास बाबा रामदेव मंदिर परिसर में 20 लाख की लागत से बनेगा केंद्र आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की गई। बाबा रामदेव मंदिर परिसर में विधायक मद से 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक शंकरलाल डेचा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की बदौलत आज देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो” के संदेश को समाज के विकास का मूल आधार बताया। विधायक डेचा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब के “अंत्योदय” के विचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह सांस्कृतिक केंद्र विशेष रूप से बुनकर समाज के लिए शिक्षा और सामाजिक उन्नति का केंद्र बनेगा। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि समाज के गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करें। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। समारोह में बुनकर समाज के अध्यक्ष नरेश बुनकर ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, महामंत्री के.पी. सिंह, राधाकृष्ण टेलर, जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार, प्रदीप गमोट, भोपाल सिंह, चंदन सिंह, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीचंद बुनकर, विष्णु बुनकर सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजजन मौजूद रहे।
    1
    सागवाड़ा में अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास
बाबा रामदेव मंदिर परिसर में 20 लाख की लागत से बनेगा केंद्र
आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की गई। बाबा रामदेव मंदिर परिसर में विधायक मद से 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र का शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर विधायक शंकरलाल डेचा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की बदौलत आज देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो” के संदेश को समाज के विकास का मूल आधार बताया।
विधायक डेचा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब के “अंत्योदय” के विचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह सांस्कृतिक केंद्र विशेष रूप से बुनकर समाज के लिए शिक्षा और सामाजिक उन्नति का केंद्र बनेगा। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि समाज के गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करें।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
समारोह में बुनकर समाज के अध्यक्ष नरेश बुनकर ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, महामंत्री के.पी. सिंह, राधाकृष्ण टेलर, जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार, प्रदीप गमोट, भोपाल सिंह, चंदन सिंह, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीचंद बुनकर, विष्णु बुनकर सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजजन मौजूद रहे।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। डॉ. बी.आर. अंबेडकर अनुसूचित जाति शोध एवं विकास परिषद छात्रावास, सीमलवाड़ा में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर चंद्रोडिया मैदान दरियाटी से सीमलवाड़ा तक एक अनुशासित एवं भव्य रैली निकाली गई, जिसमें समाज के युवा, बुजुर्ग एवं गणमान्यजन उत्साह के साथ शामिल हुए। रैली का शुभारंभ श्री मोहनलाल यादव (घुवेड) ने नीला झंडा दिखाकर किया। दरियाटी से प्रारंभ हुई यह रैली मुख्य मार्गों से होती हुई शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर श्री भीखालाल धम्बोला, नाथूलाल बासिया एवं मणिलाल धम्बोला द्वारा रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नटवरलाल यादव, अमृत मेघवाल (केशरियाजी), परिषद अध्यक्ष मोहन जी, वागड़ अध्यक्ष मगन जी, चौरासी अध्यक्ष नगजी जी एवं युवा अध्यक्ष जयंतीलाल धम्बोला सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। स्वागत भाषण में चौरासी अध्यक्ष नगजी जी ने समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता नटवरलाल यादव ने कहा कि “शिक्षा और संगठन ही समाज की उन्नति के द्वार खोल सकते हैं।” उन्होंने प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब छात्रों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की और ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मकता एवं एकजुटता बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम के दौरान मोहन जी (पीठ), वालचंद जी (रामसौर), रामलाल जी (नोलियाबाड़ा), गोवर्धन जी, मगन जी, रमन जी, नगजी साकोदरा, विनोद जी, लोकेश जी, ललित जी, कुलदीप जी, मोहन जी (पंच कुंडी) सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ वागड़-चौरासी क्षेत्र की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूंजीलाल, अरुण, जयंतीलाल, महेश, दीपक, मगन नेगाला सहित समस्त युवा साथियों, वरिष्ठजनों एवं भामाशाहों का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन योगेश रामसौर एवं प्रवीण नेगाला ने किया, जबकि अंत में नारायण नोलियावाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को समाज में प्रसारित करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।
    4
    सीमलवाड़ा। डॉ. बी.आर. अंबेडकर अनुसूचित जाति शोध एवं विकास परिषद छात्रावास, सीमलवाड़ा में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर चंद्रोडिया मैदान दरियाटी से सीमलवाड़ा तक एक अनुशासित एवं भव्य रैली निकाली गई, जिसमें समाज के युवा, बुजुर्ग एवं गणमान्यजन उत्साह के साथ शामिल हुए।
रैली का शुभारंभ श्री मोहनलाल यादव (घुवेड) ने नीला झंडा दिखाकर किया। दरियाटी से प्रारंभ हुई यह रैली मुख्य मार्गों से होती हुई शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर श्री भीखालाल धम्बोला, नाथूलाल बासिया एवं मणिलाल धम्बोला द्वारा रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नटवरलाल यादव, अमृत मेघवाल (केशरियाजी), परिषद अध्यक्ष मोहन जी, वागड़ अध्यक्ष मगन जी, चौरासी अध्यक्ष नगजी जी एवं युवा अध्यक्ष जयंतीलाल धम्बोला सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
स्वागत भाषण में चौरासी अध्यक्ष नगजी जी ने समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता नटवरलाल यादव ने कहा कि “शिक्षा और संगठन ही समाज की उन्नति के द्वार खोल सकते हैं।” उन्होंने प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब छात्रों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की और ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मकता एवं एकजुटता बढ़ाने वाला बताया।
कार्यक्रम के दौरान मोहन जी (पीठ), वालचंद जी (रामसौर), रामलाल जी (नोलियाबाड़ा), गोवर्धन जी, मगन जी, रमन जी, नगजी साकोदरा, विनोद जी, लोकेश जी, ललित जी, कुलदीप जी, मोहन जी (पंच कुंडी) सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ वागड़-चौरासी क्षेत्र की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूंजीलाल, अरुण, जयंतीलाल, महेश, दीपक, मगन नेगाला सहित समस्त युवा साथियों, वरिष्ठजनों एवं भामाशाहों का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन योगेश रामसौर एवं प्रवीण नेगाला ने किया, जबकि अंत में नारायण नोलियावाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को समाज में प्रसारित करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Jay bhim jay johar 🙏🏻
    1
    Jay  bhim jay johar 🙏🏻
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गनोड़ा कस्बे में हुआ हादसा, लोगों के घरों में फ्रिज एसी आरो पंख इनवर्टर सब जलकर खाक गनोड़ा। गनोड़ा कस्बे के मोटा गांव रोड पर सोमवार शाम 5:00 बजे के बाद 11 केवी लाइन से शॉर्ट सर्किट हुआ था शॉर्ट सर्किट से अफरा तफरी मच गई। 11 केवी लाइन से चिंगारियां ट्रांसफार्मर से निकली तथा ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलकर विद्युत पोल के नीचे पड़े कचरे पर गिरी जिससे सड़क पर ही आग लग गई। इसके अलावा जैसे ही 11 केवी में शॉर्ट सर्किट हुआ लोगों के घरों में तेज करंट दौड़ गया जिसके कारण धमाके होने शुरू हो गए। लोगों के घरों में धमाके इतने भयंकर हुए कि लोग अपने घरों में जो जिस अवस्था में था उस अवस्था में ही घबराकर दौड़कर घर के बाहर निकल गया। लोग चिल्लाते रहे तथा परिवार के लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए कहते रहे। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई तथा लोग डर के मारे सड़क पर आ गए। कुछ देर के बाद डिस्कॉम के कार्मिक आए तथा लाइन को ठीक किया। लेकिन जब लाइन को दुरुस्त कर वापस जब लाइन चालू की गई तब फिर से धमाके होने शुरू हो गए तथा मोटा गांव रोड पर स्थित रेखा देवी के मकान में तीसरी मंजिल पर लगा सोलर का पैनल आंग की लपटों से गिर गया। आंग तथा धुआं सोलर में लगे डिवाइस से निकला जिसके कारण पूरे घर में चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया। डिस्कॉम को पहले ही सूचना दी लेकिन नहीं दिया ध्यान इलाके के रहने वाले लोगों ने बताया कि आए दिन शॉर्ट सर्किट से हादसे होते रहते हैं तथा इसको लेकर विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई थी । इलाके के रहने वाली रेखा देवी, चंद्रवीर सिंह, सविता देवी, हरीश राव, पियूष भट्ट, पंकज भट्ट, हरीश निनामा, कमलेश कलाल, अशोक कलाल, धूलजी कटारा, प्रमिला निनामा, जयेश निनामा आदि ने बताया कि आए दिन यहां पर शॉर्ट सर्किट की घटना होती रहती है जिसके चलते नुकसान के साथ-साथ जनहानि होने की संभावना है। कई बार लिखित में भी विभाग को लाइन को ठीक करने तथा दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए गुहार लगाई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है जिससे आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इन्हें हुआ लाखों का नुकसान मोटा गांव रोड पर स्थित बस्ती के लोग जिनमें रेखा देवी कलाल के घर पर सोलर प्लांट, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे डीवीआर, चिमनी, आ, पंखे सब जल गए। इसके अलावा चंद्रवीर सिंह के घर पर इनवर्टर पंखे मोटर, हरीश निनामा के फ्रिज तीन पंखे एवं इनवर्टर, कमलेश कलाल के घर पर फ्रिज आरो पंखे, पीयूष भट्ट के कंप्यूटर सेंटर पर मदरबोर्ड, सीपीयू, हार्ड डिस्क, कंप्यूटर की लाइन आदि जल गए। इसके अलावा कैलाश व्यास के पंखे एवं इनवर्टर, धूलजी कटारा के तीन पंखे एवं इनवर्टर, प्रमिला निनामा के एसी एवं पंखे,अशोक कलाल के पंखे सीसीटीवी कैमरे की लाइन फ्रिज आरो, लक्ष्मण भाई के घर पर मोटर पंखा, जयेश निनामा के पंखे इनवर्टर आदि का नुकसान हुआ है। बस्ती के लोगों ने बताया कि डिस्कॉम की लापरवाही के कारण घरों में करंट दौड़ा है तथा उपभोक्ताओं के लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बस्ती के लोगों ने डिस्कॉम से मुआवजा देने की मांग भी की है।
    4
    गनोड़ा कस्बे में हुआ हादसा, लोगों के घरों में फ्रिज एसी आरो पंख इनवर्टर सब जलकर खाक
गनोड़ा। गनोड़ा कस्बे के मोटा गांव रोड पर सोमवार शाम 5:00 बजे के बाद 11 केवी लाइन से शॉर्ट सर्किट हुआ था शॉर्ट सर्किट से अफरा तफरी मच गई। 11 केवी लाइन से चिंगारियां ट्रांसफार्मर से निकली तथा ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलकर विद्युत पोल के नीचे पड़े कचरे पर गिरी जिससे सड़क पर ही आग लग गई। इसके अलावा जैसे ही 11 केवी में शॉर्ट सर्किट हुआ लोगों के घरों में तेज करंट दौड़ गया जिसके कारण धमाके होने शुरू हो गए। लोगों के घरों में धमाके इतने भयंकर हुए कि लोग अपने घरों में जो जिस अवस्था में था उस अवस्था में ही घबराकर दौड़कर घर के बाहर निकल गया। लोग चिल्लाते रहे तथा परिवार के लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए कहते रहे। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई तथा लोग डर के मारे सड़क पर आ गए। कुछ देर के बाद डिस्कॉम के कार्मिक आए तथा लाइन को ठीक किया। लेकिन जब लाइन को दुरुस्त कर वापस जब लाइन चालू की गई तब फिर से धमाके होने शुरू हो गए तथा मोटा गांव रोड पर स्थित रेखा देवी के मकान में तीसरी मंजिल पर लगा सोलर का पैनल आंग की लपटों से गिर गया। आंग तथा धुआं सोलर में लगे डिवाइस से निकला जिसके कारण पूरे घर में चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया। 
डिस्कॉम को पहले ही सूचना दी लेकिन नहीं दिया ध्यान
इलाके के रहने वाले लोगों ने बताया कि आए दिन शॉर्ट सर्किट से हादसे होते रहते हैं तथा इसको लेकर विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई थी । इलाके के रहने वाली रेखा देवी, चंद्रवीर सिंह, सविता देवी, हरीश राव, पियूष भट्ट, पंकज भट्ट, हरीश निनामा, कमलेश कलाल, अशोक कलाल, धूलजी कटारा, प्रमिला निनामा, जयेश निनामा आदि ने बताया कि आए दिन यहां पर शॉर्ट सर्किट की घटना होती रहती है जिसके चलते नुकसान के साथ-साथ जनहानि होने की संभावना है। कई बार लिखित में भी विभाग को लाइन को ठीक करने तथा दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए गुहार लगाई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है जिससे आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा  है। 
इन्हें हुआ लाखों का नुकसान 
मोटा गांव रोड पर स्थित बस्ती के लोग जिनमें रेखा देवी कलाल के घर पर सोलर प्लांट, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे डीवीआर, चिमनी, आ, पंखे सब जल गए। इसके अलावा चंद्रवीर सिंह के घर पर इनवर्टर पंखे मोटर, हरीश निनामा के फ्रिज तीन पंखे एवं इनवर्टर, कमलेश कलाल के घर पर फ्रिज आरो पंखे, पीयूष भट्ट के कंप्यूटर सेंटर पर मदरबोर्ड, सीपीयू, हार्ड डिस्क, कंप्यूटर की लाइन आदि जल गए। इसके अलावा कैलाश व्यास के पंखे एवं इनवर्टर, धूलजी कटारा के तीन पंखे एवं इनवर्टर, प्रमिला निनामा के एसी एवं पंखे,अशोक कलाल के पंखे सीसीटीवी कैमरे की लाइन फ्रिज आरो, लक्ष्मण भाई के घर पर मोटर पंखा, जयेश निनामा के पंखे इनवर्टर आदि का नुकसान हुआ है। बस्ती के लोगों ने बताया कि डिस्कॉम की लापरवाही के कारण घरों में करंट दौड़ा है तथा उपभोक्ताओं के लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बस्ती के लोगों ने डिस्कॉम से मुआवजा देने की मांग भी की है।
    user_Harendra Vyas
    Harendra Vyas
    गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • 14 मार्च 2026 को अम्बा लाल (निवासी तलाई) का अपहरण कर मारपीट की गई और चाकू की नोक पर मोबाइल से 'PhonePe' के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए गए। पुलिस कार्रवाई: उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, झाडोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भेरा उर्फ भेरिया (20 वर्ष): निवासी ढढावली फला, झाडोल। (यह 'टॉप-टेन' अपराधियों की सूची में शामिल था)। विक्रम (19 वर्ष): निवासी बछार, झाडोल। दर्ज मामला: थाना झाडोल में धारा 140(2), 309(6), 3(5) बीएनएस (BNS) 2023 के तहत प्रकरण संख्या 54/2026 दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थानाधिकारी श्री फैलीराम मीणा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, और कांस्टेबल लक्ष्मीलाल, सुखदेव, मदन लाल, बालकृष्ण, जितेन्द्र गवारिया, सविता (महिला कांस्टेबल) और उमेश कुमार शामिल रहे।
    1
    14 मार्च 2026 को अम्बा लाल (निवासी तलाई) का अपहरण कर मारपीट की गई और चाकू की नोक पर मोबाइल से 'PhonePe' के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए गए।
पुलिस कार्रवाई: उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, झाडोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी
भेरा उर्फ भेरिया (20 वर्ष): निवासी ढढावली फला, झाडोल। (यह 'टॉप-टेन' अपराधियों की सूची में शामिल था)।
विक्रम (19 वर्ष): निवासी बछार, झाडोल।
दर्ज मामला: थाना झाडोल में धारा 140(2), 309(6), 3(5) बीएनएस (BNS) 2023 के तहत प्रकरण संख्या 54/2026 दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में थानाधिकारी श्री फैलीराम मीणा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, और कांस्टेबल लक्ष्मीलाल, सुखदेव, मदन लाल, बालकृष्ण, जितेन्द्र गवारिया, सविता (महिला कांस्टेबल) और उमेश कुमार शामिल रहे।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • डूंगरपुर। शहर के माथुगामडा रोड पर नकली घी बेचने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दूध डेयरियों पर छापेमारी की। मौके पर घी संदिग्ध हालत में मिलने पर दोनों डेयरियों को सील कर दिया गया है। कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि पुलिस को माथुगामडा रोड स्थित डेयरियों में नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जय मातेश्वरी दूध डेयरी और किशन मेवाड़ दूध डेयरी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मातेश्वरी डेयरी में प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ घी मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित किशन मेवाड़ डेयरी में प्लास्टिक केन में घी रखा हुआ पाया गया। घी की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर पुलिस ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। हालांकि फूड इंस्पेक्टर के मौके पर नहीं पहुंच पाने के कारण पुलिस ने दोनों डेयरियों को एहतियातन सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों डेयरियों से घी के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घी असली है या नकली।फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है
    1
    डूंगरपुर।
शहर के माथुगामडा रोड पर नकली घी बेचने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दूध डेयरियों पर छापेमारी की। मौके पर घी संदिग्ध हालत में मिलने पर दोनों डेयरियों को सील कर दिया गया है।
कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि पुलिस को माथुगामडा रोड स्थित डेयरियों में नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जय मातेश्वरी दूध डेयरी और किशन मेवाड़ दूध डेयरी पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान मातेश्वरी डेयरी में प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ घी मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित किशन मेवाड़ डेयरी में प्लास्टिक केन में घी रखा हुआ पाया गया। घी की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर पुलिस ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।
हालांकि फूड इंस्पेक्टर के मौके पर नहीं पहुंच पाने के कारण पुलिस ने दोनों डेयरियों को एहतियातन सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों डेयरियों से घी के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घी असली है या नकली।फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.